समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों के गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त नरेश पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता बन्धन बैंक गॉधीनगर के पीछे थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को मेरठ बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा अभियुक्त खुर्शीद पुत्र निसार निवासी ग्राम व थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को गुरूनानक ढाबे के पास सहारनपुर देवबन्द रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 48 कुन्टल स्टोन मेटेरियल (रोडी) से भरा एक 22 टायरा ट्रक नम्बर यू0पी0 15 डीटी0 2980 बरामद किया गया। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अक्षय शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त मेहरबान पुत्र हाजी इस्लाम निवासी हड्डी गोदाम के पास मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा वॉछित अभियुक्त तस्लीम पुत्र गफ्फूर निवासी मौहल्ला अंसारियान मीनाक्षी चौक दक्षिणी सिविल लाइन थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर शेरनगर बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राकेश कुमार गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त तैय्यब पुत्र इरफान निवासी ग्राम भैसरहेडी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त प्र0नि0 विन्धांचल तिवारी द्वारा वॉछित अभियुक्ता सोहनवीरी पत्नी कुवॅरपाल निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम नगंला से गिरफ्तार किया गया। अभियोग की विवेचना प्र0नि0 विन्धांचल तिवारी द्वारा की जा रही है। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्त श्यामलाल पुत्र जसराम उर्फ जस्सी निवासी ग्राम फतेहपुर खेडी थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मंगता पुत्र सुक्का निवासी ग्राम बलीपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को गैस एजेन्सी के पास ग्राम मुझेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इंतजार अहमद द्वारा अभियुक्त शीशपाल पुत्र मनीराम निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को जूनियर हाई स्कूल ग्राम कुतुबपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 04 पेटी (200 पव्वे ) देशी शराब हरियाणा मार्का को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 यूनुस खॉ द्वारा अभियुक्त पंकज पुत्र जिलेसिंह निवासी ग्राम बलीपुरा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम ग्राम बलीपुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम व शराब बनाने के उपकरण (01 पतीली, 01 जग, 01 कन्सतर, 01 छोटा सिलेन्डर, 01 गैस भट्टी इत्यादि) को बरामद किया गया। वहीं थाना रामराज पर नियुक्त हैड का0 सतीश कुमार द्वारा अभियुक्तों प्रमोद पुत्र पंचानन्द, आशू पुत्र निर्मल निवासीगण ग्राम नौवाबाद थाना चॉदपुर जनपद बिजनौर को देवल नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से 10-10 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र त्यागी द्वारा अभियुक्त रामकुमार पुत्र अमरसिंह कश्यप निवासी ग्राम चोरावाला थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को किसान इन्टर कॉलेज ग्राम चोरावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू को बरामद किया गया।
पुलिस ने तीन हत्यारोंपियों को दबौचा
शाहपुर। थाना शाहपुर क्षेत्र मीरापुर नया गांव के जंगल में सडक के किनारे गर्दन काटकर ह्त्या कर दी गई थी। पुलिस ने कार्यवाही का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची मीरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल मे युवक की सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर मय फोर्स के मौके पर पहुंंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार मामले की जांच पडताल मे जुट गए। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा की गई भागदौड व तत्कालिक प्रयासो के उपरान्त सिर कटी लाश की पहचान मृतक अंकित उर्फ जोनी पुत्र रोहिताश शर्मा निवासी इन्द्रा कालोनी थाना सिविल लाईन के रूप मे हुई। जिसके सम्बन्ध मे मृतक के पिता ने थाना शाहपुर मे अज्ञात के खिलाफ धारा 302 भादवि मे मुकदमा दर्ज करवाया गया। हत्या के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संजीव कुमार द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसके अथक प्रयासों से एवं विवेचना के आधार पर उक्त घटना मे मृतक अंकित उर्फ जोनी की हत्या उसके दोस्तों अक्षय उर्फ गुडडू पुत्र रामवतार अरोडा निवासी आनन्दपुरी थाना सिविल लाईन व सलीम उर्फ काला पुत्र अनीस निवासी बेरियो वाली गली मौ.हाजीपुरा थाना नई मन्डी प्रकाश मे आये। आरोप है कि अक्षय उर्फ गुडडू ने अपने दो साथी सलीम उर्फ काला व अनित बालियान के साथ मिलकर बुगदा व छुरियों से हमला कर गला काटकर नृशन्स हत्या की घटना को अंजाम दिया। 3 अप्रैल 2021 को अभियुक्त अक्षय उर्फ गुडडू उपरोक्त को समय 9.50 बजे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक छूरी आलाकत्ल व दिनांक 4 अप्रैल 2021 को अभियुक्त सलीम को मुठभेड के दौरान अवैध तमन्चे मय कारतूस मृतक अंकित उर्फ जोनी का पर्स तथा बैंक की पासबुक पेनकार्ड की छायाप्रति के साथ सीमली गांव के रास्ते पर करीब 2ः20 बजे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक बुगदा कालाकत्ल के साथ व दिनांक 4 अप्रैल 2021 को अभियुक्त अनित बालियान को एक अदद मोटर साइकिल व मृतक अंकित उुर् जोनी के मूलनिवास की छाया प्रति के साथ रात करीब डेढ बजे शहर कोतवाली के शिवचौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक अदद छुरी आलाकत्ल बरामद की गई। पुलिस ने पकडे गए तीनो अभियुक्तो के कब्जे से दो दुरी आलाकत्ल,एक बुगदा आलाकत्ल,एक देशी तमन्चा 315 बोर मय 01 खोखा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर,मृतक अंकित उर्फ जोनी के मूलनिवास की छाया प्रति के साथ रात्रि करीब डेढ बजे शिव चौक के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अक्षय उर्फ गुड्डू उपरोक्त ने बताया कि अकिंत शर्मा व अक्षय उर्फ गुड्डू करीब ०५ वर्ष से एक दूसरे को जानते थे। अकिंत शर्मा की शादी करीब ०३ वर्ष पूर्व प्रियंका से हुई। शादी के बाद अक्षय उर्फ गुड्डू अंकित की पत्नी प्रियंका को पसन्द करने लगा। अकिंत शर्मा को रास्ते से हटाने को लेकर अपने दोस्त सलीम उर्फ काला व अनित बालियान को साथ लेकर अंकित शर्मा को शराब पिलाकर नशे में धुतकर उसकी छुरी व दाब से बार कर अंकित शर्मा की जंगल ग्राम नया गांव मीरापुर सडक के किनारे हत्या कर दी।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक जयवीर ंसह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय खारी, हे. कां. सोनू शर्मा, का. नितिन कुमार, का. संदीप कुमार, कां. अंकित कुमार, कां. प्रेम िंसह, कां. विकास कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने शराब की भट्टी पकडी, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय चुनाव के मददेनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चुनावो को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे अवैश शराब तस्करो के खिलाफ जनपदभर मे मुहिम चल रही है। पिछले करीब एक सप्ताह मे पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रो के विभिन्न स्थानो पर छापामारी कर अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी के निर्देशो के चलते थाना पुरकाजी पुलिस ने क्षेत्र के गांव फरकपुर के जंगल से अवैध शराब बनाते समय दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम गुरूपाल पुत्र मुख्तियार निवासी ग्राम हस्तमौली थाना खानपुर जनपद हरिद्वार, कैलाश पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अपमिश्रित शराब,02 किलोग्राम यूरिया, 250 लीटर लहन जो कि मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान अवैध शराब बनाने के उपकरण-01 गैस भटटी,01 पतीला, 01 भगोना, .1 पाईप,.1 बाल्टी आदि बरामद की।
पुलिस ने कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विजय कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त फुरकान पुत्र साजिद निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को जगंल ग्राम महलकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज छुरी को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा 01 टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर (3ए0) अभियुक्त समीर पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को टूटी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
शादाब हत्याकांड का खुलासाः प्रेम प्रसंग के चलते पूर्व प्रेमी ने की थी शादाब की गला दबाकर हत्या
मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली पुलिस ने शादाब हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पूर्व प्रेमी आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते शादाब को पीटने के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था, पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के जौला गांव का है, जहां 24 मार्च को शादाब नाम का व्यक्ति घर से लापता हो गया था। जिसका शव गांव के ही पास जंगलों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, बुढ़ाना पुलिस ने रविवार को शादाब हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी आदिल व वसीम निवासीगण मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक शादाब का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी कारण प्रेमिका के पूर्व प्रेमी वसीम ने शादाब से रंजिश रखते हुए उसकी पिटाई करने के बाद गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी, पुलिस ने शादाब हत्याकांड का खुलासा करने के साथ-साथ आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया डंडा बरामद किया और दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र, थाना नई मंडी क्षेत्र में स्थित नसीरपुर रोड व सरवट रोड सुभाष नगर आदि कई क्षेत्रों में भर रहे गंदे पानी व अव्यवस्थाओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने कई क्षेत्रो का दौरा किया और अधीनस्थ अधिकारियों को जल्दी ही इन समस्याओं से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के आदेश दिए। लगातार नसीरपुर रोड, सरवट रोड, सुभाषनगर में बारिश का पानी सड़कों पर भरता है, जिसकी वजह से कई बार ग्रामीण व क्षेत्र वासी परेशान होकर आला अधिकारियों से अपनी फरियाद कर चुके हैं , आज इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह सुबह से ही इन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनका निदान कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त कचहरी स्थित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो व चिकित्सको को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए किए जा रही व्यवस्थाओ की विस्तृत जानकारी ली।
युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मंसूरपुर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गांव पूरा निवासी एक सुनील नामक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने इसकी सूचना होने से इन्कार किया है।
पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस चैकिंग तलाशी अभियान के तहत वाहन चैकिंग की तथा वाहनो की तलाशी भी ली गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा जनपदभर मे चैकिंग तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे तथा वाहनो की तलाशी लेने के साथ पूछताछ भी की। इसी संदर्भ मे सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे पुलिस ने अस्पताल चौराहा, शिव चौक,शामली बस स्टैण्ड,खालापार, फक्करशाह चौक,चालीस फुटा रोड,हडडी गोदाम के पीछे कई स्थानो पर चैकिंग/तलाशी की। इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद सिह की मौजूदगी मे नगर के कच्ची सडक,अंसारी रोड, मदीना चौक आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो की जमकर क्लास ली। पुलिस की सख्ताई से मास्क का प्रयोग ना करने वालो मे हडकम्प मचा रहा। एसएसपी के निर्देशो के अनुपालन मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान ने के निर्देशन मे पुलिस ने अलमासपुर चौराहा,चौडी गली, द्वारकापुरी मोड,भोपा बस स्टैण्ड आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया।
पालिकाध्यक्ष अंजु अग्रवाल को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के संस्थापक पीके जैन एवं इंचार्ज श्रीमती नीता जी द्वारा पालिका अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया और उनके जीवन एवं अध्यक्ष पद पर उनके द्वारा कराए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की और कहा जो कार्य श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने अपने लगभग साडे ३ वर्षों के कार्यकाल में किए हैं वह प्रशंसनीय है उनके द्वारा कोरोना महामारी के समय जिस तरह सड़क पर रह कर उसका सामना किया और शहर वासियों को इस आपदा से काफी हद तक दूर रखा वह ऐतिहासिक है हम उनके स्वास्थ्य की कामना करते हैं पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे चेयरमैन बनकर नगर की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है आगे बोलते हुए उन्होंने कहा मैंने हमेशा कहा है मैं अपने आप को चेयरमैन नहीं पालिका की केयरटेकर मानती हूं आइडियल किड्स स्कूल के संबंध में उन्होंने कहा मैं जब भी यहां पर आती हूं मुझे एक अपनेपन का एहसास होता है बच्चों से उन्होंने कहा खूब मन लगाकर पढ़ें क्योंकि आने वाले समय में आप में से ही कोई जज बनेगा डॉक्टर बनेगा इंजीनियर बनेगा एसएसपी डीएम बनेगा आप खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजर एवं मार्क्स का प्रयोग करें इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी डायरेक्टर पीके जैन इंचार्ज श्रीमती नीता सभासद प्रेमी छाबड़ा एसके बिट्टू स्कूल का स्टॉप पैरंट्स एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक ली
मुजफ्फरनगर। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष माननीय मनीष गुप्ता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त द्वारा व्यापारी कल्याण समिति एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक ली गई, जिसमें व्यापारी की समस्याओं के लिए उनके द्वारा सुझाव मांगे गए प्रदेश के सभी व्यापारी गणों द्वाराएसटी, व्यापारी पेंशन, व्यापारी दुर्घटना बीमा, व्यापारियों के हित में जो भी जो कार्य किए जा रहे हैं और व्यापारियों कितना लाभ मिल रहा है, उसकी बैठक की गई जिसमें वाराणसी से हर्षपाल कपूर, प्रयागराज से आदरणीय मुरारी लाल, गोरखपुर से आदरणीय जवाहर कसौधन, लखीमपुर खीरी से आदरणीय महेश पुरी, वाराणसी से आदरणीय राजकुमार शर्मा, नोएडा से अंकुर त्यागी एवं मुजफ्फरनगर से सचिन त्यागी द्वारा माननीय मनीष गुप्ता के समकक्ष व्यापारियों के हित हेतु अनेक सुझाव एवं प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, माननीय मनीष गुप्ता (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा आश्वासन दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री से बात करके व्यापारियों के हित हेतु जो भी अधिकतम प्रयास होगा वह सुविधाएं उत्तर प्रदेश के व्यापारी को दिलाई जाएंगी,और साथ ही समय-समय पर व्यापारियों की बैठक का आयोजन किए जाने पर भी चर्चा हुई, जिस पर सभी व्यापारियों/पदाधिकारीयो ने माननीय मुख्यमंत्री को जय श्री राम का उद्घोष लगाकर साधुवाद एवं धन्यवाद दिया। और व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा स्थापना दिवस और भाजपा के चार साल में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मुजफ्फरनगर की गांधी कालोनी में युवती से छेड़छाड़ करते दूसरे समुदाय के मजनू को पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कॉलोनी में गांधी वाटिका के बाहर युवती से छेड़छाड़ करते हुए दूसरे समुदाय का एक मजनूं पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र में
रविवार सुबह 7ः00 बजे गांधी कॉलोनी की गांधी वाटिका के बाहर दूसरे संप्रदाय के युवक को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया। उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि जब लोगों ने उससे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम पंकज बताया, लेकिन जब उसके साथ भीड ने मारपीट कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना सही नाम राकिब निवासी गांव गढी सरवट बताया। गांधी कॉलोनी पुलिस चौकी पुलिस सख्ती के साथ पूछताछ करने में जुटी हुई है।

