उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: सवारी बनकर ट्रक को रोका, हाइवे पर लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा

Bulandshahr News: छतारी थाना पुलिस ने पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने हाइवे पर ट्रक चालक को नशीली सिगरेट पिलाकर लाखों का स्क्रैप लूट लिया था।। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लुटेरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 10 लाख रुपये के स्क्रैप से भरा ट्रक, 1 बाइक, 50 हज़ार रुपये व 3 मोबाइल फोन बरामद किये है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से 14 सितंबर को एक ट्रक लगभग 10 लाख रुपए कीमत का 30 कुंटल स्क्रैप लेकर बुलंदशहर की तरफ आ रहा था कि अलीगढ़ में बदमाशों ने सवारी बनकर ट्रक को रोका और ट्रक में सवार हो गए।

रास्ते में एक ढाबे पर नशीली सिगरेट लेकर चालक बाबू खान को पीने के लिए दे दी, जिससे चालक बाबू खान बेहोश हो गया और ट्रक में सवार बदमाश बाबू खान को छतारी थाना क्षेत्र में फेंक ट्रक को लेकर फरार हो गए थे। मामले को लेकर छतारी थाना पुलिस ने ट्रक चोरी का मामला दर्ज किया था।

आज छतारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद आकिब पत्र अमीरुद्दीन अलीगढ़, तरुण पुत्र जवाहर सिंह अलीगढ़, अनीश पुत्र साबिर निवासी हापुड़ को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब तीनों स्क्रैप से भरे ट्रक के माल को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने 50 हजार रुपए की नकदी स्क्रैप से भरा ट्रक एक बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + nine =