Muzaffarnagar News: नवआगन्तुक छात्र/छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बी०बी०ए० विभाग के सभागार में एक कार्यक्रम जिसमें २०२३ नवआगन्तुक बी०बी०ए० के छात्र ध् छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवआगन्तुक बी०बी०ए० के छात्र ध् छात्राओं का आगमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष मि० राजीव पाल सिंह व बी०सी०ए० के विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वल्लित कर किया व उन्होने सीनियर और जूनियरस छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व बधाई देते हुए कहा कि किसी भी इन्स्टीयूट की सफलता उसके छात्र एवं छात्राओं की सफलता पर निर्भर करती है।
कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में बी०बी०ए० प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र ध् छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते हैं ष्इन प्रोफेशनल कोर्स को पूर्ण करने के बाद छात्र ध् छात्राओं के अन्दर यह आत्मविश्वास होता हैं कि वह समाज में अपनी पहचान बना सकते हैं तथा इससे हम अपने उद्देश्य को सफल मानते हैं। उनके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। जिससे वे सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रोफेशनलजम आपके व्यक्तित्व में झलके यही हमारा प्रयास है।
बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि अनुशासन किसी व्यक्ति विशेष पर आरोपित नहीं किया जा सकता यह विकसित किया जाता है। इसके लिए आपको कुछ बाते ध्यान रखनी होगी कॉलेज यूनिफार्म में आये, रैगिंग से बचे, नयी पद्धित का अनुसरण करें, लगातार अच्छे कार्य करें, अधिक से अधिक जिम्मेदारी उठायें, सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रोफश्सनलिज्म आपके व्यक्तित्व में झलके यही हमारा प्रयास है और बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय से बी०बी०ए० करने वाले सभी छात्र ध् छात्राओं में से ७५ प्रतिशत छात्र ध् छात्राओं ने अलग-अलग प्रकार की.. कम्पनियों में विभिन्न पदो पर नियुक्तियाँ प्राप्त करके अपने माता-पिता व शिक्षक गणों का नाम रोशन किया व हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
इसी क्रम मे कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये बी०बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी, रितेश पाण्डेय, तनु कोरी, सुखप्रीत राम ने सोलो डॉस किया। विशु प्रिया त्यागी, देवांशी, अंशिका आदि ने ड्यूऐट डॉस किया। ग्रुप डॉस जिसमे प्रमुख रूप से छात्र ध् छात्रायें मौ० तोहिद, ऐकाशं, अर्पित, कैफ, आर्यन, आशु, ऋतिक, भावुक जैन, दीपिका, भूमि, मान्या एवं छात्र ध् छात्राओं देवांशी, अंशिका अग्रवाल, लक्ष्मी, इकरा व आयुषी ने एक ग्रुप डॉस कर अपनी प्रस्तुती देकर प्रतिभाग किया।
छात्रा सुरभि, स्वाति, अंशिका ने सोलो डॉस प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुछ उपस्थितगणों को तालिया बजाने छात्रध्छात्राओं ने शेर-शायरी द्वारा समा बनाये रखा, जिसने सभी पर विवश कर दिया ।कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में अनुज गोयल व पूर्वी संगल ने बड़ी गहनता से विचार करके किया। बी०बी०ए० प्रथम वर्ष के मि० फ्रेशर रितेष पाण्डेय व मिस फ्रेशर- कशिश जैन का चयन किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी फ्रेशरस् द्वारा मंच पर कैट वाक किया गया। छात्र ध् छात्राओं ने मिक्स डांस करके कार्यक्रम में चार चांद लगाये। कार्यक्रम की संयोजक डा० संगीता गुप्ता रही। मंच का संचालन प्रवक्ता प्राची गर्ग ने किया ।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, मौ० अन्जर, प्राची, चन्दना दीक्षित, श्वेता, सोनिका, अभिषेक बागला, रोबिन मलिक, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ ने प्रतिभाशाली छात्र ध् छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

