News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

किसान का मिला शव
तितावी। टयूबवैल की हौज मे अधेड का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर गंाव मे पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेेत्र के गंाव धनसैनी के जंगल मे करीब 60 वर्षीय किसान सोमपाल  का शव टयूबवैल मे पडा देख आसपास के खेतों मे काम कर रहे ग्रामीणों मे हडकम्प मच गया। तितावी शुगरमिल के पीछे मास्टर जगदीश के खेत मे लगी टयूबवैल मे शव पडा होने की सूचना जब ग्रामीणों ने पुलिस को व मृतक के परिजनों को दी। सोमपाल की मौत की खबर से परिवार मे कोहराम मच गया। वहीं दूसरी और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहंुच गई। विकलांग सोमपाल को दौरे पडते थे, वह कुछ फालिस का बीमार भी था। उसकी जेब से रोटी और सुखी सब्जी भी मिली है। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों मे चर्चा रही कि सम्भवतः शराब के नशे मे टयूबवैल मे डूबने से सोमपाल की मौत हुई है। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।

 

टोल प्लाजा मैनेजर को दी श्रृद्धंाजलिMuzaffarnagar News
छपार। जनपद मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार टोल प्लाजा पर रविवार को अरविंद पांडेय की शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, दिल्ली, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, आदि जिलों से आए हजारो लोगों ने शोक सभा को संबोधित करते हुए अरविंद पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजलि अर्पित की। शोकसभा को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय, उचित मुआवजा, तथा नौकरी, नहीं मिलती तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने 15 दिनों में दोषियो के खिलाफ उचित कार्यवाही व मुआवजा तथा सरकारी नौकरी का कार्य नहीं किया तो व सड़क पर उत्तरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी। राकेश शर्मा राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण कोई अलग नहीं है बल्कि दोनों एक ही है और यह लड़ाई त्यागी ब्राह्मण की नहीं है बल्कि 36 बिरादरी की है जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंतिम छोर पर राज्य मंत्री सुनील भराला ने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ गुंडे माफिया ने एक निर्दाेष ब्राह्मण की हत्या की है और जल्दी इसका राजफाश भी किया जाएगा। और उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मांगेराम त्यागी त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासभा,अक्षु त्यागी त्यागी भूमिहार महासभा, हरिओम त्यागी घलोली, राकेश शर्मा समाजवादी पार्टी, वीरेंद्र गुर्जर, टोने त्यागी बहेडी, धुमसिंह त्यागी, नावल, गीता त्यागी गाजियाबाद, अजय शर्मा नोएडा,  अंकित शर्मा अखलोर, टीटू पाल रमन बहेडी, आशु त्यागी, घलोली, विजिट त्यागी सोहंजनी, अभिषेक त्यागी भेसानी, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

 

 ग्रामवासियों की लगा रहे चैकी प्रभारी रात्रि में चैपाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चैकी प्रभारी गोविंद चैधरी अपने चैकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु एवं ग्रामवासियों से सीधे संवाद हेतु कुछ नई पहल कर रहे है। चैकी प्रभारी गोविंद चैधरी ने ग्रामवासियों से सीधे संवाद हेतु एक नया तरीका ईजाद किया है।वह सीधे गांव के मुख्य चैराहे पर ग्राम वासियों की चैपाल लगाते हैं अपराध नियंत्रण हेतु संवाद करते हैं साथ ही उनकी समस्या सुनते हुए सीधे पुलिस से जुड़ने के अपील करते है। यही नहीं छोटी-मोटी समस्या का मौके पर समाधान भी करता है यह कोई नहीं यह बिरालसी चैकी प्रभारी ने नई पहल की है। रात्रि सैकड़ो ग्राम वासियों के बीच उन्होंने चैपाल लगाकर ग्राम वासियों को जागरुक करते हुए महिलाओं व बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076  तथा जनसुनवाई पोर्टल स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया साथ ही चैकी प्रभारी गोविंद चैधरी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार(जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग आदि) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बचाव के उपाय (सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, ओटीपी को किसी के साथ साझा न करना, संदिग्ध कॉलध्मैसेज से सतर्क रहना आदि) विस्तार से समझाए गए तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 व साइबर क्राइम पोर्टल के विषय में जागरूक किया गया।

 

संगठन में ही शक्ति निहितः
मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति नीहित है पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी एवं संगठन हित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए। रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में अपनी विशेष भूमिका निभायेंगे।
  सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी के गठन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह वर्मा ने उक्त उदगार व्यक्त किये। वरिष्ठ नेता पं.उमादत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरीत किए गए। नवगठित कार्यकारिणी में सत्यवीर वर्मा जिलाध्यक्ष, चतरसैन सैनी, चै.शिवकुमार, चै.यशवीर राठी, नरेन्द्र पंवार, डा.प्रवेन्द्र रूहेला, रूकमेश चैहान को जिला उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह, सुनील सैनी, अरूनेश वर्मा, मौ.युनुस अंसारी, मींटू सैनी, जसबीर सिंह को  महासचिव बनाया गया है।  वीरपाल सिंह, मौ.युनुस मन्त्री, योगेन्द्र सिंह, अमित कुमार को जिला सचिव बनाया गया है। मुकेश लाला, उपेन्द्र कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया। इनके अलावा संदीप जैन को शहर अध्यक्ष, अंतरिक्ष वर्मा को खतौली अध्यक्ष, अजीत सिंह छाबडा को जानसठ, अशरफ अंसारी को मीरापुर अध्यक्ष एवं अशोक कुमार को मोरना व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।   बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, राजेन्द्र फौजी, देवेन्द्र अहलावत, कंवरपाल फौजी, राहुल शर्मा आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

साइबर जागरूकता एक्सपे्रस को दिखाई हरी झंडीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका चैयरमेन मुजफ्फरनगर द्वारा “मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता एक्सप्रेस” को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अन्तर्गत आज दिनांक 05.10.2025 को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका चैयरमेन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, नगर पालिका ईओ सुश्री प्रज्ञा सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रूपाली राव चैधरी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत “मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता एक्सप्रेस” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता एक्सप्रेस पर लगे डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से अधिकारीगण द्वारा साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति जागरूकता संबंधी संदेश, लघु फिल्म एव गाइडलाईन फिल्मों के माध्यम से शहरभर में प्रदर्शित किया जाएगा। वाहन के माध्यम से आमजन में साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति एवं हेल्पलाइन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही महिला/बालिका सुरक्षा एवं सहायता हेतु तथा साइबर अपराध रिपोर्ट सम्बन्धी हेल्पलाइन नम्बर 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता एवं परार्मश सेवा, 1930 साइबर अपराध रिपोर्ट करने हेतु, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पालाइन व 1098 बाल सहायता हेल्पलाइन आदि का विस्तृत प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर साइबर थाना प्रभारी श्री सुल्तान सिंह, प्रभारी थाना कोतवाली नगर श्री उमेश रोरिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

वाहनों को फर्जी कागजों के आधार पर बेचने वाले शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अन्र्तजनपदीय स्तर पर वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 03 अर्न्तजनपदीय शातिर अभियुक्तगण को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जेध्निशादेही से 05 कार, 02 फर्जी नम्बर प्लेट, 02 आर0सी0 अलग अलग नम्बर की, फाइनेन्स से सम्बन्धित अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव, थाना प्रभारी मंसूरपुर श्री आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले गिरोह के सदस्य शाहपुर रोड की तरफ से एक गाडी में आने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना मंसूरपुर पुलिस टीम शाहपुर कट पर बैरियार लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर बाद शाहपुर रोड की तरफ से 01 महिन्द्रा थार गाडी आते हुए दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रोका गया जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे। तलाशी करने पर उनके कब्जे से 02 फर्जी नम्बर प्लेट, 02 आरसी अलग अलग नम्बर की, फाइनेन्स से सम्बन्धित अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद हुए तथा तीनों अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि हमने फर्जी कागजात तैयार करायी गयी 04 कार चैकी बेगराजपुर स्थित खाली पड़े प्लाट में छिपा रखी है। जिन्हे हम आपको बरामद करा सकते है। अभियुक्तगण की निशादेही से अन्य 04 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्तगण शहजाद मलिक पुत्र मौ0 हकीम निवासी ग्राम गगौल थाना परतापुर जिला मेरठ, प्रवीन कुमार पुत्र नानकचन्द्र नि0 शास्त्री नगर थाना नौचन्दी जिला मेरठ,  रविन्द्र यादव पुत्र सरदार सिंह यादव नि0 म0न0 554ध्6 शास्त्री नगर थाना नौचन्दी जिला मेरठ शामिल रहे। जिसके कब्जे से 02 महिन्द्रा थार कार, 01 महिन्द्रा एक्सयूवी 300 कार, 01 टोयोटा ग्लेन्जा कार, 01 महिन्द्रा स्कोर्पियों कार, 02 अलग-अलग नम्बर प्लेट, 02 अलग-अलग नम्बर की आर0सी0, 13 लोन सम्बन्धित दस्तावेज शामिल रहे। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग गाडियो को फाईनेंस पर निकलवाकर आरटीओ व बैंक कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर उनसे गाडियों पर नो डयूज तैयार करा लेते है तथा बाद में उन गाडियों के रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। आज हम लोग गाडियों को बेचने लेने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र, व.उ.नि. बालिस्टर त्यागी, उ.नि. ललित कुमार,  दिलशाद खान, सुहैल खां, राजीव भरद्वाज, का. रहाुल नागर, प्रणव अत्री थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

दुष्कर्मी को दबोचाMuzaffarnagar News
तितावी। जनपद पुलिस अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाकर एवं बलात्कार करना जिसके सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फुगाना तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना तितावी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये पोक्सो  एक्ट में प्रकाश में आये अभि0 विकास उर्फ बांगडू पुत्र हरपाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम बढका थाना बडौत जिला बागपत को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 22सितम्बर को वादी निवासी ग्राम थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा  पोक्सो  एक्ट पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर द्वारा की जा रही थी । जिसमे उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर मय उ०नि० दीपक तोमर मय का0 2106 इमरत द्वारा अभि0 विकास उर्फ बांगडू पुत्र हरपाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम बढका थाना बडौत जिला बागपत को ढोलरी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 जयप्रकाश भास्कर, उ०नि० दीपक तोमर, का0 इमरत शामिल रहे।

 

 

 

टावरों से सामान चोरी करने वाले तीन शातिर मुठभेड में घायल
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा टावरों से सामान चोरी करने वाले 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया घायल/गिरफ्तार, मोबाइल टावरों से सामान चोरी के 03 अभियोगो का खुलासा किया। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाइल टावरों से चोरी किये गये 02 सैल, 04 माँडयूल, 01 लिथिम बैट्री, 01 आरआरयू, 34 पीसीवी प्लेट, 06 मदर बोर्ड कवर तथा 01 आई -20 कार बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा ग्राम भैंसी स्थित रिलायंस कम्पनी के टावर से बैट्री/आरआरयू चोरी की घटना कारित की गयी थी। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना खतौली पर माला पंजीकृत किया गया था तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।
थाना खतौली पुलिस टीम गंगनहर खतौली से रायपुर नंगली मार्ग पर हाईवे के नीचे पुल के पास लिंक मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी हाईवे से 01 आई-20 कार बिना नम्बर प्लेट के आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु गाडी सवार व्यक्तियों द्वारा गाडी को न रोकते हुएपुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खतौली की तरफ भागने लगे जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा गाडी का पीछा किया गया तथा थाना खतौली पर बदमाशों की सूचना दी गयी खतौली गंग नहर पर पूर्व से ही चैकिंग कर रही दूसरी टीम को देखकर बदमाशों द्वरा अपनी गाडी को सडक के बायी तरफ चकरोड पर मोड दिया, आगे चलकर गाडी कच्चा रास्ता होने के कारण मिट्टी में फंस गयी। गाडी सवार व्यक्ति गाडी को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए ईख के खेत की तरफ जंगल में भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गये तथा 01 अन्य बदमाश घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाशों के कब्जे से टावरों से चोरी किये गये 02 सैल, 04 माँडयूल, 01 लिथिम बैट्री, 01 आरआरयू, 34 पीसीवी प्लेट, 06 मदर बोर्ड कवर तथा 01 आई -20 कार बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण नावेद उर्फ जावेद पुत्र इलियास उर्फ रियाज निवासी गली न0 25 लक्कीपुरा थाना लिसाडीगेट जिला मेरठ हाल पता सलेमपुर गली न0 04 मस्जिद के पास थाना जाफराबाद दिल्ली, नाजिम उर्फ डाँन पुत्र नसरुद्दीन निवासी दत्तल जिटौली थाना कंकरखेडा जिला मेरठ, ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर थाना कंकरखेडा जिला मेरठ है ।अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हमारा एक सुसंगठित गिरोह हैं। हमारे द्वारा जनपद शामली, बागपत, हापुड, मेरठ व मुजफ्फरनगर आदि में टावरों से सामान(आरआरयू, सैल, पीवीसी प्लेट आदि) चोरी किया गया हैं। चोरी किये गये सामान को हम लोग दिल्ली सीलमपुर मार्केट में बेच देते है। आज हम लोग चोरी किये गये सामान को बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमे पकड लिया।

 

 पुलिस को किया सम्मानितAdg Meerut
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र बुढ़ाना में विगत शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुए भीषण एनकाउंटर में एक बड़ा अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। थाना बुढ़ाना और थाना शाहपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी महताब उर्फ गलकटा को मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई पुलिस के साहस और तत्परता का प्रतीक बनी और इसे लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी टीम को एडीजी मेरठ जोन ने अपने जोर कार्यालय पर बुलाकर उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। एडीजी ने सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों पर सखघ््त कार्रवाई से जनता में पुलिस पर विश्वास बढ़ा रहा है और पुलिस की ओर से ऐसी बहादुरी भरी कार्यवाही ही अपराधियों में खौफ भरती है।सूत्रों के अनुसार, महताब उर्फ गलकटा पुत्र अब्बास पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 18 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था, जिसे अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर द्वारा घोषित किया गया था। शनिवार रात को बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस को महताब की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद थाना बुढ़ाना और थाना शाहपुर की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में महताब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए एडीजी भानु भास्कर ने जोन कार्यालय मेरठ पर एक औपचारिक कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा सहित उनकी पुलिस टीम को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की ऐसी बहादुरी अपराधियों के मन में डर और जनता के बीच विश्वास पैदा करती है। यह सराहनीय कार्य है। एडीजी ने कहा कि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता में भी पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इलाके में चर्चा है कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बन गया है। वहीं अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसी ही कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अलावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना सुभाष अत्री और थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चैधरी सहित लखटकिया बदमाश महताब के एनकाउंटर में शामिल रही पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

 

प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। शहर में फैशन, परंपरा और ट्रेंड का अद्भुत संगम देखने को मिला जब सिल्वर लीफ, मेरठ रोड पर “दीवाली एडिट त्योहार कूचर ” का आयोजन किया गया। यह फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी अंकिता बिंदल और इशा अग्रवाल द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर से नामी डिजाइनर, ज्वेलरी ब्रांड्स और होम डेकोर एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में परिधानों, आभूषणों, फुटवियर और गृह सज्जा से जुड़ी नई-नई कलेक्शन्स ने सभी का मन मोह लिया। खास बात यह रही कि प्रदर्शनी का थीम “एलीगेंस और जॉय ऑफ दीवाली” रखा गया, जो हर स्टॉल और डेकोर में झलकता नजर आया। आयोजक अंकिता बिंदल और इशा अग्रवाल ने बताया कि इस इवेंट का उद्देश्य शहरवासियों को त्योहारी सीजन से पहले एक ही जगह पर फैशन और लाइफस्टाइल की बेहतरीन रेंज उपलब्ध कराना है। शहर के लोगों ने इस शानदार आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे इवेंट्स न सिर्फ स्थानीय डिजाइनर्स को मंच देते हैं बल्कि मुजफ्फरनगर के फैशन प्रेमियों के लिए नई प्रेरणा लेकर आते हैं।

 

9 शातिर वारंटियों को भोपा पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना भोपा पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी किये गये गिरफ्तार वारण्ट के अन्तगर्त 09 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एंव पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु0नगर महोदय के द्वारा अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में  थाना भोपा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी किये गये गिरफ्तारी वारण्टो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वारण्टी अभियुक्तगण पियूष पुत्र पोपिन्दर उर्फ उपिन्दर, काला पुत्र प्रमोद, पोपिन्दर उर्फ उपिन्दर पुत्र बाबू, नीटू पुत्र बाबू, गुफरान पुत्र सकुर निवासी दाबकी खेडा जोगावाला थाना खानपुर हरिद्वार, कल्लू पुत्र दीनू निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, सचिन पुत्र दीनू निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा, जोगेन्द्र पुत्र रतिराम नि0 रहकडा थाना भोपा,  बिट्टू पुत्र रामरत्न नि0 कसौली थाना भोपा को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया  है, गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।  गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 उ0नि0 गोपाल सिंह,  उ0नि0 इतरत अली, उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह, उ0नि0 विजय शमा, हे0का0 जीवन लाल, हे0का0 नरेन्द्र सिं आदि अन्य पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। शहर की विकास यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप अब लगभग 80 करोड़ रुपये की विशाल नगरीय विकास योजना लेकर आई हैं। आगामी 13 अक्टूबर को आयोजित बहुप्रतीक्षित पालिका बोर्ड की बैठक में यह ऐतिहासिक एजेंडा सदन में प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू की जा चुकी हैं। मीनाक्षी स्वरूप की इस विकास योजना के अंतर्गत शहर के 55 वार्डों में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसमें सड़क, नाली, जलनिकासी और सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही पेयजल सुधार परियोजनाओं और शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को संवारने के लिए भी प्रमुख प्रस्ताव शामिल किये गये हैं। यह योजना मीनाक्षी स्वरूप के अब तक के कार्यकाल का सबसे बड़ा विकास एजेंडा साबित हो सकती है।
नगरपालिका परिषद् की बोर्ड मीटिंग 3 जून के बाद नहीं हो पाई है। अब करीब चार माह बाद शहरी विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए बोर्ड मीटिंग तय की गई है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वीकृति मिलने के बाद अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शनिवार देर शाम 128 प्रस्ताव वाला भारी भरकम एजेंडा जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 13 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे पालिका सभाकक्ष टाउनहाल में बोर्ड मीटिंग प्रस्तावित की गई है। इस एजेंडे में सामान्य तौर पर कांवड़ यात्रा, अग्निवीर सेना भर्ती, कर्मचारियों को ठण्डी वर्दी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और पालिका भवनों में मरम्मत के प्रस्ताव तो शामिल किये ही गई हैं, साथ ही शहरी विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं में पेयजल आपूर्ति को सुधारने, पथ प्रकाश व्यवस्था को पटरी पर लाने और सीसी सड़कों का जाल बिछाने की बड़ी पहल की गई है।
पालिका प्रशासन के द्वारा जारी एजेंडे में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी के चहुंमुखी विकास को प्राथमिकता दी है। सभी 55 वार्डों में करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि से सीसी सड़क व अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें कई बड़ी सड़कें और नालों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। 44 करोड़ 85 लाख 36 हजार 550 रुप्ये की लागत से 55 वार्डों में सुभल आवागमन और जल निकासी, सौन्दर्यकरण आदि के लिए 337 कार्य प्रस्तावित किये गये हैं तो वहीं सभी वार्डों में 01 करोड़ 72 लाख 25 हजार रुपये की लागत से चैनल, नाली पुलिया और सड़क मरम्मत के 56 कार्य अलग से शामिल किये गये हैं।
इस बार की बोर्ड बैठक में शहरी पथ प्रकाश व्यवस्था को संवारने के लिए पालिकाध्यक्ष ने बड़ा निर्णय लिया है। करीब दो साल से नई लाइटों की खरीद का मामला शिकायतों और जांच में अटक जाने के कारण पालिकाध्यक्ष ने लाइट खरीद के साथ ही हाईमास्ट लाइट, फैंसी स्ट्रीट लाइट और सेमी हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए अलग अलग प्रस्ताव शामिल किये हैं। इनमें एटूजैड चैराहा, सुरेन्द्र नगर कालोनी चैराहा, नई मंडी चैराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कालोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चैक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है। 75 और 45 वॉट की करीब 3000 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है।
इसके साथ ही पालिका में सीमा विस्तार के बाद कार्य विभाजन के प्रस्ताव को भी लाया जा रहा है। इसमें पालिका के वर्तमान में बने 55 वार्डों को 8 हल्कों के बजाये 12 हल्कों में विभाजित करने का प्रस्ताव है, ताकि कर्मचारियों पर कार्य का बोझ कम होने के साथ ही लोगों को सुलभ व्यवस्था बने। अचल सम्पत्ति नामांतरण के लिए अंतिम निर्णय के अभाव में लटकी 650 पत्रावलियों का निस्तारण कराने के लिए बोर्ड अधिशासी अधिकारी को अधिकार देने का निर्णय भी ले जा रहा है।
इस एजेंडे को लेकर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा है कि यह योजना केवल अधोसंरचना सुधार नहीं बल्कि स्मार्ट और सुगम शहर की दिशा में एक ठोस कदम है। पालिका बोर्ड की बैठक में यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो आने वाले महीनों में शहरवासियों को जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह योजना न केवल शहर की वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी दृष्टिगत रखते हुए तैयार की गई है। 13 अक्टूबर को होने वाली पालिका बोर्ड मीटिंग में यह महत्वाकांक्षी प्रस्ताव वाला एजेंडा सदन की सहमति से पारित होगा और शहर के विकास की राह में एक निर्णायक मोड़ भी साबित होगा।

 

संघ की वासुदेव शाखा द्वारा पथ-संचलन कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार सुबह वसुंधरा रेजीडेंसी में संघ की वासुदेव शाखा द्वारा पथ-संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति से अभिभूत होते हुए आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके पश्चात शाखा के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में ढोल-नगाड़ों के साथ शस्त्रों सहित पथ-संचलन किया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. संजीव बालियान ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी का यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक चेतना है जो राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर प्रज्वलित करती है। आज जिन युवाओं ने अनुशासन के साथ पथ-संचलन किया, वे आने वाले भारत के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में समाज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे भारत की आत्मा को मजबूत करने वाले प्रयास हैं। आज भारत वैश्विक पटल पर आत्मविश्वास से खड़ा है, इसमें संघ की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। पथ-संचलन कार्यक्रम में वसुंधरा रेजीडेंसी के सैकड़ों निवासी बालक, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों ने अपने घरों से तिरंगे लहराए और बालकों ने ‘जय श्री राम’ के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति, अनुशासन और सेवा की प्रेरणा देता है।

 

दो दरोगा व सिपाहियों का हुआ स्थानान्तरण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा ने दो सब इंस्पैक्टरों एवं सिपाहियों को इधर से उधर किया। एसएसपी संजय वर्मा ने चरथावल थाने पर तैनात सब इंस्पैक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह सिपाही मनोहर व देवेंद्र को पुरकाजी थाने भेजा तथा उनके स्थान पर पुरकाजी थाने पर तैनात सब इंस्पैक्टर निक्की मोहर, सिपाही राजकिशोर व राहुल गिरी को पुरकाजी से चरथावल स्थानान्तरित किया है।

 

एक ही रात में किसानों की 8 ट्यूबवेलों पर चोरी
मुजफ्फरनगर। बीती रात मोहम्मदपुर रायसिंह गांव में अज्ञात चोरों ने कई किसानों की ट्यूबवेलों से कीमती उपकरण और सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत बनी है।
भोराकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में देर रात बेखौफ चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोरों ने गांव के कई किसानों की ट्यूबवेलों को अपना निशाना बनाते हुए महंगे पंप, मोटर, वायरिंग और अन्य जरूरी उपकरण चुरा लिए। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात लगभग 12 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने सुनसान खेतों में लगे 7 से 8 ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। किसानों ने सुबह खेतों में पहुंचकर देखा तो ट्यूबवेलों के ताले टूटे हुए थे और सामान गायब था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की घटना को एक संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है जो लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय है।
चोरी की इन घटनाओं से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि ट्यूबवेल खेती का अहम हिस्सा होते हैं और बार-बार चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से ट्यूबवेल लगवाए थे, जिनमें मोटर और अन्य उपकरणों की कीमत हजारों में थी। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब जब चोरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, तो ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में भोराकला थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

 

पथ संचलन पर  मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा, भाईचारे का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में निकाले गए पथ संचलन के दौरान हिंदुस्तानी पसमांदा मंच से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर एकता और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया है। इस आयोजन का नेतृत्व हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर के दिशा निर्देशों में किया गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आरएसएस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से पैदल मार्च निकाला। इस मार्च की खासियत यह रही कि रास्ते में विभिन्न समुदायों के लोगों ने मार्च पर पुष्प वर्षा की। खासकर मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान अंसारी की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया से बातचीत में रिजवान अंसारी ने बताया कि इस पैदल मार्च पर जहां-जहां से गुजर रहे थे, सभी धर्मों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर एक-दूसरे के प्रति सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हमारा मुजफ्फरनगर गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल है, जो आज इस कार्यक्रम में पूरी तरह दिखाई दी।”इस मौके पर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इदरीस खान, मदरसा प्रकोष्ठ के मौलाना सदरी आलम, जिला प्रकोष्ठ के कारी आस मोहम्मद, जिला मीडिया प्रभारी आमिर मिर्जा, क्षेत्रीय संयोजक रविश अंसारी, मोहम्मद साजिद, जिला उपाध्यक्ष मदरसा प्रकोष्ठ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह आयोजन सामाजिक सद्भाव और देश में अमन-चैन बनाए रखने की भावना को मजबूती देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

श्री 1008 महंत राजूदास महाराज जी का स्वागत
मुजफ्फरनगर। एनएच 58 के निकट नरा- जड़ोदा अड्डे पर हनुमान गढ़ी अयोध्या जी के महंत एवं हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत राजूदास महाराज जी का जनपद में प्रथम बार आगमन पर हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही ग्राम नरा मैन मार्किट से होते हुए यू.पी.स्टील मेल्टर कॉलोनी तक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई और यू पी स्टील परिवार और हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ की ओर से 20 वाँ माँ भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महंत श्राजू दास जी महाराज पहुचे और उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देते हुए अपने विचार रखे ! तत् पश्चात् महाराज जी जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान जी के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अवधेश शर्मा जी जिला अध्यक्ष शैंकी धीमान जिला प्रभारी अंशुल तायल जिला उपाध्यक्ष तुषार कादियान जिला उपाध्यक्ष शुभम राठी जिला मंत्री शिशिर कुमार जिला मीडिया प्रभारी विवेक बालियान विधान सभा अध्यक्ष अनुज गर्ग  महानगर मंत्री अनुज सैनी कार्यकारणी सदस्य राम सिंह राधे श्याम निखिल कुमार छोटू सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

 

फर्जी रैपर बनाकर बेचा जा रहा था खांसी सिरपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अब तक खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ करने वाला एक चैंकाने वाला मामला मुजफ्फरनगर में सामने आया है। पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो एक्सपायरी और प्रतिबंधित खांसी के सिरप पर पुराने रैपर हटाकर नए फर्जी रैपर चिपकाकर उन्हें बाजार और खाड़ी देशों में बेचने की तैयारी कर रहा था।
नगर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यो शादाब अली, बबलू उर्फ तूफान सिंह और दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस की मानें तो यह गिरोह लंबे समय से इस काम में सक्रिय था और भारी मुनाफा कमाने के लिए खाड़ी देशों में सिरप सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने मौके से फैंसीडाइल कफ सिरप की 74 शीशियां, 92 फर्जी रैपर शीट बरामद की हैं। फैंसीडाइल सिरप आमतौर पर डॉक्टर की पर्ची पर ही मेडिकल स्टोर से मिलता है और इसकी मांग काफी ज्यादा रहती है। खाड़ी देशों में सप्लाई की योजना, गिरोह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे इन सिरप को सऊदी अरब, यूएई, ओमान, ईरान और कुवैत जैसे खाड़ी देशों में भेजने की तैयारी कर रहे थे।भारत से वहां जाने वाले लोग इन्हें 1000 से 1200 प्रति बोतल तक खरीद लेते हैं। जबकि भारत में एक्सपायरी के करीब पहुंच चुके सिरप को यह गिरोह सस्ते दाम पर मेडिकल स्टोरों से खरीद लेता था।गिरोह के सदस्य पुराने या जल्द एक्सपायर होने वाले सिरप को बाजार से खरीदकर उनके रैपर उतार देते थे। इसके बाद नई तारीख वाले नकली रैपर चिपकाकर उन्हें ताजा प्रोडक्ट की तरह तैयार कर लिया जाता था। इन सिरपों को फिर भारी मुनाफे पर अन्य राज्यों और मेडिकल स्टोरों में बेचा जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन मेडिकल स्टोरों से जुड़ा हुआ है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापति ने कहा “लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

आओ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए हमः क्रांतिकारी शालू सैनी
मुजफ्फरनगर। क्रांतिकारी शालू सैनी नेतृत्व में आवास विकास शाकुन्तलम कालोनी काशीराम आवास में सिलाई और ब्यूटिशियन सिखाने के लिए एक सेंटर की स्थापना की है। इस सेंटर का उद्घाटन महिला थानाध्यक्ष श्रीमती संगीता चैधरी ने फीता काटकर किया।वशिष्ठ अतिथि श्री मति अंजली चैधरी जी ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यों की सहराना की निःशुल्क सिलाई सेंटर संस्था की नगर उपाध्यक्ष श्री बानी वर्मा जी की देख रेख में चलेगा। इस अवसर पर, संस्था की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और बताया कि संस्था ने अभी तक सैकड़ों सेंटर खोले हैं और हजारों महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करना है। मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष श्रीमती संगीता चैधरी ने संस्था की बढ़ाई और सेंटर के लिए उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संस्था का यह प्रयास महिलाओं के लिए बहुत ही सराहनीय है और इससे उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सेंटर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई और ब्यूटिशियन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने अभी तक सैकड़ों सेंटर खोले हैं और हजारों महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। संस्था का यह प्रयास महिलाओं के लिए बहुत ही सराहनीय है और इससे उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।संस्था की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि संस्था भविष्य में भी महिलाओं के लिए इसी तरह के कार्यक्रम चलाती रहेगी और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने सभी से संस्था के कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया।काजल सुधा प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट,जिला अध्यक्ष रेणु वर्मा नगर उपाध्यक्ष बानी वर्मा मंजू प्रजापति अनुप्रिया यादव  नीरज सैनी  साक्षी सैनी अजय आदि मौजूद रहे।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस की कार्यक्रमों की श्रँखला मे पूरेे जिले की 39 बस्तियों व मंडलांे में 8 संचलन व 31 एकत्रीकरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। 28 सितम्बर से आरम्भ होकर 5 अक्टूबर  तक जिले भर मे विजयदशमी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस  के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे  115 बस्तियों व मंडलो मे कार्यक्रम आयोजित किये गए।इसी श्रँखला मे आज 5 अक्टूबर मे 39 कार्यक्रम आयोजित किये जिसमे जिले भर मे 8 संचलन व 31 एकत्रिकरण संपन्न हुए। जिसमे  हनुमान बस्ती (रामलीला टीला ) रामलीला टिल्ला मैदान पर पथ संचलन का आयोजन हुआ  जिसमे पथ संचलन का आयोजन किया गया पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा जी वरिष्ठ स्वयंसेवक  ने दीप जलाकर किया।जिसमे नगर प्रचारक श्री आयुष जी का बौद्धिक रहा उन्होंने पंच परवर्तन के विषय के बारे मे विस्तार से चर्चा की तथा विजय दशमी व हेडगवार जी के जीवन के बारे मे विस्तार से बताया। दूसरा आयोजन रामलीला मैदान, टाउन हाल कृष्ण बस्ती का एकत्रिकरण का कार्यक्रम हुआ जिसमे जिला कार्यवाह श्रीमान संजय लखान जी का बौद्धिक रहा उसमे उन्होंने स्वयं सेवक संघ के 100 वर्षो के बारे मे चर्चा की व पंच परिवर्तन विषयो को विस्तार पूर्वक समझाया व नियमित शाखा की विशेषता बताई।उन्होंने कहा की स्वयं सेवकों के परिश्रम व निष्ठां व अनुसासन से ही संघ समाज मे प्रतिष्ठित हो रहा है।तीसरा कार्यक्रम पटेलनगर रामलीला मैदान मे पटेल बस्ती का पथ संचलन हुआ  पथ संचलन से पहले जिसमे विभाग सेवा प्रमुख श्री ब्रिजेश जी का बौद्धिक रहा जिसमे उन्होंने विजय दशमी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक स्थापना दिवस के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया व 100 वर्षो के संघर्ष के बारे मे विस्तार से चर्चा की। इसी श्रृंखला मे  वसुंधरा कॉलोनी पार्क प्रथम मे वसुंधरा व भगवती बस्ती पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमे विभाग प्रचार प्रमुख श्री विकास भार्गव जी का बौद्धिक रहा जिसमे विकास जी ने कहा की ये 100 वर्ष हर्ष व उल्लाहस का नहीं है इन 100 वर्षो मे हम देखे क्या हमने अपना लक्ष्य जो हमें डॉक्टर हेडगवार जी ने दिया था क्या हमने वो प्राप्त किया अभी हम अपने कार्यों से संतुष्ट न हो आगे के वर्षो मे हमें बहुत कार्य करने है और हम जब तक अपने परम वैभव भारत के लक्ष्य को प्राप्त न करें जब तक हम संतुष्ट नहीं होना है । पंच परिवर्तन विषय को हम समाज मे लेकर जाये व स्वयं उनको अपनाये और समाज को प्रेरित करें। इन पंच परिवर्तन से हम समाज मे परिवर्तन कर भारत को परम वैभव  प्राप्त करने की और लेकर जाये।एक कार्यक्रम जानसठ मे रहा स्वयंसेवको ने पथ संचलन का आयोजन किया जिसमे मान्य प्रान्त संघ चालक श्रीमान प्रेमचंद जी का बौद्धिक रहा। उन्होंने कहा कि सच्चा स्वयंसेवक वही है जो राष्ट्र व समाज  के लिए कार्य करते हुए समाज में ही विलीन हो जाता है। उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रत्येक हिन्दू परिवारों में जाने का आह्वान किया।

 

नेशनल चैंपियनशिप फीमेल कोच बनकर किया जिला मुजफ्फरनगर का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश  की बेटी की बेटी प्रेक्षी ने नेशनल चैंपियनशिप फीमेल कोच बनकर किया जिला मुजफ्फरनगर का नाम रोशन।  आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा, में जूनियर और सीनियर सी नेशनल योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2025 तक पीबी सिद्धार्थ आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में किया गया था, जिसमें 1,500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह चैंपियनशिप योगासन भारत के संरक्षण में आंध्र प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जूनियर एंड सीनियर ,सी, योगासन भारत के नेतृत्व में हुआ  डॉक्टर जयदीप आर्य  सेक्रेटरी जनरल आफ योगासन भारत और रोहित कौशिक सेक्रेट्री आफ यूपीएस के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की बेटी प्रेक्षी को  नेशनल योगा कोच ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से नेशनल कोच विजयवाड़ा बनाया गया जिसमें दो गोल्ड मेडल एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ जिसमें सीनियर सी कैटेगरी में एक गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ और जूनियर कैटेगरी में एक गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ योग  कोच  प्रेक्षा को बहुत सारी शुभकामनाएं मिल रही है

 

 विजय पर्व पर रामलीला टिल्ला से निकला पथ संचलन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रेमपुरी स्थित एक पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिले के अधिकारियों द्वारा विजयदशमी पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता योगेंद्र कांबोज ने की और मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए आरएसएस के सेवा भारती के विभाग मंत्री रमेश संाई ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया हुआ है। वर्ष 1989 के कालखंड में देश को आगे ले जाने के लिए अनेक योजनाएं तैयार की गई ताकि भविष्य में कोई भी शक्ति देश को गुलाम ने बना सके। उन्होंने शास्त्र और शस्त्र की आवश्यकता पर बल देते हुए अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी और कहा कि संघीय शक्ति कलयुगे यह नारा वर्तमान में उपयुक्त है। उन्होंने अपने आप को मजबूत करने पर बल दिया ताकि दुनिया की कोई भी ताकत आपके सामने विजय प्राप्त करने में कठिनाई उत्पन्न न कर सके। उन्होंने इस बात पर भी खेद जताते हुए कहा कि जो लोग शाखा में नहीं जा रहे हैं वह एक तरह का धर्म का अनादर कर रहे हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए योगेंद्र कंबोज ने कहा कि परिवार के साथ-साथ लोगों के लिए राष्ट्र भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना हम सबको बिना स्वार्थ और बिना डर के इस काम में लग जाना चाहिए ताकि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु के पद पर चले। इस अवसर पर कुछ अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये। आरएसएस की हनुमान नगर शाखा द्वारा संावरकर बस्ती में हुआ यह कार्यक्रम जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सभासद योगेश मित्तल, पवन बंसल, जयवीर सिंह, विपिन गुप्ता, अंकित एडवोकेट, जिला सह व्यवस्था प्रमुख बृजमोहन सहित अनेक लोग उपस्थित थे और सभी ने इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया। बाद में हनुमान शाखा द्वारा रामलीला टील्ला से पथ संचलन निकाला गया जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकला। पथ संचलन में संघ के कार्यकर्ता स्वयंसेवक संघ की पूरी पोशाक में नजर आए।

 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =