खबरें अब तक...

समाचार

ई चालान किये8 16 |
मुजफ्फरनगर। थानाप्रभारी महिला मोनिका चौहान ने एस आई कुसुम भाटी व एस आई स्वदेष कुमार व सिपाही अमित चौधरी को साथ लेकर शहर के मालवीय चौक व अंसारी रॉड पर जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान ५ वाहनों का बगैर हेल्मेट ई चालान किया गया महिला थानाप्रभारी मोनिक चौहान ने वाहन स्वामियों को हिदायत भी देते हुए वाहन स्वामियों को कहा कि वह हेलमेट का प्रयोग करें व वहानों के कागजात पूरे करें तथा दूसरी ओर कुछ वाहन कर्मियों ने दिशा बदलकर भागते दिखाई दिए। आज महिला थाना इंचार्ज मोनिका चौहान के नेतृत्व में शहर की मालवीय चोक व अंसारी रॉड के पास चेकिंग अभियान चलाया। दो पहिया वाहनों को चेक करने के साथ ही युवा बाइक सवारों की तलाशी भी ली गई,इस दौरान तीन सवारियां बैठाकर चलने वाले बाइक सवार दूसरे रास्तों से भागते दिखाई दिए।

 

 

डार्क जाने वाले ब्लॉकों पर युद्वस्तर पर कार्य कराये जायेः जिलाधिकारी10 6 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे० ने आज जल शक्ति अभियान के सम्बन्ध मे अधिकारियों, के साथ समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि जल शक्ति अभियान के महाअभियान के रूप में मनाया जाये। उन्होने कहा कि यह अभियान ३० सितम्बर तक चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर जनपद की रैंकिग अगर विभागो की शिथिलता से कम होती है तो सम्बन्धित विभागीय अधिकारी के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि इसमें शिथिता बर्दाश्त नही होगी। उन्होने कहा कि जल सचंयन के कार्या को कार्य को हल्के में न ले। जो निर्देश दिये जा रहे है उनका शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चत कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की संचयन बहुत जरूरी है क्योकि पीने के पानी बहुत कम हो रहा है। गिरते भू जल स्तर को ऊपर लाने के लिए हम सबको संयुक्त प्रयास करने होगे। तभी हम आने वाली पीढी को पीने का पानी सुलभ करा पायेगे। उन्होने कहा कि स्थिति बहुत गम्भीर है सबको मिलकर प्रयास करने होगे।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे आज कार्यालय कक्ष में जलशक्ति अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये जनपद के डार्क जोन वाले ब्लॉक जिनमें बुढाना, बघरा व चरथावल है उनमें कराये जा रहे कार्ये की फीडिंग अवश्य कराई जाये। इन विकास खण्डों में जल संरक्षण के लिए युद्वस्तर पर कार्य कराये जायें। उन्होने कहा कि आपके द्वारा जो कार्य कराये जा रहे उसे साईट पर फीड/जीओ टैंगग कराया जाये। उन्होने कहा कि गांव में भू-जल स्तर में सुधार एवं निकट भविष्य में जलापूर्ति, भूजल स्तर को ऊपर उठाने एवं वर्षा जल संचयन के यह कार्य आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, बीडीओ चरथावल कुलदीप मीणा, सहित जलशक्ति अभियान से जुडे सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

शमशाद मलिक को समाजवादी पार्टी ने स्नातक क्षेत्र से किया प्रत्याशी घोषित1 15 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि विधानपरिषद के स्नातक के होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर निवासी शमशाद मलिक को मेरठ मंडल क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गौरव स्वरूप ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी मंडलों पर स्नातक स्तर का चुनाव लडेगी। उन्होंने कहा कि स्नातक क्षेत्र के चुनाव में सहारनपुर मंडल में सपा प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सहारनपुर निवासी शमशाद मलिक को प्रत्याशी घोषित किया है। स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित किये गये शमशाद मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक आम कार्यकर्ता को टिकट देकर साबित कर दिया है कि वे जमीन से जुडे हुए नेता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्नातक स्तर की वोट बनाने के लिए अभियान शुरू कर रखा है उनका लक्ष्य है कि कम से कम एक लाख वोट बनवाये जाये। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में आज से सपा द्वारा स्नातक स्तर की वोट बनाने का अभियान शुरू कर लिया गया है। प्रेसवार्ता में मौ. वसी अंसारी एडवोकेट, जिया चौधरी, चंदन चौहान, बिल्लू प्रमुख आदि मौजूद रहे।

कार पलटी कई घायल
मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में बुवाडा कला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर की दीवार से टकराकर पलट गयी। इस हादसे में कार सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली क्षेत्र के गांव ताजपुर कला निवासी मनीपाल, दीपक व विक्रम देर रात्रि अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर खतौली से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जब वह लोग गांव बुवाडा कला के पास पहुंचे तो तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के किनारे बनी दिवार से टकराते हुए पलट गयी। इस हादसे में कार में सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलां को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पौधारोपण कर दिया संदेश2 17 |
शाहपुर। शाहपुर कन्या इण्टर कालेज नक्षत्र वाटिका में नगर पत्रकारों एवं राज एकेडमी शाहपुर की अध्यापिकाओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा वाटिका में रोपित पेड पौधों की सुरक्षा एवं देख रेख की शपथ ली गई। अध्यापिका जूली,मुस्कान व रीता अग्रवाल के संग छात्र सुफियान, नितिन, शान, अरीबा, हूरेन व अंजर आदि ने शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक अरविन्द गुप्ता व अध्यापिकाएं रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा,अंजलि,विशाखा, मीनू, गीता, तनु , शुबी,वर्षा, पूजा, हिमांशी, सीमा,मानसी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने छात्र छात्राओ से अपील की के वे संस्था में साफ सफाई एवं सौन्दर्यकरण पर विशेष ध्यान दे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन3 21 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा (प्रदेश मंत्री) संजय मित्तल के नेतृत्व में नई मंडी व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारियों व पदाधिकारियों ने नई मंडी बिंदल मार्केट के चौराहे पर एकत्र होकर ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया क्योंकि इस ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से लगातार व्यापार / व्यापारी मंदी व संकट के कगार पर पहुंच चुका है कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र काटी जी द्वारा किया गया इस प्रदर्शन में नई मंडी के लगभग सभी व्यापारी गण मौजूद रहे मुख्य रूप से इंद्रसेन बिंदल, मुदित जैन, महेश चौहान , अनुराग सिंघल , सरदार कप्तान सिंह नागपाल आदि पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को मिलकर शपथ ग्रहण की।

हरबीर के हत्यारोपी को दबोचा4 20 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त फावडे सहित गिरफ्तार कर लिया एसपी आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन गांव फुगाना निवासी हरबीर पुत्र आशाराम का शव खेत में पडा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवाने के साथ परिजनों की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। जिसके चलते फुगाना पुलिस ने उक्त मामले में की गयी भागदौड व छानबीन के आधर पर हत्यारोपी फुगाना निवासी पप्पू उर्फ राजकुमार पुत्र सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावडा भी बरामद कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि हरबीर पुत्र आशाराम खेत में ईख बांधने के लिए गया हुआ था। कुछ समय पश्चात फुगाना के एक व्यक्ति जोकि खेत पर गया था उसने देखा कि हत्यारोपी पप्पू उर्फ राजकुमार ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर हरबीर को जमीन पर गिराकर फावडे से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके संबंध में थाना फुगाना में धारा 302, 120बी, धारा 34 और 504 में पांच अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपी पप्पू उर्फ राजकुमार को पकडने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, सब इंस्पैक्टर योगेश शर्मा, सब इंस्पैक्टर प्रमोद गिरी और कां. गगन चौधरी और अलीमुद्दीन शामिल रहे।

एसएसपी के निरीक्षण से मचा हडकम्प5 18 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने थाना सिविल लाईन का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज दोपहर नगर क्षेत्र के थाना सिविल लाईन पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना सिविल लाईन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय तथा अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक ठाक होने पर संतोष जाहिर किया। एसएसपी ने सिविल लाईन पुलिस की कार्यशैली तथा आईजीआरएस व जनसुनवाई को कम समय मे निस्तारण पर शाबाशी भी दी। एसएसपी ने माल खाने, थाना परिसर मे खडे वाहनो तथा मैस आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ सिटी दीक्षा शर्मा,थाना प्रभारी समयपाल अत्री आदि मौेेेजूद रहे।

यातायात व्यवस्था के मद्देनजर चलाया चैकिंग अभियान6 16 |
मुजफ्फरनगर। शहर में लगने वाले जाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा पूर्व में यातायात व्यवस्था को जनमानस के लिए सुविधापूर्ण बनाने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में शहर के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौराहों शामली स्टैण्ड, वहलना चौक, मिनाक्षी चौक तथा अन्य मुख्य स्थानों पर सडकों पर चल रहे ई-रिक्शा की चैकिंग की गयी तथा उनको जनपद में बनाये गये नये रुट डायवर्जन हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी ई-रिक्शा चालकों को दिये गये मानक अनुसार किराया वसूलने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। साथ ही चौकिंग के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुरुप न चलने वाले ई-रिक्शा का चालान भी किया गया है यदि कोई ई-रिक्शा चालक पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुरुप तथा मानक से अधिक किराया वसूलने का कार्य करता है तो उसके विरुद्ध दंण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन7 15 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विकलांग एवं अनाथ सेवा समिति ने कचहरी मे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा। संस्था की संचालिका मीणा राना के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर छात्र-छात्राओ के साथ पहुंचे पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि वह अखिल भारतीय विकलांग एवम अनाथ सेवा समिति नामक आश्रम की संचालिका है। तथा प्रार्थिया के यहां विकलांग एवं असहाय बच्चे रहते हैं। प्रार्थिया को एक पत्र 28 अगस्त 2019 इस आश्य का संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिया था कि आप उक्त संस्था को पंजीकृत कराने के सम्बन्ध मे सभी प्रपत्र पूर्ण करके मेरे कार्यालय मे भिजवाये। प्रार्थिया के पास उक्त संस्था से सम्बन्धित जितने भी प्रपत्र थे वह सब तत्काल जिला संरक्षण अधिकारी को भेज दिये गए थे। उसके पश्चात 13 सितम्बर सन 2019 को एक पत्र प्रार्थिया को प्राप्त हुआ कि उक्त प्रपत्र अधूरे हैं इस लिए उक्त संस्था से सम्बन्धित सभी प्रपत्रो को पूरा करके भेजा जाये। प्रार्थीया का आरोप है कि कल भोपा पुलिस गई थी। जिसने प्रार्थिया से उक्त आश्रम बन्दकरने को कहा गया है। प्रार्थिया के आश्रम मे छोटे-छोटे बच्चे है। इसी लिए प्रार्थी या को उक्त संस्था को संचालिक करने मे आपके स्तर पर सहयोग प्रार्थनीय है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त संस्था के सम्बन्ध मे प्रार्थिया को प्रपत्र पूर्ण करने का समय दिया जाए तथा प्रार्थिया ने मांग की है कि वह आश्रम की कार्यवाही मे विध्न ना डाला जाये।

 

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत  जागरूक किया9 9 |
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत हयूमेनिटी वेलफेयर सोसाइटी व सम्राट इंटर कॉलेज के सौजन्य से प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर एक रैली का आयोजन किया गया। जिसको जिला महिला चिकित्सालय सी.एम.एस. डॉ. अमिता गर्ग व विद्यालय चेयरमैन डा. सम्राट के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं मिमलाना रोड पर सभी दुकानदारों एवं आने जाने वालों को पॉलिथीन मुक्त भारत को करने के लिए प्रेरित किया एवं साथ के साथ सभी दुकानदार भाइयों ने भी आश्वासन दिया कि ना हम पॉलिथीन का प्रयोग करेंगे और ना करने देंगे और यह सम्राट इंटर कॉलेज की पहल सराहनीय पहल है जिसका आम जनमानस को फायदा मिलेगा। विद्यालय में उपस्थित जिला महिला चिकित्सालय डॉ अमिता गर्ग ने विद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यालय के द्वारा समय-समय पर बहुत से स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं जो काबिले तारीफ है और एक दिन विद्यालय की मेहनत अवश्य रंग लाएगी इससे पहले भी विद्यालय के द्वारा स्वच्छता अभियान पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय में किया गया था जिससे जिला महिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों ने संकल्प लिया था किना गंदगी करेंगे और ना करने देंगे इस तरह की पहल सम्राट इंटर कॉलेज की सराहनीय पहल है मैं स्वयं समय-समय पर विद्यालय के छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करती रहूंगी। विद्यालय चेयरमैन डॉ सम्राट ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पॉलीथिन को प्रतिबंधित करने के अतिरिक्त इससे होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने वह इसके प्रभाव को कम करने हेतु युद्ध स्तर पर जन जागरूकता एवं प्रोत्साहन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज सम्राट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया एवं इसी प्रकार आगे भी समय-समय पर विद्यालय के द्वारा इस तरह के प्रोग्राम किए जाते रहेंगे। रैली में मुख्य रूप से हयूमेनिटी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव एम. शाहवेज, शाह फैसल, सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट हेल्प डेक्स मैनेजर जिला महिला चिकित्सालय सबा रानी एवं समस्त स्टाफ का मुख्य योगदान रहा।

नगर पालिका की पाइप लाइन में हो रहे बड़े लीकेज
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की पेयजल पाइप लाइन में बार-बार हो रहे लीकेज से पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। साथ ही सड़कें भी टूटकर खराब हो रही हैं। बीते चार दिनों में ही रुड़की और मेरठ रोड पर दो जगह पाइप लाइन टूटने से लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो गई। नगर पालिका का पेयजल विभाग पानी की इस बर्बादी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
बीते दो दिन से मीनाक्षी चौक के पास पाइप लाइन टूटी पड़ी है। रविवार से यहां पर लगातार पानी बह रहा था। इस स्थान पर खोदाई कर पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया। शाम तक कर्मचारी गड्ढा खोदकर लीकेज को दुरुस्त करने में लगे हुए थे, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ था। इससे पहले रुड़की रोड पर शहर कोतवाली के सामने मेन पाइप लाइन टूट गई थी। नाले में ह्यम पाइप डालने के दौरान जेसीबी से टूटी पाइप लाइन टूटी थी। 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक टूटी पाइप लाइन से पानी बहता रहा था, लेकिन नगर पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों ने इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। तक यह लीकेज ठीक हो पाया। दो दिन तक सराफा बाजार, पुराना तहसील क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कुछ दिन पहले रुड़की रोड पर नावल्टी चौराहे के पास भी लीकेज हुआ था। यहां से भी पानी बहता रहा था। बार-बार हो रहे लीकेज रोकने के लिए नगर पालिका के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। लीकेज होने पर लाखों लीटर पानी यूं ही बह जाता है। साथ ही नागरिकों को पेयजल का संकट भी झेलना पड़ता है। इस संबंध में नगर पालिका की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज को लेकर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर भी लीकेज हो तो तुरंत ठीक किया जाए।

महिला ने अफसर पर लगाया पांच लाख हड़पने और दुष्कर्म करने का आरोप, पीएम और सीएम से की शिकायत
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बा निवासी महिला ने विद्युत निगम के एक बड़े अधिकारी पर बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने और बहाने से घर बुलाकर नशीला बुकें सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर आने पर मामले की जांच करने की बात कह रही है।
महिला ने आला अफसरों के साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि दो सितंबर को वह जिला मुख्यालय पर विद्युत निगम के एक बड़े अफसर से बिजली बिल सही कराने के लिए मिली थी। महिला का आरोप है कि अफसर ने बातों-बातों में उसे बेटे की विद्युत निगम में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और दस लाख का खर्च बताते हुए पहले पांच लाख रुपये शुरू में देने के लिए कहा। पीड़िता ने अपने भाइयों के साथ आकर अफसर को उसके आवास पर उसे पांच लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि 15 सितंबर को अफसर ने उसे ऊर्जा मंत्री से मिलने के बहाने अपने आवास पर बुलाया। अपने घर पर अफसर ने महिला को मंत्री के लिए बुकें बनवाने की बात कहकर उसे सुंघा दिया, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। दुष्कर्म के बाद आरोपी अफसर ने पीड़िता को अर्द्धबेहोशी की हालत में कार में डालकर जानसठ बाईपास पर छोड़ दिया और फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि अब अफसर लगातार उसे धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई कर पांच लाख रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मामले में नई मंडी इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि उनके पास इसकी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk