खबरें अब तक...

समाचार

जीनत ने खतौली का नाम रोशन किया-पीसीएस-जे परीक्षा पास की 10 9 |
मुजफ्फरनगर। खतौली के मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी जीनत परवीन पीसीएस-जे परीक्षा पास की है। उसके जज बनने से परिवार और रिश्तेदार गदगद हैं। जीनत ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, भाई और कोचिग के शिक्षकों को दिया। मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी जीनत परवीन ने पीसीएस-जे 2018 में परीक्षा दी थी। पीसीए-जे- 2018 का परिणाम देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे परीक्षा में 421 वी रैंक मिली। जीनत के जज बनने से परिवार और रिश्तेदार भी खुशी से झूम उठे। जीनत ने पहले ही प्रयास में परीक्षा में बाजी मारी। जीनत ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता मुशाहिदा, पिता हाजी शकील अहमद, अधिवक्ता भाई अमीर अहमद, कोचिग के शिक्षक विजय तालियान, समीर अहमद व सरफराज को दिया। विजय तालियान एडीजे इटावा हैं। जीनत ने बताया कि उसने इंटरमीडिएट श्रीदेवी मंदिर इंटर कॉलेज से की। उसने इंटरमीडिएट में स्कूल में टॉप किया था। ग्रेजुएशन श्री कुंद-कुंद जैन पीजी कॉलेज से किया। एलएलबी, एलएलएम और नेट यूसीजी क्वालीफाई मेरठ कॉलेज मेरठ से किया। श्रीराम कॉलेज में वह असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं। उनके तीन बड़े भाई सईद अहमद, लईक अहमद व जमीर अहमद बिजनेस करते हैं। माता, पिता और अधिवक्ता भाई ने जज बनने में उसका हौंसला बढ़ाया। इसी बदौलत आज जज बन सकी।

तीन जुआरीयों को किया गिरफ्तार1 23 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक मुखबिर खास की सूचना पर छापामारकर तीन जुआरियों को ताश के पत्ते व नकदी सहित बरामद कर लिया।
सूत्रो के अनुसार थाना भौराकलां पुलिस द्वारा मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर ०३ शातिर जुआरी अभियुक्त गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली उक्त अभियुक्तो के कब्जे से ताश के पत्ते व नकदी बरामद हुई है।

बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया2 19 |
मुज़फ्फरनगर। वहलना चौक के पास ७५ वर्षीय बुजुर्ग महिला के भटकते हुए मिलने की सूचना पर पीआरवी २१९७ तुरन्त मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के पास मिले कागज पर लिखे नम्बर द्वारा बेटे से सम्पर्क कर बुजुर्ग को सकुशल उसके अपनों से मिलाया बुजुर्ग हरियाणा से कांवड़ लेकर अपने बेटे के साथ आई थी!

 

पेंटिंग प्रतियोगिता व गीत प्रतियोगिता का आयोजन3 15 |
मुजफ्फरनगर। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भूजल सप्ताह नगर पंचायत बुढाना सभागार में जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता व गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत बुढाना के तत्वावधान में हुआ। ओम गिरि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना द्वारा प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार ब्रांड एम्बेसडर नगर पंचायत बुढाना द्वारा किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता , गीत प्रतियोगिता में शारदे धाम इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक , सुरेंद्र पाल सिंह जी अवर अभियंता, राशिद मंसूरी सभासद,सचिन गोयल, दिनेश त्यागी ,सतीश पंवार, शिवराज सिंह व नौशाद सलमानी उपस्थित रहे।

 

4 16 |बरसात के मौसम में बीमारियों से बचने के उपाय बताये
मुजफ्फनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में आगंनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को बरसात के दिनों में होने बीमारियों के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर अशोक कटारिया ने ग्रामीणों से कहा कि बदलते मौसम में वह अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खाना बनाने और खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं। किसी भी सामान्य बीमारी जैसे बुखार, खांसी, घुटनों में दर्द और हाथों में दर्द आदि में तुरंत योग्य चिकित्सक से सलाह लें और उपचार कराएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता गर्ग ने कहा कि हमारे समाज के लिए जनसंख्या वृद्धि की समस्या अत्यंत गंभीर है। इसके लिए सभी वर्गों के बुद्धिजीवी लोगों को आगे आने की जरूरत है। जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सभी एकजुट एवं एकमत होकर सामाजिक मुहिम चलाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में अक्सर जो समस्या आगे आती हैं, उनका मूल कारण जनसंख्या वृद्धि ही है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन एक जिम्मेदारी है। ये जिम्मेदारी अपने स्वास्थ्य और परिवार के प्रति होती है। दंपति को सरकार कई प्रकार के साधन उपलब्ध कराती है। ताकि वह अपनी स्थितियों और मर्जी के हिसाब से चुनाव कर सकें। इसमें स्थाई और अस्थाई दोनों साधन उपलब्ध हैं। वहीं सीएचसी पर आयोजित कैंप में पुरुष नसबंदी और गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सीएमएस ने कहा कि अब तक जनसंख्या नियोजन अभियान के तहत मात्र १४० महिला एवं ३ पुरुषों की नसबंदी हुई है। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या काफी कम है। ये आकंड़ा कहीं न कहीं ये दर्शाता है कि आज भी पुरुषों में जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इसको सफल बनाने में सभी अपना योगदान दें। उन्होंने आगंनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर दंपति को जागरूक करें और परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताएं।

जयन्ती पर याद किये महापुरूष5 16 |
मुजफ्फरनगर। महान स्वतंत्रता सेनानी पंत्र बालगंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर दोनों महापुरूषों को याद करके उनके बताये गये मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प किया गया। महाकमना मालवीय परोपकारी समिति के तत्वाधान में मास्टर विनोद कौशिक की अध्यक्षता एवं प्रबंधक मनोज गौड के संचालन में गांधीनगर स्थित आईटीआई कालेज के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने दोनों महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आजादी की लडाई में उकने बहुमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसी महान आत्माओं के कारण ही आज हम एक स्वतंत देश के नागरिक है समिति ने ोनों महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आजादी की लडाई में उकने बहुमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि ेएसी महान आत्मओं के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक है समिति ने दोनों महापुरूषों को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इस अवसर पर मास्टर विनोद कौशिक, कर्नल आरडी शर्मा, डा. जेडी शर्मा, पं. उमादत्त शर्मा, अमलेश शर्मा, ब्रहमप्रकाश शर्मा, ओमकार शर्मा, देवेश र्श्मा, डा. राहुल शर्मा, जगमोहन शर्मा, जगनन्दन शर्मा, केडी शर्मा, योगेंद्र शर्मा, सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

उमड़ने लगा कांवडियों का सैलाब6 15 |
मुजफ्फरनगर। नगर में कांवड़ियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। हरियाणा एवं राजस्थान के शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों की संख्या बढ़ने से कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू हो गए। कुछ कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था की है। श्रावण मास की शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष को अर्पित करने के लिए उनके लाखों भक्त हरिद्वार, नीलकंठ, गोमुख से पवित्र गंगा जल ला रहे हैं। सोमवार को नगर से सैकड़ों कांवड़िये गुजरे। हरियाणा व राजस्थान के कांवड़िये बम भोले, बम भोले, हर-हर महादेव, जय हो भोले शंकर की आदि उद्घोष के साथ अपने गंतव्य की ओर से बढ़ते नजर आए। बड़ी संख्या में किशोर व बच्चे भी कंधे पर कांवड़ लेकर जाते हुए देखे गए। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से कांवड़ सेवा शिविर लगने शुरू हो गए हैं। गंगनहर वुल चीतल पार्क, टेलीफोन एक्सचेंज, भैंसी, नावला कोठी, नावला कट आदि पर कांवड़ सेवा शिविरों को लगाने काम तेजी चल रहा हैं। कुछ शिविरों को चालू कर दिया गया है। उनमें शिवभक्तों के ठहरने, नहाने, चिकित्सा और भोजन की व्यवस्था है।

कार व स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, दिल्ली के कांवड़िये की मौत, साथी घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में कांवड मार्ग से गुजर रहे स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर में हाईवे पर बोलेरो कार टक्कर से स्कूटी सवार एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कावड़िया मोहित पुत्र रामजीलाल उम्र २० वर्ष, निवासी पहाड़गंज दिल्ली का रहने वाला है। उसका साथी योगेश पुत्र सतीश उम्र २१ वर्ष, घायल हुआ है। घायल दोनों साथी स्कूटी पर कावड़ लाने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। नावला कोठी से मंसूरपुर की ओर थोड़ा चलने पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे मोहित की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। घायल कांवडिए का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जल संचयन को बनी मानव श्रृंखला
पुरकाजी। कस्बे में चारों परिषदीय विद्यालयों के लगभग एक हजार छात्र छात्राओं द्वारा जल संचयन विषयों को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई। सोमवार में कस्बे के जूनियर, कन्या जूनियर एवं प्राईमरी स्कूलों के बच्चों की मानव श्रृंखला का शुभारंभ चेयरमैन जहीर फारूकी व खंड शिक्षाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर कराया गया। छात्र छात्राओं ने हाथों में जल संचयन की पेंटिंग, तख्तिया लेकर जल संचय का आहवान कराया। खादर रोड से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक बनी उक्त श्रृंखला के दौरान भाजपा नेता हरिराम सक्सैना, डा. ओपी गौतम, मास्टर मुकेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, मधुसूधन, नरेन्द अरूणा रहे।.

पैसे मांगने का आरोप .
मुजफ्फरनगर। पार्सल देने की एवज में पोस्टमैन ने युवक से पैसे मांगे। नाजायज पैसे न देने पर उसने पार्सल देने से इंकार कर दिया। युवक ने एडीएम वित्त को मामले की शिकायत की है। बुढाना थाना क्षेत्र के अटाली निवासी सुनील कुमार का कुछ समय पूर्व ड्राईंवग लाइसेंस खो गया था। उसने दोबारा ड्राईंवग लाइसेंस विभाग से बनवाया। १८ जुलाई को उसका ड्राईंवग लाइसेंस जारी कर दिया गया। आरोप है कि लाइसेंस लेकर बुढाना में पोस्टमैन उसके घर पहुंचा।

बम निरोधक दस्ते ने की चेकिंग .
बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया विभाग ने बम निरोधक दस्ते को साथ लेकर दुकानों की सघन चेकिंग कराई। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। जिसके तहत खुफिया विभाग के एसआई डीपी सिंह ने मेरठ दंगा नियंत्रण दस्ता के देवेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार व पंकज कुमार को साथ लेकर मुज़फ्फरनगर मार्ग की दुकानों की बारीकी से चेकिंग की। उन्होंने दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने हिदायत दी।

हत्यारोपी को ’पकडने की मांग
पुरकाजी। गोधना गांव के चेतन शर्मा हत्याकांड में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग ब्राहम्ण समाज के नेताओं ने कोतवाल से की गई। सपा नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व में गोधना एवं आस पास के गांवों के ब्राहम्ण नेताओं ने कोतवाल से मिलकर दूसरे नामजद आरोपी को न पकडने पर अपना रोष जताया। विगत १७ जुलाई की सांय गोधना गांव में १८ वर्षीय चेतन शर्मा की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। .

सम्मान समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक द्वारा स्थापना दिवस समारोह व डा. सूरज प्रकाश जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल व अति विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक अशोक कंसल रहे। कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, महिला संयोजिका संगीता अग्रवाल व संस्थापक सुधीर कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों को माला पटकों से सम्मानित किया। मंच संचालन डा. आरके सिंह ने किया। सम्मान समारोह में डा. पंकज जैन, डा. राका जैन, आकाश कुमार, सपना कुमार, सतीश चंद्र गेयल, मधु गोयल, डा. एमएल गर्ग, उषा गर्ग, प्रदीप कुमार गोयल, मोनिका गोयल, एनके अरोरा, मीना अरोरा, सुरेंद्र कुमार सिंघल सिंधी, नीता सिंघल को सम्मान देकर सम्मानित किया गया। .

कांवड यात्रा को लेकर एक मीटिंग का आयोजन
मंसूरपुर। देर शाम थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र के हाईवे पर स्थित मूलचंद रिसॉर्ट में कांवड़ यात्रा को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा बनाए गए एस ७ तथा एस१० सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र त्यागी तथा संचालन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी खतौली आशीष प्रताप सिंह ने सभी से कांवड़ यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया और कहा कि जो भी पुलिस की ओर से विशेष पुलिस अधिकारी के कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। उन्हें तन-मन से कांवडियों की सेवा करनी है। जिसकी जहां पर ड्यूटी लगाई जाएगी। उसे वहीं रहकर अपनी ड्यूटी करें तथा विशेष परिस्थिति में तुरंत पुलिस को कॉल करें।इस कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए उन्होंने क्षेत्रा से आए गणमान्य व्यक्तियों के सुझाव भी मांगे। मौके पर पहुंचे कई वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए और कहा कि अपनी ओर से पुलिस तथा कावडिय़ों की हर संभव मदद की जाएगी। बाद में पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकारी कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेगराजपुर चौकी इंचार्ज योगेंदर पंवार व पुलिस टीम के साथ साथ नावला प्रधान देवराज त्यागी, बोपाडा प्रधान अजयवीर सिंह,संधावली प्रधान कीर्तन सिंह, भाकियू नेता एहसान त्यागी, भाजपा नेत्री रेखा राठी खानुपुर सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शोषण को बढ़ावा देती है हमारी खामोशी सम्राट इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान पर कार्यक्रम आयोजित8 16 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बालक बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन और अन्य सुरक्षा उपायों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उनको अपने आसपास भी महिलाओं को इसके लिए जागरुक करने और किसी भी अपराध या परेशानी में खामोश रहने के बजाये उसका मुकाबला करते हुए पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर शिक्षा अधिकारी डा.सविता डबराल व विधालय चेयरमैन डा. सम्राट के साथ स्कूल की 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राएं और शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाले समस्त सरकारी,अर्ध सरकारी, एवं मदरसों से 2-2 अध्यापिकाए उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर शिक्षा अधिकारी सविता डबराल ने प्रदेश में चलाये जा रहे बालिका सुरक्षा अभियान की छात्राओं को जानकारी देते हुए उनको राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। सविता डबराल के द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी विपरीत स्थिति में चुप्पी साधकर बैठने के बजाये उसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, हेल्पलाइन 181 और डायल 100 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने चुप्पी तोड़ों-खुलकर बोलो, का नारा देते हुए छात्राओं से कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आप को परेशान करे या असामाजिक कार्य के लिए तंग करे, उस समय आप महिला हेल्पलाइन 1090 के अलावा डायल 100 या स्थानीय थाने के नंबर पर भी बात कर अपनी शिकायत का दर्ज करा सकती हैं।, इस शिकायत को आपकी सुरक्षा के लिए गोपनीय रखते हुए आरोपी के विरुद्ध( तत्काल कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही आपको तुरंत सहायता उपलब्ध होगी। पुलिस आप के सहयोग के साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि घर से विद्यालय आते-जाते समय अगर असामाजिक तत्व आपके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बाधा उत्पन्न करता है, आपको असुरक्षा का भाव घेरता है तो आप इन हेल्पलाइन का सहारा ले सकती हैं, इसमें किसी भी प्रकार का संकोच नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से सुरक्षा सम्बंधी प्रश्नोत्तर भी किये गये, इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और नगर शिक्षा अधिकारी व विधालय चेयरमैन डा. सम्राट ने सवालों का दृढ़ता के साथ जवाब दिये।
हयूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी के सचिव मौ. साहवेज ने सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के योजनाएं जो महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए योग्य है। उन्हीं में से एक योजना सुमंगला योजना है जिसमें घर में दो बेटियों को लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिसके फार्म सरकार द्वारा जगह जगह उपलब्ध कराए गए हैं। इसके फार्म विद्यालय सम्राट इंटर कॉलेज व हयूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी आँफिस से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अरशद सम्राट ने कहा कि बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान शासन प्रशासन की अच्छी पहल है। इसके जरिये छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है, इसके साथ ही उनको काफी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज शहरों में महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों को लेकर काफी सजग और सतर्क हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में आज भी काफी कुछ करने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं है, हम उनको मित्र मानकर अपने परेशानी में सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी अत्याचार या छेड़छाड़ के प्रति चुप्पी साधकर अपने शोषण को बढ़ावा देने का काम करते हैं। ऐसे मामलों में चुप रहने के बजाये आवाज उठानी चाहिए। उन्होने ने छात्राओं के साथ ही स्कूल की शिक्षिकाओं से अपने आसपास भी महिला हेल्पलाइन आदि व्यवस्थाओं के बारे में जागरुकता के लिए कार्य करने पर बल दिया और सभी का आभार जताया।सना थानवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताते हुए कहा कि किसी भी परेशानी का मुकाबला डर कर नहीं डट कर करना चाहिए तभी वह समस्या हल हो सकती है। उन्होंने छात्राओं को रास्ते में होने वाली किसी भी परेशानी के लिए पुलिस की सहायता लेने के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया।कार्यक्रम में पहुंचे हयूमैनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष फैजुर रहमान में कहा कि छात्राओं को घर से लेकर स्कूल तक यदि कोई परेशानी आ रही है तो उसकी जानकारी अपने परिजनों तथा शिक्षकों को अवश्य देनी चाहिए।उस परेशानी को हल करने के लिए पुलिस की सहायता भी लेनी चाहिए।इस दौरान छात्राओं को डायल 100 एप के बारे में भी जानकारी दी।विधालय चेयरमैन डा. सम्राट ने अपने विचारों में स्कूली छात्राओं को कहां की स्कूल में आते या जाते समय या स्कूल के अन्दर कोई किसी भी प्रकार की किसी छात्रा को परेशानी हो तो वो उस परेशानी से हमे अवगत कराएं।जिससे कि हम उस परेशानी को समय रहते ही निपटारा कर सके।कवच ‘‘जुलाई अभियान‘‘ के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें बालिकाओं को छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न के समय आत्मरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। द्वारा बालिकाओं को किसी विपत्ती के समय 181, 1090, 1098 तथा 100 हेल्पलाइन नं0 का प्रयोग करने की जानकारी देते हुए गुड टच, बैड टच, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, जे0जे0 एक्ट तथा बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के विषय में बताया। तथा बालिकाओं को चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा तथा एन्टी रोमियों टीम से सम्बन्धी जानकारी दी इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

One thought on “समाचार

  • An impressive share, I just given this onto a colleague who was doing a little analysis on this. And he in fact bought me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! Big thumb up for this blog post!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − three =