Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व विधायक के बाग मे अजगर निकलने से मचा हडकम्प

मीरापुर। पूर्व विधायक के बाग मे विशालकाय अजगर निकलने से हडकम्प मच गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने बडी मशक्कत कर अजगर को काबू मे किया।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चन्द तितोरिया के बाग की देखभाल कर रहे बाग ठेकेदार व कुछ अन्य ग्रामीणो मे उस समय हडकम्प मच गया कि जब उन्होने बाग मे विशालकाय अजगर को देखा।

अजगर को देखकर उन सभी के होश फाख्ता हो गए। और देखते ही देखते आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियो को दी। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम बाग मे पहुंची तथा काफी मशक्कत कर विशालकाय अजगर को काबू मे किया व अपने साथ ले गए।

यह मामला आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =