समाचार
महिला का मिला शव

मुज़फ्फरनगर/रतनपुरी। जंगल में महिला का शव पडा देखकर आसपास के खेतों में गेहूं काट रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। महिला का शव पडा होने की सूचना से पुलिस में हडकम्प मच गया और कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवान के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार आज सवेरे सवेरे पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना रतनपुरी पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में हाईवे ५८ पर स्थित के एफ सी रिसोर्ट के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला की लाश पड़ी हैं । सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस के साथ ही यूपी १०० डायल की कई गाड़ियां मोके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए ग्रामीणों सहित आस पास से गुजर रहे राहगीरों की मदद ली ताकि शव की कोई पहचान हो सके लेकिन शव् की कोई शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पी एम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रतनपुरी ने बताया की थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ३०,३२,वर्षीय महिला की लाश मिली है जिसकी हम लोगों द्वारा शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया है लेकिन शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया है और इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
जनपद में 48 क्रय केन्द्रों पर हो रही है गेंहू की खरीदः जिलांधकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने नवीन मण्डी स्थल में गेहू क्रय केन्द्रो का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि गेहू खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। जैसे कि तौल कांटे आदि की व्यवस्था तथा बोरों की पूर्ण व्यवस्था पूर्ण हो। । जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार गेंहू क्रय केन्द्रो में गेंहू खरीद मूल्य १८४० रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नवीन मण्डी स्थल सहित ४८ गेंहू क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। जिलाधिकारी ने आज निरीक्षण के दौरान नवीन मण्डी स्थल के गेहू क्रय केन्द्र पर गांव खेडी सराय के गेहूं लेकर आये किसान अमित कुमार के इतनी दूर आकर अपना गेहूं देने पर मीरापुर, जानसठ से नवीन मण्डी स्थल तक बनाये गये गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वि०/राजस्व को दिये है। उन्होने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आनी चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के गेंहू के निर्धारित मूल्य १८४० प्रति कु० का भुगतान भी सम्बन्धित क्रय केन्द्र द्वारा उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को क्रय केन्द्रों से सीधे कृषक के बैक खाते में भुगतान किया जायेगा। सभी कृषक आवश्यक प्रपत्र अपने साथ रखे ताकि उनको भुगतान में कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहू खरीद केन्द्रो का औचक निरीक्षण अधिकारियों द्वारा भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन केन्द्रो पर व्यवस्था पूर्ण नही है शीघ्र ही पूर्ण कर ली जायेगी। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह मौजूद थे।
नवीन मण्डी जाकर किया जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। .जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह के साथ आज नई मण्डी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूमों, कैमरों व ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों की लाईव रिर्काडिंग का निरीक्षण करते हुए डयूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम/ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा मे लगे कैमरे २४ घण्टे रिर्काडिंग कर रहे है तथा पैरामिलट्री फोर्स भी तैनात है जो २४ घण्टे निगरानी व सुरक्षा कर रही है। उन्हेने कहा कि स्ट्रांग रूमों को पैरामिलट्री फोर्स की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
अलनूर मीट प्लांट सहित चार स्थानों पर लगी भीषण आग

मुजफ्फरनगर। जिले के अलनूर मीट प्लांट सहित चार स्थानों पर भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपयें की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों नें घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के मुताबित सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित अलनूर मीट प्लांट के गत्ता गोदाम में आज सुबह भयंकर आग लग गईं। आग से फैक्ट्री में कोहराम मच गया मौंके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू किया। आग से लाखों रुपये की सम्पत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। चरथावल थाना क्षेत्र में कस्बा चरथावल में हाफिज रफीक के गेंहू के खेत में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग से करीब सात बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू किया। इसके अलावा नई मण्ड़ी थाना क्षेत्र में वकील रोड़ पर भी आग लगने की घटना हुई जिसे दमकल कर्मियों ने जल्द ही काबू कर लिया। खतौली थाना क्षेत्र के गांव चांदसमंद में भी गन्ने के खेत में आग लगने की सूचना आईं।
धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
मुजफ्पफनगर। अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच के तत्वाधान मे भगवान श्री परशुराम श्री हरि विष्णु के छठे अवतार शस्त्र और शास्त्र के देवता के जन्मोत्सव पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय ब्राहमण चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक पंडित सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि श्री परशुराम जयंति के अवसर पर आज नगर की इन्दिरा कालोनी मे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका संचालन विजय शुक्ला पूर्व जिला महामंत्री भाजपा ने किया। इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होतीलाल शर्मा एड. व ज्योतिषाचार्य व भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा ले। सभी वक्ताओ ने श्री परशुराम को समाज सुधारक बताया। पंडित सतीश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी ब्राहमण समाज के आदर्श मार्गदर्शक भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार थे। ये भ्रगुश्रृषि जबदग्नि के पुत्र थे इनकी माता का नाम रेणुका था। परशुराम जी ने 21 बार आसुरी शक्तियों बाहुबलियो का विनाश किया शिव के अटूट भक्त थे। जिनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। कार्यक्रम मे पंडित विजय शुक्ला,पंडित रामानुज दुबे, संदीप वत्स पडित जी, राकेश शर्मा, पवन गिरी, नरेन्द्र शर्मा, मतमीत पंडित, कल्लू पंडित, अक्षय शर्मा, होतीलाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, अरविन्द गौतम आदि ब्राहमण समाज से जुडे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक
मुज़फ्फरनगर। अक्षया तृतिया के सुभ अवसर पर जिला महिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बाल विवाह रोकने के सन्देश को लेकर आवाशिया बालिका विद्यालय के बच्चो द्वारा बाल विवाह के स्लोगन के साथ रैली निकाली गई जिसमे श्रीमती मीनू व शिवांगी बालियान अधिकारियों के साथ साथ बीना शर्मा व सेकड़ो की संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया
टीम के साथ चलाया चैकिंग अभियान
मंसूरपुर। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते थाना प्रभारी मंसूरपुर संजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिल रोड से अतिक्रमण हटवाया व स्टेट बैंक के आसपास चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनो की तलाशी ली तथा वाहनो के कागजात भी चैक किए। पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चैकिंग व तलाशी अभियान से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प गचा रहा। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आला अधिकारियो के निर्देश पर समय-समय पर चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
नकदी व मोबाइल लूटा
मुजफ्फरनगर। ईख पर जा रहे दो दोस्तों से आधा दर्जन युवकों ने मारपीट करते हुए हजारों की नकदी व उनके मोबाइल लूट लिये। पीडित ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरवट निवासी मौहम्मद शादाब पुत्र मौहम्मद शाहिद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सोमवार को दो बजे अपने दोस्त आशु पुत्र सिराजुदीन निवासी महमूदनगर के साथ अपने घर से गोल चक्कर सरवट किसी कार्य से जा रहा था। रास्ते में तीन-चार अज्ञात युवकों ने उसे व उसके दोस्ता के साथ बिना किसी बात को लेकर गाली-गलौच करनी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे तथा उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका आईफोन ६ व ८५०० रूपये की नकदी लूट ली। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मामले की जांचशुरू कर दी है।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया
मुज़फ्फरनगर आज अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्म उत्सव शुक्रतीर्थ स्थित ब्राह्मण आश्रम में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम के पूजन के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर महामृत्युंजय मिशन आध्यक्ष पंडित संजीव शंकर, वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेयरमैन पंडित विनोद शर्मा द्वारा बताया गया भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवी में से एक है यहां चिरंजीवी से अभिप्राय जो वर्तमान में भी है अर्थात यदि हम ध्यान से श्रद्धा पूर्वक भगवान परशुराम का पूजन अर्चन करें तो वे साक्षात प्रकट होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं शरद शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, अमित शर्मा, आचार्य उत्पेती ,भागवत कथा व्यास अजय कृष्ण,पंडित विजेंद्र शर्मा महामंत्री ब्राह्मण आश्रम ,पंडित नेत्रपाल शर्मा ,पंडित विवेक शर्मा पंडित रहेतू लाल शर्मा ,पंडित प्रमोद सारस्वत पं चिन्मय कोशिक इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे
वाटर कूलर का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। रांटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा प्राईमरी स्कूल साउथ खालापार में एक वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रो0 दीपक जैंन डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रहें। विशिष्ट अतिथि ठै। योगेश शर्मा जी रहें। मुख्य अतिथि द्रवारा क्लब द्रवारा किये गये कार्यो की सराहना की गयीं। विशिष्ट अतिथि द्रवारा जल की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। चीफ असिटेंट गर्वनर रोटेरियन सुनील अग्रवाल द्रवारा बताया गया कि जल ही जीवन है।यह बड़े पुण्य का काम है। क्लब अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता के द्रवारा बताया गया कि क्लब इसी श्रंख्ला में एक ओर वाटर कूलर लगाने जा रहा हैं। वाटर कूलर को लगाने में रो0 आकाश बंसल, सहायक मंडलाध्यक्ष रो0 उमेश गोयल, रो0 नीरज अग्रवाल, रो0 अमित सिधल रो0 अरविंद गर्ग, रो0 संदीप सिधल, रो0 विपुल भट्रनागर, रो0 प्रगति कुमार ,कोषाध्यक्ष आर्दश मेहता आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रधानाचार्य हिना सामी व नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। अंत में क्लब सचिव रो0 राकेश राठी ने आये हुए सभी आगुंतकों का धन्यवाद दिया।
अर्द्धविक्षिप्त युवती गायब
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध परिस्थितियो के चलते एक अर्द्धविक्षिप्त युवती घर से लापता हो गई। युवती के परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरवट निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसकी पुत्री शोच के लिए गई थी, परन्तु वह वहां से संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गायब हो गई। उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता हुई गायब
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक विवाहिता घर से गायब हो गई। विवाहिता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइनथाना क्षेत्र के मोहल्ला सरवट निवासी व्यक्ति की पुत्री की शादी हाजपुरा निवासी युवक के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। महिला की पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर से लापताहो गई, जिसकी तलाश उसकी ससुराल पक्ष व मायके पक्ष ने की, परन्तु उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्षय तृतीया पर गन्ने के रस का वितरण
मुजफ्फरनगर। 7 मई, दिन – मंगलवार, वैशाख शुक्ल तृतीया शुभ तिथि को दान तीर्थ प्रवर्तन पर्व है, जिसे हम अक्षय तृतीया पर्व के नाम से जानते हैं। वैशाख शुक्ल तृतीया शुभ तिथि को प्रथम तीर्थंकर आदिब्रम्हा भगवान ऋषभदेव का मुनिदीक्षा के उपरांत प्रथम आहार हुआ था। उस समय लोगों को मुनिराज को आहारदान की विधि का ज्ञान नहीं था। वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को राजा श्रेयांस ने पूर्व भव के जाति स्मरण के आधार पर मुनिराज ऋषभदेव का पड़गाहन किया तथा नवधाभक्ति पूर्वक आहार दान किया। देवों द्वारा पंचाश्चर्य घटित हुए। तभी से सभी को अपने कल्याण का आधार, आहार दान की विधि का ज्ञान हुआ और वह दिन दान तीर्थ प्रवर्तन पर्व – अक्षय तृतीया नाम से प्रचलित हुआ। जैन मिलन मुजफ्फरनगर मेन द्बारा एमको बैंक के साथ मिलकर जानसठ अड्डे पर गन्ने के रस का वितरण किया जिसमें राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक वीर जय चन्द जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर मनोज कुमार जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर वाई के जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर, रविन्द्र जैन नावला वाले, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर अंजय जैन व शाखा के सभी सदस्यों के साथ एमको बैंक के मैनेजर वीर पंकज जैन और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
एसआई राम वीर सिंह की बेटी ने लहराया परचम
मुज़फ्फरनगर में तैनात बागोवाली चौकी इंचार्ज राम वीर सिंह की बेटी अंजली सिंह ने सीबीएससी बोर्ड़ से १० वी कक्षा पास कर ९५ प्रतिशत अंक लाकर मा बाप व स्कूल का नाम रोशन किया हैं। आपको बता दे कि एसआई राम वीर सिंह गाज़ियाबाद के निवासी है जो मुज़फ्फरनगर की बागोवाली चौकी पर तैनात है। उनकी बेटी अंजली सिंह गाज़ियाबाद में देहरादून पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। बेटी की सफलता पर पिता रामवीर सिंह गदगद दिखाई दिए। रामवीर सिंह ने कहा कि बच्चों की कामयाबी पर मा बाप सबसे ज्यादा खुश होते है वे अपने सपनो को दरकिनार कर अपने बच्चों के सपनो साकार करना ही अपना मकसद बना लेते है।
