समाचार
मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे आयोजित सम्मान समारोह मे जाट समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं, राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों एवं विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। गांधी कालोनी वर्मा पार्क स्थित चौ.रण सिंह भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज मे फैली हुई बुराईयों-कुरीतियों अैर दुर्गनो को त्याग कर ही कोई समाज आगे बढ सकता है। व्यक्ति समाज की इकाई है। जिस समाज के व्यक्ति नशा करने वाले दुर्गुणी एवं असंस्कारी होंगे वह समाज कभी भी प्रगति पथ पर अग्रसर नही हो सकता। वह समाज कभी विकसित नही हो सकता। जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के 21 वें मेधावी अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त डा.राममोहन ने व्यक्त किये। मंच से बोलते हुए उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को निर्देश देते हुए कहा कि माता-पिता तथा गुरूजन ये तीनो ही भगवान का रूप होते हैं। अतः सभी छात्र-छात्राओ को इन तीनो को भगवान समान पूजते हुए परिवार और समाज के सभी बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इससे पूर्व हवन किया गया। हवन आर्य समाज समाजी गजेन्द्र राण ने सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान देवी सिह सिम्भालका रहे। जनपद जाट महासभा के मंच से विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए इंजि.संजीव कुमार बालियान ने कहा कि सभी बच्चो को संस्कारवान बनना चाहिए। अपने परिवार और समाज से सदगुणों को प्राप्त करते हुए ही हम अपने जीवन में आगे बढ सकते हैं। जाट समाज के मंच को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि थोडी सी पढाई करके पुलिस और फौज मे भर्ती हो जाना ही युवकों का लक्ष्य नही होना चाहिए। अपितु उच्च शिक्षा प्राप्त करके उच्च पदों पर आसीन होकर नौजवानों को राष्ट्र व समाज के विकास व प्रगति मे सहायक बनना चाहिए।
जनपद जाट महासभा के मंच से रामपाल वर्मा,डा.नरेश मलिक,उदयवीर सिह, जगदीश बालियान आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जनपद जाट महासभा,मुजफ्फरनगर ने अपने 21 वें अलंकरण समारोह मे इण्टर व हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं,प्रतिभावान खिलाडियो टी.वी. हास्य कलाकार विभोर चौधरी को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संरक्षक रामपाल वर्मा जी को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त अन्य विशे प्रतिभाशाली व्यक्तियो व छात्रों के सम्मानित किया गया। समारोह के संरक्षक मांगेराम वर्मा,देवी सिह सिम्भालका, महाबीर राठी,अनुप सिह वर्मा,डा.उदयवीर आदि संरक्षक तथा ब्रजवीर सिह एड.,अनंग पाल राठी,रोहताश वर्मा पत्रकार, युद्धवीर सिह,देवेन्द्र तोमर, डा.रविन्द्र,सन्तोष वर्मा,वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल चौधरी मुन्नू, अनिल शास्त्री,धर्मवीर मलिक, महासचिव सुन्दरपाल सिह,मनोज राठी, ओमपाल आर्य, जगीश मलिक,प्रहलाद सिह आदि अनेक पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हादसे मे बच्चे की मौत
चरथावल। हादसे मे बच्चे की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर के जंगल मे खेती के काम मे जुटे ग्रामीणो मे उस समय हडकम्प मच गया कि जब गांव की चकरोड से खेतो की और पहुंची टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर करीब 6 वर्षीय बालक आहिल पुत्र आसमौहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बालक आहिल अन्य बच्चों के साथ खेत मे खेल रहा था कि इसी बीच हादसे के तहत ट्राली की चपेट मे आ जाने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे से खेत मे काम कर रहे उसके परिजनो व अन्य ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। परिजनो के रोने-चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। बालक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। स्थानीय पुलिस कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवारजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस सम्बन्ध मे अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। यदि परिजनो की और से तहरीर आती है तो मामले की छानबीन कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी। हादसे मे मासूम की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
पूर्व विधायक के निधन से शोक
भोपा। पूर्व विधायक के निधन की खबर से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगो तथा राजनीतिज्ञो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मोरना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मेंहदी असगर उर्फ मटरू मियां का बीती रात बीमारी के चलते निधन हो गया। पूर्व विधायक मटरू मियां के निधन की दुखद खबर से जनपद के राजनैतिक हल्को मे शोक छा गया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मोरना क्षेत्र के गांव जौला स्थित पूर्व विधायक मेंहदी असगर के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोगो एवं राजनीतिज्ञो ने मटरू मिया के निधन पर शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक मेंहदी असगर के पुत्र शहजाद असगर भाजापा के वरिष्ठ हैं। गमगीन माहौल के बीच आज दोपहर उनका शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का ८२वां जन्मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने २०२२ में सत्ता हासिल करने के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया गया सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि आज सपा के संस्थापक व संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का ८२वां जन्मदिन रविवार को सपा कार्यालय पर मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में विचार गोष्ठी में उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक जीवन संघर्ष की अनेक घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की सँघर्ष गाथा सपा कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिग कैम्प की तरह है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके सँघर्ष से प्रेरणा लेते हुए मिशन २०२२ को कामयाब करने का संकल्प लेना चाहिए। सपा महानगर अध्यक्ष व जिला महासचिव जिया चौधरी ने सपा कार्यकर्ताओं से नेताजी के जन्मदिन पर २०२२ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने की शपथ लेने की अपील की। सपा के पूर्व प्रत्याशी मीरापुर लियाकत अली व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने मुलायम सिंह यादव के ८२ वे जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके द्वारा सपा सरकार में किये गए ऐतिहासिक विकास कार्या के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व मंत्री उमा किरन व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना के साथ उनको समाजवाद आंदोलन का प्रमुख योद्धा बताते हुए एकमात्र धरतीपुत्र नेता बताया। विचार गोष्ठी को सोमपाल सिंह भाटी, रविन्द्र कुमार एडवोकेट, अकरम खान, अब्दुल्ला राणा, अंसार आढ़ती, प्रधान जगपाल सिंह गुज्जर, संदीप धनगर, डा. इसरार अल्वी, अरशद मलिक, काजी फसीह अख्तर, गुफरान तेवड़ा, सलमान त्यागी, विक्रांत सिंह, सुजात राना, जनार्दन विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सपा नेता अमरनाथ पाल, सावन कुमार एडवोकेट, नासिर राणा, दिलशाद कुरैशी, दर्शन सिंह, लोकेश कश्यप, सभासद विकल्प जैन, सलीम अंसारी, नूर हसन सलमानी, यूसुफ गौर एडवोकेट, साकिब अंसारी, नदीम राणा मुखिया, हिमांशु शर्मा, वसीम राणा, शाहजेब सिद्दीकी, टीटू पाल रमन, शहजाद चीकू, रहीस कुरैशी, हसीब राणा, कौशल कुमार, अमित शील आदि मौजूद रहे।
आचार्य श्री 1008 ज्ञानसागर जी महाराज को श्रृद्धासुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन नावला वालो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि प.पू.गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मलसागर जी महाराज एवं प.पू.सराकोद्धारक आचार्य श्री 1008 ज्ञानसागर जी महाराज को श्रृद्धासुमन अर्पित करने हेतु विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। विनयांजलि सभा मे पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने गुरूवर के चरणो मे अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जैन समाज के दोनो गुरूवर के देवलोक गमन से जो क्षति समाज को हुई है,उसकी पुर्ति होना असंभव है। उन्होने कहा कि गुरूवर सदैव जन कल्याण मे लीन रहे। श्री दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षेत्र,वहलना के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि जैन समाज के गौरव 20 वीं सदी के प्रथम दिगम्बाचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज छागी परम्परा के चतुर्थ पटटाचार्य गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मलसागर जी महाराज का 17 नवम्बर 2020 दिन मंगलवार को प्रातः 4 बजे देवलोक गमन हो गया है, एवं षष्टम पटटाचार्य सराकोद्धारक आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का दिनांक 15 नवम्बर 2020 को दिन रविवार सांय 6 बजे बारा राजस्थान में देवलोक गमन हो गया है। सभी श्रृद्धालूओं मे शोक की लहर दौड गई। गुरूवर को श्रृद्धाजलि देने हेतु क्षेत्र पर विराजमान आर्यिका 108 पुण्यमति माताजी एवं आर्यिकाप 108 दिव्यमति माताजी के पावन सानिध्य में एक सभा का आयोजन आज श्री दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षेत्र वहलना, मुजफ्फरनगर की पावन धरा पर कियि गया। मंच संचालन रविन्द्र जैन नावला वालो ने किया। इस सभा मे मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा,नरेन्द्र कुमार जैन नावला वाले, सुभाष चन्द जैन शाहपुर वाले, प्रवीन जैन हुण्डई वाले,मनमोहन जैन,डा.जयकुमार जैन, जितेन्द्र जैन,पवन जैन, श्रीमति अरूणा जैन, रविन्द्र जैन नावला वाले, राजीव जैन अदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर जी के मुख्यद्वार पर टैम्परेचर जांच,सैनिटाईजर एवं मास्क की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई इसके पश्चात ही मन्दिर जी मे प्रवेश की अनुमति दी गई।
मौहम्मद इमरान सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाए जाने मांग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग ने राष्ट्रपति से मौहम्मद इमरान सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाए जाने व शहीद के परिवार के जीवन बसर के लिए उचित मुआवजे की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन हर्षवर्धन त्यागी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक शोक सभा कैंप कार्यालय शेख मौहम्मद फिरोज प्रदेश उपाध्यक्ष मानवाधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी के निवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से पधारे मौ.मुर्तफा खान की अध्यक्षता मे जिला चेयरमैन हर्षवर्धन त्यागी एवं शहर चेयरमैन मौ.अफजाल अंसारी द्वारा की गयी। बैठक का संचालन सहारनपुर मण्डल चेयरमैन युसूफ जडौदा द्वारा किया गया। शोक सभा मे 2 मिनट का मौन धारण कर मौहम्मद इमरान सैनिक की आत्मा की शान्ति क लिए मौन रखा गया। संगठन द्वारा राष्ट्रपति से मांग की गई कि मौहम्मद इमरान सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाए व शहीद के परिवार को जीवन बसर के लिए उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गई। श्रृद्धाजलि सभा मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन हर्षवर्धन तयागी, अफजाल अंसारी, युसूफ त्यागी, प्रदीप कुमार, शिवकुमार सैनी,शमीम सैफी,डा.ओमबीर पाल, ओमबीर कटारिया, सलीम कुरैशी, नसीम अंसारी, गीता बाल्मिकी, अजय जैन, मास्टर रघुबर दयाल आदि उपस्थित रहे।
तमंचा व अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 हरीश राघव द्वारा वांछित अभियुक्त गुलबहार पुत्र हसमत नि0 सरिया मदरसे के पास किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को ए टू जेड रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 पौना मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वश्ष्ठि मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र मौ0 उमरदीन नि0 महमूदनगर सरवठ थाना सिविल लाइन मु0नगर को रामलीला टील्ला रोड डाकखाने के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा अभियुक्त अहसान अली पुत्र असलम, मेहताब पुत्र दिलशाद नि0गण सुल्तानपुर थाना लक्शर हरिद्वार को सोनाली नदी पुल लक्शर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 जिन्दा कारतूस व 01-01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 बैटरा एमरान कम्पनी का बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ द्वारा अभियुक्त शौकीन उर्फ मुल्ला पुत्र शमीम अहमद नि0 गली नं0 4 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सटटा पर्चा गत्ता पेन व 5200 रूपये नगद बरामद किया गया।
कई वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा वांछित अभियुक्त यामीन पुत्र आजाद हुसैन नि0 जनता मजदूर कालोनी थाना वेलकम शहादरा दिल्ली को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
कई लोगों को अवैध शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित दबोच लिया।ं थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र टेरिसन नि0 मिशन कम्पाउण्ड थाना खतौली मु0नगर को मिशन कम्पाउण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 कच्ची शराब एवं 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 ओमप्रकाश द्वारा अभियुक्त संजय सिंह पुत्र नेत्रपाल नि0 दाहोड थाना खतौली मु0नगर को दाहोड के पास गोगा माडी मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र ईनाम नि0 पीपलहेडा थाना खतौली मु0नगर को मरकरीमपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा अभियुक्त सत्यप्रकाश पुत्र धर्मवीर, संदीप पुत्र मेघराज नि0गण कैलापुर जसमोर थाना मीरापुर मु0नगर को जंगल ग्राम कैलापुर जसमोर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05-05 ली0 देशी शराब को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र जयसिंह नि0 कासमपुर भुम्मा थाना मीरापुर मु0नगर को ग्राम कासमपुर भुम्मा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 देशी शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 रविन्द सिंह द्वारा अभियुक्त भूरा पुत्र बुन्दू नि0 मौ0 भूड कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को टूटी पुलिया के पास रामराज रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 देशी शराब को बरामद किया गया। हवीं थाना भोपा पर उ0नि0 श्री संजय कुमार राणा मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र मेना नि0 योगेन्द्र नगर थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम योगेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 ली0 देशी शराब को बरामद किया गया।
भूमि को कब्जामुक्त कराने को लेकर बैठक
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्षों सहित एक आवश्यक मिटिंग रेवतीनन्दन सिंघल के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल ने की। बैठक मे मेरठ रोड स्थित वैश्य सभ की 16 बीघा सती वैययान वाली भूमि पर चर्चा की गई। सती वैश्यान की उक्त भूमि पर लंबे अरसे से कुछ तत्वो द्वारा कब्जा कर रखा है। उ.प्र.शासन द्वारा भी जिला प्रशासन को इस भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। सर्व सम्मति से जिला प्रशासन से शीघ ही उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराकर वैश्य सभा जनपद को दिलाने की मांग की गई। उक्त बैठक मे पूर्व अध्यक्ष रेवतीनन्दन सिंघल, सत्यवीर अग्रवाल, श्यामलाल बंसल, शंकर स्वरूप, सतीश गर्ग महामंत्री, योगेश भगत जी,कृष्ण गोपाल मित्तल,युवा नेता तरूण मित्तल, नरेश सगल आदि वैश्य सभा के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जाम की समस्या से लोग परेशान
मुजफ्फरनगर। शहर में इन दिनों जाम बड़ी समस्या बना हुआ है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लगातार किये जाने वाले प्रयास भी बौने साबित होते हैं। आज शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की खबर लेने के लिए निकले टीएसआई का झांसी की रानी के पास व्यापारियों ने घेराव कर लिया। उन्होंने टीएसआई को अपनी पीड़ा बताते हुए झांसी की रानी पर नगरपालिका की पार्किंग में ठेकेदार द्वारा ठेले लगवाने का विरोध करते हुए पार्किंग को खाली कराने की मांग की। टीएसआई ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर ठेले लगवाने को लेकर हड़काया और कार्यवाही की चेतावनी दी।
खतौली के चेयरमैन को गन्ना आयुक्त ने किया नोटिस जारी, भूमि से ज्यादा गन्ना आपूर्ति कराने का है आरोप, 25 को होगी पेशी
खतौली। प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाने पर सहकारी गन्ना समिति चैयरमेन को नोटिस जारी कर लखनऊ तलब किया है। चौयरमेन के साथ ही गन्ना सोसाइटी के दो अन्य डायरेक्टरों को भी अपने परिवार के नाम राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाने पर आयुक्त ने नोटिस जारी कर उन्हें भी तलब किया है।
दो साल पूर्व खतौली गन्ना सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी ने उत्तर प्रदेश गन्ना आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर वर्तमान के सोसाइटी चेयरमैंन ओमवीर सिंह और दो अन्य डायरेक्टरों प्रशांत कुमार व रामनिवास पर राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाकर उसके आधार पर निर्धारित कुल सट्टे के सापेक्ष में अधिक मात्रा में शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि 1995-96 में सोसाइटी चेयरमैन द्वारा समिति की जीप निजी कार्यो में उपयोग में लाई गयी। जिसका सापेक्ष रुपये 4.50 प्रति किलोमीटर की दर से बिल 41670 का भुगतान नही किया गया। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया। कि चौयरमेन और गन्ना सोसाइटी के अन्य दो डायरेक्टरों ने अपनी व परिवार के नाम से राजस्व अभिलेखों में ज्यादा भूमि दर्शाकर अधिकारियों को गुमराह किया है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गन्ना आयुक्त ने मामले की जांच शामली जिला गन्ना अधिकारी से कराई तो जांच में शिकायती पत्र में लगाये गये सभी आरोप सही पाये गये। जिस पर जिला गन्ना अधिकारी शामली ने पूरे मामले की जांच कर गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी को भेज दी थी। जिस पर मामले का संज्ञान लेते हुए गन्ना आयुक्त ने गन्ना समिति के चौयरमेन ओमवीर सिंह, डायरेक्टर प्रशांत कुमार, व रामनिवास को नोटिस जारी कर 25 नवंबर को मामले में अपना स्पष्टीकरण देने के लिये लखनऊ तलब किया है। उधर गन्ना आयुक्त के नोटिस आने पर गन्ना समिति में हड़कंप मचा हुआ है।
मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा है अवैध हथियारों का प्रदर्शन, लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं शरारती तत्व
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से प्रदर्शन करते हुए कुछ युवकों के फोटो वायरल हो रहे है। फोटो में कुछ युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से प्रदर्शन कर लोगों में खौफ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। फोटो में जो युवक अवैध हथियारों के साथ दिखाई दे रहे है वह चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी के निवासी बताए जा रहे है। आपको बता दें कि बीते दिनों भी एक युवक के अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए थे, जिसमें युवक ने अपराधिक घटनाओं का टेंडर तक जारी कर दिया था। जिसमें युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। हालांकि इस मामले में युवक को जमानत मिल गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो वायरल होना लोगो में खौफ पैदा करता है और हैरानी की बात तो यह कि चरथावल पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसके बावजूद भी शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है और ना ही युवा इससे सबक लेने को तैयार है। इस तरह की घटनाए कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर क्यों खौफ पैदा कर रहे हैं शरारती तत्व?
मुजफ्फरनगर में जनसंख्या नियंत्रण व नवजात शिशु देखभाल के बारे में सीएमओ ने की प्रेसवार्ता, फीता काटकर किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने नवजात शिशु देखभाल सप्ताह व जनसंख्या नियंत्रण में पुरुषों की भागीदारी के सम्बंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि नवजात शिशु को हमेशा देखभाल करते हुए हमें बहुत ही सावधनी बरतनी चाहिए। इस दौरान नवजात शिशु को हमेशा कपड़ो में लपेटकर रखना चाहिए,नवजात शिशु को एक सप्ताह तक न नहलाएं, प्रसव के पश्चात सिर की खाल को तेजी से सुखाए, शिशु को हवा के झोंके से बचाए, शिशु को हमेशा मुलायम कपड़े में लपेटकर माँ की छाती से लगाकर रखे,इससे शिशु को गर्मी मिलती है,तथा उसके शरीर का तापमान ठीक बना रहता है और प्रसव के तुरंत बाद बच्चे को स्तनपान कराए।उन्होंने बताया कि नवजात शिशुओ में खतरे के चिन्ह देखने को दिखाई दे तो हमे तुरंत ही सजग होना चाहिए।
डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए पुरषो की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है,परिवार नियोजन में पुरुषो की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए आज से एक पखवाड़े का शुभारंभ किया जा रहा है,जो 4 दिसंबर तक चलेगा।इस पखवाड़े के दौरान शहर से लेकर गांव तक लोगो को सीमित परिवार के फायदे में बारे जागरूक किया जाएगा। इस वर्ष पखवाड़े की थीम परिवार नियोजन में पुरुषो की भागीदारी जीवन मे लाए स्वास्थ ओर खुशहाली है।नसबंदी कराने वाले पुरुषों को 3 हजार रुपये की प्रतिपूर्ति राशि और महिलाओं को डिलीवरी के तुरंत बाद नसबंदी कराने पर 3 हजार रुपये ओर अंतराल पर महिला नसबंदी कराने पर 2 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाएगी। प्रेसवार्ता में सीएमओ प्रवीण चोपड़ा व डॉक्टर गीतांजलि वर्मा मौजूद रहे।

