ग्रेन चेंबर में समर कैंप
स्थानीय ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में 10 दिवसीय समर कैंप में आज बैडमिंटन, बॉलीबाल, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स, बास्केटबॉल, चैस, म्यूजिक पेपर क्यूलिंग, रोबोटिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया गया | इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया | रोबोटिक्स में 3 D प्रिंटर का प्रक्षिशण देते हुए बच्चो को 3 D इमेज को बनाना सिखाया गया | इसके आलावा बच्चो को कैसिओ के द्वारा अलग-अलग धुनों को बजाना भी सिखाया गया | इस कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चे कैंप में चल रही भिन्न –भिन्न एक्टिविटी को एन्जोय कर रहे है |
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने बताया कि समर कैंप का आयोजन दिनांक 29 मई 2019 दिन बुधवार से 7 जून 2019 दिन शुक्रवार तक रहेगा | इस कैंप में बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार अलग-अलग तरह के क्रियाकलापों को सीखने का अवसर प्रदान किया जाएगा | उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ मनोरंजन भी जरूरी है इस प्रकार के आयोजन करने से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है |
