खबरें अब तक...

समाचार

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना1 8 |
भोपा। चोरो ने दो घरो मे चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार भोपा क्षेत्र के निकटतर्वी गांव छछरौली मे बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने दो घरो मे चोरी कर ली। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू की। मामला संज्ञान मे आने पर एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा व इंस्पैक्टर श्री गिल ने मौके पर पहुंंच कर नुकसान सम्बन्धी जानकारी लेते हुए जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।

 

सकुशल बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर विधवा ने एसएसपी से कार्यवाही की मांग की। खतौली के गांव कढली निवासी सुदेश पत्नि स्व.ओमपाल ने एसएसपी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी अविवाहित बेटी उसके दामाद के साथ खतौली क्षेत्र मे खरीदारी करने के लिए गई हुई थी कि इसी बीच गांव के ही निवासी आनन्द, सोनू, कल्लू आदि उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ कहीं ले गए हैं। युवती का मां सुदेश ने अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी व आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

तेदुएं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत2 7 |
पुरकाजी। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर तेंदुए की मौत हो गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी मे वन विभाग की टीम ने शव कब्जे मे ले लिया। जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुरकाजी हाईवे पर एक तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस व वन विभाग टीम को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे मे ले लिया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

मासूम बच्ची के हत्यारों को फांसी की मांग3 6 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष चौ. देशराज चौहान के नेतृत्व में कचहरी पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मासूम टिवंकल शर्मा के हत्यारोपियों को फांसी दिये जाने की मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालो में अरूण प्रताप सिंह, सुभाष चौहान, रमेश पांचाल, श्रवण मोघा, पंकज त्यागी, हेमन्त ग्रोवर, देशराज चौहान, सचिन त्यागी, पवन मित्तल, सतीश मलिक, डा. संजीव शर्मा, पंकज ठाकुर, नरेश शर्मा, किरणपाल निर्वाल, कमल शर्मा, अनिल त्यागी, सुनील सिंघल, प्रवेश कुमार, मुकेश वर्मा, आशुतोष खन्ना, सतीश तायल, प्रवीन कुमार,नितिन शर्मा, राहुल नामदेव आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शिवसैनिकों ने अलीगढ़ में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए आरोपी हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित शिवसैनिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन में ढाई वर्षीय मासूम टिवकंल शर्मा की नृंशस हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए इस बर्बरतापूर्वक कृत्य के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इस दौरान नगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, महिला शाखा की जिला प्रमुख पूनम अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैंडल मार्च निकाला4 6 |
मुजफ्फरनगर। जनपद अलीगढ़ के टप्पल में बेटी टिवकंल के साथ हुई विभत्स एवं हैवानियतपूर्ण घटना के विरोध में विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ने दुख प्रकट कर रोष जताया तथा बाद में आनंदपुरी पैट्रोल पम्प पर एकत्रित होकर समाज के बंधुओं ने कैंडल मार्च निकाला जिसका समापन तुलसीपार्क में कैंडल रखकर किया गया और सभी ने सामूहिक रूप से टिवकंल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च निकालने वालो में अनुज विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, गौरव धीमान, प्रदीप, राहुल धीमान, मुकेश, राजीव धीमान, अंकुश धीमान, राहुल सिमरर्थी, संजय धीमान, बिजेंद्र धीमान, प्रदीप मास्टर, अक्षय धीमान, नीटू धीमान, अंशुल पाल, सतीश चंद शास्त्री, हरीश गौतम, धनीराम प्रजापति, विपिन धीमान, सतवीर धीमान, सुनील शास्त्री, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

 

लूट का आरोप पिकअप सहित दबोचा5 4 |
तितावी। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के गांव छतेला से हुई मुर्गा से भरी गाड़ी की लूट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एस एस पी सुधीर कुमार ,एस पी देहात आलोक शर्मा व सीओ सिद्धार्थ तोमर के कुशल निर्देशन में थानाअध्यक्ष क्षितिज कुमार को सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व छतेला में हुई मुर्गा से भरी गाड़ी लूट का एक आरोपी गाड़ी लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और कैडी निवासी मंतजिर को एक तमंचा २ कारतुस व पिकअप गाड़ी में चालीस मुर्गा की खाली पेटी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

इंस्पैक्टर को किया सम्मानितWhatsapp Image 2019 06 10 At 1.05.32 Pm |
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी की एक आवश्यक बैठक रूड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा में हुई इसमें संगठन की ओर से इंस्पैक्टर सिटी कोतवाली अनिल कपरवान का स्वागत व सम्मान किया गया।
एन्टी करप्शन कमैटी के सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने शहर कोतवाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली व सख्ती से नगर क्षेत्र के अपराधों में जहां कमी आयी है वहीं अनेक कुख्यात अपराधी या तो दम तोड गये या लगंडे होकर जेल चले गये। ऑल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी ऐसे कर्मठ, निष्ठावान पुलिस अधिकारी का सम्मान कर रही है उन्होंने जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान प्रदेश पदाधिकारी विश्वदीप गोयल के द्वारा शॉल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एन्टी करप्शन के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कपरवान ने कहा कि सिविल पुलिस समाज की भलाई के लिए जहां मानवीय दृष्टिकोण से काम करती है वहीं पर अपराधियों के साथ किसी भी तरह की कोई रिहायत नहीं करती। उन्होंने एन्टी करप्शन के सभी सदस्यों का पूर्ण परिचय प्राप्त कर उनसे पुलिस विभाग को सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन नितिन जैन ने किया। बैठक में पीआरओ डा. संजय अग्रवाल, हरिकृष्ण ग्रोवर, मुकेश वर्मा, अमित धीमान, प्रवीन वर्मा, निर्भय सिंह, अनमोल वर्मा, अंशुल अरोरा, हर्ष पाहूजा, विपिन, सुमित छाबडा सहित अनेक सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।

 

योग शिविर में दी जानकारी6 7 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीन लैण्ड मॉडर्न जू० हाईस्कूल मुजफ्फर नगर में किशोर बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण योग शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि योग हमारे तन व मन दोनों को स्वस्थ बनाने की कला है।नियमित योगाभ्यास से जहां हमारा तन स्वस्थ होता है वहीं हमारे मन पर भी योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।बच्चों की लम्बाई में वृद्धि होती है तथा उनके मस्तिष्क का विकास होता है जिससे वे पढाई के क्षेत्र में उन्नति करते हैं। सर्वप्रथम जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने बच्चों को विभिन्न आसन एवं प्राणायाम कराएँ।इस अवसर पर अंकुर मान , गगन ,आयुष अरोरा, आयुषि , अभिमन्यु ,शिवा शर्मा,सार्थक,समर्थ, प्राची आदि लगभग ५० बच्चों ने भाग लिया।

 

 

बच्ची के हत्यारों को फांसी की मांग
खतौली। शिव सेना की खतौली इकाई की बैठक में अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या को लेकर गुस्से का इजहार किया गया और इस कांड के आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। बैठक के बाद शिव सैनिकों ने कस्बे में जुलूस निकालकर इंदिरा मूर्ति पर हत्यारों का पुतला फूंका और नारेबाजी की। शिव मंदिर, जानसठ रोड पर स्थित शिव सेना के कार्यालय पर हुई बैठक में इस जघन्य हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बैठक की अध्यक्षता युवा ब्लाक प्रमुख गौरव चौधरी ने की व संचालन युवा नगर प्रमुख राहुल शर्मा ने किया। बैठक के बाद शिव सैनिकों ने जुलूस निकाला। जुलूस जानसठ तिराहा, जीटी रोड होता हुआ इंदिरा मूर्ति पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने हत्यारों का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। पुतला फूंकने वालों में नितिन शर्मा, गौरव चौधरी, शुभम चौहान, विरेन्द्र चौधरी, दिनेश सैनी,

छात्र छात्राओं ने दी मनोरंजक प्रस्तुतियां7 8 |
मुजफ्फरनगर। एस0डी0कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में ैंलवदंतं 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें एम0कॉम प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राओं ने एम0कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डा0 सचिन गोयल एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया तथा द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरम्भ एम0कॉम प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न मनोंरजक प्रस्तुतियों द्वारा किया गया। जिसमें अकांशा, अंजली, अंशु पाल, अलिशा, सोनाली, शाकिब, नेहा, निव्या, आजस्वी, राहुल कुमार, समद, शाजमा, दीपक, शिप्रा आदि ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। एम0कॉम द्वितीय वर्ष से छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगितओं में भाग लिया और इनके परिणाम अनुसार दिव्या राठी, निहारिका व श्रुति को विजयी घोषित किया गया। निर्णायक की भूमिका में डा0 मोहिनी पंवार, श्रीमति एकता मित्तल रहे। समापन अवसर पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्र/छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया और यह बताया की इस तरह के आयोजन से सभी छात्र/छात्राओं में समाजिक भावना तथा सामांजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है तथा ऐसे मंच के माध्यमों से उन्हें अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलता है। प्राचार्य ने एम0कॉम द्वितीय वर्ष के सभी छात्र/छात्राओं को उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शाकिब और अकांशा ने किया इस अवसर पर डा0 दीपक मलिक, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 नावेद अख्तर, मानसी अरोरा, सपना, मासूमा, अमित कुमार, विंशु मित्तल, विपासा, अंकित धामा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर,, आशीष पाल, दीपक कुमार गुप्ता आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

झूठी रिपोर्ट करने का लगाया आरोप8 7 |
मुफ्फरनगर। भाजयुमो ने टोलप्लाजा कर्मियों पर झूठी रिपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए कचहरी स्थित डीएम कार्यालय परमुख्यमंत्री को सम्बोधित प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर भाजयुमा के प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी के नेतृत्व में एकत्रित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से टोल प्लाजा के लोकल के लोगों से विवाद चल रहा है पहले तो टोल कम्पनी ने अवैध रूप से रोहाना कलां पर दूसरा टोल लगा दिया था वहीं कई बार टोल कम्पनी की लोकल के लोगों से तीखी झडपे होती रहती है। पिछले साल टोल कम्पनी ने जिला प्रशासन के समक्ष यह वादा किया था कि लोकल के दस बारह किमी तक का क्षेत्र टोल फ्री करेंगे लेकिन कुछ दिन बाद वो ही एक साइड का 130 रूपया लेना शुरू कर दिया है जिसका देवबंद क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया इसी मुद्दे पर कुछ दिन पहले विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं से कुछ दिन पहले टोल कम्पनी के कर्मचारियों ने अभद्रता भी की थी। कार्यकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट भी हुई थी। उक्त मामले में चार युवक जेल भी जा चुके है भाजयुमो ने इस मामले में आरेपियों के खिलाफ उक्त मामले में सीसीटीवी फुटेज द्वारा जांच पड़ताल कराकर उचित कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालो में मणीकांत त्यागी, वैभव त्यागी, श्रीकांत त्यागी, पंकज त्यागी, रोहित त्यागी, प्रशांत त्यागी, मिथुन त्यागी आदि मौजूद रहे।

कठुआ दुष्कर्म मामले में सीसीएसयू का छात्र विशाल बरी, आरोप साबित नहीं कर पाई जम्मू एसआईटी
मुजफ्फरनगर/मेरठ। कठुआ में दस साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में विशाल जंगोत्रा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि जम्मू एसआईटी ये साबित नहीं कर पाई कि वारदात के वक्त विशाल जंगोत्रा खतौली में पेपर नहीं दे रहा था। जम्मू के कठुआ में दस जनवरी को आठ साल की बच्ची गायब हो गई थी। 17 जनवरी को उसका शव बरामद हुआ था। इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सांझीराम नाम के एक व्यक्ति, उसके नाबालिग भतीजे और एसपीओ दीपक खजूरिया को गिरतार किया था। मामले में पुलिस ने सांझीराम के बेटे विशाल जंगोत्रा को 17 अप्रैल को मीरापुर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था।

विशाल मीरापुर में रहकर मुजफ्फरनगर के आकांक्षा कॉलेज से बीएससी एजी कर रहा था। विशाल ने दावा किया था कि वो वारदात वाले दिन खतौली केके जैन कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। इस मामले में जम्मू एसआईटी ने जो चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है, उसमें बताया गया था कि विशाल झूठ बोल रहा था। वारदात के दिन वो जम्मू आया था। उसकी जगह खतौली में सेंटर पर पेपर किसी अन्य युवक ने दिए थे। इसके साथ ही एसआईटी ने यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों और कॉलेज चेयरमैन पर पैसे लेकर ये सब गड़बड़झाला विशाल को बचाने के लिए किए जाने की बात कही थी। एसआईटी यूनिवर्सिटी से विशाल की कॉपियों के साथ ही सारे दस्तावेज और कॉलेज से सीसीटीवी की डीवीआर ले गई थी। जिस तरह से कोर्ट ने विशाल को बरी करार दिया है, उससे साफ हो गया है कि जम्मू एसआईटी ये साबित नहीं कर पाई कि वारदात के वक्त विशाल मेरठ में परीक्षा नहीं दे रहा था।

हरियाणा के इंजीनियर की गंगनहर में डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटे गोताखोर
मुजफ्फरनगर। जनपद में हरियाणा के इंजीनियर की गंगनहर में नहाते हुए डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इंजीनियर अपने जीजा व दो दोस्तों के साथ गंगनहर में नहा रहा था। पुलिस और गोताखोर इंजीनियर को गंगनहर में तलाश करने में लगे हैं। हरियाणा में रेवाड़ी निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र राजेश सहरावत किसी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उसके पिता राजेश सहरावत दिल्ली पुलिस में जीप के चालक हैं। इनका परिवार पीतमपुरा पुलिस लाइन दिल्ली में ही रहता है। अजय अपने जीजा हरियाणा के जिला हिसार के गांव सिसाए निवासी मनदीप पुत्र जगमिंद्र व अपने दो दोस्तों हरियाणा के ही रहने वाले अमित पुत्र कर्मवीर व तेजप्रताप पुत्र रविंद्र के साथ कार से हरियाणा से हरिद्वार जाने के लिए निकले। भीषण गरमी के कारण इन चारों ने कार को गंगनहर पर रोक लिया। कार को खड़ी करके चारों गंगनहर में नहाने लगे। बताया गया कि इंजीनियर अजय तैरना जानता था। वह गंगनहर में तैरता हुआ काफी दूर निकल गया था। ज्यादा तैरने से उसकी सांसें फूल गईं और वह देखते ही देखते पानी में समा गया। जीजा व उसके दोनों दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक वह डूब चुका था। दोस्तों ने मिलकर अजय को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा पुलिस बल के साथ गंगनहर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर गंगनहर में अजय को तलाश करने में जुटे हैं।

चिलचिलाती गर्मी में बच्चे काट रहे जमकर मस्ती
प्रचंड गर्मी के मौसम से हर कोई हो रहा है त्रस्त, पशु-पक्षी भी तलाश रहे गर्मी से बचाव के तरीके
मुजफ्फरनगर। वर्तमान समय में गर्मी अपने चरम पर जारी है। यह धीरे-धीरे अपना और भी रौद्र रूप अख्तियार करती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते जहां आमजन प्रभावित हो रहा है, वहीं जानवर आदि भी प्रभावित हो रहे हैं। इस पड़ रही भीषण गर्मी में जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 25.3 तक आ गया है। वर्तमान समय में इसके कम होने के अवसर कम ही नजर आ रहे हैं। इससे आमजन पूरी तरह से त्रास्त नजर आ रहा है। मनुष्य तो क्या पशु-पक्षी आदि भी आग की भांति बरस रही गर्मी से बचाव के तरीके खोज रहे हैं।
इस गर्मी के मौसम में मनुष्य सहित जानवर व पक्षी आदि भी जिस चीज को सबसे अधिक खोजते हैं, वह है पानी तथा ठंडी छांव। बड़ों की तो बात क्या करें, युवा भी कुछ ही दूरी चलने पर गर्मी को सहन नहीं कर पा रहे हैं। वह भी चार कदम चल कर हांफ जाते हैं। सभी ठंडी छांव की तलाश में रहते हैं। यदि किसी को पास में बह रही नदी, नहर या तालाब आदि मिल जाए, तो क्या बात। इस मौसम में युवा व बच्चे तो जहां भी मौका मिला पानी से अपने को तर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कस्बा मंसूरपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले गांव सोंटा निवासी मयंक राठी का कहना था कि पड़ रही गर्मी से बचाव के लिए जब भी मौका मिलता है दोपहर में वह पास में बह रहे बड़े राजवाहे में खुद को नहाने से नहीं रोक पाते हैं। इसके बाद वह पास ही स्थित आम के बाग में अपने साथियों सहित आराम करते हैं। उसके बाद खेती आदि का कार्य किया जाता है। ऐसा नहीं है कि वह अकेले ही नहाते हैं, उनके साथ उनके साथी भी राजवाहे में जमकर मस्ती करते हैं। इसके साथ ही बच्चे भी कहां पीछे रहते हैं। उन्हें जब भी सुबह हो या शाम मौका मिलता है, तो वह समरसेविल आदि का प्रयोग करके खुद को पानी से साराबोर कर लेते हैं। एक छोटे से बच्चे गुड्डू व आकांक्षा का कहना था कि उन्हें गर्मी के मौसम में इस प्रकार से समरसेविल चलाकर पाईप द्वारा नहाना इस मौसम में बड़ा ही अच्छा लगता है।

इससे कुछ समय के लिए तो गर्मी से निजात मिल ही जाती है। वह राजवाहे, नहर या तालाब आदि में तो नहीं नहा सकते हैं। ऐसा नहीं हैं कि बच्चे प्रातरू की दिनचर्या में नहीं नहाते हैं, नहाते तो हैं, लेकिन क्या करें पड़ रही इस प्रचंड गर्मी में जितनी बार भी नहाया जाए कम ही है। वहीं दूसरी ओर युवतियां व महिलाओं ने भी गर्मी से बचाव के लिए प्रबंध करने प्रारंभ कर दिये हैं। इस बारे में गृहिणी मीनाक्षी मान का कहना था कि वह जब भी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलती हैं, तो चेहरे को सूती कपड़े से कवर करना नहीं भूलती। इसके साथ ही अधिकांश काले चश्मे का भी प्रयोग करती हैं, ताकि आंखों को भी बचाया जा सके। रही बात नहाने आदि की तो वह घर पर ही प्रातः दोपहर व शाम को सोते समय नहाती हैं। इसके साथ ही वह अपने गमलों में लगी फुलवारी को भी प्रतिदिन प्रातरू को पानी देना व पक्षियों के लिए छत पर पानी रखना कदापि नहीं भूलती हैं। इस बारे में मीनाक्षी मान का कहना था कि मनुष्य व पशु-पक्षियों सहित पेड़ पौधों को भी पानी की इस समय अधिक आवश्यकता होती है। हमें अपने साथ इनका भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यह भी हमारी जिंदगी के अहम् अंग हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + seven =