Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राधा अष्टमी पर भोग प्रसाद वितरण किया

श्री राधा माघव युगल सरकार मन्दिर में प्रातःकाल 11-00 बजे पंचामृत से मंत्रों के उच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया तथा राधा माघव की पूजा अर्चना की गयी तथा शाम 3.00 बजे से 6.00 बजे तक महिला संकीर्तन किया गया।

कालोनी की सभी महिलाओं द्वारा संकीर्तन किया गया तथा श्री राधाजी के जन्मोत्सव की भेंट गायी गयी। भवन फूलों से व गुब्बारों से सजाया गया। गुफा की छटा देखने काबिल थी तथा भोग प्रसाद में नमकीन चावल (ताहरी) तथा हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।

सहयोगी में श्री सुधीर कुमार गर्ग, एडवोकेट अध्यक्ष, श्री अमृत पाल डागर-महासचिव श्री जगमोहन लाल-संरक्षक, श्री विकास कोहली, प्रमोद सिंघल- कोषाध्यक्ष, श्री अमित चौधरी-प्रचार प्रसार, डा0 अमित वर्मा-सहसचिव, कार्यकारिणी सदस्य-डा0 ओमवीर सिंह, श्री जगरोशन लाल गोयल, मनोज सिंह, मनोज मलिक, भुवनेश गोयल, अनिल शर्मा, देवेन्द्र दहिया जी, कुलदीप गुप्ता, निरोध शर्मा, अमित रूहेला, पंकज निशा बंसल, सुरेन्द्र वर्मा, अनिल शर्मा, अनिल वर्मा, दिनेश गर्ग, दीपक गर्ग, अंशु बंसल, अवनीश कुमार तथा सभी महिला विंग द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

विगत 23-24 अगस्त को जन्मष्टमी का पर्व मनाया गया जिसमें दो दिन की रोशनी व डेकोरेशन की गयी तथा एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। अगले दिन नन्दोत्सव मनाया गया तथा छटी मनायी गयी। छटी में महिला कीर्तन व कढी-चावल का प्रसाद वितरण किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk