News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

चैकिंग अभियान चला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनो को रोककर उनकी चैकिंग की तथा कागजात चैक किए। चैकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनो के ई-चालान काटे।
एसएसपी के निर्देशानुसार सीओ सिटी कुलदीप सिह के निर्देशन मे शहर कोतवाल आनन्ददेव मिश्रा की मौजूदगी मे पुलिस ने नगर की हृदय स्थली शिव चौक,घास मन्डी,शामली पुलिस चौकी,खालापार, किदवई नगर,40 फुटा रोड,मिनाक्षी चौक आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी की गई। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रूकवा कर उनकी तलाशी ली एवं कई वाहनो के ई-चालान भी काटे।
इसी संदर्भ मे इंस्पैक्टर सिविल लाईन बिजेन्द्र सिह रावत द्वारा थाना क्षेत्र की कच्ची सडक,अस्पताल चौराहा,अंसारी रोड,प्रकाश चौक,महावीर चौक,वहलना चौक तथा सूजडू चूंगी आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग की गई। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी पंकज पन्त द्वारा जानसठ अडडा, द्वारिकापुरी मोड,भोपा बस स्टैण्ड,गांधी कालोनी,सरवट रोड आदि कई स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

 

हादसो मे कई घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कृष्णापुरी निवासी वीशू ठाकुर पुत्र सुदीप चन्द आज सुबह अपनी बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह नदी के पुल के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद पुत्र अख्तर स्कूटी द्वारा बुढाना के विज्ञाना से लौटते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे पर मौजूद ग्रामीणो ने उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

प्रत्याशी समर्थक चुनावी घटा जोड में जुटे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मतदान के बाद प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला ईवीएम मे कैद हो गया है। अब हर और चुनावी चर्चाए हो रही हैं। जनता ने किस प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान किया तथा किस की अनदेखी की। चुनाव मे क्या रूझान रहा। आमजन मे किस राजनैतिक दल के प्रति क्या विचारधारा रही। व्यापारी वर्ग मे चुनाव के प्रति क्या रूख रहा। किसान-मजदूर ने किसके पक्ष मे मतदान किया होगा। युवाओं का क्या रूझान रहा। तथा चुनाव के दौरान महिला वोटरों का क्या नजरिया रहा। महिलाओं ने नारी सुरक्षा,महिलाओ को सम्मान आदि किस मुददे को दृष्टिगत कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह सब बातें चुनावी चर्चाओ मे शुमार रही। जिला पुलिस प्रशासन के अथक प्रयासो से जनपद मे चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ तथा मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियो के भाग्य के फैसला ईवीएम मे कैद होने के साथ प्रत्याशियो के दिल की धडकने तेज हो गई है। अब सभी प्रत्याशियो तथा उनके समर्थको को मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते आला अधिकारियो की मौजूदगी मे तथा कडी सुरक्षा व्यवस्थाओ के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम मे रखवाया गया। 

Muzaffarnagar News

तमंचे, कारतूस सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित शातिर के गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त गुलजार पुत्र शाबिर निवासी सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को सांई धाम मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।

 

शराब सहित कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त राजन पुत्र संतराम निवासी बसन्त बिहार थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को बसन्त बिहार जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र तेजपाल निवासी मौ0 उत्तरी सिविल लाइन थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को मंजू अंग्रेजी शराब मॉडल शॉप से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 35 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त सुहेल पुत्र जहीर निवासी मौ0 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को हाजीपुरा सरवट रोड बेरियों के बाग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 92 पव्वे देशी शराब को बरामद किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र दीप चन्द निवासी ज्ञानामाजरा राजपूतान थाना चरथावल जनपद मु0नगर को मारूखेडी जाने वाले रास्ते पर भट्टे के पीछे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।

 

खिली धूप, मौसम में आई गर्माहट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम ने जहां करवट बदल ली थी और एक बार फिर सर्दी ने अपने पांव पसार लिये थे जहां सर्दी से लोग सुबह शाम अपने घरों में रहने को मजबूर हो रहे थे वहीं शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली और सुबह के समय तेज निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का भी अहसास हुआ। हालांकि ठंड का आलम अभी सुबह शाम जारी रहेगा। लेकिन इसी तरह से धूप निकलती रही तो जल्द ही मौसम करवट बदलेगा और गर्मी की ओर बढेगा।

 

सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर जताया आभार
मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर जिला प्रशासन को बधाई प्रेषित की गई एव जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में सभी जगह चुनाव आयोग एव प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर हम चुनाव आयोग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, सुशील सिंघल, भूरा कुरेशी, प्रवीन जैन, शिव कुमार सिंघल, कार्तिक गोयल, आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रह। 

 

प्रत्याशियों ने थकान उतारी

Newsमुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही सुनिश्चित कर दी गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न होने पर एक और जहां अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी और पिछले करीब एक माह से दिन रात चुनाव मे लगे विभिन्न प्रत्याशियों मे से किसी प्रत्याशी ने देर तक सोकर अपनी नींद पूरी की तो किसी ने परिवार के साथ समय बिताया। वहीं दूसरी और किसी ने अपने समर्थको तथा पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ चुनावी घटाजोड बैठाया।
जनपद मे बीते दिन हुए मतदान के बाद किसी प्रत्याशी ने नींद पूरी की थकान उतारी तो किसी ने अपने समर्थकों के साथ विभिन्न बूथो पर हुए मतदान को लेकर चुनावी आंकडे फिट करते हुए अपने पक्ष में संभावित मतदान का घटाजोड लगाया। पिछले करीब एक माह से चुनाव भागदौड मे व्यस्त रहे प्रत्याशियों मे से किसी प्रत्याशी ने अपने परिवार के बीच समय बिताया। चुनाव समाप्त होने के साथ ही चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। नगर की चाय,पान की दुकानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड तथा बाजार मे हर कहीं चुनावी चर्चा रही। आमजन मे चुनाव को लेकर चर्चा रही कि अमुक क्षेत्र मे उक्त प्रत्याशी को बढत मिली तथा अमुक क्षेत्र में मतदाताओं मे उत्साह कम रहा। अपने प्रत्याशी समर्थक चुनाव को लेकर आंकडे फिट करते नजर आए। विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म रहा। राजनीति मे रूचि रखने वाले तथा राजनीति के जानकार जनपद मे सभी 06 विधानसभाओ मे हुए मतदान तथा चुनावी रूझान पर चर्चा करने मे मश्गूल रहे। हालांकि चुनाव मे कुछ निश्चित नही होता। यह सिर्फ और सिर्फ पूर्वानुमान का विषय है। कि जनपद मे हुए चुनाव मे किस प्रत्याशी की क्या स्थिती रही होगी। क्षेत्र की जनता मे सम्बन्धित प्रत्याशी के प्रति अथवा राजनैतिक दल के प्रति क्या विचारधारा है। यह भी विचारणीय बिन्दु है। इस चुनावी चकलस में भाजपा व गठबंधन प्रत्याशियो को लेकर भी अच्छी खासी चर्चा रही। कोई भाजपा के पक्ष मे अपना तर्क रखता नजर आया तो कोई गठबंधन की बढत को अनुमानित करता रहा। चुनावी चर्चाओ मे तर्क-वितर्क के दौरान जातिवाद,क्षेत्रवाद तथा विकास कार्यो आदि विभिन्न मुददो पर चुनावी चर्चा रही। जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी चाय वालो,पनवाडी,बाजार तथा चौराहो के आसपास खडे लोग सिर्फ यही चर्चा करते नजर आए कि किस विधानसभा पर लगभग कितने प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान प्रत्याशी/पार्टी को लेकर मतदाताओ का क्या रूझान रहा। युवा वर्ग ने रोजगार के नए अवसर अथवा शिक्षा नीति आदि विषयों,विकास कार्यो आदि को दृष्टिगत अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सिर्फ बाजार मे ही नही अपितु गली मौहल्लो की दुकानो व घरो मे भी कुछ लोग अपने परिवार के साथ चुनाव सम्बन्धी चर्चा मे व्यस्त रहे। 10 फरवरी 2022 को हुए मतदान के बाद अब चुनावी नतीजे आने मे पूरा एक महीना है। अर्थात आगामी 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी तथा प्रदेशभर मे चुनावी नतीजों का घोषणा होगी। फिलहाल सभी मतदाताओ के भाग्य का फैसला मतपेटियों मे कैद है।

 

जाम में फसें नागरिक हलकान

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनपद में दो दिन बाद फिर खिली धूप व मतदान से अगले दिन बाजारों में उमडी भीड से जाम का सामना करना पडा। नगर के मुख्य चौराहो अस्पताल चौक, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड, रूडकी रोड़ इत्यादि पर दिन में जाम की समस्या से नागरिकों को जूझना पडा। इसका मुख्य कारण यह भी रहा कि गत दिवस मतदान के दिन छुट्टी व दो दिनों से सर्दी के बाद निकली धूप में आम दिनचर्या के लिए लोगों की आवाजाही जारी रही। नगर में लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए काफी देर तक लोगों को इंतजार करना पडा। नगर में जाम की समस्या कोई नई नहीं है आये दिन जाम की समस्या से नगरवासियों को जूझना पड़ता है जिस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि दो दिन की सर्दी व छुट्टी के बाद खुले बाजार से ग्राहकों की उमड़ी भीड के कारण दुकानदारों के चेहरे भी खुशी की लहर दिखाई दी।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 1 =