खबरें अब तक...

समाचार

रालोद ने किया प्रदर्शन 2 18 |
मुजफ्फरनगर। बढाई जा रही बिजली की दरों के विरोध मे रालोद कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। रालोद कार्यकर्ताओ का कहना है कि सरकार बिजली के दामो को बढाकर किसानो का उत्पीडन करना चाहती है। अतः सरकार को किसानो की आर्थिक स्थिती पर विचार करते हुए बढाई जा रही दरों को वापिस करना चाहिए।
रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे स्थित ग्रामीण विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय पर एकत्रित हो बिजली की दरें बढाये जाने के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। धरने के दौरान वक्ताओ ने सरकार पर किसानो की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार की मांग की कि सरकार को इस और पुर्नविचार करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, रालोद प्रदेश सचिव अशोक बालियान,पराग चौधरी, अंकित सहरावत, सुधीर भारती, मीडिया प्रभारी विकास कादियान सहित दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

घायल की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। विगत 20 अगस्त को सड़क पर बेहोश पडे मिले व्यक्ति ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 20 अगस्त को कोर्ट रोड स्थित आईक्यू हास्पिटल के सामने एक 68 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पडा मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान होश में आने पर पीडित ने अपना नाम राजनाथ पुत्र होशियार सिंह बताया था। लेकिन पीडित अपना पता नहीं बताया पाया था। आज सवेरे साढे सात बजे पीडित की उपचार के दौरान मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

अलग अलग स्थानों पर तीन ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर तीन लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कूकडा निवासी अमित पुत्र सूरजवीर सिंह गांधीनगर निवासी निषिकांत पुत्र राहुल सिंह व बच्चन सिंह कालोनी निवासी सुधीर पुत्र हरस्वरूप सिंह ने अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

नो को लिया हिरासत में 3 15 |
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने बिना किसी कारण कचहरी मे घूम रहे कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की। पुलिस टीम ने कचहरी परिसर तथा आसपास के क्षेत्र मे सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान तथा चैकिंग तलाशी के तहत आज दोपहर कचहरी परिसर व कोर्ट रोड, प्रकाश चौक आदि पर वाहन चैकिंग तथा तलाशी अभियान चलाया गया। सिविल लाईन थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने आज दोपहर कचहरी परिसर मे चैकिंग के दौरान बिना किसी कारण कचहरी परिसर मे घूम रहे नो व्यक्तियों को हिरासत मे ले लिया। बताया जाता है कि उक्त सभी व्यक्ति पूछताछ के दौरान पुलिस को संतोष जनक जवाब नही दे सके थे। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चलाए गए चैकिंग व तलाशी अभियान से वाहन चालको खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

 

नन्हे मुन्हों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व4 18 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने भक्ति रस से ओत-प्रोत मैया यशोदा, राधा बरसाने की छोरी, सपने में रात नन्द आये,तेरा बिगड़ गयो नंदलाल, नटखट-नटखट नंद किशोर, छम छम आदि की प्रस्तुति से सभी के मन को आनंदित किया। कृष्ण को सुदामा मिलन की नाटिका का भी बच्चों ने सराहनीय मंचन किया। बच्चों की समस्त प्रस्तुतियां सराहनीय रही । निदेशक पीके जैन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे ये नन्हे गोपाल ही कल के समाज का भविष्य है । आइडियल किड्स में बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए पूर्ण गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है। .

 

शातिर तमंचे व कारतूस सहित दबोचे
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत देर रात्रि मंसूरपुर व बुढाना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड के दौरान शातिर बदमाशों को तमंचे आदि के साथ गिरफ्तार किया है।
मंसूरपुर और बुढ़ाना दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है। वही बदमाश की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक-एक बाइक , तमंचे और कारतूस बरामद हुए है। पहली मुठभेड़ मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दुधाहेड़ी रोड पर हुई। जहाँ पुलिस ने एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में सघन चौकिंग अभियान चलाया हुआ था । तभी एक लूट की घटना का मैसेज पास हुआ तो पुलिस अलर्ट हो गयी। तभी दो बाइक सवार संदिग्ध युवक सामने से आते दिखाई दिये पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक को मोड़कर भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया तो बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दी जिसमे सिपाही बाल बाल बच गए । पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश पवन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। घायल बदमाश की पहचान शातिर लुटेरे के रूप में हुई है जो कुछ घण्टे पहले ही लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हुए था । जिसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई बाइक मोबाइल फोन व तमंचा कारतूस बरामद कर लिया है ।
वहीं दूसरी मुठभेड़ बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र कांधला रोड पर वाहन चैकिग के दौरान हुई। जहाँ चैकिंग के दौरान पुलिस बाइक पर सवार दो युवको रुकने का इसरा किया , तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी , पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और घेराबंदी करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी , पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश इरसाद उर्फ़ कला पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का अन्य साथी अँधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस ने घंटो तक जंगलो में कॉम्बिंग की गई। मुठभेड़ में बदमाश की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी नितिन भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक , तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये है। पुलिस गिरफ्त में आये बदमाश पर दर्जनों मुक़दमे दर्ज है।

यथाशीघ्र हो किसानों की समस्याओं का निस्तारणः डीएम5 15 |
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ताकि किसानो को कृषि कार्य समबन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों/विभागो के चक्कर ना काटने पडें।
कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार मे आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने किसान दिवस मे सम्मलित किसान प्रतिनिधियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनमे से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने के साथ शेष रह गई समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। बैठक के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान दिवस उददेश्य तब पूरा होगा कि जब किसानो की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानो की समस्याओं की अनदेखी ना की जाए। उनका निराकरण जरूरी है। ताकि किसानो को अपनी समस्याओं के लिए इधर-उधर ना भटकना पडे। किसान दिवस मे विभिन्न विभागाध्यक्ष तथा विभिन्न किसान संगठनो से किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनपद का किया बेटी नेहा तोमर ने नाम रोशन6 13 |
मुजफ्फरनगर। भारत की बेटी नेहा तोमर जिन्होंने २०१८ में जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप गेम में व्यक्तिगत सिल्वर एवं टीम में गोल्ड मेडल हासिल किया था एवं २०१७ मैं गोल्ड मेडल हासिल किया था उनकी माताजी श्रीमती रेनू तोमर द्वारा द वर्ल्ड स्टार शूटिंग एकेडमी का आज शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर विधायक उमेश मलिक एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसपी ट्रेफिक बीबी चौरसिया पूर्व मंत्री योगराज सिंह एमएलसी मुस्ताक चौधरी द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष द्वारा नेहा तोमर एवं उनके माता जी की प्रशंसा की गई एवं भविष्य में उन्हें हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया गया पालिका अध्यक्ष ने कहा यह हमारे लिए गौरव का विषय है की नेहा तोमर हमारे जिले का नाम रोशन कर रही है इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा चार लाइनें नेहा तोमर के सम्मान में कही गई .. हाथों में तीर और कमान थाम लीजिए आप भी अर्जुन बन सकते हैं बस लक्ष्य अपना साध लीजिए.।

किसान का मिला शव
मीरापुर। खेत मे किसान का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गंगदासपुर निवासी राम सिह पुत्र मूला धीमान नामक किसान के खेत मीरापुर क्षेत्र के गांव हैदरपुर झील के जंगल मे हैं। बताया जाता है कि रोजाना की भांति किसान रामसिह अपने खेतो मे काम करने के लिए गया हुआ था। कि जब वह अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर चिन्ता सताने लगी और वे उसकी तलाश मे जुट गए। बताया जाता है कि रामसिह की तलाश मे हैदरपुर पहुंचे परिजनो व ग्रामीणो ने देखा कि गांव हैदरपुर झील के जंगल मे किसान रामसिह का शव पडा हुआ है। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी।
जंगल मे किसान का शव पडा होने की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामला संज्ञान मे आते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक बना हुआ है।

युवक की लाश पेड से लटकी मिली
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में आज देर शाम एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देर शाम चरथावल थाना क्षेत्र में हकीमपुरा जाने वाले मार्ग पर एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चरथावल पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

संयुक्त चैकिंग अभियान में चार वाहन के किये चालान7 10 |
मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) व उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग द्वारा सूबे के डीजीपी के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के विरूद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों ने नगर के अनेक स्थानों पर संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार डग्गामार वाहनों का चालान किया गया। चैकिंग के चलते डग्गामार वाहनों तथा इनके स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। शासन से मिले डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्रा के साथ मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो के सहायक क्षे0 प्रबंधक बीपी अग्रवाल अपने अधिनस्थों अनुज त्यागी कार्यालय सहायक प्रथम के साथ संयुक्त चौकिंग अभियान पर निकले। सबसे पहले यह टीम रामपुर तिराहे पहुंची। जहां से लेकर छपार तक चैकिंग अभियान चलाया गया। इसके बाद यह टीम रूडकी चुंगी पुलिस चौकी पहुंची। की गयी चैकिंग में चार वाहनों के चालान किये गये। जिसमें दो पिकअप तथा दो बसें शामिल हैं। संयुक्त चैकिंग अभियान को लेकर एआरएम बीपी अग्रवाल का कहना था कि विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहे बेलगाम डग्गामार वाहनों को चिन्हित किया गया था। उनके खिलाफ यह संयुक्त चौकिंग रूपी छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस प्रकार के वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह विभाग को प्रति माह लाखों की चपत लगा रहे हैं। जिसके चलते निगम को काफी राजस्व की हानि हो रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk