खबरें अब तक...

समाचार

जनपद आगमन पर हुआ केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान का स्वागत2 1 | 1 1 |
मुजफ्फरनगर। मोदी सरकार मे केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद मे प्रथम बार आगमन पर डा.संजीव बालियान का पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो तथा समर्थको द्वारा अनेको स्थान पर स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
हाल ही मे सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 मे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सांसद डा.संजीव बालियान को मोदी सरकार मे पशुपालन, डेयरी और मतस्य पालन राज्यमंत्री बनाया गया है।
केन्द्र मे मन्त्री बनने के पश्चात प्रथम बार जनपद आगमन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान गाडियो के लम्बे कापिफले के साथ आज सुबह गांधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पहुंचने से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो तथा भारी संख्या मे एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा मंत्री डा.संजीव बालियान का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किये गया।
इसी संदर्भ मे गांधी नगर स्थित भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय पर जनपद के पांचो विधानसभा के कार्यकर्ताओ द्वारा भारत सरकार के मन्त्री डा.संजीव बालियान का सम्मान मे स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसकी
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी ने की। पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत से अभिभूत मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की सफलता उसके कार्यकर्ताओ की मेहनत व एकजूटता पर निर्भर करती है। उन्होने लोकसभा चुनाव मे मिली जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका हर संभव यह प्रयास होगा की जनपद का समग्र विकास हो तथा आमजन की समस्याओ के निस्तारण के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम को नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक,चरथावल विधायक विजय कश्यप, खतौली विधायक विक्रम सैनी,पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे शहर पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेता महेन्द्र आचार्य, डा.वीरपाल निर्वाल, हरीश अहलावत, वैभव त्यागी, भाजपा नेता अमित चौधरी, अध्यक्ष सुनील दर्शन, वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा, कमलकान्त कश्यप,सुनील सिंधल,सुनील तायल, श्री मोहन तायल,नितिन मलिक, जिला मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, वरिष्ठ नेता अचिन्त मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, जिला मंत्री सुशील त्यागी रोहाना, विनित कादियान,शरद शर्मा, प्रवीण शर्मा, एकता गुप्ता, महेशो चौधरी,रेनू गर्ग, सरिता शर्मा अरोरा,रोशनी पांचाल, नीलम चौधरी, काव्या शर्मा, अतुल सैनी, अतुल शर्मा, घनश्याम भगत सहित जनपदभर से सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अांगनबाडी उत्तर प्रदेश संघ ने दिया धरना3 1 |
मुजफ्फरनगर। अांगन बाडी संघ उत्तर प्रदेश संघ की जिला महामंत्री दीपा वर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि अांगन बाडी संघ उत्तर प्रदेश सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला मुजफ्फरनगरकी एक बैठक टाउन हॉल मैदान मे की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री दीपा वर्मा ने की व संचालन बबीता रानी ने किया। श्रीमति दीपा वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अांगन बाडी कर्मचारी संघ का अधिवेशन उदयपुर मे 15-16 मार्च 2019 को आयोजित हुआ। केन्द्रीय कार्यकारिणी मे श्रीमति उषा त्यागी को मंत्री पद दिया गया। बैठक मे दीपा वर्मा का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। बैठक मे कविता, मीर त्यागी, रेशमा, हेमलता, अंजू, नीलम, कमलेश, पिंकी, अलका, वन्दना,शबाना, आरती, सुनीता, जिलाध्यक्ष उषा त्यागी सहित अनेक कार्यकत्री व पदाधिकारी मौजूद रही।

एनसीसी शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। डिप्टी ग्रुप कमांडर मेरठ परिक्षेत्र कर्नल एस.के.यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि कैरियर निर्माण के लिए एन.सी.सी.बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अनुशासन ही एनसीसी की बुनियाद है। आज 82 यू.पी.बटालियन के तत्वाधान मे नगर के राजकीय इंटर कालेज मे चल रहे एन.सी.सी. के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। श्री यादव ने कहा कि एन.सी.सी. सैन्य विभाग का ही एक हिस्सा एवं अभिन्न अंग है। इससे पूर्व उन्होने शस्त्रागार, पाकशाला, लाईन ले रहे आउट, कैम्प साईड, मैडिकल सुविधा, साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। कैडिट कु.प्रेरणा त्यागी, कु.भावना, भारतवीर, कु.प्रज्ञा त्यागी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। इस अवसर पर लै.कर्नल सुमित बंसल,मेजर विजय कुमार,कै.अरविन्द सिह आदि मौजूद रहे।

सकुशल बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। लापता किशोर का अभी तक कहीं कोई सुराग नही लग पाने पर परिजनो ने पुलिस से लापता चल रहे युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की। नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र ेके जानसठ रोड स्थित अग्रसैन विहार कालोनी निवासी करीब 14 वर्षीय राजेश्वर मिश्रा पुत्र अखिलेश मिश्रा मूलरूप से इलाहाबाद का रहने वाला है तथा पिछले कुछ दिनो से वह अग्रसैन निवासी अपने चाचा के यहां रह रहा है। बताया जाता है कि किशोर राजेवश्वर 24 अप्रैल 2019 की सुबह करीब साढे सात बजे अपने घर से कहीं चला गया था। जिसका अभी तक कहीं कोई सुराग नही लग सका। लापता किशोर के परिजनो ने नई मन्डी कोतवाली पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।

ईद को लेकर बाजार हुए गुलजार
खतौली।ईद उल फितर की तैयारियों में जुट गए हैं। दिनभर बाजारों में रौनक रही। लोगों ने रेडिमेड कपड़े, जूते चप्पल, शीर के सामान और अन्य घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की।
कस्बे में सुबह से ही बिद्दीवाड़ा बाजार, जानसठ रोड, अशोका मार्केट, रेलवे रोड, बड़ा बाजार, पालिका बाजार, ढाकन चौक, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड आदि बाजारों में चहल पहल नजर आई। लोगों ने रेडिमेड कपड़ों, जूते चप्पल, खाद्य वस्तुओं, क्रॉकरी, बेड शीट, पिलो कवर, घर को सजाने और शीर के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने आर्टिफिशल ज्वैलरी और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी की। देर रात तक बाजार खुले और लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। नवीन मंडी में लगी साप्ताहिक पैंठ में खासी भीड़ उमड़ी। पैंठ में महिलाओं और बच्चों की खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने इफ्तार के लिए फलों और खाद्य वस्तुओं की खरीदारी की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक सम्पन्न7 1 | 6 1 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ मुजफ्फरनगर की एक अति महत्वपूर्ण बैठक एसडी इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में हुई बैठक में शिक्षणेत्तर संघ कर्मचारियों की समस्याओं पर गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। जिसको सम्बोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लम्बित है उनका समाधा अतिशीघ्र कराया जायेगा। उन्होंने संगठन की एकता पर विशेष बल दिया और कहा कि संगठन में ही शक्ति निहीत है क्योंकि संगठन के बलबूते आप बड़ी से बड़ी समस्या का निराकरण करा सकते है। उन्होंने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी, सच्ची लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 की संघ की आम आय व्यय का लेखा जोखा राकेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में संघ के संरक्षक मेहकार सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र कुमार व संचालन महामंत्री नरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में अरविंद कुमार, सुनील शर्मा, गौरव, विनोद, मुकेश, रामवीर, प्रदीप, मोहित, नितिन सहित संघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की समाप्ति पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा जनपद की नवांगतुक जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती निशा अस्थाना का बुके भेंटकर स्वागत किया गया और संघ की ओर से उनको बधाई देते हुए उनको हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

कार्यकारिणी का हुआ गठन9 1 | 8 1 |
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह भवन वर्मा पार्क गांधी कालोनी में जनपद जाट महासभा के संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। बैठक में संरक्षक मंड द्वारा नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य संरक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी मांगेराम वर्मा ने की। इसके पश्चात मांगेराम वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश बालियान को पद की सत्यनिष्ठा एवं गोपनीयता तथा जनपद जाट महासभा के संविधा के अनुसार कार्य करे की शपथ दिलायी। तत्पश्चात संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलायी। तत्पश्चात जगदीश बालियान अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलायी। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया। नवगठित कार्यकारिणी निम्नवत है। जगदीश बालियान अध्यक्ष, श्रीमती रचना चौधरी महिला अध्यक्ष, जगवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्यामपाल सिंह उपाध्यक्ष, संजयवीर सिंह उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह अहावत उपाध्यक्ष, सुन्दपाल सिंह महासचिव, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट सचिव, इन्द्रपाल सिंह सचिव, भोपाल सिंह सचिव, धर्मवीर सिंह मलिक कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा संगठन सचिव, यशपाल सिंह विश्वबंधु कार्यालय सचिव, देवेंद्र तोमर एडवोकेट कानूनी सलाहकार, अनिल चौधरी मुन्नू प्रेस प्रवक्ता, राजेन्द्र पाल लेखा निरीक्षक, अन्य 16 सदस्य विजयपाल सिंह, राजवीर सिंह मलिक, महकार िंसह, अरविंद मलिक, प्रहलाद सिंह, नीरज बालियान, मनोज कुमार, कृष्णपाल सिंह, निकुंज चौधरी, राजीव रघुवंशी है। सभा की अध्यक्षता देवी सिंह सिम्भालका पूर्व अध्यक्ष ने की व संचालन जगदीश बालियान पूर्व महासचिव ने किया बैठक में संरक्षक मंडल के महावीर सिंह राठी, रामपाल वर्मा, प्रियवत आर्य, ठा. उदयवीर सिंह, इं. राजपाल सिंह, कर्नल ओमप्रकाश, अनूप सिंह वर्मा, इं. कर्ण सिंह, ओमपाल सिंह, स. जंग सिंह, ठा. नरेश मलिक आदि मौजूद रहे।

 

बदलते परिवेश में डाक विभाग नई भूमिका निभाने के लिए तत्पर
डाक निदेशक, के के यादव मुजफ्फरनगर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को डाक निदेशक के के यादव ने किया सम्मानित10 1 |
मुजफ्फरनगर। । संचार के बदलते साधनों के साथ नवीन टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए डाकघरों ने जनोपयोगी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहॅुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाक विभाग के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया जा रहा है। उक्त उद्वार लखनऊ मुख्यालय एवं बरेली परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएॅ श्री कृष्ण कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर डाक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को प्रधान डाकघर में सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने की।
डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बदलते परिवेश में डाक विभाग नई भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। ऐसे में बचत, बैंकिंग, बीमा, ई-कामर्स, आधार, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसे क्षेत्रों में डाकघर नवीन टेक्नालॉजी के साथ लोगों की जरूरतें पूरा कर रहे हैं। सभी पोस्टमास्टरों, डाक सहायकों, डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों से रूबरू होते हुए डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियॉ ही विभाग के प्रति लोगों की अवधारणा (इमेज) बनाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत है। आज के प्रतियोगी दौर में यह सोचना कि मात्र काउंटर पर सेवाएॅ देकर जनता को आकर्षित किया जाता सकता है, उचित नहीं है। ज्यादा राजस्व के लिए हमें खुद लोगों के पास जाना होगा, नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना होगा, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकेगी।
इस अवसर पर सर्वाधिक जीवन बीमा हेतु ललित कुमार, डाक सहायक कॉधला उप डाकघर, सर्वाधित बचत बैंक खाते खोलने हेतु प्रमोद कुमार गोयल, कार्यवाहक पोस्टमास्टर शामली मुख्य डाकघर, अजय कुमार, शाखा डाकपाल, करौंदा हाथी शाखा डाकघर, सुकन्या समृद्वि में सर्वाधिक खाते खोलने हेतु रामेश्वर, उप डाकपाल, कॉधला उप डाकघर, ग्रामीण डाक जीवन बीमा में सर्वाधिक व्यवसाय करने हेतु सुदेश कुमार जैन, शाखा डाकपाल, कुटेसरा शाखा डाकघर को डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया। इसक अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में सर्वाधिक खाते खोलने हेतु आशीष शर्मा, शाखा डाकपाल पुरा शाखा डाकघर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर, मुजफ्फरनगर मंडल वीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी मुजफ्फरनगर मंडल का स्टाफ पूरी प्रतिबद्वता के साथ कार्य करते हुये विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर श्री राधेश्याम शर्मा, सीनियर पोस्टमास्टर, मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, श्री निशान्त यादव, सीनियर मैनेजर, आई०पी०पी०बी० श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक (भ्रमण) मुजफ्फरनगर मण्डल, श्रीमती चंचल ढाका, सहायक अधीक्षक (मुख्यालय), श्री मोहित कुमार, निरीक्षक डाकघर(पूर्वी) उप मण्डल, श्री कॅवरपाल, निरीक्षक डाकघर (पश्चिमी) उपमण्डल, श्री हरेन्द्र सिंह, निरीक्षक डाकघर (शामली) उप मण्डल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हजारों का सामान चोरी
जानसठ। परिजनो की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए घर मे घुसे चोरो ने घर मे रखा सामान व जेवरात चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की।
जानसठ क्षेत्र के गांव बचायच निवासी मनोज कुमार पुत्र सुखबीर सिह ने जानसठ कोतवाली को दी गई तहरीर मे बताया कि बीती रात वह अपने परिवार सहित अपने घर मे सोया हुआ था कि देर रात घर मे घुसे कुछ अज्ञात चोरो ने घर मे रखी एक अंगूठी, एक चैन, 2 जोडी बाले, 3 जोडी पायजेब, 4 जोडी चुटकी व कुछ नकदी आदि चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी और चोरो ने मनोज के भाई सुशील के घर मे भी चोरी कर ली। बीती रात सुशील भी अपने परिवार सहित अपने घर मे सोया हुआ था कि देर रात उसके घर मे घुसे चोरो ने घर मे रखी कुछ नकदी व जेवरात आदि चोरी कर लिए। पुलिस दोनो मामलो की छानबीन मे जुट गई है।

दो शातिरों को दबोचा11 1 |
सिखेडा। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत सिखेडा थाना पुलिस ने ईद के त्यौहार व शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए बदमाशो से पूछताछ की जा रही है तथा उम्मीद है कि पूछताछ पूरी होने पर पुलिस को अच्छी-खासी सफलता मिल सकेगी।

वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व
मुजफ्फरनगर। ज्येष्ठ मास अमावस्या को वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है, यह वट सावित्री व्रत सोमवार को पड़ रहा है। इस बार अमावस्या तिथि सोमवार को पढ़ने से ष्सोमवती अमावस्याष् का भी दुर्लभ योग है वही अमावस्या के दिन शनि जयंती उत्सव भी बनाया जाता है। इस सोमवार दिनांक ३ जून को दुर्लभ योग है जिसमें एक ही दिन में किए गए पुण्य का कई गुना फल प्राप्त होगा। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया कि ज्येष्ठ मास अमावस्या को भारतीय स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा करते हैं। कथा के अनुसार सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान को इसी वटवृक्ष के नीचे पूनरू जीवित किया था वटवृक्ष अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है यह वटवृक्ष भगवान शिव को विशेष प्रिय है और इस वृक्ष में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है ।सोमवती अमावस्या पर पिंड दान का विशेष महत्व है पितरों के निमित्त किया गया दान से पित् सद्गति प्राप्त करते हैं एवं संतुष्ट हो अपने परिवार को आशीर्वाद प्रदान करते हैं इसलिए लोग सोमवती अमावस्या को गया जी, पहवा, गंगा स्नान, नारायण बलि, इत्यादि की यात्रा करते है मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया कि अमावस्या को ग्रहों के न्यायधीश एवं सूर्य के पुत्र शनि महाराज की जयंती भी मनाई जाती है कहते हैं इस दिन शनि महाराज प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा करते हैं और ग्रह दशा में शनि की विपरीत परिस्थिति होने पर भी भगवान शनि अनुकूल प्रभाव करते हैं। इस प्रकार सोमवार ३ जून पूजा-अर्चना, व्रत ,दान ,गंगा स्नान, तीर्थ यात्रा आदि के लिए विशेष एवं बहुमूल्य योग है।

लीकेज हुई फ्लाईओवर में दबी पाइप लाइन
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे दबी पाइप लाइन लीकेज हो गई। इससे पुल की सड़क को तोड़कर करीब 13 फीट गड्ढा खोदना पड़ा, तब जाकर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।
गांधी कॉलोनी रोड पर बने फ्लाई ओवर के निर्माण के समय उसके नीचे से गुजर रही पाइप लाइन को हटाया नहीं गया था। उस समय इस बात का ध्यान नहीं दिया गया कि यदि पाइप लाइन लीकेज हुई तो पुल को खतरा हो सकता है। पुल के नीचे दबी पाइप लाइन लीकेज हो गई। सड़क तोड़कर पानी बाहर निकलने लगा तो नगर पालिका ने पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया, लेकिन इसके लिए करीब 13 फिट गहरा गड्ढा खोदना पड़ा। इससे पुल के ऊपर से आवागमन बाधित हो रहा है।
सीवर लाइन की धीमी गति से हो रहा नुकसान-आनंद भवन स्थित कुंज ट्रेडर्स के संचालक अनुराग मित्तल ने सीवर लाइन कार्य की धीमी गति से नुकसान होने की शिकायत की है। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्होंने दस हजार रुपये प्रतिमाह पर दुकान किराये पर ले रखी है। आनंद भवन की मुख्य सड़क पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन काम की धीमी गति के कारण तीन महीने में भी पूरा नहीं हो सका। उनका जूते-चप्पलों का काम है। ईद के त्योहार पर अच्छी बिक्री होती, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उनका नुकसान हो गया है। उनकी दुकान में माल भरा पड़ा है।

जेल से फरार बंदी की तलाश में तीन टीमें गठित
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से शुक्रवार सुबह फरार हुए बंदी की तलाश में तीन टीमों का गठन कर कई स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं। वहीं, शामली जनपद पुलिस को भी बंदी की तलाश में लगाया गया है, लेकिन फिलहाल उसका सुराग नहीं लग पाया है। उधर, बंदी की फरारी के मामले में जेलकर्मियों की लापरवाही पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला शाहलाल निवासी दिलशाद उर्फ निन्ना (32) पुत्र नियामत अली शुक्रवार सुबह जिला कारागार से जेलकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था। उसे 26 मई को ही थानाभवन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसे वहां बैरक नंबर-11 में रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उसे जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मेन वॉल की तरफ जाते देखा गया, जिसके बाद वह लापता हो गया था। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों की ड्यूटी चेंज के दौरान बंदियों की गिनती के दौरान दिलशाद गायब मिला था, जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया था। हरसंभव तलाश के बावजूद बंदी का सुराग नहीं लगा था। इस मामले में शाम को जेलर कमलेश सिंह की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में बंदी दिलशाद उर्फ निन्ना के खिलाफ फरारी का मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया था। फरार बंदी की तलाश में शुक्रवार रात में ही तीन टीमों का गठन किया गया है, वहीं शामली जनपद पुलिस को भी बंदी की तलाश में लगाया गया है। बंदी की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन शनिवार रात तक उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि बंदी की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं और बहुत जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।
किसकी लापरवाही, विभागीय जांच शुरू- जिला कारागार से शुक्रवार सुबह बंदी दिलशाद उर्फ निन्ना के फरार होने में किस जेल कर्मचारी की किस स्तर पर लापरवाही रही, इसकी भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान शुक्रवार सुबह की ड्यूटी वाले जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी, वहीं जेल के अंदर मेन वॉल पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिर से खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे-जेल से बंदी के फरार होने के 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद जेल प्रशासन अब तक यह भी पता नहीं लगा पाया है कि आखिर वह फरार हुआ तो कैसे और कहां से ? जेल अफसरों की इस गंभीर लापरवाही को छिपाने के लिए एक बार फिर से जेल में और दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि देर रात तक इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कुछ विशेष नहीं मिल पाया है, जिससे परिणाम अभी ढाक के तीन पात ही है।

पीआरडी प्रकरणः फर्जी जवानों से ड्यूटी कराने के मामले दो अधिकारियों की समिति करेगी जांच
मुजफ्फरनगर। जिला युवा कल्याण विभाग में पीआरडी के फर्जी जवानों से ड्यूटी कराने के मामले की जांच दो अधिकारियों की समिति करेगी। सीडीओ अर्चना वर्मा ने मामले की जांच कराने की बात कही है। उधर, दूसरे दिन भी पीआरडी के जवान कार्यालय पर जमे रहे और विभागीय कर्मचारी सूची तैयार करते रहे। इस सूची से ऐसे जवानों के नाम भी नदारद हैं, जो कई वर्षों से ड्यूटी कर रहे हैं। जिला युवा कल्याण विभाग में पीआरडी जवानों की तैनाती में हर स्तर पर घालमेल नजर आ रहा है। विभाग के पास पीआरडी जवानों की सूची तक नहीं थी। जब फर्जी जवानों से चुनाव ड्यूटी कराने का मामला उजागर हुआ, तो कर्मचारी आनन-फानन में सूची तैयार करने में जुट गए। शनिवार को दोपहर बाद तक लगभग 1600 नामों की सूची तैयार की गई, लेकिन इस पर आपत्ति आनी शुरू हो गई। कई ऐसे पीआरडी जवान सामने आए, जो कि 1990 और उससे पहले से ड्यूटी कर रहे हैं। उनके पास ट्रेनिंग के प्रमाणपत्र भी हैं, लेकिन उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं है।
चरथावल ब्लॉक के गांव रुकनपुर के धर्मेंद्र के पास 1995-96 का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट है। वह तभी से ड्यूटी भी कर रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं। जानसठ ब्लॉक के गांव नगला निवासी प्रेम कुमार 1986 से ड्यूटी करने की बात कह रहे हैं। उनका नाम भी नदारद है। ऐसे और भी प्रकरण सामने आने लगे हैं। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर विभाग से ट्रेनिंग करने वाले पीआरडी जवानों की सही सूची अब तक तैयार क्यों नहीं की गई। उधर, सीडीओ अर्चना वर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच दो अधिकारियों की समिति से कराई जाएगी। समिति में एक एसडीएम को भी रखा जाएगा।
मेडिकल लीव पर गए अधिकारी-फर्जी पीआरडी जवानों से ड्यूटी कराने का मामला सामने आने के बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार मेडिकल लीव पर चले गए। वे स्थिति को संभालने के बजाए पूरे मामले से दूरी बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
पूर्व में तैनात रहे अधिकारी भी संदेह के दायरे में-जिले में पूर्व में तैनात रहे जिला युवा कल्याण अधिकारी भी संदेह के दायरे में हैं। किसी ने भी विभाग में तैनात पीआरडी जवानों की सूची तैयार नहीं कराई। साथ ही बिना ट्रेनिंग के प्रमाण पत्र जारी होने के मामले भी सामने आए हैं। वर्तमान में तैनात नरेंद्र कुमार तो अगस्त 2018 में ही जिले में आए थे। पीआरडी के जवानों का आरोप है कि इससे पहले भी बिना ट्रेनिंग कराए बाहरी लोगों से ड्यूटी कराई जाती थी।

फरार हुए बंदी की तलाश4 1 |

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से शुक्रवार सुबह फरार हुए बंदी की तलाश में तीन टीमों का गठन कर कई स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं। वहीं, शामली जनपद पुलिस को भी बंदी की तलाश में लगाया गया है, लेकिन फिलहाल उसका सुराग नहीं लग पाया है। उधर, बंदी की फरारी के मामले में जेलकर्मियों की लापरवाही पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला शाहलाल निवासी दिलशाद उर्फ निन्ना (32) पुत्र नियामत अली शुक्रवार सुबह जिला कारागार से जेलकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था। उसे 26 मई को ही थानाभवन पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसे वहां बैरक नंबर-11 में रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे उसे जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मेन वॉल की तरफ जाते देखा गया, जिसके बाद वह लापता हो गया था। सुबह करीब 11 बजे कर्मचारियों की ड्यूटी चेंज के दौरान बंदियों की गिनती के दौरान दिलशाद गायब मिला था, जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया था। हरसंभव तलाश के बावजूद बंदी का सुराग नहीं लगा था। इस मामले में शाम को जेलर कमलेश सिंह की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में बंदी दिलशाद उर्फ निन्ना के खिलाफ फरारी का मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया था। फरार बंदी की तलाश में शुक्रवार रात में ही तीन टीमों का गठन किया गया है, वहीं शामली जनपद पुलिस को भी बंदी की तलाश में लगाया गया है। बंदी की तलाश में लगातार कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन शनिवार रात तक उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया था। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि बंदी की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं और बहुत जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।
किसकी लापरवाही, विभागीय जांच शुरू- जिला कारागार से शुक्रवार सुबह बंदी दिलशाद उर्फ निन्ना के फरार होने में किस जेल कर्मचारी की किस स्तर पर लापरवाही रही, इसकी भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान शुक्रवार सुबह की ड्यूटी वाले जेल कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी, वहीं जेल के अंदर मेन वॉल पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिर से खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे-जेल से बंदी के फरार होने के 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद जेल प्रशासन अब तक यह भी पता नहीं लगा पाया है कि आखिर वह फरार हुआ तो कैसे और कहां से ? जेल अफसरों की इस गंभीर लापरवाही को छिपाने के लिए एक बार फिर से जेल में और दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि देर रात तक इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कुछ विशेष नहीं मिल पाया है, जिससे परिणाम अभी ढाक के तीन पात ही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =