खबरें अब तक...

समाचार

शातिरों को किया गिरफ्तार4 6 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पांच शातिर बदमाशांं को शस्त्रों व लूटी गई नकदी के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं और शातिर लुटेरे हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाल अनिल कप्परवान के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पांच बदमाशों को भारी मात्रा में शस्त्रों व लूटी गई हजारों की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी उत्तराख्ांड के रहने वाले हैं तथा उनके विरुद्ध लूट के कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

 

अवैध वसूली पर लगेगी रोक
मुजफ्फरनगर। अब बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं से कोई अवैध वसूली नहीं हो सकेगी। पावर कारपोरेशन के एक्सईएन ने सभी जेई को बिजलीघरों पर बिजली कनेक्शन की रेट लिस्ट चस्पा कराने के आदेश दिए है। बिजली अधिकारियों के साथ अब उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन मूल्य की जानकारी रहेगी। टाउन हाल एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि अब से बिजली कनेक्शन के नाम पर किसी उपभोक्ता के साथ कोई अवैध वसूली नहीं होगी। पूर्व में आयी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी जेई को बिजलीघरों पर कनेक्शन मूल्य की सूची चस्पा कराने के निर्देश दिए है। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने अपने कार्यालय में भी उक्त सूची चस्पा कराई है।

मुजफ्फरनगर कचहरी में हवालात के बाहर वाहन पार्किंग करने को लेकर वकीलों व पुलिसकर्मियों में हाथापाई 8 5 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कचहरी में हवालात के बाहर वाहन पार्किंग करने को लेकर वकीलों व पुलिस कर्मियों में हाथापाई हो गई। वाहन पार्किंग करने को लेकर वकीलों का हंगामा जारी है। पुलिस मामला सुलझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर आलाधिकारी पहुंचे हैं। वकीलों ने मौके पर कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ भी हाथापाई की है। फिलहाल वकील पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कचहरी में धरने पर बैठ गए है।

 

बच्चे की हत्या से सनसनी1 1 2 | 1 1 1 |
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव सिखेडा मे करीब 12 वर्षीय बच्चे का शव जंगल मे पडा होने से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिहारी निवासी 12 वर्षीय अबुजर बीती शाम अचानक कही ंगायब हो गया था। बच्चे के पिता निसार ने ग्रामीणो के साथ थाने जाकर पुलिस को इस हादसे की सूचना भी दी थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की कि इसी बीच आज लापता हुए १२ वर्षीय बच्चे की लाश आज जंगल में पड़ी मिलने से कोहराम मच गया। बच्चे की गर्दन काट कर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गये। इस दौरान ग्रामीणां में रोष दिखाई दिया।
सिखेड़ा क्षेत्र के बिहारी निवासी १२ वर्षीय अबुजर कल शाम से गायब हो गया था जिसकी सूचना मर्तक बच्चे के पिता निशार ने थाने में दी थी सूचना के आधार पर सिखेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की साथ मिलकर तलाश की लेकिन बच्चे का कल कोई सुराग नहीं लगा था आज फिर ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की तो बिहारी के जंगल में नाले के पास के खेत में १२ वर्षीय बच्चे की सिर कटी लाश मिली जिसे देखकर ग्रामीणों में काफी रोष फैल गया ग्रामीणों व परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर कई थानों की फोर्स एस एस पी अभिषेक यादव एस पी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ मंडी समेत काफी संख्या में फोर्स मौजूद रहा एस एस पी ने पुलिस टीम को जगलो में तलाशी के लिए लगाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी बच्चे के शव के पास से एक रस्सी भी मिली है वहीं एस एस पी अभिषेक यादव ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

लोक अदालत 14 को
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से श्री संजय कुमार पचौरी, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में 14 सितम्बर दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, कलक्ट्रेट मुजफफरनगर एवम् वाहृय न्यायालय बुढाना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, १३८ एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल तथा भारत संचार निगम लिमिटिड, एवम् सुलह समझौतो से सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जायेगा।

बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई ,जब पुलिस ने गाँधी कॉलोनी के हनुमान चौक पर चौकिंग अभियान चलाया हुआ था। चौकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। मगर बाइक पर सवार बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पचौंडा रोड पर घेर लिया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश अंकुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक अन्य साथी अँधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटो तक जंगलो में कॉम्बिंग की मगर बदमाश भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश पर लूट , चोरी और हत्या के लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुक़दमे दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक ,एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये है।

डकैती से हडकम्प
मीरापुर। एक ही रात मे तीन घरो मे हुई डकैती की घटना से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि किरन बीती रात अपने परिवार सहित अपने घर मे सोया हुआ था कि इसी बीच घर मे घुसे कुछ अज्ञात बदमाशो ने परिजनो को आतंकित कर घर मे रखी लाखो की नकदी व जेवरात आदि लूट लिया। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी और बीती देर रात गांव कुतुबपुर निवासी जोगेन्द्र व रिषीपाल पुत्रगण भगवत सिह के यहां भी कुछ अज्ञात बदमाशो ने परिजनो को आतंकित कर लाखो की लूटपाट कर ली। और मौके से फरार हो गए। बदमाशो के जाने के बाद बुरी तरह घबराये परिजनो ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो परिजनो के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन पडौसी तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव कुतुबपुर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया व परिजनो तथा ग्रामीणो से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। जिसमे पश्चात पुलिस टीम मामले की छानबीन मे जुट गई। पुंलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

शिक्षा के प्रति किया जागरूक3 6 |
मुजफ्फरनगर। शिक्षा मानव जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षित व्यक्ति अपने राष्ट्र व परिवार को गौरवान्वित करता है अतः सभी छात्र-छात्राओ को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। तथा उच्च अंक प्राप्त कर आगे बढना चाहिए।
कूकडा रोड स्थ्ति जी.सी.पब्लिक स्कूल सीनियर विंग मे आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल का कार्यक्रम मे पहुंचने पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियो व प्रधानाचार्य आजादवीर ने बुके भेंट कर स्वागत किया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने छात्रो द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा छात्रो का मनोबल बताते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य आजाद वीर तथा कई गणमान्य लोग बतौत अतिथि उपस्थित रहे।

 

चेयरमैन ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश5 3 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा मोहर्रम के मद्देनजर काली नदी स्थित कर्बला का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के साथ किया गया पालिका अध्यक्ष द्वारा वहां की सफाई व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था एवं कर्बला के रास्ते को ठीक करने के तत्काल निर्देश दिए गए इसके बाद पालिका अध्यक्ष वार्ड नंबर २८ में हो रहे ३०० मीटर की सड़क निर्माण को देखने पहुंची और उन्होंने ठेकेदार को कहां मानक एवं गुणवत्ता में किसी भी चीज की अगर लापरवाही की गई तो वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी मौके पर मौजूद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंदर राठी जी को पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिए गए सभी ५० वार्डों में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए कहीं पर भी कूड़े को पढ़ा ना रहने दें उससे बीमारियों का खतरा रहता है वार्ड नंबर २८ की जिस सड़क का निर्माण हो रहा है सड़क को अब से ४ महीने पहले जब पालिका अध्यक्ष देखने गई थी वहां पर कई कई फुट पानी भरा हुआ था उस सड़क का निर्माण हो रहा है पालिका अध्यक्ष के पहुंचने पर वार्ड वासियों द्वारा बहुत ही खुशी जाहिर की गई इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी अधिशासी अधिकारी श्री विनय मणि त्रिपाठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र राठी इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी सभासद नदीम खान सचिन कुमार इंस्पेक्टर संजय पुंडीर एसके बिट्टू संबंधित ठेकेदार कर्मचारी एवं वार्ड वासी मौजूद रहे

शॉल ओढाकर किया सम्मानित6 2 |
मुजफ्फरनगर। उदय फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रेफिक बीबी चौरसिया रहे। उदय फाउंडेशन अध्यक्ष निधिषराज गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में नगर की काफी प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। सम्मानित होने वालो में डा. सिद्धार्थ शर्मा, श्रीमती चंचल सक्सेना, श्रीमती रीना अग्रवाल, रिंकू एस गोयल, अनुराग सिंघल, आरपी सिंह, श्रीमती धारारतन, आरपी सिंह पूर्व शिक्षक जीसी, चारू भारद्वाज, मीनाक्षी मित्तल आदि को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बीना शर्मा, सपना सिंघल, अशोक बालियान, मोहित भी शामिल हुए। निधिषराज गर्ग ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षकों का सम्मान कर हमारी संस्था खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

मतदाताओं के सत्यापन का कार्य जारी9 3 |
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक ०१.०१.२०२० के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दिनांक ०१.०९.२०१९ से ३०.०९.२०१९ तक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में विद्यमान मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि सभी अर्ह० मतदाता अपना नाम निर्वाचक नामावली में जांच लें यदि किसी मतदाता का नाम अथवा अन्य किसी प्रविष्टि में कोई संशोधन अपेक्षित है या उनका नाम अर्हक तिथि ०१.०१.२०१९ के आधार पर १८ वर्ष अथवा अधिक की आयु पूर्ण हो चुकी है और निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित नहीं है या मतदाता सूची में मृत्यु/स्थान परिवर्तन/डुप्लीकेट इन्ट्री विद्यमान है तो वे इस अवधि में यह कार्य फार्मों के माध्यम से कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि फार्म-६ पहली बार मतदाता या किसी एक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए आवेदन, फार्म-६क किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए आवेदन, फार्म-७ मृत्यु/स्थान परिवर्तन के कारण निर्वाचक नामावली में अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने का आक्षेप/अपना नाम हटाने/किसी अन्य व्यक्ति का नाम हटाने के लिए आवेदन, फार्म-८ निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि विशिष्टियों की शुद्धि के लिए आवेदन तथा फार्म-८क निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि को अन्यत्रं रखने के लिए आवेदन (एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किये जा सकते है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ऑन लाइन रजिस्टेऊशन की व्यवस्था की गयी है उन्होने बताया कि वेबसाइट पर  क्लिक करें। उक्त बटन पर क्लिक करने पर दअेचण्पद खुल जाएगा। तत्पश्चात् निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने हेतु ।चचसल वदसपदम वित तमहपेजतंजपवद वि दमू अवजमतध्कनम जव ेपजिपदह तिवउ ।ब् पर बसपबा करने पर नया तिवउ.६/प्रारूप-६ प्राप्त हो जाएगा जिसे भर कर आप अपना नाम नामावली में सम्मिलित कर सकते हैं। यदि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित आपकी प्रविष्टि में किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है तो नया प्रारूप-८ खुल जाएगा जिसे भर कर आप अपनी प्रविष्टि को शुद्ध करा सकते हैं। प्रवासी भारतीयों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ।चचसल वदसपदम वित तमहपेजतंजपवद वि वअमतेमें अवजमत पर बसपबा करने पर प्रारूप-६क/थ्वतउ.६। उपलब्ध हो जाएगा। सभी फार्म तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र से प्राप्त अथवा वेबसाइट ceouttarprades.nic.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। उन्होने कहा कि मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

 

शिक्षकों का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिड7 2 |टाउन मु0नगर द्वारा मधुर मिलन बैकेट हॉल में शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगीत,नृत्य व गायन के शिक्षको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष श्री विपुल भटनागर,सचिव श्री अंकुर गर्ग,कोषाध्यक्ष श्री अंकित मित्तल ने मॉ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सम्मान की श्रृख्ला में स्व0श्री इकबाल सोनी,श्री अनिल विक्षित,श्रीमती कुमुद सिंह,श्रीमांगे खलील,श्री दिलीप मिश्रा,कु0अर्पणा गोयल को गायन,वादन एवं नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। किराना घराने के मशहूर संगीतज्ञ श्री इकबाल सोनी का 3 दिन पूर्व निधन होने की वजह से उनके सुपुत्र जावेद व अली ने उनका सम्मान स्वीकार किया व सभी गुरूजनो ने आशीर्वाद स्वरूप अपनी व अपने शिष्यों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निष्काम गर्ग,कुलदीप भारद्वाज,निशांक जैन,विपुल भटनागर,व वर्तुल जैन ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन सचिन मित्तल,कुलदीप भारद्वाज,निष्काम गर्ग व विकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सर्वश्री उमेश गोयल,सुनील अग्रवाल,अमरीश मित्तल,अनुराग,डा0 कमल गुप्ता,शैलेन्द्र शर्मा,राजीव गुप्ता,राजकुमार,सुनील गर्ग,कौशल अग्रवाल,दीपक एवं श्रीमती सीमा भटनागर,ऋतु गर्ग,आरती मित्तल,डिम्पल वर्मा,रमा भाटिया व राकेश राठी,मनीष भाटिया,अमित तायल,प्रशान्त,अतुल अग्रवाल,विकास वर्मा,हर्ष पुरी,आकाश गर्ग,प्रगति कुमार आदि अनेको रोटेरियन सपरिवार उपस्थित रहे।

 

किसानों को आर्थिक सहायक दे रही है प्रदेश की मुख्यमंत्री कल्याणकारी योजनाएं
मुजफ्फरनगर। किसान जब कृषि सम्बंधी कार्य करता है तो सम्भव है कि उसकी किसी आकस्मिक घटना/दुर्घटना से मृत्यु, अपंग आदि हो सकता है। किसान कड़ी मेहनत कर जब फसल तैयार करता है और फसल पककर खेत में खड़ी हो या खलिहान में लायें तो यदि किसी दुर्घटनावश अग्निकांड हो जाय तो किसान का परिवार सड़क पर आ जाता है। किसानों की इन दुर्घटनाओं पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कल्याणकारी योजनायें संचालित की है। राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा संचालित इन योजनाओं से मण्डी समितियों के माध्यम से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के समस्त कृषकों, खेतिहर मजदूरों एवं मण्डी पल्लेदार जो केवल कृषि अथवा कृषि से सम्बंधित कार्य में संलग्न हैं, उन्हें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत आच्छादित किया है। इस योजनान्तर्गत कृषि व कृषि से सम्बंधित कार्य करते समय यदि कृषक की किसी दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो प्रदेश सरकार उसके परिवार को ०३ लाख रूपये की आर्थिक सहायता देती है। दुर्घटना में दोनों पैर, दोनों हाथ, दो आंख या किसी दो की क्षति होने पर ७५ हजार, एक हाथ, एक पैर अथवा एक आंख की क्षति पर ४० हजार रूपये, चार ऊंगलियां की क्षति पर ३० हजार, तीन ऊंगलियों की क्षति पर २५ हजार, अंगूठे की क्षति पर २० हजार रूपये, प्रदेश सरकार द्वारा दुर्घटनाग्रस्त किसान/उसके परिवार को आर्थिक सहायता देती है। प्रदेश में गत वर्ष ५५३ लाभार्थियों को ७.७१ करोड़ का तथा इस वर्ष जुलाई तक २०७ किसानों/लाभार्थियों को ३.१५ करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देते हुए लाभान्वित किया गया है।
प्रदेश में लागू मुख्यमंत्री खेत-खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के अन्तर्गत समस्त मण्डी समितियों के क्षेत्रान्तर्गत खलिहान में एकत्रित फसल एवं खेत में खड़ी फसल में अग्निकाण्ड दुर्घटना हुई तो सम्बंधित किसान को फसल के क्षतिग्रस्त होने पर फसल/क्षेत्रफल के अनुसार ३० हजार से ५० हजार तक की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार देती है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष २०१७-१८ में १०८९३ किसानों को १०.९८ करोड़ रूपये एवं २०१८-१९ में १११४७ किसानों को १३ करोड़ रूपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है। किसानों के पुत्र/पुत्रियों के कृषि शिक्षा ग्रहण करने पर स्नातक, स्नातकोत्तर में मेरिट के आधार पर ३००० रू० प्रतिमाह मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति दी जाती है। उसी तरह मण्डी समितियों द्वारा मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत किसानों को कृषि उपकरण उपहार में दिये जाते हैं। कृषि विपणन कार्य में कृषक उत्पादकों की सहभागिता बढ़ाने, मण्डी क्षेत्र/सरकारी क्रय केन्द्रों पर कृषि उपज को बेचने के लिए अभिप्रेरित करने, किसानों को प्रवेश पर्ची एवं प्रपत्र-६ (विक्रेता वाउचर) प्राप्त करने की ओर रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित है। जिसमें त्रैमासिक ड्रा में पम्पिंगसेट, पॉवर विनोइंग फैन, मिक्सर ग्राइंडर एवं छमाही ड्रा में टैऊक्टर, पावर ट्रिलर पावर ड्रिफेन हारवेयटर, सोलर पावरपैक संयंत्र किसानों को दिये जाते हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा मण्डी स्थल/उप मण्डी स्थल में लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों/आढतियों की मण्डी परिसरों की सीमा में व्यापारिक कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में उसके विधिक उत्तराधिकारी को अधिकतम ०३ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उसी तरह वाह्य दृष्टिगत कारणों अथवा तडित प्राकृतिक बिजली गिरने से आग लगने की दशा में मण्डी/उप मण्डी स्थल परिसरों में कार्यरत लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों/आढतियों को वास्तविक क्षति अथवा ०२ लाख रुपये जो भी कम हो की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त किसानों को धान, गेहूं के सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने पर २० रुपये प्रति कुन्तल की दर से उतराई, छनाई, सफाई के लिए भी धनराशि की जाती है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में उ०प्र० आलू निर्यात प्रोत्साहन योजना २०१८ लागू किया है।
प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए मण्डी समितियों में फसल लाकर बेचने पर बल दिया है। किसान अपनी उत्पादित विभिन्न फल, सब्जी, अनाज, दालें आदि फसलों को लाकर मण्डी समितियों में बेंच रहे हैं। मण्डी समितियों में फसल बेचने पर किसानों की आमदनी में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी हो रही है।

जागरूकता रैली निकाली
मुज़फ्फरनगर। एम जी पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने स्लोगन पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्ग निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
एम जी पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए स्कूल डायरेक्टर श्री जीबी पांडे एवं स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग के द्वारा छात्र छात्राओं को स्वच्छता के महत्व को विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद आवश्यक है यदि हम अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ नहीं रखेंगे तो विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर अस्वस्थ हो सकते हैं। बीमारियों को भगाने के लिए हमें नित्य प्रतिदिन स्वच्छता का ध्यान रखना है। स्वच्छता को दिनचर्या बनाने के लिए छात्र छात्राओं को खाने से पूर्व हाथों की सफाई के बारे में बताया गया। प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बच्चों को बताया कि यदि हम अपने हाथ अच्छी तरह धोकर साफ नहीं करते तो हाथों में मौजूद बैक्टीरिया खाने के साथ हमारे पेट में जाकर भिन्न भिन्न प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। छात्र छात्राओं ने स्कूल इको क्लब के तत्वाधान में डायरेक्टर और प्रिंसिपल के मार्ग निर्देशन में स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिय।
इसके उपरांत आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से स्कूल प्रांगण से स्वच्छता जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। डायरेक्टर श्री जीबी पांडे और प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग में संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। स्कूल प्रांगण से शुरू हुई है रैली सर्कुलर रोड होते हुए जीआईसी मैदान पर तिरंगा स्मारक पर जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने स्वच्छता पर आधारित पोस्टर बैनर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण के लिए अपने नागरिक दायित्व निभाने के प्रति प्रेरित किया। प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्कूलों में १ सितंबर से १५ सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए रैली के साथ ही स्कूल में वृक्षारोपण कला प्रतियोगिता एवं स्वच्छता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली में स्कूल के शिक्षकों पराग शर्मा, डॉक्टर श्रीपाल राठी, भीम सिंह, एम राम, गौरव कुमार, अनिता चौधरी, प्रवीण गोयल एवं दीपाली गोयल का सराहनीय योगदान रहा।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk