उत्तर प्रदेश

Mathura News: महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार करते दिखे, भागवताचार्य राजराजेश्वर के वायरल वीडियो ने खोली पोल

Mathura News: वृंदावन में रह रहे बलदेव के रहने वाले भागवत प्रवक्ता जिन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, अब उनका नया रूप सबके सामने आया है। भागवत प्रवक्ता के तमाम वीडियो वायरल हुए हैं। जिनसे उनकी सारी असलियत सामने आ रही है।भागवत प्रवक्ता के वायरल एक वीडियो में वो एक महिला को पीटने के साथ ही शराब और सिगरेट का सेवन तक करते दिखाई दे रहे हैं।

हालाकिं इस वायरल वीडियो को भागवत प्रवक्ता ने पांच वर्ष पुराना बताया है। लेकिन जब से ये वीडियो वायरल हो रहा है तब से भागवत प्रवक्ता के बारे में तरह-तरह की बातों का बाजार लगा हुआ है।

वैसे वास्तविकता में बलदेव के रहने वाले राजराजेश्वर गोस्वामी बीते करीब 5 सालों से अच्छे खासी महंगी कॉलोनी ओमैक्स सिटी में रहता है। किडनैपिंग का केस दर्ज कराने वाले राजराजेश्वर गोस्वामी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

राजराजेश्वर के इन वायरल वीडियो में वे काफी मस्ताना अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। राजराजेश्वर अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन और सिगरेट सुलगाते नजर आ रहे हैं। सिगरेट पीने का भी एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है।

इन नशीले पदार्थों के सेवन के अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। महिला को मारते हुए वे नशे की हालात में नाचते और झूमते दिखाई दे रहे हैं।

महिला वाले इस वीडियो को लेकर राजराजेश्वर ने बताया कि ये वीडियो पांच वर्ष पुराने हैं। वह मेरा अतीत है, अब मैं सब छोड़ चुका हूं। जिस महिला को वह थप्पड़ मारते दिखे हैं वह उसकी पत्नी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन मेरे अपहरण का प्रयास किया गया था उस दिन मेरा मोबाइल भी चोरी हुआ, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा चुका हूं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 8 =