Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नवीन मण्डी जाकर किया स्ट्रांग रूम तथा गेहू क्रय केन्द्रो का निरीक्षण

3333D7F1 E4F3 44B1 9874 37553B7Ac214 |जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह के साथ आज नई मण्डी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूमों, कैमरों व ईवीएम की सुरक्षा में लगाई गई फोर्स का मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारीे ने कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों की लाईव रिर्काडिंग का निरीक्षण करते हुए डयूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम/ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा मे लगे कैमरे 24 घण्टे रिर्काडिंग कर रहे है तथा पैरामिलट्री फोर्स भी तैनात है जो 24 घण्टे निगरानी व सुरक्षा कर रही है। उन्हेाने कहा कि स्ट्रांग रूमों को पैरामिलट्री फोर्स की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।  
 
——————————————————————————
जिलाधिकारी ने किया गेहंू क्रय खरीद केन्द्रो का निरीक्षण
——————————————————————————
मीरापुर, जानसठ से नवीन मण्डी तक पडने वाले क्रय केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण के निर्देश
——————————————————————————
जनपद में 48 क्रय केन्द्रों पर हो रही है गेंहू की खरीद-
——————————————————————————
1840 रूपये प्रति कु0 की दर से गेंहू खरीद मूल्य का किसानों केा किया जायेगा भुगतान
——————————————————————————
भुगतान कृषको के आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में किया जायेगा
——————————————————————————
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने नवीन मण्डी स्थल में गेहू क्रय केन्द्रो का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि गेहू खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। जैसे कि तौल कांटे आदि की व्यवस्था तथा बोरों की पूर्ण व्यवस्था पूर्ण हो। । जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार गेंहू क्रय केन्द्रो में गेंहू खरीद मूल्य 1840 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में नवीन मण्डी स्थल सहित 48 गेंहू क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। 
जिलाधिकारी ने आज निरीक्षण के दौरान नवीन मण्डी स्थल के गेहू क्रय केन्द्र पर गांव खेडी सराय के गेहूं लेकर आये किसान अमित कुमार के इतनी दूर आकर अपना गेहूं देने पर मीरापुर, जानसठ से नवीन मण्डी स्थल तक बनाये गये गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/राजस्व को दिये है। उन्होने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही आनी चाहिये।  जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों केा गेंहू के निर्धारित मूल्य 1840 प्रति कु0 का भुगतान भी सम्बन्धित क्रय केन्द्र द्वारा उनके बंैक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को क्रय केन्द्रों से सीधे कृषक के बैक खाते में भुगतान किया जायेगा। सभी कृषक आवश्यक प्रपत्र अपने साथ रखे ताकि उनको भुगतान मेें कोई दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहू खरीद केन्द्रो का औचक निरीक्षण अधिकारियों द्वारा भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन केन्द्रो पर व्यवस्था पूर्ण नही है शीघ्र ही पूर्ण कर ली जायेगी। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह  मौजूद थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + two =