खबरें अब तक...

समाचार

हादसे में हुआ घायल8 11 |
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना पुलिस चैकी की टोल प्लाजा के समीप सडक हादसे मे बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। इस हादसे पर अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया।

 

 

 

आग से कार व स्कूटर जला1 1 4 | 1 1 5 |
फायरब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत कर पाया आग पर काबू
मुजफ्फरनगर। सड़क के किनारे नाले में अचानक लगी आग के कारण एक लग्जरी कार सहित कई दो पहियां वाहन धूं धूं कर जलने लगे। आग लगते ही वहां काम कर रहे कार मिस्त्रियों सहित राहगीरों में खलबली मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे जिस पर उन्होंने पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को घटना की सूचना कर आग बुझाने का प्रयास किया । मगर किसी भी तरह के प्रयास से नाले में लगी आग नही बुझ सकी और देखते ही देखते वहां खड़ी एक लग्जरी कार (स्कोडा मोडीफाई कार) सहित वहां खड़े कई दो पहियां वाहन आग की चपेट में आकर राख होते चले गए। उधर आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग सहित थाना सिविल लाईन पुलिस दलबल के साथ मोके पर पहुंची जहां दमकल कर्मियों द्वारा काफी प्रयास और नाले में लगी आग पर बालू डालकर आग को बुझाया गया। उधर सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीक्षा शर्मा (आई पी एस) भी मोके पर पहुंची और अधिनिस्थों से जानकारी ली ।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे सरकुलर रोड पर सुजडू चूंगी के निकट डेन्टिंग पेन्टिंग की दुकान के सामने नाले में अचानक आग लग गयी। नाले से आग की ऊंची ऊची लपटे उठने लगी जिससे अफरा तफरी मच गयी। आग ने वहां खडी एक कार व दुपहिया वाहन को चपेट मेें ले लिया। जिससे दोनों वाहन जलकर नष्ट हो गये। वहां अफरा तफरी और हड़कम्प के हालात बन गये। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता। सीओ सिटी दीक्षा शर्मा भी मौके पर पहुंचीफ पलिस ने बताया कि नाले में कहीं से तेल रिसकर आ गया था जिससे आग लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवक की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका2 10 |
मुजफ्फरनगर। जनपद मु०नगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर गांव में दिन निकलते ही एक नवयुवक की उसी के घर में हुई मौत पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को भी दी गई जिस पर थाना प्रभारी नगर कोतवाली सहित पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी मोके पर जा पहुंचे । जहां मृतक के परिजनों ने गांव के ही युवकों पर युवक की हत्या करने की आशंका जताई है। तो वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर में आज सवेरे 18 वर्षीय राजेश पुत्र कल्लू का शव उसके घर के कमरे में पडा मिला। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड जुट गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीक्षा शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कपरवान व रोहाना चैकी प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया। जानकारी पाकर एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गये। शहर केातवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं है पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गयी है।

डग्गामारी दे रही है हादसों का न्यौता3 14 |
मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना में सैकड़ों डग्गामार वाहन यातायात के सारे नियमों को ताक में रखकर धड़ल्ले से चलाएं जा रहे हैं। इन वाहनों में कई बड़ी बसें भी शामिल हैं। इन डग्गामार वाहनों को अनट्रेंड चालक चलते हैं। जिसके चलते आए दिन दुर्घटना होने आम बात हो गई है। इन वाहनों में क्षमता से कई गुणा यात्रियों के भेड़ बकरियों की तरह भरने के बाद छत पर भी सवारियों को बैठाया जाता है। इन डग्गामार वाहनों से कस्बे के महावीर चोक पर हर समय जाम लगा रहता है। इन डग्गामार वाहनों के संचालन से सरकार की प्रति दिन लाखों रुपये राजस्व की हानि हो रही है। डग्गामार के रुप मे चल रहे अधिकांश वाहनों के कागज अधूरे है।

ई रिक्शा के कारण अब नहीं लगेगा जाम4 14 |-नियमों के आधार पर सडकों पर चलेगी
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने एक पे्रस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनपद के नगर क्षेत्र में ई-रिक्शाओं की संख्या में निरन्तर हो रही वृद्धि के कारण जाम व आमजन होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर क्षेत्र के निम्न स्थानों पर ई-रिक्शा स्टैण्ड बनाया जा रहा हैः- १. पाल धर्मशाला, रूडकी रोड। २. शामली बस स्टैण्ड के पास। ३. मिनाक्षी चैक। ४. महावीर चैक। ५. बहलना चैक। ६. मालवीय चैक। ७. विश्वकर्मा चैक। ई-रिक्शा हेतु सवारी उतारने व बैठाने हेतु चिन्हित स्थानः- ई-रिक्शा चालकों को सवारी बैठाने व उतारने के लिये निम्न स्थानों को चिन्हित किया गया है। १. अलमासपुर चैक २. जानसठ बस अड्डा ३. टिकैत चैक ४. बालाजी चैक ५. विश्वकर्मा चैक ६. भोपा बस अडडा ७. ग्राण्ड प्लाजा ८. श्रीराम स्वीटस ९. हनुमान चैक(गांधी कालौनी) १०. मदन स्वीटस ११. मालवीय चैक १२. नाॅवल्टी चैक १३. जिला अस्पताल १४. सहारनपुर बस अडडा १५. मदनी चैक १६. चुंगी नं० २ १७. हनुमान चैक १८. शामली बस अडडा १९. फक्करशाह चैक २०. मीनाक्षी चैक २१. बहलना चैक २२. सूजडू चुँगी २३. रेशू विहार तिराहा २४. जाट कालोनी चैराहा २५. महावीर चैक २६. प्रकाश चैक २७. रोडवेज बस अडडा २८. रेलवे स्टेशन २९. अम्बेडकर चैक ३०. आलू मण्डी चैक ३१. झांसी रानी तिराहा ३२. बालाजी चैक उपरोक्त स्थानों के अतिरिक्त सवारी बैठाने व उतारने वाले ई-रिक्शा चालक के विरूद्ध एम०वी० एक्ट की धारा १७९(१) के तहत एक हजार रूपये का जुर्माना प्रत्येक बार कर दण्डित किया जायेगा। साथ ही उपरोक्त स्थानों पर केवल ई-रिक्शा चालक सवारी को उतारेगें व बैठायेगे अनावश्यक रूप से चैराहों/सड़क पर अपनी ई-रिक्शा को गलत तरीके से खडी कर मार्ग को अवरूद्ध नही करेगें। नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन हेतु प्रतिबन्धित क्षेत्र (प्रातः ०९.०० बजे से रात्रि ९.०० बजे तक )ः- १. मीनाक्षी चैक से शिव चैक। २. हनुमान चैक से शिव चैक (भगत सिंह रोड) उपरोक्त प्रतिबन्धों को उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर एम०वी० एक्ट की धारा १७९(१) के तहत एक हजार रूपये का जुर्माना प्रत्येक बार कर दण्डित किया जायेगा।

भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन5 11 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संघ ने बढायी जा रही बिजली की दरों व किसानों से जुडी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया गया कि किसान की आर्थिक दशा पहले से ही बहुत खराब चल रही है ऐसे में सरकार द्वारा विद्युत दरों में वृद्धि किये जाने से किसान व आमजन काफी परेशानी महसूस कर रहा है। अतः सरकार को इस ओर गम्भीरता से ध्यान देते हुए बढायी जा रही विद्युत दरों को वापस करने पर पुनः विचार करना चाहिए। ज्ञापन में भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान केा शीघ्र कराये जाने व गन्ना मूल्य कम से कम चार सौ रूप्ये प्रति कुंतल कराये जाने की मांग की व नकली खाद, बीज दवाई आदि व भूमि अधिग्रहण की राशि को यथाशीघ्र निर्धारित किये जाने आदि किसानों से जुडी समस्याओ ंके संबंध में ज्ञापन सौंपां ज्ञापन सौपने वालो में ठा. दुष्यंत पुण्डीर, ठा. राजेंद्र सिंह, दौलत राम, अशोक पुंडीर, अरविंद त्यागी, डा. सतेंद्र शर्मा, मुकेश पुंडीर, इलम सिंह, श्रीओम, सुभाष त्यागी, पुनीत पुण्डीर, जयवीर, निरंजन सिंह, यशपाल सिंह, जयप्रकाश त्यागी, श्रीमती पूर्णिमा, कविता आदि मौजूद रहे।

मेधावियों को किया सम्मानित6 11 |
मुजफ्फरनगर। खत्री सभा मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष २०१९ में उच्च अंकों से पास हाई स्कूल ,इंटर व उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया व कार्यक्रम में ८० वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग महिला व पुरुषों का भी आदर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनुराग अरोरा, श्री प्रवीण अरोड़ा एडवोकेट, उत्तर प्रदेश खत्री सभा के उपाध्यक्ष श्री विपिन अरोरा आदि रहे।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वर्ष २०१९ की सीबीएसई टॉपर करिश्मा अरोड़ा व सीए में नाइंथ रैंक प्राप्त विजय अरोरा रहे। कार्यक्रम में मैजिक डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा गणेश वंदना व देश भक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी गई। बच्चों व अतिथियों को पर्यावरण के संबंध में गमलों सहित पौधे भी भेंट किए गए कार्यक्रम का संचालन श्री मनमोहन बत्रा एडवोकेट व श्री मुकुल दुआ द्वारा किया गया। कार्यक्रम चेयरमैन श्री सुशील कुमार अरोरा जी के अथक प्रयासों से कार्यक्रम बहुत सफल रहा।

 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत कारीगर हो रहे हैं आत्मनिर्भर
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय पारम्परिक दस्तकारों, कारीगरों के विकास हेतु उद्यम आधारित कौशल वृद्धि प्रशिक्षण देते हुए उन्हे स्वरोजगार से लगाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार ने संचालित की है। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आरम्भ की गई इस योजना में पारम्परिक शिल्प के कारीगरों, दस्तकारों को 06 दिनों की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है। इस योजना के तहत प्रशिक्षण जिला उद्योग केन्द्र द्वारा जिला मुख्यालय या तहसील स्तर पर कराई जाती है। प्रशिक्षण के दौरान कारीगरों के रहने, खाने आदि की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण लेने के लिए उ0प्र0 के मूल निवासी 18 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अन्तर्गत पारम्परिक दस्तकार, कारीगर यथा बढ़ई, दर्जी, टोकरी बनाने, बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री, हस्तशिल्पी, आदि शिल्प में परिवार का एक सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षण अवधि में अर्धकुशल श्रमिक के मजदूरी दर पर उन्हें मानदेय भी दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित टेªड्स के आधुनिक/उन्नत किस्म के टूल किट्स भी निःशुल्क दिये जाते हैं। यदि प्रशिक्षण प्राप्त कोई इच्छुक लाभार्थी बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय/उद्यम करना चाहता है तो उसे मार्जिन मनी ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस रोजगारपरक योजना से प्रदेश में 15 से 20 हजार बेरोजगार कारीगरों को प्रतिवर्ष स्थाई रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसका लाभ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उठा सकते हैं। संबंधित टेªड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर गरीब कारीगर अपना स्वयं का उद्यम चालू कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रदेश के विभिन्न टेªड्स में 7474 कारीगरों ने प्रशिक्षण व टूल किट्स प्राप्त कर अपने रोजगार से लग गये हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रदेश के 20 हजार लोगों को विभिन्न टेªड्स में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण7 9 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना जानसठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी जानसठ को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये है- निरीक्षण के दौरान स्स्क्क महोदय द्वारा थाना परिसर में बनी पुरानी इमारत को निरस्त कराने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना परिसर की बहुमंजिला बैरक का प्रस्ताव तैयार कराने हेतु निर्देशित किया गया है। थाने पर बने भूमि विवाद रजिस्टर को चैक किया गया तथा रजिस्टर में दर्ज भूमि विवादों के सम्बन्ध में धारा- ११६(३) सीआरपीसी के अन्तर्गत पाबन्ध करने हेतु आदेशित किया गया है। एसएसपी द्वारा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम चैकिदारों के साथ थाना परिसर में मीटिंग की गयी तथा चैकिदारों को आवंटित गांव में रात्रि में गश्त करने तथा ग्राम व ग्राम वासियों की सुरक्षा तथा गांव में घटित घटना की थाना पुलिस को तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि के साथ-साथ मालखाना में रखे शस्त्रों का भी निरीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी को शस्त्रों के रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। थाने पर लंबित माल/वाहनों के निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है। थाने पर नियुक्त पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना तथा सम्बंधित को समस्या के तत्काल निस्तारण हेतू आवश्यक निर्देश दिये गये ।

 

प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन9 7 |
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने जिला सहकारी बैंक की रोहाना शाखा परिसर मे धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। इस दौरान सैकडो भाकियू कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। भाकियू नेता संजीव भारद्वाज के नेतृत्व मे आज रोहाना स्थित जिला सहकारी बैंक की रोहाना शाखा परिसर की शाखा पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओ ने किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन नेता संजीव भारद्वाज व मनोज चैधरी जटनंगला उपाध्यक्ष चरथावल ब्लाॅक के नेतृत्व मे सैकडो भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

20 तक चलेगा पोलियो अभियान
मुजफ्फरनगर। सघन पल्स पोलियों अभियान के तहत जिला अस्पताल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पोलियों को जड़ से मिटाने के लिए संबिधत अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिये समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है तभी इससे पूरी तरह छूटकारा मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों अपील की वह इस अभियान में सहयोग करें। जिससे पोलियो के खिलाफ जंग जारी रहे। और पोलियों को जड़ से खत्म का जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीएस मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा ये अभियान २० सितम्बर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में जनमानस की पूरी तरह भागीदारी निभाए। इस अभियान के तहत जनपद के सभी पीएचसी एवं सीएचसी के साथ-साथ स्कूल कॉलेज एव रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी ये अभियीन जारी रहेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा शरण सिंह ने बताया कि जनपद में ५३००६७ बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने का लक्षय रखा गया है। जिनमें से १४७० बच्चों को अभी तक दवाई पिलाई गई। इसके लिये शहर व ग्रामीम क्षेत्रों में १२०९ बूथ बनाये गये हैं। साथ ही १९८ ट्रांजिट टीम व ७२ मोबाइल बूथ बनाये गये हैं। १२८२ टीमें बनायी गयी हैं। इस अभियान में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्री भी विशेष भूमिका निभाएंगी। उन्होने कहा कि सरकार बच्चों को ज्यादा से ज्यादा बीमारियों से बचाने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रही है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि टीकाकरण अभियान के तहत सभी तरह के टीके देश के हर कोने में बच्चों तक पहुंच सकें। उन्होंने जनपद को पोलियो मुक्त रखने के लिए स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

प्रदेश सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद योजना क्षेत्रीय पहचान सहित रोजगार एवं आत्मनिर्भर बना रही है
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति और विशाल जनसंख्या के हर क्षेत्र में विविधता है। यहां धरातलीय क्षेत्र है जहां भिन्न जलवायु फसलें व भोजन हैं तथा विभिन्न सामुदायिक परम्परायें एवं आर्थिक परिप्रेक्ष्य है। यहां भोजपुरी, अवधी, खड़ी, बुन्देली, पश्चिमी, ऊर्दू आदि बोलियां/भाषाएं हैं तथा परिधान में भी विविधता पायी जाती है। विभिन्न संस्कृतियों एवं भौगोलिक स्थिति से उ0प्र0 एक महान विविधता बनाये हुए अपना सामूहिक विकास कर रहा है। उ0प्र0 की शिल्पकला और उद्यमिता जो प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों, ग्रामों और शहरों में फैली है वह अपने विशिष्ट और असाधारण उत्पाद के लिए ख्याति प्राप्त है। उ0प्र0 में जन विविधता, जलवायु विविधता, आस्थाओं और संस्कृतियों की विविधता की तरह ही यहां के उत्पादों एवं शिल्प कलाओं में भी मोहक विविधता है। प्रदेश के कई उत्पाद भौगोलिक पहचान पट्टिका धारक है। उ0प्र0 हींग, देशी घी, काँच के आकर्षक उत्पाद, चादरें, गुड़, चमड़े की बनी वस्तुएं, चिकनकारी, गेहूं डंठल शिल्प, मृत पशुओं के सींगों व हड्डियों के शिल्प, जरी जरजोदी आदि वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित जनपद विशेषज्ञता रखते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के समस्त जनपदों में विशेषज्ञता रखने वाले लघु एवं कुटीर उद्योग के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम लागू किया है जो आज पुष्पित और पल्लवित हो रही है। उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि प्रदेश की उन विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाय, जो देश में कहीं और उपलब्ध नहीं है।

इस योजना के लागू होने से पूरे राज्य में लाखों बेरोजगारों को नौकरी, रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रत्येक जिले का अपना उत्पाद है जिसके लिए वह प्रसिद्ध है। विश्व में जापान, थाईलैण्ड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, चीन आदि देश यह नीति अपना कर अपने देश की आर्थिक उन्नति कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 जनवरी 2018 को एक जनपद-एक उत्पाद योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना से जिलों के छोटे, मध्यम और पम्परागत उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिल रहा है। जनपदों के उत्पादों में आगरा-चमड़ा उत्पाद, अमरोहा-ढोलक, अलीगढ़-ताला एवं हार्डवेयर, औरैया-देशी घी, आजमगढ़-काली मिट्टी की कलाकृति, अयोध्या-गुड़, अम्बेडकरनगर-वस्त्र उत्पाद, बदायूं-जरी जरदोजी, अमेठी-मूंज उत्पाद, बागपत-फोम फर्नीसिंग, बहराइच-गेहूं डंठल हस्तकला, बरेली-जरी जरदोजी, बलिया-बिन्दी, बस्ती-काष्ठकला, बलरामपुर-दाल, भदोही-कालीन, बांदा-शज़र पत्थर शिल्प, बिजनौर-काष्ठकला, बाराबंकी-वस्त्र उत्पाद, बुलंदशहर-सिरेमिक उत्पाद, चंदौली-जरी, जरदोजी, चित्रकूट-लकड़ी के खिलौने, फर्रूखाबाद-बेडशीट एवं आयरन फैब्रीकेशन वक्र्स, देवरिया-सजावट के सामान, फतेहपुर-चादर, इटावा-वस्त्र उद्योग, फिरोजाबाद-काँच की चूड़ी व सामान, एटा-घूंघरू घंटी, गौतमबुद्ध नगर-रेडीमेड गारमेंट, गाजीपुर-जूट वाल हैंगिंग, हापुड़-होम फर्निसिंग, गाजियाबाद-अधियांत्रिकी सामग्री, हरदोई-हैण्डलूम, गोण्डा-दालें, हाथरस-हींग, गोरखपुर-टेराकोटा, जालौन-हस्तनिर्मित कागज, हमीरपुर-जूता, जौनपुर-ऊनी कालीन, झांसी-साफ्ट टायल्स, कौशांबी-केला, कन्नौज-इत्र, कुशीनगर-केला, फाइबर उत्पाद, कानपुर देहात-इल्मुनियम बर्तन, लखीमपुर खीरी-जनजातीय शिल्प, कानपुर नगर-चमड़ा उत्पाद, ललितपुर-जरी सिल्क साड़ी, कासगंज-जरी जरदोजी, लखनऊ-चिकनकारी एवं जरी जरदोजी, महराजगंज-फर्नीचर, प्रयागराज-मूंज उत्पाद, मेरठ-खेल सामग्री, महोबा-गौरा पत्थर, मिर्जापुर-कालीन, मैनपुरी-तारकशी कला, मुरादाबाद-धातु शिल्प, मथुरा-सैनिटरी फिटिंग, मुजफ्फरनगर-गुड़, मऊ-वस्त्र उत्पाद, पीलीभीत-बांसुरी, प्रतापगढ़-आंवला, संत कबीर नगर-ब्रांसबेयर, रायबरेली-काष्ठकला, शाहजहांपुर-जरी जरदोजी, रामपुर-पैचवर्क, एप्लिक वर्क, जरी पैचवर्क, शामली-लौहकला, सहारनपुर-काष्ठ नक्काशी, श्रावस्ती-जनजातीय शिल्प, संभल-हस्तशिल्प, सिद्धार्थनगर-काला नमक चावल, सीतापुर-दरी, सोनभद्र- कालीन, सुल्तानपुर-मंूज उत्पाद, उन्नाव-जरी जरदोजी, वाराणसी-बनारसी रेशम साड़ी हैं। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद की वेबसाइट ूूूण्वकवचण्पद पर योजना से संबंधित सभी जानकारियां दी हैं।

इसका लोगों भी भारत सरकार से पंजीकरण, 13 उत्पादों का जीआई पंजीकरण, 08 उत्पादों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रान्डिंग की है। प्रदेश सरकार ने ओडीओपी उत्पादों की मार्केटिंग हेतु अमेजान के साथ एम0ओ0यू0 का आदान-प्रदान तथा इसका गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु क्वालिटी काउन्सिल आॅफ इंडिया तथा पूंजी उपलब्धता हेतु एन0एस0ई0 तथा बी0एस0ई0 के साथ एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित भी कराया है। अमेजान की साइट पर एक जनपद एक उत्पाद की 11296 उत्पाद है। अमेजान के माध्यम से अब तक 55 लाख रू0 से अधिक की वस्तुओं की बिक्री हुई है। प्रदेश में उत्पाद आधारित 06 क्षेत्रीय जनपदों में समिट्स का आयोजन करते हुए संबंधित उद्योगों से जुड़े 187096 लाभार्थियों को 17338.187 करोड़ रू0 के ऋण वितरित किये गये हैं। एक जनपद-एक उत्पाद के अन्तर्गत परियोजनाओं की स्थापना हेतु परियोजना लागत के अनुसार अधिकतम रू0 20 लाख तक मार्जिन मनी ऋण अनुदान सरकार सुलभ कराती है। इस योजना के अन्तर्गत जनपद के चिन्हित उत्पादों के उत्पादन से लेकर विपणन तक के अवयवों जैसे कच्चा माल, डिजाइन, गुणवत्ता सुधार, अनुसंधान एवं विकास, पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण, पैकेजिंग वित्तीय सहायता आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सामान्य सुविधा केन्द्र प्रोत्साहन योजना भी लागू किया है जिसका लाभ उत्पादक उठा रहे हैं। इससे जुड़े उत्पादकों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों, कारीगरों, उद्यमियों तथा निर्यातकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एक जनपद-एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना भी प्रारम्भ की गई है। इस योजनान्तर्गत कौशल विकास एवं टूल-किट भी दिये जा रहे हैं। रिटेल स्टोरी के माध्यम से बिक्री की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। प्रदेश सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद योजना से प्रदेश के राजस्व में बढ़ोत्तरी, बेरोजगारों को रोजगार तथा सभी उत्पादकों का आर्थिक विकास हो रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk