News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस ने नगर पालिका के निकट बनाए गए अस्थाई भगवान बाल्मिकि चौक को पुलिस ने कब्जा मुक्त कराया। पुलिस द्वारा इस दोरान पोस्टर व रेलिंग हटाए गए। इस दौरान पुलिस व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान यातायात कुछ प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची टै्रफिक पुलिस ने तुरंत ही यातायात व्यवस्था सुचारू करायी।

 

मोबाइल छीना
भोपा। बाईक सवार युवक बाजार मे बर्तन खरीद रहे युवक का मोबाईल छीन कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसा कस्बा भोपा के मेन बाजार मे बर्तन वाली गली मे जब गांव युसुफपुर निवासी गुडडू पुत्र सुशील करीब 12 बजे के समय बाजार मे पहुंचा कि इसी बीच पीछे से आए दो बाईक सवारो ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के दर्जनो व्यापारी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर मेन बाजार पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

 

79800 रुपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। आवेदक मौहम्मद सावेज निवासी दाहखेडी थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर लिंक के माध्यम से 70 हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रम्मीरायल को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 70 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक मौहम्मद इमरान निवासी मिमलाना रोड थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा रिवार्ड रिसीव करने के बहाने लिंक के माध्यम से 9800 रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पेटीएम को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 9800 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा म0का0 दुर्गा द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्ता नाजिया पत्नी अफसर अहमद नि0 योगेन्द्रपुरी थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्या द्वारा वारण्टी अभियुक्त अनीस पुत्र लियाकत नि0 मौ0 कुंगरपटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त राहुल पुत्र स्व0 रमेश नि0 कम्बल बाग कल्याणपुरी थाना नई मण्डी मु0नगर , रेखा पत्नी अर्जुन नि0 उपरोक्त 3-कृष्णा पत्नी स्व0 रमेश नि0 उपरोक्त को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त वेदराम पुत्र यशपाल नि0 बसन्तविहार सरवठ थाना सिविल लाइन मु0नगर, रामभरोसे पुत्र यशपाल नि0 उपरोक्त, सुनीता पत्नी रामभरोसे नि0 उपरोक्त को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेनद्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त रविन्द्र पुत्र पृथ्वी सिंह नि0 तेजलहेडा थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त अरविन्द उर्फ कोकीन पुत्र ओमवीर नि0 दतियाना थाना छपार मु0नगर को बढेढी गेट से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त नौसी अल्लामैहर पुत्र अल्लामैहर नि0 इस्लामाबाद भूड थाना खतौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र कुमार गौतम द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त अमरपाल पुत्र लीलापत नि0 कस्बा व थाना मन्सूरपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 विजय शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त यशपाल उर्फ दीपक पुत्र सत्यपाल नि0 अहमदगढ मजरा थाना जानसठ मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

 

अवैध शस्त्र सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त रिंकू पुत्र संजय नि0 आनन्दपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को मदीना चौक से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 वीरपाल तेवतिया द्वारा अभियुक्त गोविन्दा उर्फ पोपी पुत्र जबर सिंह, सुदेश उर्फ सुक्का पुत्र राजपाल नि0 सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसुमा जनपद मेरठ को चूहापुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 02 अदद चाकू नाजायज बरामद किया गया।

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त इस्लाम पुत्र मेहरबान नि0 हलवाइयान थाना पुरकाजी मु0नगर को चौधरी भटटे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 21 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त इरशाद पुत्र रफीक अंसारी नि0 मौ0 बाग कालोनी कस्बा व थाना खतौली मु0नगर को जानसठ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।

 

43 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया
समस्त मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो में कोविड टीकाकरण किया1 Min 18 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह जी के निर्देशानुसार रविवार को जनपद के समस्त ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांचे एवं औषधि वितरण किया गया,उसके साथ ही मेलो में कोविड टीकाकरण भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आज बघरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजीखेड़ा , खतौली ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को ओर अधिक सक्रियता एवं सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया, तथा टीम को घर घर भेजकर लोगों को जागरूक करने के लिए आदेशित किया, जिसके फलस्वरूप गांव में टीकाकरण कराने के लिए लोग आगे आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

भाजपा का थामा दामन2 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व एवं मण्डल अध्यक्ष रोहाना अशोक धीमान व महामंत्री लक्ष्मण शर्मा की उपस्थिति में सपा नेता मामेश ठाकुर पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्री मंजू त्यागी चरथावल विधानसभा प्रभारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा आगणतुक बन्धुओ को भारतीय जनता पार्टी का पटका, माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कराकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया गया और सभी का भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा सभी को पार्टी की रीति नितियों के बारे में विस्तार से बताया व सभी से आवहान किया कि २०२२ के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में परिश्रम व लगन के साथ जुट जाये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अतुल सैनी, जिला कार्य सदस्य प्रवीण शर्मा, रविकांत शर्मा, जिला पंचायत तरूण पाल, प्रवीण कुमार, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, डॉ० डी.वी.एस. त्यागी, शिवम त्यागी, विनोद कश्यप, पवन, राजवीर सिंह, श्रीपाल प्रजापति, यासीर, असद, रहीस, वसीम, ऋषभ, दिपांशु त्यागी, लल्ला ठाकुर, देवा ठाकुर, मुकेश पाल, संजीव सैनी, नीटू पाल, विशाल जलौत्रा, पिन्टू प्रजापति, आदित्य कोहली, मोहित कोहली आदि उपस्थित रहे।

 

डीएसएम शुगर मंसूरपुर में निशुल्क हार्ट चेकअप कैंप का आयोजन3 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। समाज सेवी संस्था ओम हेल्प फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा रविवार को डीएसएम शुगर मंसूरपुर में मिल कर्मियों के लिए निशुल्क हार्ट चेकअप कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप की अध्यक्षता सर गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली में कार्यरत वरिष्ठ हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ कविता त्यागी ने की इस अवसर पर डॉ कविता त्यागी वह डॉक्टर ममता ने १०० से अधिक लोगों की हृदय की जांच की तथा हृदय रोगियों को उचित इलाज के बारे मैं परामर्श दिया व लोगों के ब्लड प्रेशर शुगर टेस्ट एवं जरूरतमंद रोगियों के ईसीजी का टेस्ट भी निशुल्क किया गया कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ कविता त्यागी व मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित एवं फाउंडेशन के चेयरमैन बचन सिंह राणा ने रिबन काटकर किया इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, डॉ प्रदीप शर्मा, नर्सिंग सहायक संजीव कुमार व साधु राम, जीएम इंजीनियरिंग विश्व दीपक कुमार, डीजीएम प्रोडक्शन पवन कुमार शर्मा ,कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा ,अनिल त्यागी ,डिप्टी मैनेजर एचआर दीपक त्यागी, संजीव शर्मा, सीएसओ राकेश कुमार ,शिव कुमार सिंह, करण सिंह, ब्रजराज यादव, अमित कुमार ,मलकीत सिंह, नवीन सिंह, हीरालाल, राजेश कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे

 

पुसिल ने किया चोरी का खुलासा4 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्ग निर्देशन में थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम के द्वारा निरंतर सराहनीय कार्यों को वर्कआउट किया जा रहा है। उन्होंने जबसे मंडी थाने की कमान संभाली है तब से लेकर आज तक कई चुनौतीपूर्ण घटनाओं को खोलते हुए अपराधियों को पस्त किया तो वही पुलिस का मनोबल बढ़ाया है। अपने कार्य में वे निरंतर आगे बढ़ते हुए थानाप्रभारी नई मंडी पंकज पंत अच्छे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।टीम उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिह नागर, है०का० सुशील कुमार, है०का० हरवेन्द्र, है०का० ६६ सोबिन्द्र,का. मनेन्द्र सिसोदिया,का. दीपक कुमार, एचजी विनेश कुमार मुजफ्फरनगर के द्वारा चोरी की घटनाओं से पर्दा उठाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई रकम में से कई हजार की रकम व मोबाईल भी बरामद की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे वांछितो की गिरफ्तारी के अभियान में गठित टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में व क्षेत्राधिकारी नई मंडी के निर्देशन में थाना प्रभारी नई मंडी पंकज पंत के नेतृत्व में गत दिनों वादी अतुल शर्मा पुत्र अरुन शर्मा निवासी बचन सिंह कालोनी गली नं० १ थाना नई मण्डी मु०नगर व शहजाद पुत्र शैदा निवासी ग्राम गडी सरबट थाना नई मंडी मुनगर द्वारा थाना नई मंडी पर सूचना दी कि मेरी दुकान व मकान में रात्रि के समय बन्द दुकान व मकान से अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली है। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मंडी पर मु.अ.स. मु०अ०स० ५९९/२०२१ धारा ३८० भादवि व मु०अ०स० ६००/२०२१ धारा ३८० भादवि पंजीकृत किये है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे को लेकर टीमों का गठन किया गया था। जिसमें मुखबिर की सूचना पर अभि. अरशद पुत्र मौहम्मद अशलम नि० किदवई नगर मक्की मस्जिद के पास कोतवाली नगर मु०नगर उम्र २२ वर्ष को रजवाहे रोड वचन सिह कालोनी हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया व मय चोरी किये माल में से २०००० रुपये व २ सिगरेट की डिब्बी बरामद किये है। सम्बन्धित मु.अ.सं. ५९९/२१ धारा ३८०/४५७/४११ भादवि व २२००/- रुपये एक मोबाईल फोन की-पैड वाला के गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस की माने तो अभियुक्त दिन में रैकी करके रात्रि में चोरी करता है। चोरी किये गये माल को दुसरे शहर में कम दामों पर बेच देता है। अभियुक्त जहां भी चोरी करता है वहां का डीवीआर एवं कैमरो को उखाडकर ले जाता है। पूर्व में भी कोतवाली शहर मुनगर से जेल जा चुका है नशे का आदि है, रात्री में मोटरसाईकिल में अकेले घूमकर घरो की रैकी करता है, जहां घरो मे ताला लगा होता है वहां पर चोरी कर लेता है। अभियुक्त द्वारा इस तरह की घटना को पहले भी अन्जाम दिया जा चुका है। इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।पकड़े गये अभियुक्त का नाम अरशद पुत्र मौहम्मद अशलम नि० किदवई नगर मक्की मस्जिद के पास कोतवाली नगर मु०नगर बताया जा रहा है।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने २०००० रुपये व २ सिगरेट की डिब्बी , २२००- रुपये एक मोबाईल फोन की पैड वाला बरामद किए है।

 

सपा की सदस्यता की ग्रहण5 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आज महानगर उपाध्यक्ष दिलशाद अंसारी के नरेंतव में व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के प्रयासों से अधिवक्ता गण व जिम्मेदार लोगों ने समाजवादी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व संचालन नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गौरव स्वरूप मुख्य अतिथि रहे।
जोइनिंग कार्यक्रम में बोलते हुए श्री गौरव स्वरूप ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि २०२२ में प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की सरकार बनेगी।
महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार आज पूरा प्रदेश समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव जी की और देख रहा है आज प्रदेश की जनता बिगड़ती कानून व्यवस्था से महंगाई से एवं बेरोजगारी से परेशान है।२०२२ में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को वोट देकर योगी सरकार को बदलने का काम करेगी। दिलशाद अंसारी,टीटू पाल रमन, शमशाद अहमद, शशांक त्यागी ने संयुक्त रूप से कहा कि आजके इस जोइनिंग अभियान से समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी जिसके फलस्वरूप जनपद मुजफ्फर नगर में २०२२ विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर भेजने का काम महानगर कमेटी करेगी पार्टी जॉइन करने वालो में मुख्य रूप से शाहबाज हसन एडवोकेट, हाजी अनीस मलिक, मुकर्रम अली,जुनेद राव, अकबर भाई, इफ्तिखार अहमद एडवोकेट, शैफर अंसारी रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फराज अंसारी,नईम प्रभारी,महमूद आलम,मुकुल त्यागी, हाजी लियाकत, इनाम इलाही अंसारी,आसिफ अंसारी, शावेज अंसारी मौजूद रहे।

 

शिविर का होगा 5 को होगा आयोजन6 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संस्थान के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने की। बैठक में ५ दिसंबर को होने वाले शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। यह एक दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल ए टू जेड रोड मुजफ्फरनगर में प्रातः ८रू०० से १०रू०० तक चलेगा जिसमें प्रांतीय प्रधान श्री निर्मल जैन भी मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम में जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने बताया कि भारतीय योग संस्थान एक अनोखी संस्था है जो भारतवर्ष ही नहीं विदेशों में भी योग का प्रचार प्रसार निशुल्क कर रही है । संस्थान के द्वारा योग की शिक्षा सभी केंद्रों पर एक जैसी हो उसमें कोई भिन्नता न रहे। इसीलिए योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने विचार व्यक्त किया कि सभी केंद्रों पर योग साधना की समानता के लिए एक योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जाए। जिला मंत्री श्री योगेश्वर दयाल ने सुझाव दिया कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के योग साधना केंद्रों का प्रति सप्ताह निरीक्षण करें ताकि योग केंद्रों पर एक नवीनता बनी रहे तथा योग साधकों में उत्साह बना रहे। अंत में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया की पूरे भारतवर्ष में संस्थान के द्वारा संचालित सभी योग केंद्रों पर शिक्षक संहिता के अनुसार योग साधना होनी चाहिए। परंतु हमारे कुछ केंद्रों पर कुछ शिक्षक टीवी या नेटवर्क पर देख कर अपनी तरफ से कुछ क्रियाएं जोड़ देते हैं जो संस्थान के सिद्धांत के खिलाफ है इसी कमी को दूर करने के लिए यह १ दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान श्री राजीव रघुवंशी, राज मोहन गुप्ता , क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार राठी ,जिला संगठन मंत्री डॉक्टर अमित कुमार, जीत सिंह तोमर केंद्र प्रमुख नीरज बंसल आदि अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी जिला प्रधान ,जिला मंत्री ,क्षेत्रीय प्रधान और क्षेत्रीय मंत्री को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगा चार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र प्रमुखों वह योग शिक्षकों को इस शिविर के बारे में अवगत कराएं तथा उनसे शिविर में निश्चित रूप से आने का आग्रह करें।

 

गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर ।समाजवादी चिकित्सा सभा द्वारा विभिन्न मुद्दों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया भोपा रोड स्थित पार्टी हाल समाजवादी चिकित्सा सभा मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रवाद समाजवाद वेब समाज के ऊपर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पधारे मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रवाद समाजवाद समाज को लेकर विभिन्न प्रक45 ार के सामाजिक राजनीतिक भौगोलिक आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए कहा इन सभी मामलों में समाज को समानता के अधिकार मिलने चाहिए गोष्टी के अध्यक्ष डॉक्टर एसएन चौहान ने कहा कि समाजवाद समाज के प्रथम सीढ़ी है जिसके कारण कल राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक प्रकार के भ्राति पैदा की जाती है सभी राजनीतिक सामाजिक संगठनों को गरीब पिछड़े दलित लोगों को कुछ ना कुछ करना चाहिए विशिष्ट अतिथि डॉ बी आर सिंगल द्वारा लोगों के साथ-साथ समाज में फैली टीवी कुरीतियों को समाप्त कर समान रूप से समाजवाद राष्ट्रवाद एवं समाज की नीति को लागू करना चाहिए पर विचार करें जिस का संचालन एडवोकेट अरुण गोयल द्वारा किया गया कार्यक्रम के निवेदक समाजवादी की सभा मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंघल उपाध्यक्ष दफ्तर देसावर महासचिव डॉक्टर एल एम काजमी अधिवक्ता पार्टी के सदस्य चलो गुप्ता अमित गुप्ता साहित्यकार प्रदीप जैन कीर्ति भजन सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे

 

सन्त समागम का भव्य शुभारम्भ8 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। ‘‘परमात्मा ने यह सृष्टि और मनुष्य का निर्माण केवल प्यार करने के लिए किया है। अतः सभी में ईश्वर का रूप देखते हुए प्रेम से जीवन जियें, यही मनुष्य जीवन का मुख्य लक्ष्य है।’’ उक्त उद्गार सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने आज वर्चुअल रूप में आयोजित संत निरंकारी मिशन के तीन दिवसीय 74वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के शुभारंभ पर मानवता के नाम सन्देश में व्यक्त किए। हरियाणा, समालखा और गन्नौर के बीच जी.टी.रोड पर स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल से इस सन्त समागम का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिसका आनंद भारत तथा दूरदेशों में बसे हुए लाखों निरंकारी श्रद्धालु-भक्तों एवं प्रभु-प्रेमी सज्जनों द्वारा मिशन की वेबसाइट तथा साधना टी.वी. चैनल के माध्यम से लिया जा रहा है। सत्गुरु माताजी ने आगे कहा कि कोरोना ने मानव को रोज़मर्रा की जिंदगी में निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे पर विश्वास करना सिखाया। हम सभी के अंदर इस परमात्मा को देखते हुए एक-दूसरे का सत्कार करें, नर सेवा-नारायण सेवा का भाव रखें तो यही परम धर्म है। हमें जागृत रहना है और ध्यान रखना है कि इस धरती से जब जायें, तो इसे पहले से बेहतर छोड़कर जायें। परमात्मा को जानकर उस पर विश्वास करने से आनंद की अवस्था प्राप्त होती है। यदि हम सामाजिक रूप में देखें तो केवल सह-अस्तित्व ही नहीं अपितु शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव से जियें। परमात्मा ने हमें जो प्राकृतिक स्रोत दिये हैं, उनका हम सदुपयोग करें। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के समागम स्थल पर आगमन होते ही सन्त निरंकारी मंडल एवं केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उसके बाद कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, केन्द्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्यों, मंडल के विभिन्न विभागों के समन्वयकों एवं मिशन के रोशन मीनार सन्तों द्वारा एक फूलों से सुसज्जित खुले वाहन (पालकी) द्वारा सत्गुरु माताजी को मुख्य मंच तक ले जाया गया। सन्त निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि समागम के दूसरे दिन 28 नवम्बर, 2021 को दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक सेवादल रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसके उपरांत सांय 5.00 से रात्रि 9.30 बजे तक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। तीसरे दिन 29 नवंबर को सांय 5.00 से रात्रि 9.30 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बहुभाषी कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण रहेगा। समागम के तीनों दिन सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रवचन रात्रि 9.00 से 9.30 बजे के मध्य होंगे। वर्चुअल रूप में आयोजित इस संत समागम के अवसर पर सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के निर्देशों का यथायोग्य पालन किया जा रहा है।

 

े जागरण का आयोजन10 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन महामाई के जागरण का आयोजन किया गया।
श्री महाकाल बटुक भैरव एवं श्री सिद्ध पीठ मंदिर कल्लरपुर कछोली में चल रहे श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत महामाई का विशाल जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरमैन अंजू अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, वरिष्ठ व्यापारी एवं भाजपा नेता राहुल गोयल, इंद्रसेन बिंदल, मुकेश बिंदल सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा पूजन कराकर महामाई के जागरण की ज्योत प्रज्वलित की गई। इसके बाद दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा महामाई का गुणगान किया गया, वही मनमोहक झांकियों द्वारा भक्तों में एक समा बांधा गया। मध्यरात्रि में भगवान श्री महाकाल बटुक भैरव का मदिरा से रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ साथ महामाई के जागरण की भी पूर्णाहुति हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ इसके अलावा महोत्सव की शुरुआत से चल रहे विशाल भंडारे का का भी समापन किया गया। मंदिर के महंत परम पूजनीय ठाकुर नकली सिंह (गुरु जी) द्वारा अतिथियों को आशीर्वाद दिया गया। साथ ही आयोजन समिति के ठाकुर रामकुमार पुंडीर, मुकेश धीमान, योगेश धीमान, अभिषेक वालिया राकेश बंसल, पवन पांचाल भूमेश कुमार, नवीन कुमार, कुलदीप कुमार, सहित कई पदाधिकारी व्यवस्था में मौजूद रहे।

 

भारतीय किसान यूनियन तोमर करेगी प्रदर्शनPress Meet |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया गया। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए हुए संजीव तोमर ने बताया कि पूरे जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली से वर्तमान सरकार की छवि धूमिल हो चुकी है। जनपद में क्रॉस केस का धंधा जोर शोर से चल रहा है। थाना मंसूरपुर की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांव पुरबालियान में नईम उर्फ पोंटी ने पिस्टल वाली एक फोटो अपनी फेसबुक पर लगा ली थी जिसके चलते हुए पुलिस ने उसे उठा लिया था और बाद में फीलगुड कर उसे छोड़ दिया था। इसके बाद धरने के चलते पुलिस ने बैकफुट पर आते हुए पोन्टी को आश्वासन दे दिया था कि उसके सुविधा शुल्क के पैसे वापस करा दिये जाएंगे। आरोप है कि उक्त रूपये आज तक वापस नहीं हो सके उल्टे पुलिस ने उसे दोबारा से उठा कर जेल भेज दिया था। मौके पर पोंटी को पत्रकारों से रूबरू कराते हुए संजीव तोमर ने कहा कि पोंटि का उत्पीड़न अभी भी जारी है। संजीव तोमर ने आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोष लोगों को जेल भेज रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में आगामी ४ दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट एसएसपी कार्यालय पर धरना देगा। जिसे अनिश्चितकालीन चलाया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तोमर ने कहा कि धरने के दौरान किए गए मुकदमा और संगीन धाराओं में दर्ज किए गए केस को लेकर किसान यूनियन तोमर गुट बेहद चिंतित है और उसने तय किया है कि वह इसका डटकर मुकाबला करेगा। इस मौके पर इंद्रजीत सांगवान, अखिलेश चौधरी, पवन त्यागी, वाजिद रजा, श्रवण त्यागी, प्रमोद शर्मा, मनीष मास्टर, हाजी शान, मोहम्मद साजिद, सुमित पचेंडा, शहजाद प्रधान, अजय त्यागी, हसीर वाले, निखिल चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

युवक का शव मिला12 Min 9 |
खतौली। सडक किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के दुकानदारो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप उस समय लोगो मे हुजूम जुड गया कि जब राहगीरो ने देखा कि सडक किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से जब मृतक की पहचान भोपा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बीढहेडी निवासी अमित यादव पुत्र दीलिप यादव के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो इसकी सूचना दी। युवक अमित की मौत की खबर मिलने से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन व ग्रामीण टै्रक्टर-ट्राली पर सवार होकर कुछ ही देर मे खतौली पहुंच गए। पुलिस ने नागरिको की मौजूगदी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

युवक का मोबाइल ले गया ठग
मुजफ्फरनगर। महंगा मोबाइल सस्ते में बेचने की बात कहकर ठग युवक का मोबाईल ले उडा। कस्बा निवासी युवक को कस्बे में कार से उतरे एक युवक ने महंगा मोबाइल मजबूरी में दो हजार रूपये में बेचने की बात कही। इसी बीच ठग ने युवक का मोबाईल लेकर अपने मोबाईल का डिब्बा उसे घर जाकर दिखा लाने को कहा। घर जाकर जब मोबाईल डिब्बा खोला गया, तो उसमे शीशा भरा मिला। युवक वापिस आया। तब तक ठग युवक का मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो चुका था। पीड़ित ने थाना पुरकाजी पुलिस को घटना की तहरीर दी गई।

शादी समारोह से बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। शादी समारोह में आए रिश्तेदार की बाइक चोरी हो गई। कस्बे में एक व्यक्ति के यहां विवाह समारोह राजमार्ग स्थित एक बैकठ हॉल में था। जहां रूडकी के टोडा कल्यानपुर गांव निवासी वाजिद अपनी बाइक लेकर आया था। इस दौरान दोपहर में उसकी बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी गई। इससे पहले भी कस्बे में बाइक चोर गिरोह कई बाइकें चोरी कर चुका है। जिनकी बरामदगी नही हो पाई।

 

गंग नहर पटरी पर रात में बाइक सवार को लूटा
मुजफ्फरनगर। गंग नहर पटरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचे की नौक पर बाइक सवार से लूट कर ली गई। लूट की सूचना पर पुलिस दौडी, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पीड़ित ने अफसरों से थाना पुरकाजी पुलिस की शिकायत की गई। थाना क्षेत्र के अलमावाला गांव निवासी प्रतीक सिंह रूडकी से वापिस बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। शनिवार सांय सात बजे के लगभग धमात गंग नहर पटरी मार्ग पर तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रूकवाकर पंद्रह सौ रूपये की नगदी, मोबाईल, घडी लूट ली। इस दौरान अन्य वाहन सवार उधर से गुजरे। लूट के शिकार युवक ने किसी प्रकार थाना पुरकाजी पुलिस को सूचना दी। दरोगा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को लूट की तहरीर दी गई। पुलिस ने घटना को दर्ज नहीं किया। रविवार में अलमावाला गांव के पूर्व प्रधान बालेन्द्र सिंह समेत लोग पीड़ित के साथ पुरकाजी थाने पहुंचे। आरोप है कि लूट रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर उनकी पुलिस से नोंकझोक हुई। जिस पर पीड़ित ने अफसरों से शिकायत की गई। गंग नहर पटरी मार्ग पर लूट की काफी दिनों बाद हुई घटना से सनसनी मच गई। हालांकि पुलिस गंग नहर पर पहरेदारी करने की बात कहती रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eight =