News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सटोरिये को पुरकाजी पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज विशाल राठी ने कस्बा पुरकाजी के मौहल्ला कानूनगोयान निवासी अजीम पुत्र असगर को फोन पर सट्टेबाजी पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 5990 रुपये व वीवो का मोबाइल बरामद हुआ है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

शातिर वारंटी को पकड़ा
भोपा। थाना भोपा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वारण्ट के अन्तगर्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एंव पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु0नगर के द्वारा अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में  थाना भोपा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वारण्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वारण्टी अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र हरवीर सिंह नि0 ग्राम छछरौली थाना भोपा को अभियुक्त के मसकन ग्राम छछरौली से गिरफ्तार किया गया  है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।  गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 साजिद, का. धमेन्द्र सिंह, दलेल यादव शामिल रहे।

 

2 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर ली  एडीएम ने बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को मनाए जाने हेतु जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बडे कक्ष या हॉल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9-00 बजे महात्मा गाँधी के एक बडे चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये और उसके बाद गाँधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों को संक्षेप में प्रस्तुत किया जाये। स्कूलों और कालेजों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता/गोष्ठी आयोजित की जाये, जिसमें जातिगत भेद-भाव से दूर रहकर समाज में समता और समरसता लाने पर बल दिया जाये। मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्बलों के उत्पीडन को समाप्त करने और सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं उसकी आवश्यकता की पूर्ति हेतु शासन की प्रतिबद्धता से जन-साधारण को अवगत कराया जाये। विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहायता से प्रौढ शिक्षा एवं साक्षरता को बढावा देने तथा सामाजिक विषमता के अभिशाप के उन्मूलन के लिए आम जनता का आहवान किया जाये तथा इन कार्यक्रमों को नयी गति प्रदान की जाये। महिलाओं की उन्नति के लिए गाँधी जी द्वारा बताये गये मार्ग का अवलम्बन करने, बालिका-शिक्षा के प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में आगे बढने का अवसर देने के लिए सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों से जनसामान्य, विशेषकर महिलाओं को, भिज्ञ कराने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाये। गाँधी जी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार गाँवो को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामवासियों में सच्चरित्रता, सादगी तथा स्वावलम्बन की भावना उत्पन्न की जाये। इस दिशा में शासन की पारदर्शिता नीति और इस सम्बन्ध में किये गये अभिनव एवं सार्थक प्रयासों से भी जनसाधारण को अवगत कराया जाये। गाँधी जी के नेतृत्व में चलाये गये स्वाधीनता आन्दोलन, उत्तर प्रदेश में उसके व्यापक प्रभाव, गाँधी जी द्वारा दिये गये रचनात्मक कार्यक्रमों, स्वदेशी आन्दोलन, नमक सत्याग्रह, व्यक्तिगत सत्याग्रह आदि पर प्रकाश डाला जाये। सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन-मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हें यह भी समझाया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना हम सब का पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए। -पंथ-निरपेक्ष की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्ररेणा दी जाये कि देश और समाज का निर्माण प्रेम तथा सद्भाव से होता है, घृणा से नहीं, मेल-जोल से होता है, बैर-भाव से नहीं, एक-दूसरे के धर्म का आदर करने से होता है, अनादर से नहीं। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जनपद में स्थापित गाँधी जी की प्रतिमाओं के साथ-साथ समस्त महापुरूषों की प्रतिमाओं की साज सफाई प्रातः 8-00 बजे पूर्व कराना सुनिश्तिच करें। तहसील व ब्लाक स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रभात फेरी के कार्यक्रम आयोजित कराये जाये। जनपद की मलीन बस्तियों में खास तौर से सफाई कराई जायें तथा वहाँ पर एक छोटे से आयोजन का भी कार्यक्रम रखे जाने हेतु अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर को निर्देश दिये गये तथा साथ-साथ टाऊन हाल में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायें। जिला क्रीडा अधिकारी, इस अवसर पर प्रातः 6.30 बजे एक वाक रेस का स्टेडियम पर आयोजन करायें। सभी प्रशासनिक अधिकारी यथा शीध्र इस कार्यक्रम को पूर्ण कर अपने-अपने क्षेत्र में कानून व शान्ति व्यवस्था पर सर्तक दृष्टि रखेगें। विशेष तौर पर इस अवसर पर रामपुर तिराहे पर शान्ति व्यवस्था बनाई रखी जायें। अतः 02 अक्टूबर, 2025 को गाँधी जयन्ती समारोह के अवसर पर उक्त कार्यक्रमों को अपने-अपने कार्यालयोंध्संस्थाओं में आयोजित कराए उपरोक्त कार्यक्रमों में यथोचित संशोधन करके अधिक प्रभावी एवं लोकोपयोगी बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर श्रमदान कार्यक्रम भी रखे जायें। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

 

त्यौहारों को लेकर किया फ्लैगमार्चMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र खालापार में किया फ्लैग मार्च। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अवगत कराना है कि आगामी त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को निरंतर नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री संजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र खालापार में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान महोदय द्वारा फक्कर शाह चैक, मीनाक्षी चैक, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आम जनता में सुरक्षा का एहसास कराया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस को निर्देशित किया गया कि सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, मिश्रित आबादी, भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों ,मुख्य बाजारों में लगातार पेट्रोलिंग करने, किसी भी छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी खालापार श्री महावीर सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

 

शराब तस्कर रामराज पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
रामराज। थाना रामराज पुलिस की महिला मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा एक अवैध शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 23 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तथा थाना प्रभारी रामराज रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ समाज में असामाजिक एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना रामराज की मिशन शक्तिध्एंटीरोमियो टीम ग्राम पुट्टी इब्राहिमपुर में गुप्ता फार्म के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में एक थैला लेकर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैक किया तो उसमें अवैध देशी शराब मिली। महिला पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही तत्परता एवं साहसिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 23 टैट्रा पैक दैशी शराब बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा  सुंसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत गठित महिला पुलिस टीमें न केवल महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सतत सक्रिय हैं, बल्कि समाज में अपराध एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पुत्र प्रहलाद कौशिक निवासी ग्राम समाना उर्फ रामराज थाना रामराज, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से 23 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद की।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 कंछी सिंह, म.का. नीरज पाल, प्रीति, प्रियंका थाना रामराज शामिल रहे।

 

दासी मंथरा की कपटी सीख से कैकई ने की हठ और अवध में छाया अंधकार
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के मंच से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा मनाये जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत 50वें रामलीला मंचन महोत्सव में गुरूवार की रात भगवान श्रीराम के वनगमन और दशरथ मरण की भावपूर्ण लीला का कलाकारों के द्वारा प्रभावशाली अभिनय के साथ यादगार मंचन किया गया।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में चल रहे स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन के दौरान बीती रात धर्म और सनातन की प्रेरणा के साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि मिशन शक्ति 5.0 की नोडल अधिकारी एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ, सीओ नई मंडी राजू कुमार शाव, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्णगोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, नई मंडी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत संगठन मंत्री अरूण कुमार, सम्भाग संगठन मंत्री अनूप कुमार, ललित माहेश्वरी, महिला उप निरीक्षक साधना चैधरी और उप निरीक्षक बबली ने आरती के पश्चात दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति देकर सम्मानित किया। श्रीमती मीना ऐरन द्वारा विशेषकर महिला पुलिस अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मान किया। रामलीला के पारंपरिक मंच पर इस बार केवल धार्मिक और सांस्कृतिक झलक ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश देखने को मिला। मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्य अतिथि एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने रामलीला मंच से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाना है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम, 1090 महिला हेल्पलाइन और सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
श्री रामलीला महोत्सव में गत रात्रि की लीला का शुभारंभ मिथिलापुर से भगवान श्री राम की बारात अयोध्या में प्रवेश करने के बाद महल में मां सीता के स्वागत और सत्कार के भव्य समारोह के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रीराम के वनगमन और राजा दशरथ के मरण का हृदयस्पर्शी प्रसंग मंचित किया गया। मंच पर कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावनाओं के सागर में डुबो दिया। अवध में भगवान श्रीराम के राजतिलक की तैयारियों के बीच दासी मंथरा की कपटी सीख महारानी कैकई को हठ करने पर विवश करती है और उनकी इस हठ के कारण पूरा रघुकुल बिखर जाता है। अयोध्या में अंधकार है। श्रीराम की आज्ञापालन की दृढ़ता और कौशल्या-सुमित्रा के करुण विलाप ने उपस्थित जनसमूह की आँखों को नम कर दिया। सीता और लक्ष्मण के साथ राम का वनगमन दृश्य अत्यंत मार्मिक रहा। राजा दशरथ की व्यथा और राम वियोग में उनकी मृत्यु का मंचन प्रभावशाली रहा। राम के वियोग में उनके विलाप और अंततः उनके देहांत को मंच पर इतनी मार्मिकता से प्रस्तुत किया गया कि पूरा मंचन स्थल शोकमय वातावरण में डूब गया। दशरथ की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ कलाकार और रामलीला के निर्देशक पंकज शर्मा ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।
मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चैधरी, गौरव मित्तल, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, जय प्रकाश, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन  सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

 

सड़क हादसे मे बुजुर्ग घायल
खतौली। सडक हादसे मे बाईक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा से डाक्टरों ने उसे मेरठ रैफर कर दिया।
   जानकारी के अनुसार खतौली थाना चैकी क्षेत्र के गंाव लाडपुर यहियापुर के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहंुची पुलिस ने करीब 55 वर्षीय जानसठ के गंाव राजपुर तिलोरा निवासी सफीउददीन पुत्र घसीटा को उपचाार के लिए सीएचसी  खतौली भिजवाया। जहंा से डाॅक्टरों ने उसे मेरठ रैफर कर दिया।

 

लाइव पोट्रेट बनाकर आश्चर्यचकित किया
मुजफ्फरनगर। कलांगन संस्था द्वारा सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित स्व. चितरंजन स्वरूप के जन्म दिवस के अवसर पर अंतर्राजीय चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन में आज तीसरे दिन दर्शकों की जहां अपार भीड़ रही वहीं लाईव पोट्रेट की प्रसिद्ध कलाकार सीमा त्यागी ने प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना एवं उप प्रधानाचार्य अनिल मित्तल का 15, 15 मिनट में लाइव पोट्रेट बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने सीमा त्यागी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे बहुत बहुत बधाई दी । साथ ही साथ प्रदर्शनी में लगी सभी कलाकृतियां को भी खूब सराहा। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में अनिल मित्तल, नरेन्द्र जयंत, दीपक गर्ग ,मनीष गर्ग आदित्य गोयल, मनोज शर्मा, जयप्रकाश सिंह, वरुण कुमार, प्रेरणा शर्मा, डॉ रितु चावला का विशेष योगदान रहा। कॉलेज के छात्रों में अलविया,रोहन सिंह, अंजली,      पूजा सैनी, वंशिका भारद्वाज, धानी, अमन पाल, अनुष्का भाटिया, अलीना खान, रितिका भाटिया ,अरिहंत कासवाल, अंश कश्यप, अभिषेक सैनी,वंश कश्यप ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। प्रदर्शनी संयोजक डॉ राजबल सैनी ने बताया कि यह प्रदर्शनी दर्शकों की देखते हुए 28 सितंबर 2025 तक प्रातः 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक निरन्तर चलती रहेगी।

 

फीता काटकर किया एसएसपी ने किया उदघाटन
मीरांपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मीरापुर अर्न्तगत बीआईटी चैकी के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना मीरापुर क्षेत्रान्तर्गत बीआईटी चैकी के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उदघाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक मीरापुर बबलू सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित चैकी भवन का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा चैकी प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यप्रणाली अपनाते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनता से बेहतर तालमेल स्थापित कर त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना की गई तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्मित चैकी भवन से पुलिस-जन सहयोग और अधिक सशक्त होगा।

 

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट में आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।   मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी साजिद पुत्र अल्ताफ अपने चचेरे भाई आलम के साथ बाईक द्वारा पिन्ना से वापिस लौट रहा था कि बुढाना मोड पर वह विपरीत दिशा से तेजी के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

 

कई ट्यूबवैलों से चोरी
शाहपुर। चोरों ने एक ही रात मे कई टयूबवैलों पर चोरी कर डाली। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के लिए भागदौड शुरू की।   मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गंाव दुल्हैरा निवासी रमेश पुत्र महकू, संजीव पुत्र वेदप्रकाश, रामदयाल पुत्र ब्रिमानन्द, श्यामलाल पुत्र इकबाल, बिरेशपाल पुत्र गोपी व अश्विनी पुत्र तेजपाल के टयूबवैल से बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने टयूबवैल का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणो की शिकायत पर मौके पर पहंुची पुलिस मामले की जंाच-पडताल मे जुट गई।

 

पैदल गश्त कर सुरक्षा का कराया अहसास
बुढ़ाना। आगामी पर्व एवं त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना में पुलिस बल(मय दंगा नियन्त्रण उपकरण) के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। आगामी पर्व एवं त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत प्रमुख चैराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल (मय दंगा नियन्त्रण उपकरण) के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में सघन चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही भी की जा रही है। महोदय द्वारा आमलोगों से वार्ता कर उन्हे बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/ अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी बुढ़ाना  सुभाष बाबू अत्री सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अखिल भारतीय रस्तोगी महासभा के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी महामंत्री राकेश रस्तोगी व कोषाध्यक्ष विनीत रस्तोगी ने अपनी पूरी महासभा को संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा मे अपनी सहमति जताते हुए अपनी आस्था जताई। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के पदाधिकारीयों  ने रस्तोगी महासभा के पदाधिकारीयों को पटके पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय मित्तल, दिनेश बंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील सिंघल, प्रमोद मित्तल अनिल तायल श्रवण अग्रवाल शिवकुमार अमित बंटी  विपिन गोयल आलोक अग्रवाल अखिलेश जिंदल आदि उपस्थित रहे

 

जिला एकीकरण समिति का सदस्य मनोनीत
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध समाजसेवी और साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्रांतिकारी शालू सैनी को जिला एकीकरण समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर जिले के समाजसेवी और अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्रांतिकारी शालू सैनी का यह मनोनयन जिले के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनकी समाजसेवा और समर्पण को देखते हुए यह मनोनयन सर्वथा उपयुक्त है। क्रांतिकारी शालू सैनी ने इस मनोनयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा, ष्मैं इस सम्मान और विश्वास के लिए आभारी हूं। मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी और जिले के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करूंगी। क्रांतिकारी शालू सैनी के मनोनयन से न केवल जिले के समाजसेवी क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि जिले के विकास और सामाजिक कल्याण के कार्यों में भी गति आएगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके प्रयासों से जिले का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

 

सीएमओ द्वारा फार्मेसिस्ट दिवस पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। चरथावल सीएचसी पर लंबे समय तक तैनात रहे व वर्तमान में जिला चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट मनोज त्यागी को विश्व फार्मेसिस्ट  दिवस पर सीएमओ द्वारा सम्मानित किया गया।
  विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएमओ डा.सुनील तेवतिया द्वारा  चरथावल मे लंबे समय तक तैनात रहे एवं वर्तमान में जिला चिकित्सालय मे तैनात फार्मेसिस्ट मनोज त्यागी सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ सहित कई चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि चरथावल मे श्री त्यागी का बहुत ही सराहनीय कार्यकाल रहा है।

 

 स्वास्थ्य कैम्प बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए निरंतर होते रहने चाहिए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद ‘संगम’ व वेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज न्यू होरिजन स्कूल, जानसठ रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि  सुभाष चैहान नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। शिविर में विशेष रूप से डॉक्टर अमित सिंह कार्डियोलॉजिस्ट व डायबिटीज विशेषज्ञ, डॉक्टर प्रतिभा शर्मा गायनी,  डॉक्टर उमर फारुक, डॉक्टर एम. आलम, डॉक्टर  एम.एस. गौर ने मरीजों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का संयोजन पवन मित्तल व अरुण गर्ग ने किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरव गोयल, सचिव पुष्पेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, देवेंद्र सिंघल, परवीन गोयल, उज्वल मित्तल, आलोक जैन, अजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वेदांता हॉस्पिटल की ओर से विशेष ग्रीन कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे अभिभावकों व बच्चों को चिकित्सकीय सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने मुख्य अतिथि, क्लब एवं हॉस्पिटल का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कैंपों का आयोजन समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल है।

 

टी.बी. जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर में टी.बी. जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व स्टाफ को टी.बी. से बचाव व उसके उपचार व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय, मुजफ्फरनगर से कई विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता (संयुक्त निदेशक एवं जिला टी.बी. अधिकारी), सुश्री चंचल (एचआईवी काउंसलर) तथा श्री संजीव शर्मा (चिकित्सक) प्रमुख रहे।
डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को टी.बी. की बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार से यह रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सभी से निक्षय मित्र बनने का आह्वान किया, ताकि टी.बी. मरीजों को समाज से सहयोग और संबल मिल सके। सुश्री चंचल ने एचआईवी की रोकथाम व परामर्श पर प्रकाश डाला, वहीं संजीव शर्मा ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को अपनाने पर बल दिया। संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें स्वस्थ रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सीखी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ और अन्य लोगों तक भी पहुचायें।  निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है। यदि विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तभी वे शिक्षा और करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएँगे। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व संकाय सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

 

मां की सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में की पूजा
खतौली। माता रानी के नवरात्रि पर श्री सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर, खतौली में माता रानी की चैकी में मुख्य यजमान प्रवीण ठकराल (नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी), रमन अरोड़ा (परदेसी वाले) एवं सभासद संजय भुर्जी व परिवार के आयोजन में श्री खतौली दुर्गा संकीर्तन मण्डल (रजि.) पंडित ईश पुजारी द्वारा सम्पन्न हुई…माँ की कृपा ऐसे ही बनी रहे.। इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों में तेजिंदर भाटिया, राजीव ग्रोवर, मदन छाबड़ा, दिनेश सूरी, राजेंद्र तनेजा, नरेश गुंबर, अमरनाथ फुटेला, राजकुमार तनेजा, रवि ग्रोवर, हनी ग्रोवर, हनी ग्रोवर, प्रवीण कुमार कोहली, विपिन कुमार, कोहली, संजीव मेहता, गौरी शंकर गौरी, प्रदीप शर्मा (मेडिकल वाले), सौरभ सेठी, कुशांक ग्रोवर, सतीश वर्मा, सुनील आडवाणी, कीमती लाल, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, अमरीश गुप्ता (टेंट वाले) विद्या भूषण साहनी, जुगल किशोर ने उपस्थित होकर अपनी हाजिरी लगाई व माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया…

 

सीता स्वयंवर का नई मंडी रामलीला में हुआ भव्य मंचनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला भवन नई मंडी में 99वें श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन सीता स्वयंवर का अलौकिक मंचन किया गया  श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रवीण गोयल सपत्नी स्वास्तिक रबर, रविंद्र सिंघल स्वास्तिक पेस्टिसाइड तथा परिवार सहित रामलीला देखने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा किया गया अतिथियों का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग व कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया ने अपनी पूरी कमेटी के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया तत्पश्चात मथुरा से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया गया जिसमें राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए धनुष यज्ञ दरबार लगाया जिसमें  देश देशांतर  से राजा महाराजा आए लेकिन कोई भी राजा भगवान शिव के धनुष का भंजन नहीं कर पाया यह देखकर  राजा जनक बहुत दुखी हुए तथा दुखी मन से बोले यह धरती वीरों से खाली है यह सुनकर लक्ष्मण जी को क्रोध आ गया और प्रभु श्री राम से बोले कि अगर आपने इस धनुष का भंजन नहीं किया तो मैं आज के बाद धनुष बाण नहीं उठाऊंगा यह सुनकर गुरु विश्वामित्र ने प्रभु श्री राम को भगवान शिव के धनुष का भंजन करने के लिए कहा प्रभु श्री राम ने भगवान शिव के धनुष को प्रणाम कर धनुष का भंजन कर दिया धनुष का भंजन होते ही पूरे पंडाल में जय श्री राम के जय घोष गूंजने लगे उसके बाद माता जानकी वरमाला प्रभु श्री राम के गले में डालने लगी तो प्रभु श्री राम वरमाला के लिए नहीं झुके तभी जानकी ने लक्ष्मण जी को इशारा किया तो लक्ष्मण जी प्रभु श्री राम के चरणों में लेट गए प्रभु श्री राम ने जैसे ही लक्ष्मण जी को नीचे झुक कर उठाया तभी माता जानकी ने  प्रभु श्री राम के गले में माला पहना दी प्रभु श्री राम ने भी माता जानकी को वरमाला पहनाई यह सुंदर दृश्य देख चारों ओर से जय जय कार के साथ पुष्प वर्षा होने लगी तत्पश्चात परशुराम जी व लक्ष्मण जी के संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया इस अवसर पर   कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, अशोक कुमार ठेकेदार, उपेंद्र मित्तल, विदित  गुप्ता, संजय जिंदल काका, विनोद संगल, अभिषेक कुच्छल, विवेक बंसल, डॉ प्रदीप जैन, शरद गोयल, विनय अग्रवाल, राजेश गोयल आदि उपस्थित रहे।

 

 पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राज एकेडमी में हाल ही में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।सार्थक एनजीओ के एक छात्र एक पौध अभियान में आज राज एकेडमी में सार्थक एनजीओ के संस्थापक कांति राठी ने सैकड़ों पौधे उपलब्ध कराए।बच्चों को पर्यावरण का और पौध का महत्व समझाते हुए आज दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिन पर बच्चों को पौधे वितरित किए गए।प्रधानाचार्य ने सार्थक एनजीओ के सेक्रेटरी सिद्धार्थ राठी और संस्थापक कांति राठी का बहुत धन्यवाद किया ।
सार्थक एनजीओ ये पौधे इस वर्ष अपने संस्थापक सदस्य डॉक्टर बृजमोहन माहेश्वरी गाजियाबाद और श्रीमती ऊषा माहेश्वरी मेरठ की स्मृति में आयोजित कर रहा है।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा द्वारा पौधों का महत्व विस्तारपूर्वक बताया गया तथा यह समझाया गया कि पौधों की देखभाल किस प्रकार से की जाए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पौधों का सही उपयोग, उनके रख-रखाव और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका को समझाया।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित शिक्षकों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। शीबा , अदिति , फिजा , सानिया , सोनम , भावना , शाहरीन , सदफ , फरहा , ममता और दीपिका । इन सभी शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन से छात्रों ने पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की सही विधि सीखी।

 

सुरक्षा एवं सम्मान पर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम, नई मण्डी में उपस्थित जनसमूह को महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पर किया जागरूक। कमेटी पदाधिकारीयों द्वारा पटका पहनाकर किया गया सम्मानित । पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ द्वारा थानाक्षेत्र नई मण्डी में आयोजित किए जा रहे भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पर जागरूक किया गया । अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया ने बताया कि रामायण हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा ष्मिशन शक्तिष् अभियान के अन्तर्गत उपस्थित महिलाओं, युवतियों एवं आमजन को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता प्रदान करना है। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076 तथा महिला थाना सहित विभिन्न शिकायत निवारण पोर्टल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया ने लोगों से अपील की कि वे समाज में बेटियों एवं महिलाओं के प्रति सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए तत्पर है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा पुलिस अदीक्षक अपराध महोदया एवं उनकी टीम को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । रामलीला कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा दिए गए संदेश को गंभीरता से सुना और महिला सुरक्षा अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजु कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

जानसठ सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट की रोबिन कुमार को कमान
कार्य भार किया ग्रहणः सोमवार को होगा बार मे मधुर मिलन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट ने मुजफ्फरनगर में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी रोबिन कुमार को आउटलेट कोर्ट जानसठ मे सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। हाई कोर्ट द्वारा विगत दिवस न्यायिक अधिकारियों को तैनाती दी गई जिसके तहत कार्यवाहक जनपद न्यायाधीश रविकांत द्वारा रोबिन कुमार को यह कार्यभार सोपा गया है। जानसठ में स्थापित सिविल जज कोर्ट के प्रथम पीठासीन अधिकारी अमन शुक्ला का समय से पूर्व ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद यह कोर्ट खाली हो गई थी। कयास लगाए जा रहे थे की दिवाली तक संभवत कोर्ट में नियुक्ति होगी लेकिन पीड़ितों को तीव्र न्याय दिलाने की गरज से कोर्ट को ज्यादा दिनों तक रिक्त नहीं रखा गया और शीघ्र ही रोबिन कुमार की नियुक्ति कर दी गई है। बता दे रोबिन कुमार वर्ष 2023 में जनपद मुजफ्फरनगर में जनपद मैनपुरी से स्थानांतरित होकर आए थे।  जिले में विगत कार्यकाल बिना किसी विवाद के चला । मधुर शांत स्वभाव के धनी रोबिन कुमार सभी अधिवक्ताओं और वादकारियों की पसंद बने हुए थे और अब इन्हें जानसठ जैसी आउटलेट कोर्ट का कार्य भार सोपा गया है। वर्ष 2019 में उन्होंने पीसीएस जे की परीक्षा पास की तथा सन 2020 और 2021 में लखनऊ स्थित आईजेटीआर में ट्रेनिंग तथा कार्यरत रहे। उनकी प्रथम नियुक्ति 2019 में ही जनपद  मैनपुरी में की गई  और वहां कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत जनपद मुजफ्फरनगर में दूसरी पोस्टिंग मिली जैसे ही जानसठ के अधिवक्ताओं को इनकी नियुक्ति की सूचना मिली तो मुजफ्फरनगर सहित जानसठ के दीवानी और फौजदारी न्यायालयों में कार्यरत अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उम्मीद जताई गई कि तेजी से वादों का निस्तारण होगा और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा। जानसठ पहुंचने पर  बार संघ अध्यक्ष शशि सैनी, बार संघ सचिव योगेश गुर्जर, वरिष्ठ अधिवक्ता आरिफ शीश महली सहित प्रमुख अधिवक्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। बार की ओर से भी आगामी सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी अधिवक्ताओं का नवागत सिविल जज जूनियर डिवीजन से परिचय और कार्य शैली की बाबत मधुर मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा।

 

टोलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
छपार। टोल मैनेजर की हत्या के बाद कई टोलकर्मियों को हटाये जाने के विरोध में टोलकर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। विभिन्न संगठन के नेताओ ने टोल पर पहंुच कर धरने का समर्थन किया।      उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर अरविन्द पाण्डेय की हत्या कर दी गई थी। जिसके विरोध में टोलकर्मियो द्वारा धरना दिया जा रहा है। विभिन्न संगठनो ने रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया।

 

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शारीरिक शिक्षा मात्र एक विषय नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ शरीर की नींव डाली जाती है। दुर्भाग्य की बात है कि जिन शिक्षकों को खेल मैदान में रहकर नई पीढ़ी के भविष्य को गढ़ना चाहिए, उन्हें अन्य कार्यों में उलझाकर उनकी भूमिका को गौण किया जा रहा है। दयानंद गुरुकुल, बिरालसी के प्रधानाचार्य श्री वरुण देव पांडे द्वारा शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों से खेलों के अतिरिक्त लगभग सभी कार्य कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें यह कहकर खेल मैदान से दूर रखा जा रहा है कि “ आप खेलों में नहीं जाएंगे”।  यह स्थिति न केवल शारीरिक शिक्षकों के साथ अन्याय है, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों का भी हनन है। जब खेल शिक्षक ही खेल के मैदान से वंचित कर दिए जाएंगे, तो विद्यार्थियों का भविष्य कौन संवार पाएगा? यह सवाल हर अभिभावक, हर शिक्षक और समाज के हर जागरूक नागरिक के सामने है। हम मांग करते हैं कि शारीरिक शिक्षकों को उनकी मूल भूमिका निभाने का अधिकार दिया जाए। खेल का अपमान न हो, क्योंकि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो यह खेल प्रतिभाओं को कुचलने का कार्य होगा और भविष्य की पीढ़ी हम सबको कभी क्षमा नहीं करेगी।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fourteen =