समाचार
दो गोतस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास पुलिस ने दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नेशनल हाईवे-५८ पर स्थित टोल प्लाजा के पास से दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान साजिद पुत्र जब्बार निवासी गांव छपरा थाना छपार व जान मोहम्मद पुत्र अब्दुल रहीम निवासी गांव जोरासी जबरदस्त थाना रूड़की जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपितों के पास से २० किलो गोवंश का मांस व एक बाइक भी बरामद की है।
तमंचा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया
छपार। बसेड़ा चौकी प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि पुलिस ने बरला-बसेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पालिटेक्निक कालेज के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने एक तमंचा १२ बोर व एक जिदा कारतूस भी बरामद किया। आरोपित की पहचान लखविद्र उर्फ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव तेजलहेडा थाना छपार के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया।
खेत में पानी चला रहे किसान पर जान लेवा हमला
भोपा। मोरना के जंगल में खेत पर पानी चला रहे किसान पर तीन आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। भोपा थाना के कस्बा मोरना निवासी संजू ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गत शाम को वह दरियाबाद के रास्ते पर जंगल में अपने खेत में पानी चला रहा थे। कस्बे के ही दो युवक तथा एक अज्ञात लड़का नशे की हालत में कहीं से आए। आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थोड़ी देर बाद ही आरोपित लोहे की राड लेकर आए और जान से मारने की नीयत से राड से हमला किया। किसी तरह पीछे हट कर खेत में छिप कर अपनी जान बचाई। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसएसआई राजकुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
युवक ने फांसी पर झूलकर कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली इलाके के कुकड़ा में सोमवार को दिन निकलते ही उस समय सनसनी फैल गई जब २६ वर्षीय एक युवक दीपक का घर में फांसी लगा शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना सिखेडा क्षेत्र के गांव सिखेडा निवासी युवक दीपक पुत्र शिवकुमार अपनी बुआ के घर आया हुआ था कि अज्ञात कारणों के चलते उसने गांव कूकडा में अपनी बुआ के घर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे से परिवारजनों में हड़कम्प मच गया तथा दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, इंस्पैक्टर नई मंडी अनिल कपरवान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इसी बीच एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में फांसी पर लटके शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।
अवैध शस्त्र सहित कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 आदित्य भाटी द्वारा अभियुक्त नादिर पुत्र मंजूर निवासी ग्रराम छुटमलपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को नई बस्ती मौहलला प्रेमपुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गयां। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 सर्वेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त राकेश पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को सिसौना रोड रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राकेश कुमार गौतम द्वारा अभियुक्त लखविन्द्र उर्फ लक्की पुत्र राजपाल निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम तेजलहेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
पुलिस ने कई वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश शर्मा म0का0 रूबी तेवतिया, म0का0 सपना चौधरी द्वारा वॉछित अभियुक्ता मुस्कान उर्फ रेशमा, अमायरा उर्फ ईरम निवासीगण मौहल्ला कस्सावान थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्ता के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राकेश कुमार गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त बिट्टू उर्फ अरविन्द निवासी नरेन्द्र निवासी ग्राम तेजलहेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना चरथावल पर नियुक्त व0उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त रविकान्त उर्फ विक्की पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम अनवरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को रोहाना तिराहे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 श्री संजय कुमार आर्य द्वारा वॉछित अभियुक्त उस्मान पुत्र नसीम निवासी मौहल्ला नई आबादी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 बीरबल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र बसीर निवासी ग्राम भलवा थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम बसाइच मोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज छुरा बरामद किया।
युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी अंतर्गत मोहल्ला गांधी नगर में दिन निकलते ही उस वक्त सनसनी फैल गई जब मोहल्ले में एक युवक द्वारा खुद को अवैध अस्लेह से गोली मारकर आत्महत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया। युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना से जहां मौके पर मोहल्ला वासियों की भारी भीड़ जुट गई तो वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ नई मंडी भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की।
पुलिस ने यहां जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने मृतक के पास से अवैध असलाह व् एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है बताया जा रहा है की मृतक युवक काफी समय से मानसिक तौर पर तनावग्रस्त चल रहा था मृतक का नाम निखिल उर्फ़ बन्टी उम्र ३८ पुत्र कन्हैया बताया जा रहा है ।
मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों में सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, एस एस आई नई मंडी मनोज शर्मा, चौकी इंचार्ज गांधी नगर संजय त्यागी,सहित फोरेंसिंक टीम भी मौजूद रही।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। भोपा के अलीपुर तिस्सा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। युवक के सिर में गोली लगी होना तथा मृतक के हाथ में तमंचा मिलने के कारण मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। वहीं युवक की मौत की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई और हत्या-आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अलीपुर तिस्सा के जंगल में अपने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में उस समय कोतुहल बन गया कि उन्होंने देखा कि गांव के जंगल में एक युवक का शव लावारिस अवस्था में पडा हुआ है तथा शव के पास तमंचा भी पडा हुआ है। देखते ही देखते दर्जनों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन निकलने के साथ क्षेत्र के गांव अलीपुर में युवक का शव मिलने की खबर से पुलिस में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में ही सीओ भोपा व इंस्पैक्टर भोपा दीपक चर्तुवेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा वहां मौजूद भीड़ की मदद से जब मृतक की शिनाख्त करायी गयी तो मृतक की पहचान संजय निवासी अलीपुर तिस्सा के रूप में हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। दिन निकलने के साथ युवक की मौत की खबर से पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ भोपा व इंस्पैक्टर भोपा दीपक चर्तुवेदी आदि अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनमा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है।
धर्मांतरण की बढ़ रही घटनाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा धर्मांतरण की बढ़ रही घटनाओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया। जहाँ जिलाध्यक्ष देशराज चौहान ने कहा कि पिछले लगभग १ माह से यह देखने में आया कि मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र, भोपा थाना क्षेत्र एवं खतौली थाना क्षेत्र में धर्मांतरण की घटनाएं सामने आई है जो कि अपने आप में एक गंभीर विषय बनी हुई है घटनाओं में देखने में आ रहा है कि धर्मांतरण करने के लिए जनपद में से एक विशेष गिरोह सक्रिय है जो धर्मांतरण के फर्जी दस्तावेज बनाकर इस कार्य को करने में संलिप्त है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल को यह आशंका है कि इस तरह के धर्मांतरण के कार्यों में लिप्त लोगों के लिए कुछ विदेशी ताकतें कार्य कर रही है जो इनको फंडिंग भी करा रही है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने मुख्यमंत्री योगी से मांग की है कि जनपद मुजफ्फरनगर में एवं प्रदेश के अन्य जिलों में भी जो इस तरह के धर्मांतरण के कार्यों में लिप्त पाया जा रहा है उनकी गहनता से जांच कराई जाए एवं ऐसे विधर्मी लोगो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जो धर्मांतरण के कार्यों में फर्जी दस्तावेज बनाकर धर्मांतरण की साजिश को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही है मुजफ्फरनगर जनपद में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई तो अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान कई हिन्दू वीर मौजूद रहें।
धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर आक्रोश जताया
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज ने हिंदुओ के खिलाफ धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर आक्रोश जताया है। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि साजिश के तहत कराए जा रहे हिंदुओ के धर्मांतरण के खिलाफ देश में कड़े कानून लागू किये जायें।
संतोष विहार में वैदिक संस्कार केंद्र पर भजनोपदेशक दीपचंद पथिक के अभिनंदन समारोह में आर्य समाज ने वेस्ट यूपी में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त की। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि मूक बघिर, दिव्यांग, बेघर और गरीब लोगों को साजिश से मुस्लिम बनाने का अभियान राष्ट्र के लिए खतरा है। बेटियां और महिलाएं निशाने पर है। आर्य समाज के सभी संगठन गलत धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
आर्य संस्कृति प्रचार संघ अध्यक्ष आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि धर्मांतरण न रोका गया तो समाज में नफरत बढ़ेगी। वरिष्ठ वेद प्रचारक आर.पी.शर्मा तथा गांधी कालोनी आर्य समाज के गजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार से धर्मांतरण के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ हुआ। रुड़की के इकबालपुर से पधारे वृद्ध भजनोपदेशक दीपचंद पथिक को अंगवस्त्र एवं दस हजार की सम्मान राशि भेंट की गई। डॉ. सतीश कुमार आर्य ने भजन सुनाया। आर्य समाज आनंद पुरी प्रधान जनेश्वर आर्य, मंगत सिंह आर्य, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्यदेव आदि मौजूद रहे। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। विभिन्न सामाजिक कार्या से अपनी अलग पहचान बना चुकी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने आज पेड़ लगाए जीवन बचाये के आधार वाक्य पर चलते हुए रामलीला टिल्ला पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंसूरपुर मील के एडीएम अधिकारी रविन्द्र शर्मा रहे।
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि आज संस्था के राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी के सुपुत्र अरुण सैनी के जन्मदिन को संस्था ने वृक्षारोपण करके मनाने का निर्णय लिया और विभिन्न तरह के उपयोगी पेड़ स्थानीय रामलीला टिल्ला पर लगाए गए। संकल्प लिया गया कि लगाए गए पेड़ो की पूर्ण देखभाल भी समय समय पर की जाएगी, जिससे आगे चलकर ये छोटे पौधे विशाल वृक्ष बन सके और पर्यावरण को शुद्ध करने में काम आएं। सभी आगुन्तको ने वृक्षारोपण करने के साथ साथ अरुण सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरदार बलजीत सिंह अपनी धर्मपत्नी व बिटिया के साथ उपस्थित हुए व अमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजू सैनी, अरुण सैनी, लखन सैनी, प्रताप सैनी, गौरव सैनी, विक्की सैनी, सुमित सैनी व क्रांतिकारी शालू सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहनवाज के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना द्वारा ककरौली के शहनवाज के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज शिव चोक पर धरना शुरू किया गया धरने पर क्रांति सेना नेताओ ने कहा कि क्रांति सेना द्वारा लंबे समय से ककरौली के गोहत्यारे शहनवाज के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है जिसमे पूर्व में कई बार ज्ञापन भी दिया गया पर इसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई इसलिये क्रांति सेना द्वारा शिव चोक पर अनिश्चत कालीन धरने की घोषणा की गई थी। आज धरना शुरू होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया ओर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व सीओ सिटी कुलदीप सिंह को धरना स्थल पर भेजा गया यहाँ आकर इन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि शहनवाज के खिलाफ पूर्व में ही गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है व उसके अन्य क्रियाकलापो की जांच शुरू कर दी गई है जिसकी मोनिटरिंग स्वयं एसएसपी के द्वारा की जा रही है और जो भी आरोप उस पाए जाएंगे उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जांच पूरी न कि गई या दोबारा से इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई तो क्रांति सेना चुप नही बैठेगी व ओर तेज आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा । इसके बाद आज के धरने का समापन कर दिया गया। धरने पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ,मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ,शरद कपूर, अनुज चौधरी,देवेंद्र चौहान , राजेश कश्यप , अवनीश चौहान, गौरव गर्ग , आलोक अग्रवाल ,अखिलेश पुरी, जॉनी पंडित,बसंत कश्यप, प्रदीप कोरी, उज्जवल पंडित, बाबूराम कश्यप ,अमित कश्यप, रविंद्र सैनी, रविंद्र बिहारी, दीपक धीमान, विनीत शर्मा ,आशु धीमान ,अंशुल चौधरी, जॉनी कश्यप ,मोनू सैनी, हेम कुमार कश्यप ,करण पाल, संजय खेड़ा, सौरव रॉय, ब्रह्मपाल ,अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
चौधरी साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया ओर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। दूधाहेड़ी गांव में में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर नाबालिग बच्चों द्वारा की गई अभद्रता के मामले का आज निस्तारण हो गया। रालोद नेताओं की मौजूदगी में सामाजिक दंड बच्चो को दिया गया। इसके बाद बच्चो ने माफी मांगते हुए चौधरी साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया ओर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्हें क्षमा कर दिया गया।
दूधाहेडी में स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को अपमानित किया गया था। इसका विडियो वायरल होने के बाद गांव में गुस्सा था। बाद में मामले को लेकर समाज के जिम्मेदार लोगों और रालोद नेताओं ने वीडियो में सामने आए बच्चों को बुलाया और इसे लेकर उन्हें माफी मांगने के बाद दूध मंगाकर प्रतिमा को नहलाया गया। बाद में माफी मांगने पर मामले का निस्तारण कर दिया गया।
सैनिटाइजेशन का कार्य किया
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन का कार्य जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, महोदय के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी आवास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास, पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय, सदर बाजार, चकबंदी अधिकारी कार्यालय बुढ़ाना, तहसीलदार कार्यालय बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी कार्यालय बुढ़ाना, बार एसोसिएशन बुढ़ाना, तहसील बुढ़ाना, एसडीएम कार्यालय बुढ़ाना, भारतीय स्टेट बैंक जानसठ, ग्राम राटौर, ग्राम मलिकपुरा, ग्राम कवाल उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।
चुनाव में व्यापक धांधली एवं अराजकता का आरोप लगा, विपक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक चुनाव में व्यापक धांधली एवं अराजकता का आरोप लगाते हुए संयुक्त विपक्ष ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व मे संयुक्त विपक्ष के नेताओ ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा नेताओ पर सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र व चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सपा, रालोद,कांग्रेस,आसपा आदि विभिन्न विपक्षी दलो के पदाधिकारियों व सैकडो कार्यकर्ताओ ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौपा। जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा की यू.पी.सरकार मे प्रत्येक चुनाव में व्यापक धांधली व अराजकता से लोकतंत्र को कमजोर व चुनावी व्यवस्था पर जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाते हुए मात्र भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत जाए इसके लिए भाजपा प्रमुख प्रत्याशियों व जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी के लिए बी.डी.सी. व जिला पंचायत सदस्यो को घरों से जबरन उठाने,फर्जी मुकदमो मे जेल भेजने की धमकी,उत्पीडन की घटनाएं लगातार होने से जनता व पिवक्षी दल में भारी नाराजगी है, इन सभी घटनाओं को रोका जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट देने के लिए विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्यां को प्रलोभन दिए जा रहे है। वार्ड-41 से सपा पदाधिकारी नियात हैदर की भाभी श्रीमति जरीन जो पिछडी जाति से हैं,निर्वाचित हुई हैं,उनका पिछडी जाति का प्रमाण पत्र,हाईस्कूल टी.सी, आदि प्रमाण पत्र के आधार पर बना है। आरोप है कि जिनको मात्र भाजपा प्रत्याशी को वोट देने से इन्कार पर दबाव बनाने के लिए जांच व कार्यवाही का भ य दिखाकर श्रीमति जरीन व उनके देवर नियाज हैदर पर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया। धरने को पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व मंत्री योगराज सिह,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, सपा नेता जिया चौधरी,पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,वरिष्ठ सपा नेता गौरव जैन आदि ने सम्बोधित किया। धरना स्थल पर सपा नेता शलभ गुप्ता एड., शौकत अंसारी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता निधिशराज गर्ग, विनोद शर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी, किसान नेता राजीव बालियान,मोमीन न्याज,अन्जुम कमाल,नावेद,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी,अमित ठाकुर,मनोज कुमार, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
सडक हादसे में दो बाईक सवार घायल
रोहाना। रोहाना शुगर मिल ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल के सामने आज दोपहर के समय मोटर साईकिल व मोपेड के बीच हुई आमने सामने की भिडन्त मे मोटर साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।

