News
खबरें अब तक...

समाचार

27 सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को लेकर रणनीति तैयार
मुजफ्फरनगर। ५ सितम्बर को जीआईसी मैदान पर हुई किसान महापंचायत में बड़ी भूमिका निभाने वाली भारतीय किसान यूनियन ने अब २७ सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को लेकर भी अपनी रणनीति तय कर ली है। जनपद में १० स्थानों पर भाकियू कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम किया जायेगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर भाकियू ने जिम्मेदारी सौंपते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर जोर दिया है। इस दौरान जिले के तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही एक स्टेट हाईवे पर किसानों का पूरा कब्जा रहेगा।
भाकियू की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने शनिवार को बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में केन्द्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा २७ सितम्बर को भारत बंद का आह्नान किया गया है, जिसके लिए मुजफ्फरनगर में भाकियू ने अपनी रणनीति बना ली है। यूनियन हाईकमान के निर्देश पर भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों के साथ अपने अपने गांवों के बाहर भी सड़कों पर धरना देकर चक्का जाम करेंगे। इसके साथ ही जनपद में सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सड़कों पर आकर किसान केन्द्र सरकार के तीनों कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत बंद के लिए हाईकमान की ओर से जो भी ब्लाक वाइज पाइंट जनपद में तय किये गये हैं, उन्हीं प्वाइंटों पर जाम और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखना है। इसके लिए आगामी २७ सितंबर के भारत बंद में जनपद मुजफ्फरनगर के जाम स्थल तय कर दिये गये हैं, इनमें १० मुख्य स्थानों पर यूनियन का प्रदर्शन होगा। बघरा ब्लाक में बस स्टैंड लालू खेड़ी, चरथावल ब्लाक में रोहाना टोल प्लाजा, पुरकाजी ब्लाक में छपार टोल प्लाजा, मोरना ब्लाक में चौधरी चरण सिंह चौक मोरना, जानसठ ब्लाक में मोंटी चौराहा मीरापुर, खतौली ब्लाक में नावला कोठी, बुढाना ब्लाक में बायवाला चेक पोस्ट व मेरठ करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुगाना बस स्टैंड, शाहपुर ब्लाक में कस्बा शाहपुर मैन रोड पुलिस चौकी और सदर ब्लाक में रामपुर तिराहा पर चक्का जाम किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बंद शांतिपूर्ण तरीके से रखना है। स्कूल की गाड़ियां, एंबुलेंस, आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों के लिए छूट रहेगी। जाम के समय का निर्धारण हाईकमान के आदेश अनुसार होगा। मुजफ्फरनगर जिले से निकलने वाले तीनों नेशनल हाईवे दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम रहेगा। सभी ब्लाक मुख्यालय के साथ ही किसान अन्य स्थानों पर भी सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने भारत बंद के लिए सभी को साथ आने का आह्नान करते हुए कहा कि हमारी सभी व्यापारियों और जनता से अपील है कि भारत बंद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान का स्वागत करते हुए इसकी सफलता के लिए अपना सहयोग दें।
भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि भारत बंद आंदोलन में मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू का चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से सफल होगा। किसानों को अपने गांव के बाहर सड़क जाम करने को कहा गया है। सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वह बीमारों की एंबुलेंस न रोके। बरात की गाड़ियां, परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को नहीं रोका जाएगा। आंदोलन को बिना किसी को परेशान किए सफल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले से निकलने वाले तीनों हाईवे दिल्ली-देहरादून, मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम रहेगा।

 

पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० गजेन्द्र सिंह, का० नितिन कुमार, का० नरेन्द्र नागर द्वारा थाना भोपा मु०नगर के वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम रूडकली फतेहअली थाना भोपा मु०नगर को दौरान दबिश अभियुक्त के मसकन ग्राम रूडकली फतेहअली से गिरफ्तार किया गया अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सविता त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त हासिम उर्फ सोनू पुत्र नसीम नि0 ग्राम कमालपुर थाना शाहपुर हाल पता मदरसे वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन मिमलाना रोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त बदर त्यागी पुत्र मौहम्म्द इरफान नि0 अम्बा बिहार खालापार थाना कोतवाली नगर मु0नगर को रामपुरम गेट के पास मेरठ रोड से गिरफ्तार किया ।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त रणवीर पुत्र धनीराम नि0 पीपलहेडा थाना खतौली मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 युनूस खाँन द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वारंटी अभियुक्त नवाब पुत्र इदरीश नि0 ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा जिला बदर अभियुक्त राजकुमार पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 हसीमपुर थाना रामराज मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र अमीर हसन नि0 थाना रोडबली फतेहली थाना भोपा मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सिल्लू पुत्र गिरवर नि0 निरवाना थाना शाहपुर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त किरसन उर्फ कृष्णपाल पुत्र ब्रजपाल नि0 ग्राम खेडा मस्तान थाना फुगाना मु0नगर को लोई नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
थाना कोतवाली नगर पर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र अनीस नि0 जिन्दा पीर के सामने वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मु0नगर को जब्बार पुत्र बहाब नि0 इस्लाम परचूनिया वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मु0नगर के मस्कन से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 सट्टा पर्चा गत्ता 01 पेन व 1620 रूपये नकद बरामद किये गये।
थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारा अभियुक्त हर्ष उर्फ मोनू पुत्र चरण सिंह नि0 मुलहेडा थाना सरधना जनपद मेरठ हाल पता सुन्दर नगर रामपुर तिराहा थाना छपार मु0नगर को रोहाना बस स्टैण्ड रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।

साइबर हेल्प सेन्टर ने 70 हजार रूपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्प सेन्टर ने ठगे गये ७०,००० रुपये वापस करा दिए। आवेदक राम अवतार पुत्र श्री दलवीर सिंह निवासी ग्राम बहादरपुर गढी थाना शाहपुर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा एटीएम क्लोन करके आवेदक के खाते से ०१,४९,९९८ रुपये स्थान्तरित कर लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बैंकिग लोकपाल को फ्राड से अवगत कराकर ५०,००० रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक देवव्रत पुत्र श्री सुधीर बालियान निवासी कस्बा व थाना शाहपुर जनपद द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा व्यापारी बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खाते से २०,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत-पे को फ्राड से अवगत कराकर २०,००० रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

विशाल भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर में पितृ पक्ष के चतुर्थ और पंचम तिथि पर सूर्यदेव सिंह के जन्मदिन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा अर्चना पं. संतोष मिश्रा एवं सिद्धपीठ वाले गुरू जी पंडित संजय अग्रवाल ने सम्पन्न करायी। इस अवसर पर सुमित व प्रीति ने भंडारे में सेवा कर लोगों को प्रसाद का वितरण किया। शनिधाम में पितृ पक्ष में आजकल अच्छी खासी भीड़ चल रही है और लोग अपने पितरों की शांति के लिए लगातार यहां पर आकर पूजा अर्चना कर रहे है। मंदिर की सेवा में आशीष, सतीश और सूर्या आदि का उल्लेखनीय योगदान मिल रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को चमत्कारित भभूत का वितरण सिद्धपीठ वाले गुरूजी पं. संजय कुमार द्वारा किया गया।

 

राज्यमंत्री ने किया कंपनी गार्डन का औचक निरिक्षण17 Min 5 |
मुज़फ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रातः कंपनी गार्डन का औचक निरिक्षण कर गंदगी व कूड़े के ढेर पर नाराजगी व्यक्त की, अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
आज सुबह नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंपनी गार्डन का औचक निरीक्षण कर अधिकारियो को बुलाकर कहा कि कंपनी गार्डन में कूड़े के ढेर, बेतरतीव खड़े पेड़ पौधे यहा प्रातः-साय टहलने-भ्रमण करने वालो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
उन्होंने वहां झुला झूल रहे व्यक्तियों को समझाया कि बच्चा पार्क बडो के झुला झूलने के लिए नही हैं ये पार्क बच्चो के लिए हैं। उन्होंने अधिकारियो को बच्चा पार्क, झूले आदि को सुव्यवस्थित रखने के साथ ही एमडीए सचिव महेंद्र सिंह को कहा कि लम्बे समय से तैयार पिंक टायलेट को तुरंत खुलवाये जिससे आम जन को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने कंपनी बाग़ में घूमने आये युवाओं का उत्साहवर्धन किया जनता जनार्दन से वार्तालाप कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल चौधरी, मुख्य गार्डनर तनवीर आलम, सभासद नवनीत कुच्छल, पवन चौधरी, संजय गोयल, प्रवीन वर्मा, हरेन्द्र चौधरी, पंकज गुप्ता, नरेंद्र, अमित गुप्ता,कपिल स्वागत स्टोर वाले,पंकज गर्ग, महेंद्र हरियाणा हैन्डलूम वाले आदि रहे।

पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबौचे1 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही बडकता रोड पुलिया से ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अरविन्द्र पुत्र सुन्दर नि० ग्राम बैग्गा थाना गन्नोर जनपद सोनीपत, सावन पुत्र कृष्ण नि० सबगा थाना छपरौली जनपद बागपत जिसके कब्जे से ०५ अदद चोरी की मो०सा०, स्पलेन्डर मो०सा०, मो०सा० प्लसर १५० रंग काला बिना नम्बर, मो०सा० सुपर स्पलैण्डर रंग नीला बिना नम्बर, मो०सा० अपाचे बिना नम्बर रंग लाल, मो०सा० सुपर स्पलैण्डर रंग लाल बिना नम्बर, ०१ तमचा मय एक खोखा व एक जिन्दा कार० ३१५ बोर, ०१ अदद नाजायज चाकू बरामद की।

 

 

गरीब कल्याण दिवस मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया2 Min 16 |
खतौली। शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में विकास खण्ड खतौली में गरीब कल्याण दिवस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय विधायक विक्रम सिंह , मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, श्री रत्नाकर सिंह खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमे चिकित्सा विभाग द्वारा ११ लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये, इसी प्रकार बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में ६ लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया। दिव्यांग विभाग द्वारा १९ लाभार्थियो को व्हील चेयर, कान की मशीन एवं ब्लाइण्ड स्टिक तथा श्रम विभाग से १० बालक/ बालिकाओ को साईकिल वितरित की गई। खादी ग्रामोद्योग से ०४ लाभार्थियो को माटी कला टूल किट वितरित किये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा १० व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई, प्रधान मन्त्री आवास योजना के ०६ लाभार्थियो को आवास के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मनरेगा योजना में ०२ लाभार्थियो को १०० दिन पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिये गये तथा ०२ काउशेड के प्रमाण पत्र दिये गये, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत १६ समूहो को विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत ४ लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र दिये गये। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान में १० लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र दिये गये। बैकर्स द्वारा १६ लाभार्थियो को क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये एवं पूर्ति विभाग द्वारा ०१ अन्तोदय कार्ड स्वीकृत किया गया तथा १२ पात्र राशनकार्डा मे सशोधित किये गये एवं २१ डुप्लीकेट राशन कार्ड निर्गत किये गये, उज्जवला गैस योजना के अन्तर्गत १५ लाभार्थियो को समस्त उपरकणो सहित गैस कनेक्शन वितरित किये गये।

छात्र/छात्राओं और एन०सी०सी० कैडेट का नेत्र परिक्षण कियाEye Test |
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद, समृद्धि-मर्जरी के तत्वाधान में वरदान नेत्रालय ने दीपचन्द्र ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलिज, नई मण्डी में ५०० से अधिक छात्र/छात्राओं और एन०सी०सी० कैडेट का नेत्र परिक्षण किया। जिनमें ७१ छात्र/छात्राओं को उपचार हेतु चयनित किया गया। परिषद के अध्यक्ष विनोद संगल प्रबन्धक और सचिव अनिल प्रकाश बंसल ने बताया कि कुपोषण की चपेट में आये छात्र/छात्राओं में नेत्र रोग और अन्यता एक बड़ी समस्या है। यदि समय रहते नेत्र रोग का पता चल जाये तो उपचार आसान हो जाता है और चश्मा लगाए जाने से बचा जा सकता है। इसीलिए वरदान नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से विद्यालय के छात्र/छात्राओं की आँखों की जाँच करायी गई। विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष महेश गर्ग एवं परिषद के अरूण खण्डेलवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, पकंज बंसल, सन्दीप जैन, आशुतोष स्वरूप, अचिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल और डा० प्रवेश कुमार, डा० आशीष अग्रवाल, राजेन्द्र सिंघल, के० के० बंसल, मनोज जैन एल० जी०, आदित्य भरतिया, विजय सिंघल आदि ने शिविर संचालन में सहयोग किया। वरदान नेत्र चिकित्सालय के शिविर आयोजक श्री अरविंद संगल ने बताया कि छात्र/छात्राओं की जांच के बाद आवश्यकतानुसार वरदान चिकित्सालय की ओर से उपचार की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी और चश्मा उपलब्ध कराया जायेगा। वरदान के आकाश कुमार आदि सदस्यों ने छात्र/छात्राओं के नेत्र परीक्षण में सहयोग किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छात्र/छात्राओं और अभिभावकों में जागरूकता की दृष्टि से विद्यालय में कई कार्यक्रम चलाये जा रहें। आज इसी क्रम में भारत विकास परिषद, समृद्धिं मंजरी और ष्वरदानष् नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र परीक्षण कराया गया। जिन छात्रों की उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें ष्वरदानष् नेत्र चिकित्सालय से निःशुल्क उपचार और चश्मे आदि उपलब्ध कराये जायेंगे। शिविर के आयोजन में विद्यालय के प्रवक्ता श्री अनिल शर्मा, इच्छाराम और एन०सी०सी० अधिकारी श्री वाजिद अली आदि ने सहयोग किया।

उपजिलाधिकारी ने मंदिर की दीवार गिरने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया
जानसठ। उपजिलाधिकारी जानसठ द्वारा कस्बा मीरापुर में मंदिर की दीवार के गिरने की घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह, जी के आदेशों के अनुपालन में कस्बा मीरापुर में 19 सितम्बर को अत्याधिक बारिश होने का कारण मंदिर की चाहरदीवारी में से एक दीवार गिरने पर कुल 7 लोगो के दबने से घायल होने की घटना हुई थी। इस प्रकरण काउपजिलाधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार (आई०ए०एस०) के द्वारा मौके पर पहॅुचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया एंव स्थानीय अधिशासी अधिकारी एंव थानाध्यक्ष मीरापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

अपर जिलाधिकारी वित्त ने ली समीक्षा बैठक8 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के संबंध में बैठक आहूत की गई। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में आज लोकवाणी सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के अध्यक्षता में जनपद में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के नए निर्देश के अनुसार जनपद के समस्त अंत्योदय कार्ड धारकों का एवं पात्र पंजीकृत श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता को निर्देशित करें कि उनके केंद्र पर पंजीकृत समस्त अंत्योदय कार्ड धारकों का जन सेवा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री हेमंत गौड जी, जनपद स्तरीय आयुष्मान टीम एवं जन सेवा केंद्र प्रबंधक उपस्थित रहे।

गरीब कल्याण दिवस का आयोजन9 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित गरीब कल्याण मेला में स्टाल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। सदर ब्लाक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने पात्रों को सम्मानित किया।
शासन के निर्देंशानुसार जनपद के समस्त ब्लॉक खंडों में गरीब कल्याण दिवस का आयोजन किया जा रहा है, विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित मेले में स्टाल लगाकर विभागीय ंयोजनाओं का बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, तथा मेले में आये मेंलार्थियों एंव लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उन्हें जानकारी दी जाए, ताकि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके। गरीब कल्याण मेंलें में विभाग से सम्बंधित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- जन आरोग्य मेला, स्वास्थ्य परीक्षण ,आयुष्मान कार्ड वितरण तथा कोविड-१९ टीकाकरण, सभी प्रकार के ऋण वितरण ,कृषि यंत्रों के वितरण ,प्रधानमंत्री आवास योजना /मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, स्वच्छ पेयजल ,उज्जवला योजना, विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन, खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिए जाने तथा धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण आदि योजनाओं का कैंप लगाकर जन सामान्य को जागरूक एवं लाभान्वित किया जा रहा हैं। जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों को आमंत्रित किया गया है जिससे कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकें। गरीब कल्याण (अंत्योदय) के प्रति समर्पित, एकात्मवाद के प्रणेता, दूरदृष्टा, कुशल राजनीतिज्ञ प० दीन दयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर जनपद मुजफ्फरनगर नगर के सदर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में मोदी एवं योगी सरकार की योजनाओं और लाभार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय विचार को रेखांकित किया। गरीब कल्याण मेला में मुख्य रूप से प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश श्रीमोहन तायल, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्यगण अमित रावल, तरुणपाल, श्रीभगवान शर्मा, सचिन करानिया, जितेन्द्र कुच्छल, रक्षित नामदेव, रविंद्र पाल, विनोद शर्मा, सागर बाल्मिकी उपस्थित रहे।

डीएम व एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुना10 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। डीएम व एसएसपी ने थाना समाधान दिवस पर जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओ के निराकरण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। जनसमस्याओ का प्रमुखता पर समाधान किया जाए।
उल्ल्ेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य पुलिस विभाग एवं जमीनी विवाद आदि का निस्तारण कराना है। ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु किसी प्रकार की समस्या ना उठानी पडे। इसी संदर्भ मे आज माह के चतुर्थ शनिवार को नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित थाना समाधान दिवस पर की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह ने थाना नई मन्डी क्षेत्र के विभिन्न गांवो व अन्य स्थानो से आए नागरिको की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। इस अवसर पर डीएम सी.के.सिह ने कहा कि आमजन की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र उनका समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर प्रशासनिक सुनील कुमार सैनी,एसएसआई मनोज शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, झांसी की रानी मुजफ्फरनगर द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह दिनांक २४ सितंबर से ३० सितंबर तक मनाए जाने के संबंध में दी गई कार्ययोजना के अनुसार विद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया… प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं इस प्रकार हैं। प्रथम स्थान-नीदा प्रवीन, मौ. मुस्कान, द्वितीय स्थान-पल्लवी वर्मा, विजय वर्मा, तृतीय स्थान-मुस्कान, अशोक कुमार को दिया गया।

 

ऑक्सीजन प्लान्ट-333 एल.पी.एम. का लोकार्पण किया
बुढाना। विधायक उमेश मलिक द्वारा गणमान्य लोगो की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढाना में ऑक्सीजन प्लान्ट-333 एल.पी.एम. का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एसडीएम बुढाना अजय अम्बष्ट, सीओ बुढाना विनय कुमार गौतम व इंस्पैक्टर बुढाना संजीव कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

25 सितंबर गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा २५ सितंबर गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी विकास खंड ब्लाकों पर सरकार की चल रही समस्त योजनाओं का मेला एवं प्रदर्शनी लगाई गई हैं। लाभार्थियों को विभिन्न विभागों द्वारा लाभ प्रदान करा गया। आज इसी क्रम में मोरना ब्लॉक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल , जिले की ओर से अचिंत मित्तल, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, एडीओ पंचायत एवं समस्त अधिकारीगण अन्य विभागों के मौजूद रहे।

 

पात्रों को गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर आदि निशुल्क वितरित किए14 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। गरीब कल्याण दिवस पर नेशनल गैस सर्विस द्वारा कुकड़ा मंडी पीएनबी बैक के बराबर में उज्जवला २.० का एक केम्प लगाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ( उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री ) व व्यपारी नेता जितेंद्र कुच्छल, भारत पेट्रोलियम कॉरपो. लिमिटेड के सेल्स अधिकारी वरुण कुमारी, अजय कुमार (प्रबन्धक नेशनल गैस सर्विस) उपस्थित रहे. माननीय मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जी द्वारा ४६ पात्रों को गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर आदि निशुल्क वितरित किए गए. अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना के जो पात्र है जो गरीबी रेखा से अपना जीवन व्यतीत कर रहे है, जिसने अपना गैस का फार्म नही भरा है वे पात्र आकर नेशनल गैस एजेंसी, महावीर चौक. डॉ बंसल के सामने अपने फार्म जमा कर सकते है.

 

कराटे ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन15 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। महिलाओ के लिए सशक्त रूप से कार्य कर रही संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बेटियो को आत्मरक्षा हेतु आयोजित निःशुल्क सात दिवसीय कराटे ट्रेनिंग कैम्प का आज चौथा दिन सनातन धर्म कन्या इंटर कालोज गांधी कालोनी में सम्प्पन हुआ सभी सम्मानित अतिथियों ने ।सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की व सभी आये सम्मानित अतिथियों ने नारी शक्ति को मजबूती देने के लिए क्रान्तीकारी शालु सैनी जी व साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की पूरी टीम का धन्यवाद किया व कार्यक्रम की खूब खूब प्रशंशा की व केम्प में ट्रेनिग देने वाले श्रीमान वेदप्रकाश शर्मा जी द्वारा अपनी टीम के साथ सभी को ट्रेनिग दी गयी व कोलिज प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ का बहुत सहयोग रहा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया की संस्था द्वारा प्रयास किया जा रहा की बेटिया मजबूत बने इसके लिए यह पहल की गयी है। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के आयोजक राजू सैनी संदीप जिंदल व स्नेहलता जी रही कार्यक्रम में उपस्थित मनोज सैनी क्रांति सैना वरिष्ट समाजसेवी सतेंद्र सैनी प्रधान प्रतिभा, नेहा गोयल, काजल जैन, राजू सैनी मनोज सैनी खुजेडा, मंगलेश प्रजापति, साक्षी सैनी, प्रेरणा सैनी आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 13 =