News
खबरें अब तक...

समाचार

पुलिस ने कई वांछितोंॅ/वारंटियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितोंॅ/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त आरिफ उर्फ बन्दर इरशाद नि0 किदवईनगर निकट फात्मा मस्जिद थाना कोतवाली नगर मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र मनोज जोगी नि0 ग्राम मुकल्लमपुरा थाना मीरापुर मु0नगर को खतौली रोड रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 संजय राघव द्वारा वांछित अभियुक्त चरण सिंह पुत्र गिरवर सिंह निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार नि0 ग्राम पुट्ठा थान खतौली मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा एससी/एसटी एक्ट में वारंटी अभियुक्त केशीराम उर्फ काशीराम पुत्र नाहर सिंह नि0 ग्राम छछरपुर थाना खतौली को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनोद राघव द्वारावांछित अभियुक्त मौमीन पुत्र नजीर नि0 दतियाना थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया । इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त जोगेन्द्र पुत्र जगपाल नि0 ग्राम तेजलहेडा थाना छपार मु0नगर को अभियुक्त के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 सत्यपाल सिंह द्वारा अभियुक्त अरविन्द पुत्र सोहनपाल सिंह उर्फ घोटना नि0 ग्राम बहादरपुर थाना सिखेडा मु0नगर को बहादरपुर मोड बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

20 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 श्री देवा सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तगण आकाश पुत्र श्यामलाल, सचिन पुत्र रतन नि0गण ग्राम सिकन्दरपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड को जंगल ग्राम भदौला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अमिश्रित शराब मय 02 किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये।

मोबाइल की जगह डिब्बा थमाया
खतौली। कस्बा निवासी एक युवक ने ऑन लाइन मोबाइल फोन बुक कराया गया। एक व्यक्ति ने उसे फोन कर उसे घंटाघर के निकट बुलवाया। उक्त व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन आया मोबाइल का डिब्बा दे दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उससे बीस हजार रुपये लेकर चला गया। उसने डिब्बा खोलकर देखा तो वह खाली निकला। पीड़ित ने थाने पर मामले की शिकायत की है।

सफाई कर्मचारियों ने की हडताल
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के स्तर पर शहर के एक कूड़ा डलाव घर को बन्द करा दिये जाने के मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं करने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आज सफाई कर्मचारियों ने इस कूड़ा घर के क्षेत्र में आने वाले करीब ७ वार्डों में सफाई कार्य बन्द कर दिया और हड़ताल पर चले गये। सफाई कर्मचारी संघ ने इसको लेकर पालिका प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए २४ घंटे में समाधान न होने पर कामबन्द हड़ताल की चेतावनी दी थी। इस पर पालिका प्रशासन के द्वारा कोई निर्णय नहीं करने से क्षुब्ध सफाई कर्मियों ने समस्या के समाधान होने तक ७ वार्डों में सफाई कार्य बन्द करने के साथ ही आंदोलन शुरू कर दिया है।

भारत बंद का असर हाईवे को छोड़ शहरी क्षेत्र में रहा बेअसर2 Min 17 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद में भी हाइवे को छोड़कर शहरी क्षेत्रों ग्रामीण इलाको में बाजार प्रतिदिनो की तरह खुले हुए दिखाई दिए। शहर भर में जहां एक तरफ तमाम चाक चौराहों और बाजार ,दुकाने खुली रहीं तो वहीं ठेली खोमचे वाले में यहां बाजार खोलते नजर आये। वहीं बात अगर मुजफ्फरनगर जिले की करें तो मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का असर हाईवे को छोड़ शहरी क्षेत्र में बेअसर रहा है यहां शहर भर की तमाम दुकानें और बाजार खुले रहे तो वही हाईवे पर किसानों का कब्जा रहा। यहाँ हाईवे के जाम में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हाइवे जाम करने वाले किसान यूनियन से जुड़े लोग और रालोद के पदाधिकारियों ने ऐसे लोगों को भी रोक लिया जो या तो किसी अंतिम संस्कार में जा रहे थे या फिर किसी रस्म पगड़ी में भाग लेने जा रहे थे।
यहां नेशनल हाइवे ५८ पर थाना मंसूरपुर अंतर्गत नावला कट पर किसानो और जिला पुलिस प्रशासन की उस वक्त बड़ी लापरवाही देखने को मिली जब कुछ महिलाये रोती हुई पहले किसानो के बीच पहुंची और शहर में प्रवेश की मान मुनववल की महिलाओं का कहना था की वे अपने परिजनों के यहां रस्म पगड़ी में शामिल होने जा रहीं है लेकिन यहां किसानो ने जबरन उन्हें उनके वाहनों सहित रोक लिए। यहां काफी देर किसानो की मिनंते करने के बाद रोती हुई महिलाएं स्थानीय पुलिस प्रशासन के पास भी पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन ने भी उनकी बाते सुन अनसुनी कर दी जिसके बाद महिलाओं ने मिडिया के सामने अपना दुखड़ा रोया जहां कुछ मिडिया कर्मियों ने उन्हें दूसरे वाहन से आगे भिजवाने में उनकी मदद की।
कुल मिलाकर जहां एक तरफ हाईवे पर अवस्थाओं का बोल बाला रहा तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार में पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी अपने कर्तव्यों से विरत नजर आये यहां आम जनमानस की माद करने के बनाये अधिकारी आराम से या तो पेड़ों की छाव में बैठे नजर आये या फिर चाय नाश्ता करते दिखे जबकि योगी सरकार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे की कही भी किसानो के जाम के कारण किसी भी आम जनमानस को कोई तकलीफ न हो हर जिले में अधिकारी फिल्ड में नजर आएं।

 

किसान संगठनों की अपील को व्यापारियों ने ठुकराया
मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार के खिलाफ तीन कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आज हुए भारत बंद को लेकर किसान संगठनों की अपील को व्यापारियों ने ठुकरा दिया। आज जनपद के हर मोर्चे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बेहद ही सतर्क दिखाई दिये। चरथावल हथियार का प्रदर्शन करने पर युवक को पुलिस ने दबोचने में देर नहीं की। वहीं सभी सीओ और एसडीएम भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे और पूरे समय सड़कों पर ही फोर्स केस साथ समय बिताया। पुलिस की सतर्कता के कारण आज जिले के व्यापारी भी निडर नजर आये। शहर के साथ ही गांव देहात में भी बाजार खुले नजर आये। जबकि भाकियू सहित अन्य किसान संगठनों ने आज व्यापारियों और दुकानदारों के साथ ही आम जनता का भी समर्थन इस बंद की सफलता के लिए मांगा था। शहर में व्यापारियों में देर रात तक भी बंद को लेकर बाजार खोलने और बन्द करने को लेकर असमंजस बकरार था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दिये भरोसे पर आज सवेरे से ही शहर का बाजार खुलने लगा। यहां तक बाजारों में अच्छी खासी भीड़ भी उमड़ी और शहर में जाम जैसी भी स्थिति बनी रही। व्यापारियों ने इस भारत बंद को नकारने का काम किया। भोपा में सीओ भोपा और एसडीएम जानसठ फोर्स के साथ डटे रहे। वहीं वरिष्ठ अफसर भी लगातार भ्रमण करते रहे।

 

किसानों ने जिले के सभी मुख्य मार्गो पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर जिले में सड़कों पर उतरे किसानों ने तमाम मुख्य मार्ग जाम कर दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग ५८ को मंसूरपुर के पास किया किया गया है। रोहाना टोल प्लाजा पर जाम किया गया है। भोपा रोड पर चांद पुर के पास सुबह से जाम है। रालोद नेता भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरकर जाम में शामिल हैं। मुजफ्फरनगर में बाजारों में भारत बंद का कोई असर नहीं है लेकिन हाईवे पर सड़कों पर बैठे किसानों के जाम के चलते मुख्य मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप्प है। जाम में हजारों वाहन फंसे रहे।
जिले में भारत बंद के चलते देवबंद सहारनपुर हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा, दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार टोल प्लाजा पूरी तरीके से जाम किया हुआ है। मंसूरपुर में नावला कोठी पर जाम है। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आने जाने वालों को रोका गया।
एक बीमार व्यक्ति को लेकर आई एंबुलेंस के चालक एवं उस बीमार व्यक्ति के परिजनों के साथ भारतीय किसान यूनियन के नेताओं द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।
चरथावल में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर के नेतृत्व में एसआर पेट्रोल पंप चरथावल पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया।

अधिवक्ताओं ने नौ वर्क रख सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद में आज मुजफ्फरनगर कचहरी के अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा एवं कृषि कानूनों को रद्द करने हेतु रालोद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे। एडवोकेट चंद्रवीर सिंह, ओंकार सिंह तोमर, चंद्रवीर चौधरी, रोबिन चौधरी, मोहित गुर्जर, दीपक शर्मा, जसवीर सिंह बालियान, दिनेश पुंडीर, आशीष भारद्वाज, नसीम राणा, अमन पाल, दीपक वर्मा, सुमित शर्मा, अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार, सानुज मलिक, गौरव चौधरी, सरवन सोम, मुकेश जैन, नितिन गौतम, अमरदीप काकरान आदि मौजूद रहे।

 

समाजवादी छात्र जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ7 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी छात्र जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ डीएवी डिग्री कॉलेज में किया गया।
समाजवादी छात्र जागरूकता का कार्यक्रम पहले दिन डीएवी डिग्री कॉलेज में किया गया कार्यक्रम संयोजक समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष यूसुफ गौर हनी व प्रोग्राम की प्रभारी विभा चौधरी (प्रदेश सचिव छात्र सभा) मौजूद रही। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून कुरेशी व राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी उपस्थित रहे। प्रोग्राम में छात्रों को जागरूक करने हेतु व छात्रों की आवाज़ उठाने के लिए विभा चौधरी ने बताया के समाजवादी छात्र सभा प्रत्येक लड़ाई लड़ने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर ने कहा कि वर्तमान सरकार में महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में प्रशासन का रवैया छात्रों के प्रति बदल गया है। जिसकी लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी छात्र सभा जनपद मुज़फ्फरनगर में सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि नौजवान जब-जब आवाज उठाता है तो सरकार हिल जाती है । आज देश का नौजवान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। जन विरोधी सरकार उत्तर प्रदेश में इस वक्त है उसको उखाड़ फेंकने का काम देश के नौजवान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी छात्रसभा के जिला कोषाध्यक्ष वत्सल पंडित, जिलाउपाध्यक्ष सलीम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी वर्मा, खिजर हयात, जिला सचिव सागर कश्यप, खुशनसीब, विपिन, शाह फैसल लुहारी व सैकड़ों छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

 

गुड़ कारोबारी के घर लाखों का डाका, 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र मे गौशाला रोड पर मकान मे लूट के मामले मे पुलिस कई मामले की जांच पडताल मे जुट गई है। पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए भागदौड मे जुट गई है। उल्लेखनीय है कि बीती देर शाम नई मन्डी गौशाला रोड निवासी व्यापारी नंद किशोर के घर में बहाने से घुसे चार-पांच अज्ञात बदमाशो ने व्यापारी नंद किशोर गोयल,रजनीश गोयल को आतंकित कर उनसे लूट कर ली थी। दिन दिहाडे व्यापारी के यहां लाखो की लूट की खबर से पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान,नई मन्डी एसएसआई मनोज शर्मा,चौकी प्रभारी नई मन्डी मुकेश कुमार आदि तुरंत ही मौके पर पहुंचे तथा सी.सी.कैमरो व परिजनो से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। वहीं दूसरी और मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,सपा नेता गौरव स्वरूप,व्यापारी नेता संजय मित्तल,व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता अरूण खण्डेलवाल, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, सभासद विकास गुप्ता आदि ने पीडित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। सूत्रो का कहना है कि नई मन्डी कोतवाली पुलिस इस मामले मे भागदौड व जांच पडताल मे जुट गई है।

 

किसानों की समस्याआें को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा8 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों की समस्याआें को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया।
डीएम कार्यालय पर लोकदल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया और बताया कि तीनां कृषि काले कानून वापस हो । गने का भुगतान ४५०/रूपये प्रति कुंतल किया जाये। योगी सरकार ने खरीद गन्ना मूल्य में मात्र २५ रुपये की वृद्धि कर गन्ना किसानो के साथ धोखा किया है इस पर संज्ञान ले । ४ वर्षा से गन्ना मूल्य बदलने की राह देख रहे किसानों को आज भी निराशा ही हाथ लगी है , पिछले वर्षों मे बिजली, बिल, डीजल पेट्रोल और कीटनाशकों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। पंजाब सरकार ने गन्ना मूल्य ३६० रुपये और हरियाणा सरकार ने ३६२ रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया तो उत्तर प्रदेश के किसानो के साथ ये क्रूर मजाक क्यों? बकाया भुगतान नहीं होने के कारण गन्ना किसान पहले ही मुश्किलों का सामना कर रहे है , इस भाव मे तो किसानो की बढ़ी हुई लागत भी पूरी नहीं होगी और प्रदेश भर मे सभी शुगर मिलों को बकाया भुगतान मय ब्याज सहित कराया जाये। किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाये। किसानों के ट्रैक्टर को एनजीटी की गाईडलाईन से बाहर किया जाये संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद में आज मुजफ्फरनगर कचहरी के अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा एवं कृषि कानूनों को रद्द करने हेतु रालोद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें वरिष्ठ अधिवक्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे एडवोकेट चंद्रवीर सिंह, ओंकार सिंह तोमर, चंद्रवीर चौधरी, रोबिन चौधरी, मोहित गुर्जर, दीपक शर्मा, जसवीर सिंह बालियान, दिनेश पुंडीर, आशीष भारद्वाज, नसीम राणा, अमन पाल, दीपक वर्मा, सुमित शर्मा, अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार, सानुज मलिक, गौरव चौधरी, सरवन सोम, मुकेश जैन, नितिन गौतम, अमरदीप काकरान आदि मौजूद रहे।

 

शिक्षकों की मासिक बैठक सम्पन्न9 Min 14 |
जानसठ। सभी संकुल प्रभारी घटायन संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय घटायन नंबर ३ में आयोजित की गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मत दाता जागरूकता एवम मिशन प्रेरणा खण्ड शिक्षा अधिकारी जानसठ डॉ सविता डबराल की अध्यक्षता में सभी संकुल प्रभारी घटायन संकुल शिक्षकों की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय घटायन नंबर ३ में आयोजित की गई जिसमे सभी संकुल शिक्षक ,प्रधान अध्यापक, ए आर पी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक में मिशन प्रेरणा ,कायाकल्प मिड डे मील योजना ,अवकाश संबंधित समस्याओं ,मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त सभी अध्यापकों को दीक्षा ,रीड अलोंग, एवम प्रेरणा लक्ष्य एप अधिक से अधिक डाउनलोड कराने हेतु तथा अभिभावकों के खाते में विविध धनराशि भेजने हेतु चल रही ऑनलाईन प्रकिया तेज़ी से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। विद्यालयों मे मिशन शक्ति, पोषण मिशन ,मतदाता जागरूकता, स्वच्छता इत्यादि कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियां कराने हेतु निर्देश दिए गये।

 

विदाई समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा अधिष्ठापन एवम विदाई समारोह उत्साह पूर्वक धूमधाम से रोठरी भवन सरकुलर रोड पर मनाया गया। कार्यकम के मुय अतिथि मण्डाध्यक्ष 2022-23 रो.डी.के.शर्मा रहे। उन्होने वर्ष 2021-21 के अध्यक्ष रो.सुभाष भारद्वाज द्वारा जौलाई माह से सितम्बर माह तक किय े कार्यो एवम प्रस्तावित कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट सभा के सम्मुख रखी। वर्ष 2020-21 के अध्यक्ष डा.कुलदीप चौहान द्वारा भी उनके कार्यकाल में रोटरी कार्यो में अग्रणीय रहने वाले रोटेरियनो का पारितोषिक देकर सम्मान किया गया। वर्ष 2019-20 के अध्यक्ष रो.अनुज स्वरूप बंसल द्वारा भी अपने वर्ष में विशेष योगदानकरने वाले सदस्यो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सचिव मुकेश लाल द्वारा वर्ष 2020-21 में किये गये कार्यो की विस्तृत रिर्पोट सभा के सम्मुख रखी। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन मे मुख्य रूप से कोरोना काल में किये गये कार्यो की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार समा सेवा हेतू कार्य करने का आहवान किया गया। सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्त मे क्लब सचिव रो.आशुतोष स्वरूप द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया। सभा को सफल बनाने मे अरविन्द गर्ग, रविन्द्र सिंह, हंस वर्मा, डा.अशोक शर्मा, के.जी.अग्रवाल, कीमति लाल, रोहित गोयल, प्रभात शर्मा एवं निलिमा शर्मा, सुषमा गर्ग, गीता भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

 

सीएमओ ले गांव नंगला खेपड का निरीक्षण किया10 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने आज भारत बंद के दौरान जानसठ ब्लॉक के गांव नंगला खेपड का निरीक्षण किया। यहां पर बुखार के कारण कई लोग पीड़ित है। ऐसे में सीएमओ ने गांव निवासी डेंगू पीड़ित के घर जाकर उससे मुलाकात की और इस बीमार का हालचाल जाना। इस व्यक्ति को सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार का भरोसा दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमएस फौजदार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के नंगला खेपड गांव में डेंगू से ग्रसित रोगी मिले थे, जिस पर उनके द्वारा रविवार को ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों की टीम को लगा दिया गया था। रविवार को ही इस टीम में शामिल चिकित्सकों के द्वारा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें औषधि वितरण के साथ लोगों की जांच भी की गई थी। उन्होंने बताया कि आज ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह के साथ उन्होंने स्वयं डेंगू पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि पीड़ित अब स्वस्थ हैं। सीएमओ के बीमारों का हालचाल जानने के लिए उनके घर जाने से मानसिक रूप से उनको राहत मिली है और परिजन भी खुश नजर आये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. फौजदार द्वारा गांव का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर नालियों में जलभराव को देखकर उन्होंने ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह को नालियों की सफाई एवं गांव में साफ सफाई कराने का सुझाव दिया, जिससे कि गांव वासियों को बीमारियों से बचाया जा सके। गांव में जलभराव की स्थिति को लेकर बनी समस्या का समाधान कराने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी जानसठ अशोक कुमार द्वारा एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह से भी वार्ता की गई। एसडीएम ने गांव से जलभराव की समस्या का निराकरण जल्द कराने का आश्वासन दिया।

निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन12 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति रजि मुजफ्फरनगर द्वारा आज निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन विशु तायल (श्री राम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) वालो के यहां किया गया।
कैंम्प का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री उ० प्र० सरकार), अरविंद भारद्वाज, अंकुर दुआ, अचिंत मित्तल(भाजपा नेता), राहुल वर्मा (भाजपा नेता), ने किया। कैम्प शुभारंभ के समय भाजपा के राजेश पराशर (नई मंडी मंडल अध्यक्ष भाजपा), प्रियांशु जैन(सभासद), विवेक गर्ग उपस्थित रहे। कैम्प आयोजन में डॉ गीतांजलि वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कैम्प में कोवैक्सीन एवं कोविशिल्ड दोनों वैक्सीन लगायी गयी,सैकड़ो लोगो ने इस कैम्प का लाभ उठाया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं संगठन मंत्री अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल ने पटका पहनाकर और चन्दन तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने फीता काटने के पश्चात दीप प्रज्वलन कर एवं श्याम बाबा के फ़ोटो पर माला अर्पण कर एवम पुष्प चढ़ाकर केम्प का शुभारंभ किया, कैम्प में वैक्सीन लगवाने वालो की अत्यधिक भीड़ रही। श्याम परिवार सुखी परिवार में विकास गोयल, शुभम, श्रेय, राघव, हर्ष, राजेश कर्णवाल, मीनू, लोकेश बंसल, हर्षित, अनुज गर्ग, प्रांशु बंसल उपस्थित रहे। अचिंत मित्तल (भाजपा नेता की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से कैम्प का आयोजन हुआ। आयोजन में विशु तायल (श्री राम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) वालां का विशेष सहयोग रहा। दीपक गोयल, अनुज तायल, हर्ष त्याल, अभय तायल, शशांक तायल, वैभव तायल का सहयोग मिला ।

 

हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया13 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल नहर पर जारी भारत बंद के मद्देनजर चक्का जाम में दराती लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रदर्शन के दौरान दरांती लेकर आए युवक को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद थाना प्रभारी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी लाइन आर्डर बिगड़ा तो भाकियू कार्यकर्ता जिम्मेदार होंगे। जाम के चलते भाकियू कार्यकर्ता एम्बुलेंस को भी दूसरे रास्ते से भेजा। कड़ी धूप में खड़ी स्कूल की बस और बिलबिलाते बच्चों को देखकर भी भाकियू कार्यकर्ताओं का दिल नहीं पसीजा। दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर नावला कट पिता की तेहरवी में जा रही महिला किसान आंदोलन के भारत बंद के दौरान जाम में फंसी रही और रो-रो कर किसानों, नेताओं और अधिकारियों से लगाती रही। महिला गिडगिडाती रही, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उसे रोक दिया।

 

कृषि विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

14 Min |मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कृषि विभाग में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का संचालन श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल एवं कृषि विभाग के विभाध्यक्ष डॉ नईम के दवारा किया गया। यह व्याख्यान प्रोफेसर डॉ मुन्नेंदर सिंह, प्रिंसिपल नव जीवन किसान कॉलेज, मवाना के द्वारा दिया गया। इस व्याख्यान में स्नातक कृषि में अध्यनरत समस्त छात्र एवं छात्राए मौजूद रहे। डॉ. मुन्नेंदर सिंह ने उद्यान विज्ञान के माध्यम से फल एवं सब्जियों का दैनिक जीवन में महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया की हमारे देश में फल एवं सब्जी का कुल उत्पादन लगभग ३२० मिलियन टन है। जिसमे फल उत्पादन लगभग ९५ मिलियन टन तथा सब्जी २२५ मिलियन टन है। उद्यान से प्राप्त उत्पादन हमारे देश की कुल जीडीपी का ६ प्रतिशत तथा कृषि जीडीपी का ३० प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। फल पौष्टिक आहार के रूप में कार्बोहायड्रेट, मिनरल्स, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो हमारे शरीर को अनेक बीमारियों से लड़ने तथा उनसे बचने की क्षमता प्रदान करता है तथा शरीर में में होने वाले आवश्यक तत्वों की पूर्ति करता है। फलो को हम कच्चा फल, पक्का फल, आचार, मुरब्बे, जैली, जूस, सैक, चटनी आदि के रूप में ले सकते है। फलो को परिरक्षक की सहयता से लम्बे समय तक संरक्षित रख सकते है। सब्जियों का महत्व खाने को स्वादिस्ट करने के साथ साथ आनेक मिनरल्स, विटामिन्स एवं अनेक एंटीऑक्सीडेंट जैसे फेनोलिक्स, अल्कलॉइड्स, सैपोनिन, एंथोसायनिन, कैरोटेनॉयड्स, सल्फाइड और टेरपेनोइड्स आदि जो एंटीफंगस, एन्टीबैक्टेरिअल, एंटीवायरल एवं एंटीकैंसर होते है। सब्जियों एवं फलो में आवश्यक तत्व जैसे आयरन, कैल्सियम, मैग्निसियम, फॉस्पोरस, फोलिक एसिड, बोरॉन, जिंक, केरोटीन, सेलेनियम, पोटेसियम, मॅग्नीज आदि है। ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। फल और सब्जियों का औसत सेवन 260 ग्राम प्रतिदिन है, जिसमें 115 ग्राम फल और 145 ग्राम सब्जियां शामिल हैं। युवा पीढ़ी का औसत सेवन 18-25 साल के लिए कम है और यह 223 ग्राम प्रति दिन है और 18-35 साल के लिए यह 248 ग्राम प्रति दिन है। डॉ. नईम ने बताया की फल और सब्जियों का औसत सेवन 260 ग्राम प्रतिदिन है, जिसमें 115 ग्राम फल और 145 ग्राम सब्जियां शामिल हैं। युवा पीढ़ी का औसत सेवन 18-25 साल के लिए कम है और यह 223 ग्राम प्रति दिन है और 18-35 साल के लिए यह 248 ग्राम प्रति दिन है। जबकि प्रतिदिन लगभग ४०० ग्राम शब्जी तथा फल प्रतिदिन आवश्यक है जिसमे १०० ग्राम फल एवं ३०० ग्राम सब्जी प्रतिदिन लेनी चाहिए। डॉ. आदित्य गौतम ने छात्रों फल एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ाने की तकनीकियों के बारे में बताया। डॉ कटार सिंह ने सभी छात्रों अच्छे कार्यो के लिए आवर भविष्य में सफल होने के रास्ते बताये। इस व्याख्यान में उपस्थित डॉ. विनीत शर्मा, श्री देवेंदर चौधरी, श्री मुकुल मोतला, श्री आबिद, कुमारी श्रेया, कुमारी हिमांशु गौतम, अनमोल, रोहित आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − seven =