Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिले के ब्राह्मणों द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप शर्मा (ठाकुर द्वारा) एवम अखिल भारत वर्षीय ब्राहमण महासभा मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष अक्षय शर्मा के सानिध्य में जिले के ब्राह्मणों द्वारा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एवम भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला का ८ मई को जनपद मुजफ्फरनगर में निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा में उपस्थित रहने का धन्यवाद शोभायात्रा के प्रतीक चिन्ह को भेंट करके किया

मंत्री ने सभी विप्र जनों का स्वागत अभिनंदन किया एवम दक्षिणा देकर विदा किया मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया गया की मन्दिर में सेवारत सभी पुजारियों का मासिक मानदेय तय किया जाएं और बच्चो की पढ़ाई में भी यथा संभव छूट दी जाएं।

अखिल भारत वर्षीय ब्राहमण महासभा के जिला अध्यक्ष अक्षय शर्मा के साथ महिला विंग की जिलाध्यक्ष नीरज गौतम, नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मनीष देव वत्स, आचार्य राममिलन दुबे, शम्भू दुबे, शिव कुमार शास्त्री, संदीप वत्स पंडित जी, नीरज तिवारी सभी सम्मानित विप्र समाज की उपस्तिथि रही।

समाधान दिवस में समस्याओं का किया निदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने आज थाना तितावी और विकास खण्ड बघरा पर समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिये।

इस अवसर पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने आज तितावी थाने और बघरा विकास खण्ड पर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

इस दौरान अपनी शिकायतें लेकर आये फरियादियों की शिकायतों को अधिकारियों ने गम्भीरतापूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिये। जनपद के अन्य थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − two =