खबरें अब तक...

समाचार

अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ बीजेपी के मंत्री धरने पर बैठे1 21 |
मुजफ्फरनगर। 3 दिन पहले जिला प्रशासन के द्वारा काँवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर व्यापारियों के द्वारा सड़क पर किये गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर व्यापारियों को अल्टीमेटम दिया गया था। जिसमे अतिक्रमण ना हटाने पर अगले दिन जिला प्रसासन ने पुलिस और नगरपालिका को लेकर अतिक्रमण हटवाया था और दुकानदारों के चालान भी काटे थे, जिसका व्यापारियों ने विरोध भी किया था। इसी कड़ी में लगातार जिला प्रशासन के खिलाफ दो दिन से शिव चौक के व्यापारी अपनी अपनी दुकानें बंद करके धरने पर बैठे हैं।
जिसमे कल व्यापारियों ने सीओ सिटी हरीश भदौरिया से भी बात की थी। सीओ सिटी ने व्यापरियों को समझाया भी था कि प्रशासन का सहयोग करें। मगर आज धरना दे रहे व्यापरियों के बीच अल्पसंख्यक राज्य मंत्री सुखदर्शन बेदी ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। जिस कारण व्यापारी खुश नजर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं मंत्री सुखदर्शन बेदी व्यापारियों के बीच अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का समझौता वार्ता के बादधरना समाप्त
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के खिलाफ चल रहा व्यापारियों का धरना समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गया।


उल्लेखनीय है कि नगर के हृदयस्थली शिवचौक व भगत सिंह रोड के आसपास दुकान का बाहर तक सामान रखकर व्यापारियों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण के विरोध में जिला प्रशासन के निर्देशों के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन व पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चेतावनी दी गयी थी तथा कुछ व्यापारियों के चालान भी काटे गये थे। जिसके चलते शिवचौक व गोल मार्किट आदि के व्यापारियों में रोष बन गया था वहीं दूसरी ओर, व्यापारी नेताओं ने प्रशसन के खिलाफ बीते दिन शिवचौक पर धरना प्रदर्शन किया। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल भी धरनारत व्यापारियों के बीच पहुंच गये थे। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली थी।

वहीं दूसरी ओर आज धरने के दूसरे दिन कई भाजपा नेता धरनारत व्यापारियों के समर्थन में शिवचौक पर धरने पर बैठ गये। व्यापारियों के बीच पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स. सुखदर्शन िंसह बेदी आदि ने भी अपना समर्थन दे दिया था। भाजपाईयों को अपने बीच देखकर व्यापारियों में जोश भर गया उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार तथा स. सुखदर्शन सिंह बेदी के बीच हुई वार्ता के बाद आपसी सहमति के बाद कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से व्यापारियों ने अपना अनिश्चिकालीन धरना समाप्त कर दिया। जिसके चलते जिला व पालिका प्रशासन ने राहत की सास ली। इस दौरान व्यापारी नेता राकेश त्यागी, कृष्णगोपाल मित्तल, स. सुखदर्शन िंसह बेदी, मनोज वर्मा, भूरा कुरैशी, संजय गर्ग आदि व्यापरी मौजूद रहे।

अंतरराज्यीय एटीएम ठग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद की बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम कार्ड ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के जरिए 1 सेकंड में हजारों रुपये निकाल लेता है। आरोपी यूपी, दिल्ली, हरियाणा और एमपी में 80 से ज्यादा एटीएम से ठगी कर चुका है। एटीएम ठग के कब्जे से 1 स्वाइप मशीन, 3 एटीएम कार्ड, 1 मोबाइल बरामद किया गया है। अंतरराज्यीय एटीएम ठग राजपाल निवासी हरियाणा से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन की निगरानी में कावड यात्रा सम्पन्न कराई जायेगीः जिलाधिकारीDsc 0005 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, अध्यक्ष नगर पालिका अंजु अग्रवाल, एसएसपी अभिषेक यादव ने आज शहर के सबसे व्यस्तम शिव चौक पर कांवड कंट्रोल रूम का विधिवत शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि श्रद्धालु बडी संख्या में जनपद से गुजरेंगे। हर गतिविधि पर पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद से गुजरने वाले श्रद्वालुओं के लिए सभी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन की निगरानी में कावड़ यात्रा सम्पन्न कराई जायेगी।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि शिव चौक पर कंट्रोल रूम में खोया पाया, केंन्द्र भी बनाया गया है। जिससे कांवडियों के बिछड़ने पर इस कंट्रोल रूम मे सम्पर्क कर बिछडे हुए कांवड़ियों की सहायता की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड यात्रा को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने के लिए जनपद को छोटे-छोटे सैक्टर में विभाजित किया गया है। उन्होने कहा कि सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में एम्बुलेंस की स्थिति, 102/108 कहां पर स्थित है तथा 100 डॉयल की लोकेशन का भी पता रखे। उन्होने कहा कि साफ-सफाई के लिए विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होने बताया कि होटल व ढाबों में श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए रेट लिस्ट चस्पा करा दी गई है तथा एफडीए की टीम लगातार सतर्क निगरानी बरतने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कांवडिये की आकस्मिक रूप से बीमार होने की दशा पर तत्काल एम्बुलैंस से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सा शिविर पर्याप्त मात्रा में लगाये गये हैं, तथा सभी शिविरों में चिकित्सक सभी जीवन रक्षक दवाईयां के साथ उपस्थित रहेगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि कांवडियों की सुरक्षा के लिए शिव चौक सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये गये है जो कि 24 घण्टे काम करेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरे यथावत अन्य स्थानो पर नजर रखेगे तथा पुलिस की नजर हर कैमरे पर रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कंट्रोल रूम पर संबधित अधिकारी 24 घण्टे मौजूद रहेगे। जिलाधिकारी व एसएसपी ने शिव चौक से अहिल्या बाई चौक तक पैदल भ्रमण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा ड्रोन के माध्यम से भी लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, ई ओ नगर पालिका सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

मूसा मर्डर केस में पुलिस संदिग्धों की तलाश में कर रही छापेमारी
मोरना। तेवडा कम्हेडा मार्ग पर 45 वर्षीय मूसा पुत्र यामीन कुरैशी की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, मृतक ने घायल अवस्था में चार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाने की बात बताई थी। पुलिस मृतक के बयानों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेन्सिक रिपोर्ट तथा बी.टी.एस. के सहारे जांच में जुट गयी है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने परिजनों को मूसा की हत्या के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया है। थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम तेवडा निवासी चिकन विक्रेता की हत्या को लेकर क्षेत्रा में दहशत व्याप्त है। बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास में हत्या अथवा रंजिशन हत्या दोनों दिशा में पुलिस जांच कर रही है। मोबाईल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कई व्यक्तियों से पूछताछ की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की पीठ पर एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। वहीं लाईनमैन अरविन्द के साथ शुक्रवार देर शाम लूट के प्रयास की बात बताई गयी थी। पुलिस ने लाईनमैन से भी पूछताछ की है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र अम्बावत ने बताया कि पुलिस सभी प्रकार के दृष्टिकोण से जांच में जुटी है। शीघ्र घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जायेगा। अपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है ग्राम तेवडारू थाना ककरौली क्षेत्र के लगभग बारह हजार की आबादी वाला मुस्लिम बाहुल्य ग्राम तेवडा रंजिश व अपराधिक घटनाओं को लेकर अक्सर चर्चाओं में बना रहता है। पिछले कुछ वर्षों से शान्तप्राय ग्राम तेवडा में गत वर्ष ऑनर किलिंग की घटना में 20 वर्षीय शाकिरा की हत्या उसके पिता द्वारा की गयी थी। इसके अलावा कोई बडी घटना पिछले एक वर्ष में नहीं हुई है। गांव में शान्ति होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। शनिवार को मूसा की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या किये जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की है। नम आंखों के बीच मूसा सुपुर्दे खाकरू शनिवार देर शाम मूसा का शव गांव पहुंचा मूसा का शव देखकर परिजनों में हा-हाकार मच गया। मूसा की विधवा नाजमा व माता राबिया की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यतीम हो चुकी, नौ सन्तान पिता के साये से महरूम हो जाने से गहरे सदमे में हैं। जवान-बेटियां पिता के दुलार को याद कर रोते नहीं थम रही हैं। गमगीन माहौल में मूसा को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

श्रीराम कॉलेज में ’’स्वच्छ भारत समर इन्टर्नशिप 2019’’ का आयोजन5 15 |
मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण भारत में चल रही ’’स्वच्छ भारत समर इन्टर्नशिप 2019’’ में श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें गॉव सूजडू में टीम ए, कूकडा में टीम बी, शांति नगर में टीम सी और रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर में टीम डी कार्य कर रही है।
इस स्वच्छता अभियान मे ंइन्टर्नशिप के अंतर्गत बायोडिग्रेडेबल तथा नॉन -बायोडिग्रेडेबल कूड़घ्े को अलग-अलग करने की प्रक्रिया समझाकर कूडेघ् के सही निस्तारण एवं प्रबन्धन के विषय में बताया गया और साथ ही प्लास्टिक से गॉव एवं वातावरण को मुक्त करने के उददेश्यों से विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया तथा ग्राम प्रधानों की बैठकें आयोजित कराकर व वाल पेंटिग आदि के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया गया।
इस स्वच्छता इंटर्नरशिप कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये बायोसाइंस प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आदेशानुसार दिनांक 10.06.2019 से 31.07.2019 तक विभिन्न चरणों में पॅंचास घन्टे का स्वच्छ भारत समर इंटर्नरशिप 2019 का आयोजन श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 17.07.2019 से लगातार मुजफ्फरनगर के विभिन्न ग्रामीण अंचलो में किया जा रहा है। स्वच्छ भारत समर इंटर्नरशिप 2019 पर्यवेक्षण के लिये चौ0 चरण िंसह विश्वविद्यालय द्वारा अंकित कुमार को जिला नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है।
योजना के दौरान कार्यक्रम संचालक अंकित कुमार ने स्वयं सेवकों को बताया कि प्लास्टिक हमारे जीवन के लिये अभिशाप का कार्य करता है क्योकि इसे डिग्रेड होने के लिये आने वाले 1000 साल से भी अधिक समय लग जाता है। ऐसे में यदि हम प्लास्टिक को जमीन में दबाते है तो उसके गलने के उपरान्त इसमें से विभिन्न विषैले रसायन निकलते है जो बाद में पानी में मिश्रित होकर विभिन्न प्रकार की भयानक बीमारियॉं उत्पन्न करते है। और साथ ही जमीन की उर्वरक क्षमता भी कम हो जाती है। इसका उपाय हम तभी कर सकते है या इस कूडे को डिग्रेडेबल कूडे से अलग रख सकते है।
इसके अतिरिक्त जलाने से भी इस समस्या का कोई हल नहीं होता क्योकि जलाने के बाद प्लास्टिक से विभिन्न जहरिली गैसे उत्पन्न होती है जो श्वसन सम्बंधी बीमारियों को जन्म देती है।
इसके पश्चात श्रीराम कॉलेज, प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने स्वयं सेवको के कार्यो की सराहना करते हुये उन्हे बधाई का पात्र बताया और कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक अपने जीवन के दौरान एन0एस0एस0 शिविर में जो कुछ सीखता है यदि वह उसे अपने जीवन में अपनाये तो अवश्य ही उसके व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में सहायक होता है और वह समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह अधिक सुगमता से करने लगता है।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को संचालित रखने मे श्रीराम कॉलेज, प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, एवं स्वच्छ भारत समर इर्न्टनशिप के एनएसएस नोडल अधिकारी अंकित कुमार, बायोसाईंस प्रवक्ता विकास त्यागी, सौरभ जैन तथा विभिन्न स्वयं सेवकों शिबा, शबाराना, श्रृद्वागुप्ता, लक्ष्मी, अंजलि, अक्षय, रितिका पाल, रोहित, अदिति गर्ग, उदय पांचाल, मौ0 सुहैल, वैशाली, प्रशान्त, हेमा, डिम्पल, शिवम, रोहित कुमार, आयुषी, जया, शिल्पा, अनमोल, दिव्यांशु, अरूण और नदीम आदि का विशेष योगदान रहा।

 

जनपद में हुई मूसलाधार बारिश से जल थल हुआ एक1 22 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज सुबह काफी देर तक हुई मूसलाधार बारिश से खुली नगर पालिका की साफ सफाई की पोल शहर के ह््रदय स्थल शिव चौक पर भी भरा पानी। जी हाँ आज सवेरे हुई कुछ देर की ही सही लेकिन मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका परिषद की पोल खोलकर रख दी। नगर पालिका के द्वारा नाले नालियों की साफ सफाई की उस वक्त पोल खुली की खुली रह गई जब भारी बारिश के साथ नगर क्षेत्र सहित शहर के ह््रदय स्थल शिव चौक पर भी पानी ही पानी नजर आ रहा था । यहीं नही शहरी क्षेत्र की कई कालोनियों में तो लोगों के घरों तक में पानी जा घुसा जिनमे रामपुरी,जनकपुरी , शाहबुदीनपुरी रोड सहित शहरी क्षेत्र में एस डी कॉलेज मार्किट , गोल मार्किट, नई मंडी क्षेत्र के साथ ही गांधी नगर एंव गांधी कॉलोनी आदि ।।

जनपद में चल रही कांवड यात्रा के दौरान चोर और जेब कतरे भी हुए सक्रीय
मुज़फ्फरनगर। कांवड सेवा शिविरों में जेबकतरे चोरी का प्रयास कर रहे है इसी के चलते कांवड सेवा शिविर संचालक ही खुद कर रहे है शिविरों की रात दिन चौकसी, आज सवेरे भी एक चोर द्वारा एक कांवड़िये का मोबाईल चोरी करने के बाद की भागने की कोशिश जिसके चलते शिविर संचालकों की पैनी नजर से चोर नही बच पाया शिव सेना के आनन्द भवन मन्दिर में स्थित शिविर में एक चोर द्वारा शिव भक्त कांवड़िये का मोबाईल किया गया चोरी चोरी के पश्चात् चोर ने किया भागने का प्रयास जिसे शिव सैनिको ने किया विफल चोर को मोके पर ही पकड़कर की जमकर धुनाई बाद में किया थाना शहर कोतवाली पुलिस के हवाले शिव सैनिकों में भारी रोष शिविर में पुलिस कर्मी नही करते जाँच पड़ताल शिव सेना कांवर्ड सेवा शिविर में जेब कतरों और चोर उचक्कों का आतंक।

जिलाधिकारी की फटकार का असर
होने लगी होटल और ढाबों पर साफ सफाई
मुज़फ्फरनगर /खतौली। खतौली में कावड़ मार्ग सहित हाईवे पर पड़ने वाले होटल ढाबों पर जिलाधिकारी मु नगर की फटकार का असर देखने को मिल रहा है । जिसके चलते होटल संचालको ने होटल व आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलवाकर क्षेत्र को साफ सुथरा किया है । गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार के दौरे पर आई जिलधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कांवर्ड मार्ग एंव हाईवे पर स्थित होटल के बाहर सड़को पर गन्दगी देख अपनी नाराजगी जताई थी। यही नही होटलों और ढाबों पर साफ सफाई न मिलने पर उनके लायसेंस तक भी निरस्त करने की चेतावनी दे डाली थी । जिसका आज जीता जगता उधाहरण देखने को मिला जिसके चलते होटल एंव ढाबों के संचालकों ने खुद मोके पर खड़े होकर साफ सफाई अभियान की शुरआत की ।

रक्तदान शिविर का आयोजन4 15 |
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक व्यापारी हृदयसम्राट स्व. नेकीराम गर्ग की 11वीं पुण्यतिथि पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आज गुरूदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के शिष्य राजेंद्र मुनी जी महाराज व सुधीर मुनी जी महाराज के आर्शीवाद से वर्धमान जैन धर्मशाला पटेलनगर नई मंडी में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका शुभारम्भ प्रमुख समाजसेवी लाला मूलचंद सर्राफ व पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश व मनमोहन जैन ने दीप प्रज्जलित कर किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री योगराज सिंह, समाजसेवी भमसैन कंसल, पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल का आयोजन समिति ने स्वागत किया। उपरोक्त सभी अतिथियों व गणमान्य लोगों ने स्व. नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर की प्रशंसा की। इस अवसर पर नेकीराम गर्ग के सुपुत्र अमित गर्ग, अंकुर गर्ग, व्यापारी नेता अनिल कंसल, संदीप, रामकुमार तायल, नरेंद्र मित्तल, संजय गुप्ता, सुमित गर्ग, स. तरनजीत सिंह, हर्षवर्धन जैन, ंसजीव अग्रवाल, मोहित मलिक, राजीव सिंघल, प्रतीक मित्तल, कमलकिशोर गोयल, सत्यवीर वर्मा, प्रमोद गोयल, विनीत प्रकाश, ओमकार अहलावत आदि मौजूद रहे।

शिवालयों में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। बम बम भोले जय शिवशंकर के जयघोष से गूंजे शिवालय श्रावण माह के प्रथम सोमवार को आज जनपद के सभी शिव मंदिरो मे सुबह से ही शिवभक्त श्रृद्धालुओं की भीड लगी रही।
श्रावण माह भगवान श्ांकर का अतिप्रिय माह है, इस पवित्र माह मे भगवान आशुतोष की विशेष कृपा बरसती है। शिवभक्तो के लिए श्रावण माह भक्तिभाव से परिपूर्ण है। आज श्रावण माह के प्रथम सोमवार के कारण सुबह से ही नगर के शिव चौक सहित विभिन्न मंदिरो मे जलाभिषेक करने वाले श्रृधालु महिला पुरूषो की भीड रही। वहीं दूसरी और रिमझिम पफुहारो के बीच हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यो की और जाने वाले शिवभक्त कांवडियो की टोलियां नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर शिवमुर्ति की परिक्रमा कर अपने गंतव्यो की और रवाना हो गए। कांवड यात्रा के मददेनजर डीएम सेल्वा कुमारी तथा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते शिवभक्त कांवडियो की सेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
पालिका प्रशासन की और से श्रावण के सोमवार के कारण नगर के विभिन्न शिव मंदिरो के आसपास सफाई व्यवस्थाओ का विशेष ध्यान रखा गया। श्रावण के सोमवार के कारण बहुत से लोगो ने व्रत रखा हुआ था। शिव मंदिरो के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

चैकिंग अभियान चलाया
तितावी। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने वाहन चैकिंग की। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनो के चालान काटे तथा कई वाहनो को सीज किया। सीओ फुगाना सिद्धार्थ सिह तोमर के निर्देशन मे तितावी पुलिस ने लालू खेडी चैक पोस्ट के समीप जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान चलवाया। पुलिस ने इस दौरान हैलमेट, सीट बैल्ट आदि भी चैक किए। पुरकाजी। प्रधानपति के निधन से ग्रामीणो मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी ब्लॉक के निकटवती गांव खाईखेडी पूर्व प्रधान पुत्र एवं पूर्व प्रधानपति सुनील त्यागी का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो व प परिजनो मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओ सहित अनेक गणमान्य लोगो ने े शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन
छपार/मुजफ्फरनगर। श्री विश्वनाथ शिव मंदिर छपार में महामंडलेश्वर भैयादास महाराज के सानिध्य में ३९ वे विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं निःशुल्क भण्डारें का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने फीता काटकर किया। हरिद्वार से कांवड़ ला रहे शिवभक्तों के लिए शुद्ध भोजन, दूध, चाय, नाश्ता, फलाहार, दवाई, स्नान व विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलामहामंत्री पंकज त्यागी, भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर, भाजपा नेता विजयपाल त्यागी,बडनंगला हापुड के संजय त्यागी, नवीन त्यागी नवीन टेक्नोलॉजी रूडकी, मुनीश त्यागी एडवोकेट, मास्टर रमेश त्यागी, सचिन फौजी दत्तियाना, शिवांक रोहाना, राजकुमार त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, सियानंद त्यागी, अजय भैसानी, श्रवण त्यागी, ऋषिपाल एमडी, पप्पू बरला, अंकुर बरला आशीष शर्मा, जोनी त्यागी, विक्की तोमर, डा. विरेंद्र वर्मा, संजीव काला आदि सैकडों गण्मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

शिवभक्तों के नहीं रूके बारिश में भी कदम2 18 |
मुजफ्फरनगर। शिवभक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। सुबह के समय तेज बारिश के बीच दूर दराज से आने वाले कांवड़िये भोले बम-भोले बम का जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते गुजरे। हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंग नहर की पटरी से गुजरने वाले शिव भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। राजस्थान के सीकर, चुरू, अलवर, अजमेर, जयपुर और हरियाणा के बल्लभगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़ आदि के शिव भक्त रिमझिम बारिश के बीच गंग-नहर की पटरी से गुजरे। हालांकि दोपहर के समय मौसम साफ हो गया सुहावने मौसम में शिवभक्तों का जोश कम नहीं पड़ा। गंग नहर निरगाजनी झाल पुल पर सिकंदरपुर, गड़वाड़ा के ग्रामीण शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे है। भोपा पुल पर सेवार्थ कल्ब की ओर से शिव भक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। बेलड़ा पुल पर भी ग्रामीण कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।

स्कूल-कॉलेजों में 30 जुलाई तक अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के चलते नगर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। कांवड़ मार्ग की ओर आने वाले अधिकांश रास्ते बंद हो जाने से नागरिकों की परेशानी भी बढ़ गई है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी मुसीबत हो गई है। साथ ही बाजार में जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग होने से कारोबार भी प्रभावित हो गए है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार से स्कूलों का अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा में शिव भक्तों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित समस्त डिग्री, तकनीकी, इंटर कॉलेज, सीबीएसई, आईसीएसई, जूनियर हाईस्कूल, प्राइमरी स्कूल में बच्चों को आने-जाने की सुविधा होती है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जनपद में संचालित सभी विद्यालयों में २३ जुलाई से ३० जुलाई तक का विशेष अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में विद्यालय प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में सिर्फ छात्र-छात्राओं का ही अवकाश रहेगा, सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहकर अपना कार्य करेंगे।
कांवड़ यात्रा के चलते नगर को आने वाले लगभग सभी मार्ग सील कर दिए गए हैं। केवल भोपा रोड से बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। इससे इस रोड पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग रुड़की-मेरठ रोड को पूरी तरह सील कर दिया गया है। केवल मीनाक्षी चौक और अहिल्याबाई चौक से ही छोटे वाहनों का आवागमन हो रहा है। रविवार को मीनाक्षी चौक से सुजड़ू चुंगी की ओर जाने वाले मार्ग पर एकतरफा ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर कंपनी बाग के बाहर कांवड़ सेवा शिविर लगे हुए हैं। इसके अलावा सिटी सेंटर के पास लगे शिविर में भी कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। कांवड़ियों के जत्थे तरह-तरह की सजावटी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। शिव चौक पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

एम्बुलेंस की अब गंभीर मानसिक रोगियों को भी मिलेगी सुविधा
मुजफ्फरनगर। शारीरिक रूप से पीडित मरीजों की तरह अब मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पीडित मरीजों को भी आपातकालीन परिस्थिति में अस्पताल पहुँचाने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसको लेकर संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय विकास शील ने सभी राज्यों के प्रधान सचिव एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय का पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा देने के लिए संकल्पबद्ध हैं। जिले में सभी मरीजों को एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
पत्र के माध्यम से संयुक्त सचिव विकास शील ने बताया है कि कुछ राज्यों में मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पीडित मरीजों को आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करने से मना किया जा रहा है। जबकि मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम २०१७ के तहत शारीरिक रूप से पीडित मरीजों की ही तरह मानसिक रोगियों के साथ व्यवहार एवं समतुल्य चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का प्रावधान है। साथ ही गंभीर परिस्थितियों में मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रोगियों को शारीरिक रूप से पीडित मरीजों की तरह एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य किया गया है।
रेफरल एवं एम्बुलेंस सुविधा होगी अनिवार्य – मानसिक रोगियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कराने हेतु गंभीर स्थितियों में समय से रेफरल एवं एम्बुलेंस की सुविधा जरूरी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए संयुक्त सचिव ने सभी राज्यों में मानसिक रोगियों के लिए रेफरल एवं एम्बुलेंस की सुविधा को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पीडित मरीजों को बेहतर एम्बुलेंस सुविधा प्रदान कराने के लिए प्रशिक्षित एम्बुलेंस कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।
यह है मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक आपातकाल, गंभीर अवसाद एवं चिंता के कारण शिथिलता, नशीली दवा या शराब सेवन के कारण आई गंभीरता, अत्यधिक भ्रम की स्थिति, आत्महत्या का प्रयास, पैनिक अटैक, अप्रत्याशित व्यवहार परिवर्तन, मानसिक रोग दवा सेवन से आई गंभीरता

ब्राहमण सभा की बैठक
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण सभा बच्चन सिंह कालौनी की एक बैठक गली न0 आठमें हुई। जिसकी अध्यक्षता बच्चन सिंह कालौनी के अध्यक्ष समेन्द्र शर्मा ने की तथा संचालन ठा0रमेश ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि रूप में समाज सेवी श्रीभगवान शर्मा उपथित हुए। मुख्य अतिथि समाज सेवी श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि श्र्रावण के पवित्र माह में शिव भक्त शहर से निकल रहे हैउनका आदर सत्कार करना हमारी जिम्मेदारी है।कांवड यात्रा को शन्तिपूर्ण संमपन्न कराने की अपील करते हुए बताया कि ब्राहमण सभा भी उनकी सेवा के लिए शिविर लगायेगी। बैठक में समेन्द्र शर्मा,दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा,नीरज शर्मा, मा0 हरपाल आदि मौजूद थे।

सदभाव मिशन सेवा ट्रस्ट ने रामायण वितरण की
मुजफ्फरनगर। शिवधाम मन्दिर दक्षिणी कृष्णापुरी में सदभाव मिशन सेवा ट्रस्ट ने पचास रामायण वितरण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद से डी एन जौहरी उपस्थित हुए।उन्होने कहा कि आज जो सदभाव मिशन सेवा ट्रस्ट ने अरविन्द पुजारी के ने़तृत्व में रामायण वितरण की है यह भी बहुत बडी सेवा है।इस मौके पर तीर्थपाल गिरी,सुखपाल पटवारी,डा0 सुरेन्द्र गोयल,राजीव गर्ग,हरेन्द्र गोयल, हरगोपाल कश्यप एड0,राधेश्याम वर्मा आदि थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

One thought on “समाचार

  • I like the valuable information you provide in your articles. I’ll bookmark your blog and check again here frequently. I’m quite certain I’ll learn plenty of new stuff right here! Good luck for the next!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eight =