समाचार
ब्राहमण समाज ने की मां बेटियों की बरमादगी की मांग
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण समाज के लोगो ने 12 दिनो से लापता मां बेटियो की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर ज्ञापना सौपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित ब्राहमण समाज के लोगो ने जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय से मिल कर सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि थाना भौराकला के कस्बा सिसौली से 12 दिन पूर्व एक महिला व उसकी तीन बेटियां रहस्यमय परिस्थितियो मे लापता हो गई हैं।
ब्राहमण समाज के लोगो ने उक्त मां बेटियो की सकुशल बरामदगी की मांग की। ज्ञापन मे बताया गया कि बिरालसी मास्टर विष्णुदत्त शर्मा की पुत्री गुडडी की शादी करीब 27 वर्ष पूर्व सिसौली निवासी विनोद शर्मा से हुई थी। गुडडी के पिता विष्णुदत्त शर्माइस मामले मे गुडडी के पति पर अपनी पत्नि और तीन बेटियों को गायब करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ भौराकला थाने मे रिर्पोट दर्ज करवाई है। इसी संदर्भ मे आज ब्राहमण समाज के लोगो ने जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय से मिल कर सौपे गए ज्ञापन मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे ब्राहमण महासभा के सुबोध शर्मा, सुभाष शर्मा, पंडित उमादत्त शर्मा, राकेश शर्मा,सभासद सुनील शर्मा, डाक्टर संदीप शर्मा, मास्टर विष्णुदत्त शर्मा, अमरनाथ शर्मा आदि ब्राहमण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। ज्ञापन मे कहा कि यदि लापता मां बेटियो की सकुशल बरामदगी नही हुई तो 9 अप्रैल को सर्वसमाज के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया।
गन्ना सर्वेक्षण में गडबडी मिलने पर होगी गैंगस्टर की कार्यवाहीः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। .अपने दम और रसूख की धौंस दिखाकर फर्जी गन्ना पर्ची जारी कराने वालों के बिछाये जाल पर जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने कड़ा प्रहार करते हुए जिलाधिकारी ने इसे गन्ना क्षेत्र में माफियागिरी की संज्ञा दी है। गन्ना माफियाओं का सहयोगी बनने वाले विभागीय कर्मचारियों को इस मकड़जाल में न घुसने का आज कड़ा संदेश जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने दिया।जिलाधिकारी अजय श्ांकर पाण्डेय आज एसडी डिग्री कालेज सभागार में संयुक्त गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसानों के हितो का नुकसान हो और उन्हे परेशानी हो। उन्होने कहा कि अगर सर्वेक्षण में कोई लापरवाही हुई जिससे किसानों के परेशानी का सामना करना पडा सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी पर कडा प्रहार होगा। उन्होने कहा कि अगर कही गडबडी पाई गई तो गिरोहबन्द अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। इस बात के भली भांति सभी समझ ले। उन्होने कहा कि गन्ना पर्ची के माफिया मुक्त करने की शुरूआत आने वाले सत्र से होगी। आने वाले सत्र को पूर्णतया गन्ना माफिया मुक्त कराया जायेगा। उन्होने कहा कि गन्ना आपूर्ति हेतु पर्ची निगर्मन व्यवस्था उनके निशाने पर है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के सर्वेक्षण के समय गन्ना पर्यवेक्षक को घोषण पत्र के साथ खतौनी की नकल भी उपलब्ध करानी होगी। उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गन्ना सर्वेक्षण के समय अपने अपने खेत पर उपस्थित रहे ताकि सही सर्वेक्षण किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम अलग से सर्वेक्षण करेगी जिसमें कितनी गन्ने की बुआई हुई है, कितना रकबा आदि चौकलिस्ट पर अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होने कहा कि अगर गन्ना विभाग की रिपोर्ट और राजस्व विभाग द्वारा कराई गई जांच/सर्वेक्षण मे ंअन्तर मिला तो टीम गठित कर जांच कराई जायेगी। जांच में दोषी पाये जाने पर सम्बन्धितों के विरूद्व गिरोह बन्द अधिनियम की धाराओं मे गैगस्टर तक की कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य व्यक्तिगत रूप से नही होता इसके जो भी अधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षण अधिकारी सम्मिलित पाये जायेगे उन पर गैगस्टर की कार्यवाही कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि इस कार्यवाही को करने में कोई संकोच नही करेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बात की भी सम्भावना है कि गन्ना विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी किसी के दवाब या व्यक्तिगत लाभ के लिए ऐसा कोई कार्य कर दे जिससे गन्ना सर्वेक्षण कि रिपोर्ट में धांधली की आंशका हो। उन्होने कहा कि इस आशंका का समाप्त करने के लिए समानता वाली गन्ना सर्वेक्षण रिपोर्टा की रैण्डम आधार पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच कराई जायेगी। उन्होने कहा कि जांच में गडबडी मिलने पर दोनो पक्षों की जिम्मेदारी तय कर कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करे जिससे विभाग व स्वय की बदनामी हो। सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण निष्पक्षता, ईमानदारी व बिना किसी दबाव के करे। उनहोने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि अगर कोई दबाव बनाता है या गलत कार्य करने के लिए कहता है तो तत्काल सूचित करे उसका निराकरण कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना आपूर्ति हेतु पर्ची निगर्मन व्यवस्था उनके निशाने पर है। गन्ना विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा गन्ने की बोई गई फसल का काश्तकार वार मिलान किया जायेगा। यदि दोनों के सर्वेक्षण में अंतर आता है तो राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाकर अंतर का सत्यापन कराया जायेगा। सत्यापन में गन्ना क्षेत्रफल गलत पाये जाने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके पश्चात गन्ना विभाग के सर्वेक्षण व राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के उपरांत कानूनगो, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी से सत्यापन कराया जायेगा। जिस स्तर पर भी विसंगतियां पाई जायेंगी, उस विभाग के कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण शुद्ध होने का परिणाम यह होगा कि कोई भी गन्ना माफिया जोत से अधिक गन्ना पर्ची जारी कराके मुनाफा नहीं कमा सकेगा और असल काश्तकार के हक पर चोट नहीं कर पायेगा। इस सत्यापन में भूमिहीन, मृतक एवं डबल सदस्यों की प्रविष्टि का डाटा पूर्ण रूप से समाप्त हो जायेगा। इस अवसर पर चीनी मिलों के प्रबन्धक, डा० वीरेश सिंह, गन्ना शोध केन्द्र मुजफ्फरनगर, जिला गन्नाधिकारी आर.डी. द्विवेदी, गन्ना पर्यवेक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षण आदि उपस्थित थे।
लापरवाही का आरोप लगा किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। यूपी स्टील के कर्मचारियो ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मेरठ रोड हाईवे स्थित यूपी स्टील के कर्मचारियो ने मिल प्रशासन पर धींगा मस्ती और तुगलकी फरमान के चलते कर्मचारियो ने भाकियू नेताओ के साथ मिल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियो का आरोप है कि मिल प्रशासन के निर्देश पर उनके मकानो को तोडने का प्रयास किया तथा मकान खाली ना करने वाले कर्मचारियो को नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। मिल प्रशासन का कहना है कि इस मामले मे आपसी समझौते के प्रयास जारी है। बातचीत के माध्यम से जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।
स्वास्थ्य एवं सफाई सप्ताह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। द. एस. डी. पब्लिक विद्यालय में इस सप्ताह को स्वास्थ्य एवं सफाई सप्ताह के रूप मे मनाया गया जिसके अन्तर्गत प्रतिसप्ताह बुधवार को आयोजित की जाने वाली प्रतियोगात्मक गतिविधियों का विषय स्वास्थ्य एवं सफाई रखा गया। विविध वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विविध स्तरों पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 2 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं सफाई सम्बन्धित लघु फिल्में दिखाई गयी तथा इन फिल्मों पर आधारित वैकल्पिक प्रश्न पूछे गये जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की तत्काल बुद्धि व सर्तकता का परीक्षण करना था। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों की लेखन सम्बन्धित कलात्मकता का निरीक्षण करना था। कक्षा 9 के लिए डेक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने विविध मशहूर हस्तियों के भाषणों को प्रबल भावनाओं , विचारों व जोश के साथ प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम की घोषणा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने अपनी प्र्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी मंच पर आना व अपने आप को वक्ता के रूप में प्रस्तुत करना अतुलनीय साहस की बात होती है। साहस के साथ-साथ उन्होंने जिस गम्भीरता का परिचय दिया उसकी आकांक्षा वह भविष्य में सभी छात्र-छात्राओं से करती हैं। प्रतियोगितायें मनोरंजक होने के साथ-साथ शिक्षाप्रद व निर्णायक भी रहीं।
बिजली के मोटर चोरी
जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है जिसके चलते नहीं रुक रही है चोरी की घटनाए इससे पहले भी सिखेड़ा क्षेत्र में कई किसानों के खुल चुके है मोटर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा के जंगल में से पिछले दो दिनों से लगातार बिजली के मोटर चोरी हो रहे है। गांव बेहड़ा अस्सा निवासी किसानों ने बताया कि हमने खेतो में पानी देने के लिए बिजली के मोटर ट्यूबवेल पर रखे हुए है पिछले दो दिनों से लगातार चोर मोटर चोरी कर रहे है रविवार की रात को चोरो ने रामदास,जयपाल,सुरजू,व कृष्ण पाल का मोटर चोरी कर ले गए वहीं सोमवार की रात फरमान व मुर्तजा और सचिन का मोटर चोरी कर ले गए किसानों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी सिखेड़ा पुलिस के लिए आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से सिर का दर्द बना हुआ है वहीं चोरी हुई मोटरो व पुलिस द्वारा चोरों का न पकड़ा जाना किसानों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
कई लोगों को पागल कुत्ते ने काटा
जानसठ। चित्तौड़ा गांव में एक पागल कुत्ते ने ४ लोगों को काट कर जख्मी कर दिया बाद में ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर कुत्ते को मार डाला
जानकारी के अनुसार चित्तौड़ा गांव में बुधवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने गाँव मे दो घंटे आंतक मचाये रखा जिसने अपने नुकीले दांतों से दीपक पुत्र शिव कुमार सुनील पुत्र शिव कुमार मुशाहिद पुत्र नन्हा, दिलशाद पुत्र सादा चार लोगो को फाड़कर जख्मी कर दिया जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा बाद में ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि यह पागल कुत्ता था जिसे मार दिया गया है।
सुंदर कांड के पाठ का आयोजन कर भारतीय संस्कृति की अलख जगाई
मुज़फ्फरनगर। शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वधान में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । पाठ का आयोजन वृद्धा आश्रम में उन बुजुर्ग महिलाओं के साथ किया गया जिनकी औलाद अपने माता पिता को भी भूल गए है कि वो हमारी माँ है । क्रांतिकारी शालू सैनी के निवेदन पर शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने वर्द्धाश्रम में कीर्तन व सुंदरकांड का पाठ कराया जिससे वर्द्धाश्रम में रहने वाली व्रद्ध माताओ को बहुत ख़ुशी हुई । यहां रह रही बुजुर्ग महिलाओं ने कहा की समय समय पर शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा वर्द्धाश्रम में अपना योगदान दिया जाता है। सभी ने एक स्वर में कहा की जहां प्रभु का गुणगान होता है वहा सब मंगल ही मंगल होता है सुंदरकांड के पाठ करने में भरपूर सहयोग देने वालों में सतपाल सिंगर, क्रांतिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, आशु , संगीत गोयल, पूनम सैनी, पूनम शर्मा, रीना जैन , प्रीति गोयल ,सहित कई पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
उफ ये गर्मीः नागरिक हुए परेशान
मुजफ्फरनगर। गर्मी अपने चरम पर पहुंचनी शुरू हो गयी है बाजारों में गर्मी के कारण दोपहरी के समय सन्नाटा सा पसर जाता है वहीं दूसरी ओर गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गर्मी के बढ़ने से दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाने लगा है। गर्मी के साथ बिजली की कटौती और पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। बाजार में शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ने लगी है। कई दिन तक मौसम खराब रहने के बाद पारा फिर से बढ़ने लगा है। बढ़ती गर्मी का असर शहर के बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में एक से चार बजे तक बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी घट गई है। कुछ समय के लिए सन्नाटा सा ही हो जाता है। अभी से सुबह और शाम में ग्राहकों की अधिक भीड़ हो रही है। तापमान के बढ़ने के साथ ही बाजार में पेय पदार्था की डिमांड बढ़ने लगी है। गन्ने के जूस से लेकर कोल्ड ड्रिंक्स, फलो के जूस, लस्सी आदि की डिमांड बढ़ गई है। गुजरात से आए आम का मैंगो शेक की भी बाजार में डिमांड है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन और तपिश बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। लोगों ने गर्मी से निपटने के लिए एसी चालू कर दिए हैं। बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही विद्युत कटौती शुरू हो गई है। २४ घंटों में कई बार कट लग रहा है। बिजली की कटौती से आम जनता परेशान है। बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से आपूर्ति नहीं हो पाती है। जितनी अधिक कटौती बढ़ रही है, उतनी ही पानी की समस्या पैदा होती है। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय का कहना है कि विभाग का यह पूरा प्रयास है कि कटौती कम से कम हो। तार आदि टूटने पर ही समस्या पैदा होती है।
तेज धूप व हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त
मीरापुर। तेज गर्मी के साथ तेज हवाएं चलने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह दस बजे के बाद से तेज गर्मी के चलते बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। वहीं, गर्मी के प्रकोप से बच्चों में भी बुखार व दस्त की शिकायतें बढ़ रहीं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पानी की कमी के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो रही है।
10 मई को कानपुर में होगा उत्तर प्रदेश यूथ वालीबॉल टीमों का चयन
मुजफ्फरनगर। जिला वॉलीबॉल संघ मुजफ्फरनगर के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन ने उत्तर प्रदेश वाली बॉल एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी के द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में बताया कि भारतीय वालीबाल महासंघ के तत्वाधान में चिरावा जिला झुंझुनू राजस्थान में 2 जून से 7 जून 2019 तक होने वाली 21वीं राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला वालीबाल यूथ चौंपियनशिप में भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला टीमों के संभावित खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन 10 मई दिन शुक्रवार 2019 को सवेरे 10 बजे ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम कानपुर के क्रीडांगण में निर्धारित किया गया है उत्तर प्रदेश वाली बॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित उपरोक्त चयन ट्रायल में 1 जनवरी 1998 अथवा उसके बाद की जन्मतिथि वाले पुरुष वह महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे तथा ट्रायल मैं प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा उनकी जनपद इकाई अथवा विभाग संस्थान से अग्रसारित पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा उत्तर प्रदेश वाली बॉल एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्य जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं नगर पालिका और नगर महापालिका एवं शिक्षण संस्थान द्वारा कम से कम 2 वर्ष पूर्व जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र मान्य होगा इसी प्रकार आधार कार्ड एवं वैलिड पासपोर्ट की छाया प्रति एवं उपरोक्त के अतिरिक्त शपथ पत्र अथवा अन्य कोई प्रपत्र स्वीकार्य नहीं नहीं होगा संबंधित जिला वालीबाल संघ इकाई के अध्यक्ष या सचिव अथवा संस्थान के द्वारा अग्रसारित किए गए खिलाड़ी ही उक्त चयन ट्रायल में प्रतिभागी होंगे उक्त ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर की तिथि और स्थान शीघ्र ही घोषित किया जाएगा उपरोक्त चयन एवं ट्रायल उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जाएगा जिला वॉलीबॉल संघ मुजफ्फरनगर के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन ने वालीबाल के सभी पात्र महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वह इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और सराहनीय खेल प्रदर्शन कर अपने जनपद का नाम रोशन करें।
सडक हादसो का सबब बन रहा है टै्रफिक नियमो की अनदेखी
मुजफ्फरनगर। जनपद मे बढते सडक हादसो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के वाहन चालको पर पुर्णतः प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही शुरू की। पुलिस लाईन स्थित सभागार मे एसपी टै्रफिक बी.बी.चौरसिया की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे 18 वर्ष से कम आयु के वाहन चालको के स्कूल मे प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित करने के सम्बन्ध मे जनपद के विभिन्न स्कूलो के प्रधानाचार्यो के साथ गोष्ठी की गई। बैठक मे एसपी टै्रफिक बी.बी.चौरसिया, विभिन्न स्कूलो के प्रधानाचाय,सीओ टै्रफिर्क व टै्रफिक विभाग से जुडे अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पर दिया जोर
नालन्दा पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का हुआ आयोजन
चरथावल। नालन्दा पब्लिक स्कूल में आपरेशन आत्मरक्षा व महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का शुभारम्भ एसएसपी सुधीर कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।. रोहाना मार्ग पर स्थित नालन्दा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पर जोर देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का वाक्यांश तभी सार्थक होगा, जब महिलाएं सुरक्षित होंगी। देश व समाज की उन्नति के लिए बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुरुषों का योगदान आवश्यक है। बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कठोर कानून बनाये हैं। जैसे १०९०, डायल१०० आदि महिला हैल्पलाइन बनायी गयी है। डायल १०० यूपी दुनिया का सबसे बडा नेटवर्क है। इसकी सफलता पर अन्य प्रदेशों में डायल १०० नेटवर्क पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुरु बताते हुए कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व छेडछाड या गलत हरकत करता है तो उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। रानी लक्ष्मीबाई योजना के अन्तर्गत महिलाओं के इलाज के लिए एक लाख से दस लाख रूपये तक सहायता दी जाती है। दहेज हत्या, रेप व गैंगरेप आदि मामलों में रानी लक्ष्मीबाई कोष से महिलाओं को सहायता दी जाती है। महिला पुलिसकर्मी कविता, नीतू चौधरी, कोमल ठाकुर व ललिता ने मार्शल आर्ट के माध्यम से असामाजिक तत्वों से मुकाबला करने की विधि बताई। कार्यशाला में एसएसपी सुधीर कुमार,सीओ हीरालाल कन्नौजिया, डायल१०० प्रभारी जीसी शर्मा,थाना प्रभारी राजीव कुमार, सुनील कसाना, सभापति कुबेरदत्त त्यागी, डायरेक्टर विनेश त्यागी, पंकज त्यागी, राजबीर त्यागी, अशोक त्यागी, सतेंद्र थे।
खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान जुलाई से
10 मई को बुलाई गयी एक दिवसीय कार्यशाला
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में आगामी जुलाई से खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर 10 मई को जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत सभी बच्चों को स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। टीका उन बच्चों को भी लगाया जाएगा, जिन्हें एमआर का टीका लगाया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर शरण सिंह ने बताया कि खसरा- रुबेला का टीका सुरक्षित टीका है। 40 वर्षों से इसका उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल मृत्यु दर को कम करना है। देश में खसरा रोग के चलते प्रतिवर्ष करीब 50 हजार बच्चों की मौत हो जाती है। खसरा के क्या हैं लक्षण व क्यों जरूरी है टीका-जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर शरण सिंह ने बताया कि खसरा वायरस जनित जानलेवा रोग है। इसमें बुखार, खांसी, जुकाम, आंखें लाल होना आदि लक्षण दिखते हैं। खसरे के चकत्ते बुखार आने के दो दिन बाद दिखते हैं। इसमें डायरिया,निमोनिया, मस्तिष्क की सूजन जैसी जटिलताएं भी हो सकती हैं। कुपोषित बच्चों को भी यह टीका लगाना है। क्योंकि इस प्रकार के बच्चों में संक्रमण की आशंकाज्यादा होती है। किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी, तेज बुखार और गर्भावस्था में यह टीका नहीं लगाया जाता है। गर्भवती महिलाओं में रुबेला रोग होने से जन्मजात रुबेला सिन्ड्रोम हो सकता है, जो गर्भ में पल रहे भ्रूण व नवजात शिशु के लिए बेहद घातक हो सकता है। गर्भवती माताओं के अबोर्शन, नवजात की मौत, नवजात को जन्मजात बीमारी का खतरा रहता है। अगर बच्चा जन्म ले भी लेता है तो उसका जीवन परेशानियों से भरा होता है, जिसमें आंख में ग्लूकोमा, मोतियाबिन्द, कान में बहरापन तथा मस्तिष्क प्रभावित हो सकते हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर शरण सिंह ने खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान 2018 की सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में उम्मीद से बढ़कर सहयोग मिला। न सिर्फ लोगों ने बल्कि सामाजिक संस्थाओं स्कूल ,कॉलेजों व प्रभावशाली व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर अभियान को सफल बनाया। मुजफ्फरनगर ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सभी अपने बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए टीकारण अवश्य कराएं।

Very interesting topic, regards for putting up.