समाचार
सड़क हादसे में घायल
शाहपुर। रोडवेज बस की चपेट मे आकर तीन पहिया ठेली पलट गई। इस हादसे मे दो युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गंाव पलडी निवासी मोमिन पुत्र वकील व कादिर पुत्र नसीर तीन आज सुबह तीन पहिया ठेली से मंडी मे सामान लेने के लिए जा रहे थे कि कि इसी बीच ये दोनो रोडवेज बस की चपेट मे आकर घायल हो गए। जिन्हे मौके पर पहंुचे ग्रामीणो ने आनन-फानन मे उपचार के लिए सीएचसी बुढाना भिजवाया।
शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव मुजफ्फरनगर द्वारा चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत थाना भौराकलां पुलिस ने भौराखुर्द तिराहा शिकारपुर रोड से ०५ अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान रवि कुमार पुत्र रमेशचन्द निवासी नोजली माजरा थाना भवन शामली, विपिन पुत्र हरवीर निवासी भनेडा थाना बाबरी शामली, अरविन्द पुत्र अतर सिंह निवासी सिसौली थाना भौराकलां मु०नगर, कपिल पुत्र अशोक निवासी सिसौली थाना भौराकलां मु०नगर, ऋषिपाल पुत्र जगवीर निवासी सिसौली थाना भौराकलां मु०नगर बताया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामदगी ०५ कि०ग्रा चरस(सुल्फा), ०२ मोटर साइकिल, मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस नं० एचआर ०५ डब्लू ४४७५, मोटर साइकिल सुपर स्पलेण्डर नं- डीएल १३ एसएस ४९४१, ०४ भिन्न कम्पनी के मोबाईल फोन बरामद किया।
ज्वैलर्स की दुकान पर तमंचों की नोंक पर लूटपाट

मुजफ्फरनगर। पुलिस की चाकचैबंद सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बाइक सवार चार बदमाशों ने भरतीया कालोनी स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर तमंचों की नोंक पर लूटपाट की। लूटपाट कर जैसे ही बदमाश भागने लगे तो ज्वैलर्स ने उन्हे पकडने का प्रयास किया तो बदमाशों ने ज्वैलर्स को गोली मार दी जो उसके पैर में जा लगी। बदमाश बालाजी रोड से होते हुए फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया तथा नई मंडी कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार तत्काल ही एक बाइक पर सवार होकर ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचे। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पर पहुंच गये तथा छानबीन शुरू कर दी। घायल सर्राफ को एसपी सिटी द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बालाजी रोड पर भरतीया कालोनी मोड पर श्रीमनमोहन ज्वैलर्स के नाम से अम्बरीश गोयल की ज्वैलरी की दुकान है। आज दोपहर अम्बरीश गोयल उनके पार्टनर नवनीत गोयल व अम्बरीश गोयल का पुत्र दुकान पर मौजूद थे। इसी बीच चार युवक अपने मुंह को ढके हुए वहां पर पहुंचे। एक युवक ने हैलमेट लगाया हुआ था तथा दो ने अपने मुंह को कपडे से ढका हुआ था। उन्होंने आते ही तमंचों के बल पर सर्राफ को डराना धमकाना शुरू किया तथा वहां जेवरात की लूटपाट शुरू कर दी। मुख्य मार्ग पर होने के कारण बदमाश तत्काल ही वहां से फरार होने लगे इसी बीच अम्बरीश गोयल ने दुकान से बाहर जाते हुए बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश ने उन्हे गोली मार दी जो उनके पैर में जा लगी। शोर शराबा सुनकर जब तक लोग इकट्ठा होते तो बदमाश बालाजी मंदिर रोड पर कूकडा ब्लाॅक की तरफ फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही नई कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार एक कांस्टेबल के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। इसी बीच एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे तथा घायल सर्राफ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी बीच वहां अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव संजय मित्तल अन्य व्यापारियों के साथ वहां पहुंचे तथा घटना पर रोष व्यक्त किया तथा पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि मौके पर क्राइम ब्रांच, सिर्वलांस एवं फिंगर प्रिंटस टीम को बुलाया गया है जो छानबीन में जुट गयी है। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लूट कितने की हुई है। उन्होंने बताया कि व्यापारी के संस्थान पर कैमरे लगे हुए है उनकी वीडियो रिकार्डिग निकलवाकर जांच की जा रही है इसी से कुछ क्लू मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की धरपकड के लिए प्रयास तेज करेगी।
आंगनवाडी केन्द्र पर बच्चों केा हाॅट कुक्ड फूड खिलाया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाआंे के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण को लेकर बहुत गम्भीर है। जिलाधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआंे से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है। इसी कडी में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चरथावल ब्लाॅक के ग्राम बिरालसी में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। बिरालसी के प्राथमिक विधालय में विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये। जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि। जिलाधिकारी ने परिवार रजिस्टर, सम्पत्ति रजिस्टर आदि का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम बिरालसी के प्राथमिक विधालय में बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाये गये पोषण स्टाॅल व विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का निरीक्षण किया तथा आंगनवाडी केन्द्र पर जाकर बच्चे को शासन द्वारा प्रारम्भ किये गये हाॅल कुक्ड फूड को बच्चो ंको खिलाया। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी। उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेाग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम विजय कुमार, बीडीओ चरथावल कुलदीण मीणा, सीएमओ पीएस मिश्रा सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।
प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन आयोजित
मुजफ्फरनगर। पंचायती गुरूद्वारा पंचदरा समिति रजि. के तत्वाधान में श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भगत सिंह रोड सब्जी मंडी के सामने ट्रंक मार्किट पंडाल में रात्रि सात बजे से दस बजे तक महान कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन खालसा दल के प्रधान स. सतनाम सिंह हंसपाल द्वारा किया गया। महान कीर्तन दरबार में ज्ञानी मनविंद्र सिंह देहरादून वाले, बीबी अमनदीप कौर पटना साहिब शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। बीबी अमनदीप कौर रागी जत्थे ने कीर्तन से गुरूनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रकाश पर्व पर पंजाबी नेता अशोक बाटला, अनिल टंडन, सतनाम सिंह, राजेंद्र जुनेजा, राजेंद्र वाधवा, हरमिंद्र सिंह, अशोक बाटला, स्वराज सिंह, सीईओ मंजित सिंह, एवं रागी जत्था मनविंद्र सिंह देहरादून वाले एवं बीबी अमनदीप कौर को गुरूघर का सर्वोच्च सम्मान सरोपा भेट किया गया।
गत रात्रि सुरजीत सिंह ने पंचायती गुरूद्वारा पंचदरा समिति सर्राफा बाजार पर अरदास की और इसके उपरांत गुरू का अटूट लंगर चला जिसमें संगतों को छकाया गया। गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हजारों की संख्या में संगतों ने शामिल होकर गुरू की खुशियां प्राप्त की। पूरे पंडाल में जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे गूंज उठे। भगत सिंह रोड एवं पंडाल को दुल्हन की तरह लाईटों, गुब्बारों व फूूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में खतौली, जानसठ, रामराज, सिसौना आदि से भी संगते पहुंची थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. प्रीतिपाल सिंह कथूरिया, स. सतनाम सिंह हंसपाल, स. हरमिंद्र सिंह, सुभाष साहनी, कमल, बलविंद्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा, अनिल टंडन, स. जितेंद्रदीप सिंह सिडाना, स. सुरजीत सिंह, जय अरोरा, कालू मलिक, स. रणजीत सिंह, स. राजेंद्र सिंह चंडोक, नीशू बांगा, सतीश अनेजा एडवोकेट, रणजीत सिंह गम्भीर, राजेश चंडोक, कमल तलवार, गोपाल कृष्ण अरोरा, राजेंद्र तनेजा आदि का सहयोग व योगदान रहा।
जशोदाबेन पहुंची शुकतीर्थ
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन आध्यात्मिक यात्रा के तहत आज सुबह हरिद्वार से जलकर पौराणिक तीर्थस्थली शुकतीर्थ पहुंची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी आध्यात्मिक यात्रा पर बुधवार को तीर्थनगरी शुकतीर्थ पहुंची। जशोदाबेन ने विभिन्न मंदिरों और आश्रमों के दर्शन किए। उन्होंने शुकदेव आश्रम में पौराणिक वटवृक्ष की परिक्रमा की। बाद में जशोदा बेन कारगिल शहीद स्मारक पर पहुंचीं और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जशोदाबेन सुबह परिवारिक सदस्यों के साथ कार से शुकतीर्थ पहुंचीं। हनुमतधाम मंदिर पहुंचने पर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने उनका स्वागत किया। जशोदाबेन ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महामंडलेश्वर ने उन्हें हनुमान की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद वह कारगिल शहीद स्मारक पहुंचीं और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में जशोदाबेन गंगा घाट पहुंचीं, जहां पंडितों ने उन्हें गंगा का पूजन-अर्चन कराया। जशोदाबेन ने पंडित को दक्षिणा भी दी। इसके बाद उन्होंने गंगाघाट पर ही भोजन ग्रहण किया। बाद में जशोदाबेन ने शुकदेव आश्रम पहुंचकर पीठाधीश्वर ओमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पौराणिक वटवृक्ष की परिक्रमा कर सुख-शांति की कामना की। जशोदाबेन ने तीन सदी के युगदृष्टा स्वामी कल्याणदेव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वामी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। रात में वह मुजफ्फरनगर में विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके छोटे भाई अशोक मोदी, उनकी भाभी जशोदाबेन, भतीजी रेणुका, दामाद केतन, पीए ओमप्रकाश नरवरिया भी साथ रहे। इससे पूर्व जशोदाबेन बिहारगढ स्थित अपना घर आश्रम में वहां रहने वाले वृद्धजनों से भेंट की। इस दौरान मुजफ्फरनगर कार्यक्रम के आयोजक सत्यप्रकाश रेशू, अमित गर्ग, समाजसेवी देवराज पंवार, सुमित मलिक, विनोद गोयल, सौरभ नरूला, अतुल बंसल, अमरपाल सिंह, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
रिफ्लेक्टर टेप लगाई
मुजफ्फरनगर। सड़क पर वाहन चलाते समय यदि थोड़ी सावधानी बरती जाए तो हादसों मे कमी लाई जा सकती है, इसी उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व भैंसा बुग्गी पर रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान चलाया। सर्दी के मौसम में घने कोहरे की वजह से सामने से आते और जाते वाहन दिखाई न देने के कारण उनके टकराने की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, भैंसा बुग्गी पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया, ताकि रिफ्लेक्टर की चमक से सामने दूसरा वाहन होने का अनुमान लग जाए और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है तथा नियमों को पालन करने की अपील की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें आप सब भी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर पुलिस का सहयोग करे।
पुतला फूंककर जताया रोष
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांगे्रस के आह्वान पर गत पांच नवम्बर से शुरू होकर 15 नवम्बर तक होने वाले विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा में दूसरे दिन पंकज मलिक द्वारा प्रदेश सरकार की विफल नीतियों के बारे में कांगे्रसजनों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। इसके तहत आज कांगे्रसजनों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पुतला फूूंका।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंकज मलिक, मुजफ्फरनगर जिला कांगे्रस के अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के साथ गुफरान काजमी, चांद मिया एडवोकेट, अनिल चैधरी, ममनून अंसारी, अब्दुल्ला आरिफ, दिलशाद त्यागी, काजी सुल्तान, विनोद गुर्जर, मुस्तकीम अंसारी, शैंकी, महिला अध्यक्ष श्रीमती विनोद चैहान, मेहराज जहां, समीना, गीता काकरान, शारदा देवी, गोपाल शर्मा, दिनेश त्यागी, दिवांकर त्यागी, अपूर्व गुप्ता, राजीव वर्मा, मौ. आरिफ, मुकुल शर्मा, जगदीश अरोरा, शकील अहमद, मौ. बिलाल, दिवाकर त्यागी, रोहित कटारिया, रजनीश बालेंद्र, अहसन जमील के अलावा अनेक कांगे्रसी मौजूद रहे।
धमकी देने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। रास्ता विवाद मे कुछ लोगो द्वारा धमकियां देने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पीडित प़क्ष ने जिलाधिकारी से आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की है।
नई मन्डी थाना क्षेत्र के गंाव अलमासपुर निवासी भरत सिह पुत्र कालूराम अपने परिवारजनो के साथ कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचा। जहंा उसने डी.एम.सेल्वा कुमारी के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी का कच्चा मकान है। बरसात मे छत गिरने का डर था तो कच्ची छत को गिराकर उसने 1 सितम्बर 2019 को अपने मकान को गिराना शुरू कर दिया और चिनाई मिस्त्री बुला लिया। भरत सिह का कहना है कि उसके मकान के बराबर मे 3 फुट चैडी गली है। जिसमे 15 साल पहले आर.सी.सी. की सडक बनी हुई है। भरत सिह का आरोप है कि उसके घर के सामने रहने वाले आशु पुत्र सतबीर तथा सतबीर पुत्र कालूराम व ललित,भूषण पुत्र रामफल झगडालु किस्म के लोग हैं। जो उन्हे मौके पर आकर गन्दी-गन्दी गालियंा देते है।।तथा झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देते हैं। भरत सिह ने बताया कि वह बेहद गरीब व्यक्ति है। जो मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा था कि 10 जनवरी 2019 को उसका गंभीर एक्सीडेन्ट हो गया। उसके बच्चे मेहनत मजदूरी करके घर का गुजारा कर रहे है। पीडित परिजनो ने मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मंाग की।
वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। ग्रैेन चैम्बर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नई मन्डी के प्रंागण मे श्रीमति कुसुम कुमारी अग्रवाल मैमोरियल इंटर स्कूल डीबेट कम्पीटिशन आयोजित किया गया। जिसमे नगर क्षेत्र के पब्लिक स्कूलो की 21 टीमो और 42 प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया।
वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान शारदेन स्कूल की श्रेया शर्मा तथा द्वितिय स्थान शारदेन स्कूल के ही अनन्त खलील को मिला। जबकि तीसरा स्थान हाॅली एॅजल्स कान्वेंट स्कूल की कुमारी संस्कृति को मिला। वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन कर रहे आशुतोष गौतम ने घोषणा की कि इस वर्ष की विनर टॅªाफी शारदेन स्कूल को दी जा रही है।
नई मन्डी स्थित जी.सी.पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मे हुई इस वाद विवाद प्रतियोगिता मे डीएवी काॅलेज के प्रोफेसर आर.एन.तिवारी एवं एम.एन.पन्त निर्णायको के रूप मे उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य आजादवीर और आशीष त्यागी ने कार्यक्रम का संयोजन किया विद्यालय के प्रबन्धक विनोद संगल एवं व्यापारी नेता अरूण खण्डेलवान ने विजयी प्रतियोगियो को पुरस्कार एवं विनर ट्राफी प्रदान की। इसके अतिरिक्त संात्वना के रूप मे अन्य प्रतियोगियो को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी, इस दौरान जूनियर विंग की प्रधानाचार्य श्रीमति सुतूपा घोष सहित समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में आयोजित प्रसिद्ध कार्तिक गंगा स्नान मेले की तैयारी जोरों से चल रही है। मेले में मनोरंजन के लिए खेलकूद, लोक गीत एवं लोक संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर मंगलवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिला पंचायत के तत्वाधान में ९ से १३ नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का आयोजन होना है, जबकि मुख्य स्नान १२ नवंबर को होगा। मेले में भैंसा-बुग्गी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से लाखों श्रद्धालु पहुंचकर तीर्थनगरी में चार दिन तक प्रवास कर पूजा-अर्चना करेंगे। मेले को लेकर तैयारी जोरों से चल रहीं हैं। मेला स्थल पर मुख्य द्वार बनाया जा रहा है। अधिकारियों और सरकारी प्रदर्शनी के लिए स्टॉल बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ नूतन शर्मा व तहसीलदार जानसठ अमित कुमार ने अभियंता कमल किशोर शर्मा, जितेंद्र कुमार, अनूप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा के साथ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी बरतने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि मेले का शुभारंभ ९ नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान करेंगे। १० नवंबर को वालीबाल खेलकूद प्रतियोगिता होगी, जिसमें मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत होंगे। ११ नवंबर को लोक गीत एवं लोक संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुत्र अमित राठी, मां पूर्णागिरी मंदिर के महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, विनोद शर्मा, कानूनगो ऋषिपाल राठी, ठेकेदार नरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
