समाचार (Muzaffarnagar News)
हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गली मे तेजगति के साथ निकली बाईक की चपेट मे आकर अपने घर की गली में टहल रहा बुजुर्ग घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार संजय मार्ग पटेलनगर निवासी करीब 65 वर्षीय रामनारायण जिन्दल आज सुबह के समय अपने घर के बाहर गली मे टहल रहा था कि इसी बीच गली में तेजगति के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बाईक सवार अपनी बाईक सहित गली से फरार हो गया। उक्त व्यक्ति के परिजनो ने हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए समीप ही प्राईवेट डॉक्टर के लिए भिजवाया।
अज्ञात वाहन की टककर से चालक हुआ घायल
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे मिल मन्सूरपुर बाजार के दुकानदारों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रों के अनुसार आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड हाईवे पर खतौली की और से तेजगति के साथ आ रहे वाहन की चपेट मे आकर गांव जौहरा निवासी मुकेश पुत्र प्रेमनारायण नामक ई-रिक्शा चालक अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ दुकानदारों ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थ्ति मैडिलक कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनों को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
मुठभेड में शातिर को किया दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस की देर रात एक गोकश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पर में लगने से गोकश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाश से पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। मां पापा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एसएसपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी केआदेश पुलिस को दिए थे। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अपराधी घटना अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दिन रात शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल मोड पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया की चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति आते नजर आए। जिन्हें पुलिस ने इशारा कर रोकना चाहा। दोनों बदमाशों ने पुलिस को देख बाइक मोड़कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों बदमाश नीचे गिर गए। तभी पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे दबोचकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि दबोचे गए बदमाश की पहचान थाना सिविल लाइन से वांछित चल रहे गोकश रियासत पुत्र ईनाम कुरैशी निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई। बदमाश पर गोकशी सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
अधिक्ताओं ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा 3 सितम्बर 2023 को लिए गए निर्णय के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के महासचिव बिजेन्द्र सिंह मलिक एडवोकेट के नेतृत्व में सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा आज समस्त न्यायिक कार्यो से विरत होते हुए विरोध स्वरूप जनपद हापुड प्रकरण में आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की व विरोध स्वरूप हाथ पर काली पटटी बांधकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता तेगबहादुर सैनी द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा गया कि आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। जिससे अधिवक्ताओं मे रोष व्याप्त है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र पाल सिह, अशोक कुशवाहा, डा.मीरा सक्सैना, श्यामवीर सिंह, सतेन्द्र कुमार,ऑचल अग्रवाल एड., बिजेन्द्र प्रताप, रामवीर सिंह, अजमेर सिह, सतेन्द्र लेरी, राजसिंह रावत, प्रवीण खोखर, रंजना देवी, संजीव काकरान, नीरज ऐरन, राकेश पाल, नरेन्द्र सिंह, अन्नू, सुधर गुप्ता, विकास जैन, हरीश सैनी, अरविन्द सैली, अभिनव अग्रवाल, निपुण जैन, कपिल सैनी, मीना पुण्डीर, सौरभ पंवार, धीरेन्द्र चौधरी, अभिषेक पाल, विष्णु गर्ग, प्रवीण सैनी, हिमांशु कुमार, ध्रुव मित्तल,सुन्दर पाल, अर्जुन सिंह, हर्ष कुमार, सतेन्द्र सैनी, कुलभूषण त्यागी, दीपक कुमा र, लवकुश कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
डॉ० राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे-जिला विद्यालय निरीक्षक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उन्हें डीआईओएस डॉ० धर्मेन्द्र शर्मा सहित पूरे स्टाफ ने उनके चित्र के समक्ष माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डीआईओएस डॉ० धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण ही सन् १९५४ में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान च्च्भारत रत्नच्च् से अलंकृत किया था। डॉ० राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। उनका मानना था कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। अतः विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबन्धन करना चाहिए। डॉ० राधाकृष्णन अपनी बुद्धि से परिपूर्ण व्याख्याओं, आनन्ददायी अभिव्यक्तियों और हल्की गुदगुदाने वाली कहानियों से छात्रों को मन्त्रमुग्ध कर देते थे। उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा वह अपने छात्रों को भी देते थे। वह जिस भी विषय को पढ़ाते थे, पहले स्वयं उसका गहन अध्ययन करते थे। दर्शन जैसे गम्भीर विषय को भी वह अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। इसलिये इनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाते है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव, सुशील कुमार वर्मा, प्रमोद चौहान, भारत, प्रमोद शर्मा, मनीष भाटिया, विजय शर्मा, विनोद कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, नारायण शर्मा, आशुतोष सिंह, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, धर्मपाल, गंगाशरण, पवन मेहरा, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आज पांचवें दिन जनपद के समस्त राजकीय, सीबीएसई, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों की श्रंखला में ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में स्थित विद्यालयों में ०५ सितम्बर को शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस के आयोजन के साथ-साथ सामुदायिक आउटरीच दिवस भी मनाया गया तथा जनमानस को स्वच्छता का सन्देश देकर जागरूक किया।
हादसे में युवक घायल
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ तिराहे पर अपने साथी का इन्तजार कर रहा एक व्यक्ति मेरठ की और से प्राईवेट बस की चपेट में आकर
चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला ढाकन चौक निवासी विनय आज दोपहर के वक्त जानसठ तिराहे के
समीप अपने दोस्त का इन्तजार कर रहा था कि इसी बीच वह अचानक मेरठ की और से आकर रूकी प्राईवेट बस की चपेट में
आकर चोटिल हो गया। गनीमत यह रही कि उक्त युवक को कोई गंभीर चोट नही लगी।
नवनियुक्त थाना प्रभारी ने संभाला चार्ज
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नवनियुक्त चरथावल प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने आज थाना प्रभारी के रूप मे कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि एसएसपी संजीव सुमन के आदेशो के चलते बीते दिन इंस्पैक्टर ओमप्रकाश सिंह को चरथावल इंस्पैक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त आशय में आज नवनियुक्त इंस्पैक्टर ने कार्यभार ग्रहण किया।
वीडियो प्रकरणः दी तहरीर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मालवीय चौक स्थित मदन स्वीटस के रचित सिंघल ने अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गत 5 सितम्बर को उनके मोबाईल पर एक वीडियो आई। जो किसी अन्य प्रतिष्ठान की है। जिसमें मिठाईयों मे कीडे आदि होना दर्शाया गया है।रचित सिंघल का आरोप है कि किन्ही अज्ञात तत्वों ने उक्त वीडियो मे काटछाट व छेडछाड कर उसे उनके प्रतिष्ठान से सम्बन्धित बताने का प्रयास किया है। जबकि उनका प्रतिष्ठान वीडियो मे दिखलाए गए प्रतिष्ठान से कदापि मैच नही करता। उन्होने इस बाबत थाना सिविल लाइन में एक तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। रचित सिंघल का यह भी कहना है कि यह वीडियो पश्चिती उत्तर प्रदेश के कई शहरो मे चलाई रही है। जिससे उन शहरों के नामचीन हलवाईयों की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। उन्होने आशंका जाहिर की है कि इस कृत्य के पीछे किसी मल्टीनेशनल कम्पनी का भी हाथ हो सकता है।
तीन शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की योजना बनाते हुए ०३ चोर अभियुक्तगण को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व चोरी करने के उपकरण किये गये बरामद।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में ०५/०६ की रात्रि को ०३ चोर अभियुक्तो को पीन्ना चरथावल मार्ग पर अर्धनिर्मित कोल्हू के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ चाकू नाजायज व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण साहिब पुत्र गुफरान निवासी खादरवाला थाना कोतवाली नगर, फाजिल पुत्र आमिर खांन निवासी फातिमा मस्जिद किवईनगर थाना कोतवाली नगर, दानिश पुत्र शराफत निवासीएक मिनार वाली मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर, जिसके कब्जे से ०१ चाकू नाजायज, चोरी करने के उपकरण- ०१ हथौडी, ०१ सब्बल, ०१ पेंचकस व ०१ चाबी का गुच्छा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० श्री मानवेन्द्र सिंह भाटी, हैत्र कां. मनोहर भारती, कां. हरिशंकर, राहुल कुमार, कुंवर गौरवेंद्र सिंहथाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर शिमल रहे।
विजयी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेडिकल कॉलेज में हो रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को किया पुरस्कृत, छात्रों का उत्साहवर्धन कर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज एवं छात्र कल्याण समिति द्वारा वार्षिक कॉलेज खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी भविष्य के डॉक्टर है। डॉक्टर को दूसरों के स्वास्थ के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना चाहिए तथा खेलकूद और व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करना चाहिए। द्वारा प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आवाहन किया और कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा एवं एकता बढ़ती है तथा खेलों से शरीर शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनता है । तत्पश्चात द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के अध्यापकगण, प्रबन्धन स्टॉफ आदि उपस्थित रहेरु,
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे मंडलीय कराटे बालक बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता २०२३ का आयोजन किया गया। मंडलीय बालक बालिका कराटे प्रतियोगिता डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में संयोजक विद्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी एवं होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित किया गयाग् जिसका शुभारंभ एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी ने किया।
इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहारनपुर मंडल के अनेकानेक विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा है इस प्रतियोगिता में अंडर १४ १७ और १९ बालक बालिका वर्ग मे ३३ भाग वर्ग में जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर से २७ बालिकाओं का चयन हुआ शेष दो बालिकाएं डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से एक बालिका होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा से एक बालिका सनशाइन एकेडमी से एक बालिका जनता इंटर कॉलेज हरसोली से तथा एक बालिका जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेम पुरी से चयनित हुई है।
बालक वर्ग की प्रतियोगिता में सहारनपुर से आकाश हर्षित अंकुर जनता इंटर कॉलेज हरसोली से सुभान चौधरी नावेद साबिर अली डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ से विदित कुमार आर्यन मोहम्मद रोहिल होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज से दिव्यांशु हर्षित गुप्ता नैतिक सनशाइन पुरकाजी से कृष्ण पाल माज अर्णव उत्कर्ष अर्हम प्रिंस अभिराज डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से देव आन मोहम्मद ओंमकार स्टेपिंग स्टोन से अक्षत गोयल एस इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से अनिकेत का चयन परदेसी प्रतियोगिता के लिए हुआ है यह सभी प्रतिभागी १८ सितंबर से २१ सितंबर तक अयोध्या में प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सत्यकाम तोमर डॉक्टर राहुल कुशवाहा अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर गया प्रसाद प्रजापति अशोक कुमार पटेल प्रवेश कुमार विकास कुमार शर्मा प्रियंका शर्मा रचना रावत डॉक्टर सविता ने प्रजापति अर्निका त्यागी मधु यादव मनोज बालियान नीरज सैनी नितिन कुमार आदि का विशेष योगदान रहा है अंत में जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर की शारीरिक शिक्षिका सुमन रूलानिया ने सभी का आभार प्रकट किया।
थैला काटकर एक लाख चोरी
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।बदमाशों ने एक किसान का थैला काटकर उसमें से एक लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। किसान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित किसान क्रेडिट कार्ड का रुपया जमा करने पंजाब नेशनल बैंक शाखा पहुंचा था।
थाना चरथावल क्षेत्र के गांव नियामू निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामदास गांव में अपनी जमीन पर खेती करते हैं। रामदास ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा से ३.५ लाख रुपया का किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। किसान रामदास बैंक में लोन का रुपये जमा करने के लिए ठेले में ३.५० लाख रुपए लेकर पहुंचे थे।
चरथावल में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पहुंचे रामदास जब रुपया जमा करने के लिए लाइन में लगे तो अचानक उन्हें उसका वजन हल्का नजर आया। रामदास ने बताया कि उन्होंने थैला खोलकर देखा तो उसमें ढाई लाख रुपये मौजूद थे। जबकि अज्ञात बदमाश थैला काटकर एक लाख लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने रामदास की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। रामदास ने बताया कि वह थैले में ५० हजार रुपए की ७ गड्डियां लेकर पहुंचा था। जिनमें मात्र पांच रह गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब खतौली द्वारा भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम जी.टी.रोड़ हाइवे स्थित देवराणा रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी अध्यक्ष अनिल सर्राफ ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद को एस.डी.एम.महोदया अपूर्वा यादव ने सुशोभित किया।कार्यक्रम का मनोहारी संचालन रोटेरियन अलित कुमार ने किया। आज के शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक
वेद प्रकाश अग्रवाल( पूर्व प्रधानाचार्य) अजय जैन चंद्रकांत सहगल संजीव जैन (प्रधानाचार्य) कुलदीप जैन नीरज अग्रवाल नीतू अग्रवाल रश्मि गुप्ता सतीश कुमार अतुल जैन इंदू जैन नीरज जैन प्रवक्ता को तिलक लगाकर अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सुंदर संयोजन रोटेरियन अकलंक जैन विपिन अरिहंत पंकज महलका सुबोध जैन ने किय व्यवस्थापक सचिव अतुल जैन रहे।इस अवसर पर ओजस्वी उद्बबोधन में उप जिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने बताया डा. राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई। जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा को प्रोन्नत करने में समर्पित रहा डा. राधाकृष्णन हम सभी के आदर्श हैं सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं आपको बालकों के विकास के प्रयास करने चाहिए। शिक्षकों के कंधों पर देश के उज्जवल भविष्य की जिम्मेदारी होती है। अपने दायित्वों का निर्वाह पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए राष्ट्र के भावी निर्माताओंऋ छात्रों का सही मार्गदर्शन करें।शिक्षक गुरु का स्थान भगवान से बढ़कर बताया गया है ।उप जिला अधिकारी को रोटरी परिवार की ओर से प्रतीक चिन्ह तथा छप्पन भोग भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंकलक जैन सुधीर आढती जगदीश जुनेजा सतीश अग्रवाल उमेश महेश्वरी राजीव भैंसी आंचल आशीष मटरोजा अनिमेष गौरव अंकित राजीव अमित सुदेश सर्राफ विपिन अरिहंत सुबोध पंकज महलका ऋषभ अनिल सर्राफ अतुल रचित मेहता आशु तनेजा अलित कुमार सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य रहे।
धूमधाम के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व’
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल के सभी नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण कि पोशाक में उपस्थित रहे तथा स्कूल प्रांगण में श्री कृष्ण की जन्म लीलाओं का आयोजन झांकियों के माध्यम से किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया।जन्माष्टमी के इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओ श्रीमति सुदिकशा अरोरा तथा श्वेता खुराना ने राधा- कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को श्री कृष्ण जी की जन्म लीलाओं से अवगत कराना तथा अपनी संस्कृति की जानकारी देना था । इस अवसर पर स्कूल को अति आकर्षक रुप से सजाया गया ।
इस कार्यक्रम में याशिका चौहान , ष्ठह्म्. शेफाली , ष्ठह्म्. शिवानी , ममता अग्रवाल , अंजु गोयल, लेना वर्मा ,मीनाक्षी, मंजरी सिंगल, नीरू शर्मा आदि चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर श्री मती चारु भारद्वाज जी ने बच्चो तथा सभी जनपद वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी तथा बच्चों को बताया की- जन्माष्टमी पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्री कृष्ण देवकी और वासुदेव के ८वें पुत्र थे। मथुरा नगरी का राजा कंस था, जो कि बहुत अत्याचारी था। उसके अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे थे। एक समय आकाशवाणी हुई कि उसकी बहन देवकी का ८वां पुत्र उसका वध करेगा। यह सुनकर कंस ने अपनी बहन देवकी को उसके पति वासुदेव सहित काल-कोठारी में डाल दिया। कंस ने देवकी के कृष्ण से पहले के ७ बच्चों को मार डाला। जब देवकी ने श्री कृष्ण को जन्म दिया, तब भगवान विष्णु ने वासुदेव को आदेश दिया कि वे श्री कृष्ण को गोकुल में यशोदा माता और नंद बाबा के पास पहुंचा आएं, जहां वह अपने मामा कंस से सुरक्षित रह सकेगा। श्री कृष्ण का पालन-पोषण यशोदा माता और नंद बाबा की देखरेख में हुआ। बस, उनके जन्म की खुशी में तभी से प्रतिवर्ष जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है ।
इस अवसर पर स्कूल की को- कॉर्डिनेटर श्री मती साक्षी बक्शी ने बच्चो को बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों को खासतौर पर सजाया जाता है। जन्माष्टमी पर पूरे दिन व्रत का विधान है। जन्माष्टमी पर सभी १२ बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया जाता है और रासलीला का आयोजन होता है।इस कार्यक्रम में रूद्र, देविशी, अनवी, विधान, आरव, दियांश, आशवी, विश्वराज, साची, लक्ष, फातिमा, कियान, युवान, अदरिता, अनंत , ओजस्वी, रिदित , एना, हरनूर, शिवाय, अंश, आकेश , रूद्राक्ष , आदया , ऋषिराज ने भाग लिया । इस कार्यकम के सफल संचालन हेतु विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं अरुणा, श्वेता, ऐश्वर्या , सिमरन , स्नेहा,जूही,सना,सुदिकशा व तान्या ने पूर्ण योगदान दिया।
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कस्बा अमीनगर सराय निवासी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली प्रदेश सरकार के अधीन माध्यमिक शिक्षा विभाग में सर्वोदय बाल विद्यालय तिलक नगर में कार्यरत पीजीटी केमेस्ट्री अमित कुमार शर्मा को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस पुरस्कार में नकद धनराशि के रूप में चेक, प्रशस्ति पत्र, साल तथा चांदी का मेडल प्रदान किया जाता है।निश्चय ही यह पुरस्कार किसी भी शिक्षक को उसकी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, कार्य शैली, अन्वेषणात्मक नवाचारों को अपने शिक्षण कार्यों में क्रियान्वित करके अपने शिक्षण कार्य को छात्र-छात्राओं के लिए रुचिकर बनाने तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्था में शिक्षक के योगदान के लिए दिया जाता है। ग्रामीण अंचल से जुड़ी हुई प्रतिभाओं के लिए उनके कार्य की पहचान के लिए तो यह पुरस्कार और भी प्रेरणादायक हो जाता है। जिसके प्रणाम स्वरूप ऐसी प्रतिभाएं अपने जीवन में अपने विजन के स्तर को ऊंचा रखते हुए और भी निष्ठा के साथ सामाजिक उन्नयन के लिए अपने योगदान के लिए तत्पर रहती हैं। अमित कुमार शर्मा भी कुछ इसी प्रकार की ग्रामीण अंचल से जुड़ी हुई प्रतिभा हैं। इन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा कस्बे के ही शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय से पाई थी तदोपरांत मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक (रसायन विज्ञान, व शिक्षा शास्त्र) तथा एम एड प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की तथा विगत लगभग १० वर्ष से निरंतर शिक्षण कार्य में बड़ी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। तथा बजाज ग्रुप जैसे औद्योगिक ग्रुप में भी प्रोसेस केमिस्ट के रूप में ५ वर्ष का अनुभव रखते हैं। इनके पिता स्वर्गीय श्री प्रभु दयाल शर्मा भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद से जून २०१० में सेवानिवृत हुए थे। इनके बड़े भाई डॉ आई डी शर्मा भी वर्तमान में चौधरी छोटूराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में भौतिक विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। निश्चय ही उनके शिक्षा विभाग में जुड़े होने के कारण इसका प्रभाव अमित कुमार शर्मा जी ने भी महसूस किया तथा शिक्षा विभाग को ही अपने करियर का हिस्सा बनाया। तथा अपनी कर्तव्य निष्ठा तथा नवाचारों का अपने शिक्षण में क्रियान्वन का पारितोषिक भी राज्य पुरस्कार के रूप में जल्दी ही प्राप्त कर दिखाया। जो कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हमेशा उन्मुक्त करते हुए प्रेरित करेगा। यह पुरस्कार प्राप्त करके श्री अमित कुमार शर्मा ने अपने परिवार को ही नहीं बल्कि हमारे कस्बे को भी उसके तूणीर में एक अतिरिक्त बाण होने की पहचान देने का एहसास कराया है। निश्चय ही सभी कस्बावासी विशेष अनुभूति का अनुभव करते हुए गौरांवित महसूस अवश्य ही कर रहे होंगे। कस्बे की युवा पीढ़ी के लिए भी वह एक प्रेरणा साबित होंगे। शिक्षक अमित कुमार शर्मा के दूसरे भाई एडवोकेट मुकेश कुमार शर्मा (सेल टैक्स, सर्विस टैक्स तथा आयकर) प्रैक्टिस करते हैं तथा माताजी धार्मिक विचारों वाली सुसंस्कृत ग्रहणी।
बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत हिंदू क्रांति दल की हुई एक बैठक सम्पन्न। हिंदू क्रांति दल के जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी जी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत आज शाम एक बैठक नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में बढ़ाना मोड़ पर हुई। जिसमें ’हिंदू क्रांति दल की हिंदूवादी नियुक्तियों से प्रभावित होकर धीरज गुप्ता, गौरव शर्मा, अमन गोयल ,ओम मित्तल आदि ने हिंदू क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी व युवा जिला अध्यक्ष सौरभ राय ने भगवा पटका पहनकर स्वागत किया। वहीं जिला संगठन मंत्री संदीप मित्तल व युवा नगर अध्यक्ष गोपी वर्मा ने कहा कि जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी जी एवं नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा जी की मेहनत से संगठन दिन दुगनी- रात चौगुनी तरक्की कर रहा है लगातार हिंदूवादी सोच के युवा हिंदू क्रांति दल से जुड़ रहे हैं नगर उपाध्यक्ष मोनू चौधरी, गौरव धीमान ने नव नियुक्त कार्यकर्ता को बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक कुमार,विशाल शर्मा, लाल प्रेमचंद, पूर्ण कश्यप, सनी कुमार, चिराग लोधी, दिनेश कुमार, उत्तम कश्यप, बिट्टू गर्ग, कुणाल गर्ग, बिट्टू वर्मा विपिन कुमार दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
नन्हें-मुन्नो ने मनाया शिक्षक दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में डॉ राधा कृष्ण सर्वपल्ली जी के जन्मदिवस पर उनके छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापिकाओं के सम्मान में दोहे एवं कविताएं भी प्रस्तुत किए। अध्यापकों की वेशभूषा में आए बच्चे सभी के मन को मोह रहे थे।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक पी.के.जैन ने सभी अध्यापिकाओं को सम्मानित किया एवं शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं क्योंकि आप शिक्षक है। समाज निर्माण में शिक्षक ही वह व्यक्ति होता है जिसकी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अहम् भूमिका होती है। शिक्षकों का सम्मान शिक्षक दिवस पर ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष ही होना चाहिए एवं होता भी है। साथ ही शिक्षकों को भी अपना स्वार्थ त्यागकर बच्चों को शिक्षित करने का भरपूर प्रयास करना चाहिए जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर श्रीमति पूनम गर्ग के साथ सभी अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।
धूमधाम से मनाया टीचर्स डे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मदर्स प्राइड स्कूल में टीचर्स डे बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के छात्रों ने अपने शिक्षकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए और उनके लिए सुंदर प्रस्तुतियाँ भी दी। स्कूल कि डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने टीचर्स के लिए विभिन्न खेलो का आयोजन किया और सब टीचर्स को उनकी महनत और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर स्कूल में फुलकारी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रेखा अरोरा और श्रीमती शिपरा पूरी ने पुराने टीचर्स को सम्मानित किया और बच्चों को उपहार भी वितरित किए। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने भी उन्हें सम्मानित किया और आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में स्कूल कि डायरेक्टर, टीचर्स की उपस्थिति सराहनीय रही।
एमडीए का अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण कार्यवाही की
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र बुढाना में विकास प्राधिकरण द्वारा कुल लगभग ८५ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग/कालोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र बुढाना में जिलाधिकारीध्उपाध्यक्ष महोदय के आदेशों के अनुपालन में तथा आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्ग निर्देशन में तथा तहसीलदार बुढाना, तहसील स्टाफ व थाना बुढाना के पुलिस बल की उपस्थिति में कॉधला रोड पर गैस गोदाम के सामने कस्बा बुढाना में न्याबुद्दीन पुत्र ग्यासुद्दीन की लगभग ०५ बीघा भूमि पर व गुलजारूद्दीन पुत्र ग्यासुद्दीन व इस्तखार, मौहम्मद तनजीम पुत्र नसीरूद्दीन की लगभग २५ बीघा भूमि पर तथा तहसील रोड पर एस०डी०एम० निवास से लगभग ५०० मीटर आगे श्रीमती सन्तोष देवी पत्नी महेन्द्र सिंह व महेन्द्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह द्वारा लगभग ५००० वर्गमीटर भूमि पर व मनोज कुमार पुत्र स्व० वीरसैन, सूर्यप्रताप उर्फ संजू प्रधान, वरूण मित्तल पुत्र मुकेश कुमार, पवन कुमार त्यागी (टीटू), अनुज त्यागी पुत्रगण स्व० ओमप्रकाश त्यागी, श्रीमती मंजू त्यागी पत्नी अरूण त्यागी, सोमप्रकाश त्यागी, जनार्दन त्यागी पुत्रगण केशोराम त्यागी, आशीष त्यागी, विक्रान्त त्यागी पुत्रगण स्व० सुशील त्यागी, श्रीमती ऊषा देवी पत्नी स्व० सुशील त्यागी आदि द्वारा लगभग ५० बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग करके विकसित की जा रही कालोनियों को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त ध्वस्तीकरण आदेश निर्गत किये गये। परन्तु अवैध कालोनियों के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। इसके अतिरिक्त मौहल्ला काजीवाडा छोटा बाजार में मौहम्मद अकरम शमशी पुत्र स्व० जलील अहमद द्वारा लगभग १५० वर्गमी० पर अवैध रूप से निर्मित किये जा रहे ०२ मंजिला मार्किट (२० दुकानों) को सील करनें की कार्यवाही की गयी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त स्थलों पर कुल लगभग ८५ बीघा भूमि पर विकसित की जा रही चार अवैध प्लॉटिंगध्कालोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही एवं ०१ स्थल पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण/सीलिंग की कार्यवाही के समय प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता, विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता, भरत पाल, अवर अभियन्ता, योगेश कुमार शर्मा के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर आदि भी उपस्थित रहे।
लोक अदालत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत जागरूकता रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर एस पी टै्रफिक कुलदीप सिंह, सी.ओ कार्यालय शदर चंद शर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया
मीरांपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया गया। सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक लीलाओं को प्रस्तुत किया गया।
कशिश ,अनामिका ,अंजली, सिमरन,राधिका जिया,सानिया ने श्री कृष्ण – राधा के रूप में शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
साक्षी, खुशी ,आँचल ,मोहिनी और अंजु ने वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल ले जाने का दृश्य प्रस्तुत किया।सिमरन, नंदिनी,सानिया अली,तनु , शगुन, गौरी , मुस्कान ने माखन चुराते हुए श्री कृष्ण की बाल रूप की झांकी प्रस्तुत की। खुशी , अमरीन, सना, शीतल , इशु और राधिका ने कृष्ण सुदामा मिलन की झांकी व शालू ,गौरी,काव्या, प्राची, सलोनी, राधिघ्का मेघा ने राधा कृष्ण का सखियों के साथ का दृश्य प्रस्तुत किया। प्रियांशी,खुशी,तनिष्का ,वंशिका, भूमी,आँचल ,अंशिका ,पारुल ऋतु बालिकाओं ने श्री कृष्ण, रुक्मिणी, राधा, मीरा के रूप में शानदार प्रस्तुति दी।
सान्या प्रजापति, पलक, दीपांशी,यशी, गौरी,आँचल,काजल, वंशिका, कुंजन,मानवी , कशिश,मेह्ज्वी आदि ने भजन गायन किया।
प्रवक्ता कल्पना वर्मा के निर्देशन में आयोजित भव्य कार्यक्रम का संचालन कक्षा ९ की छात्राओं हिमानी और वंशिका ने किया , जिसको सभी के द्वारा सराहा गया । कविता कौशिक, रूची गुप्ता, सुशीला रानी , बाला आदि का सहयोग रहा
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में छात्रों द्वारा जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में जूनियर शाखा के नन्हे-मुन्हे छात्र छात्रों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, श्री सुनन्द सिंघल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया l कार्यक्रम का संचालन जूनियर शाखा की कॉर्डिनेटर श्री मति प्रीति त्यागी के नेतृत्व में शिक्षिकाओं कु. तनु सिंह एवं श्री मति शीतल श्रीमती राधा जैन के सहयोग से किया गया l
बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कृष्ण सुदामा मिलाप, यशोदा माँ और कृष्ण की प्रस्तुति एवं कृष्ण जन्म से संबंधित विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुति भी की गई l
सभी के द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई l बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए उनको प्रसाद वितरित किया गया l विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष में संबोधित करते हुए छात्रों का ज्ञानवर्धन किया गया कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा l


