News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जुआरी पकड़ा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नकदी सहित जुआरी को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त सलीम पुत्र मगता निवासी मौ0 इस्लामनगर फात्मा थाना खतौलीको मौ0 इस्लामनगर से गिफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सट्टा पर्चा, एक गत्ता, एक पैन व 1870/- रु0 को बरामद किया गया।

 

कई को गिरफ्तार

Arrestमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा पोक्सो अधि0 में वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र शमशाद निवासी – जटमुझेडा थाना -नई मण्डी, मु0नगर को भोपा फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कासिम पुत्र हसरत निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को कुन्डली सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिह द्वारा वांछित अभियुक्तगण गुलजार पुत्र महफूज, फरमान पुत्र अब्बास नि0गण ग्राम जौला थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण हरजिन्दर पुत्र धूम सिहं ग्राम हेवा थाना छपरौली जनपद बागपत को ग्राम बायवाला चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

पव्वों सहित दबोचा

खतौली। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिह द्वारा अभियुक्त उत्कर्ष शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी हनुमान टीला के पीछे कस्बा व थाना शामली कोतवाली नगर हाल पता राहुल त्यागी का मकान मंसुरपुर थाना मंसुरपुर मु0नगर को ंजानसठ रोड चुना भट्टी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी शऱाब को बरामद किया गया।

 

शस्त्र सहित कई को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्त कार्तिक पुत्र स्व संदीप नि0 रैदासपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को ं सरवट गेट की तरफ घास मण्डी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणधीर सिह द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र स्ब हिरदया निवासी कासमपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को ं सिमरथी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर को बरामद किया गया।

ग्राम पाठशाला का उद्घाटनMuzaffarnagar News
भोपा। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र भोपा के ग्राम सिकन्दरपुर में जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा बच्चों के उज्वल भविष्य बनाने हेतु पाठशाला तैयार की गयी है। ग्राम पाठशाला का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया। ग्राम पाठशाला बनाने वाली टीम ललित कुमार (यूपी पुलिस), रोहित कुमार (यूपी पुलिस), सोहनवीर(यूपी पुलिस), उत्पल (पीएसी), आशू (सीआईएसएफ), अमित कुमार (भाजपा मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा) ग्राम पाठशाला में सुविधाएं निम्नवत हैः- बच्चों के लिए कक्षा प्रथम से इण्टरमीडियेट तक पुस्तकें उपलब्ध है, जिसमें छोटे बच्चों के पढाने के लिये अध्यापकों की व्यवस्था की गयी है। जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके लिए पुस्तकें उपलब्ध है। हिन्दी व अंग्रेजी भाषा के प्रमुख उपन्यास, आध्यात्मक, जीवनी तथा प्रेरणादायक पुस्तके उपलब्ध है।

 

 

शातिर को किया गिरफ्तार, बाइक बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर को चोरी की मो०सा० सहित गिरफ्तार किया।
थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वारा अज्ञात चोर द्वारा जिला अस्पताल से मोटर साईकिल चोरी करने के सम्बन्ध में आनन्द कुमार पुत्र अशोक कुमार नि० गाँधीनगर ने मामला दर्ज कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को नगर मुनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वसीम उर्फ टोपा पुत्र खलील नि० गहराबाग खालापार थाना को०नगर, मु०नगर को उपरोक्त घटना में चोरी की गयी मो०सा० स्पेन्डर प्रो रंग काली यूपी १२ एसी ७५५६ सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० राहुल कुमार सिंह, का० भूपेन्द्र कुमार, का० विनित, का० रविन्द्र सिह शामिल रहे।

 

समस्याओं को लेकर रालोद ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रालोद ने गरीबों के साथ राशन वितरण मे घोटाले का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिसमे आरोप लगाते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर मे राशन वितरण में गरीबों के साथ घोटाला हो रहा है। अतः राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तियों का कर्तव्य बनता है इस प्रकार से गरीबों के हक का निवाला नेताओं और सरकारी अधिकारियों के पेट में ना जाने पाए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जनपद के विभिन्न ग्रामो मे दूरभाष पर बात करने पर मालूम हुआ कि अधिकतर जगह फरवरी महीने मे नमक,चना और रिफाइंड का वितरण नही हुआ है,जिसमे राशन डीलर तक वह माल पहुंचा ही नही। ज्ञापन सौपने वालो मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री चौ.योगराज सिह,पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, काजी दीन मौहम्मद, सुधीर भारतीय,विकास कादियान,राजू बाल्मिकी, संजय शर्मा,मास्टर राजपाल, सत्यवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

साफ सफाई का कराया कार्य
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत जबलपुर में साफ-सफाई का कार्य कराया गया।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सचिव द्वारा विकासखंड पुरकाजी ग्राम पंचायत जबलपुर में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।

वेदप्रकाश शर्मा को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर के जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वेदप्रकाश शर्मा द्वारा देश की बेटियों को आत्म निर्भर बनाने तथा कराटे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं ४० वर्षों से निरन्तर सफलतापूर्वक उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर मिला उच्च स्तरीय सम्मान तथा लखनऊ में होने वाले विशाल कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित भी किया। उत्तर प्रदेश आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा के नेतृत्व मे हुए शानदार कार्यक्रम मे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन पाल महामंत्री गौरांग चन्द्र महापात्रा मंत्री अरविंद सिंह कुशवाहा जी ने मुझे यह सम्मान दिया इस संघ का उद्देश्य देश विदेश दुनिया मे शांति स्थापित करना है तथा गौ सेवा गौशाला रक्षा एवं गाय बैल का पालन पोषण करना है संघ पूरे देश मे शांति पद यात्रा निकालता है।

समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  कलैक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि, राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

समाचार (Muzaffarnagar News)

गाड़ियों के खड़ा होने से राहगीर परेशान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शहर के थाना नई मंडी अंतर्गत मौहल्ला आर्दश कॉलोनी की मुख्य सड़क पर आजकल वाहनों के बाहर ही खड़ा करने से देर सवेर अपने घरों को लौटने वाले अन्य वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि वाहन मुख्य सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर सो जाते है गहरी नींद में। बता दें आदर्श कालोनी की इस मुख्य सड़क पर आये दिन जहां दिन भर जाम की स्थिति रहती है तो वहीं रात्रि में यहाँ मुख्य सड़क पर वाहन चालक अपनी गाड़ियों को आड़े तिरछी खड़ी कर अपने अपने घरों में आराम की नींद लेते है। लेकिन इस मुख्य सड़क से देर सवेर निकलने वाले अन्य वाहनों चालकों सहित राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है स्थानीय मौहल्ला वासियों सहित अन्य वाहन चालकों ने नई मंडी पुलिस से इस तरफ भी थोडा ध्यान देने की अपील की है।

वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करता है। शिक्षा हमाने जीवन का अभिन्न अंग है। अतः हम सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा अपने बच्चो को शिक्षित करना चाहिए ताकि उनका जीवन सफल हो सके।
नगर के मिमलाना रोड स्थित आर.एन.पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि वसी अंसारी एड. ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव है। उन्होने कहा कि शिक्षा के आधार पर ही आज वे यहां तक पहुंचे हैं तथा जिला बार संघ के अध्यक्ष बनकर सर्व समाज की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम मे पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शावेज तथा अध्यक्ष अताउलहक आदि ने मुख्य अतिथि वसी अंसारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियो के जिला पंचायत सदस्य पति सईदुज्जमा,पूर्व पालिका अधिकारी भूकेश कुमार,दिलशाद अहमद,जमील अहमद सहित अतिथिगण मे मौ.खालिद,जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोर्ट मे नरेश टिकैत हुए पेशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत आज एडीजे कोर्ट ११में पेश हुए। कोर्ट में आला कत्ल की फोरेंसिक रिपोर्ट सीबीसीआईडी की प्रतिनिधि दिनेश कुमारी ने प्रस्तुत की। चौधरी जगबीर सिंह की हत्या में प्रयुक्त तमंचे की जांच की फोरेंसिक रिपोर्ट पिछले कई वर्षों से लंबित थी। जिसके लिए न्यायालय ने सीबीसीआईडी को कई बार निर्देशित किया था। गवाह के ना आने के कारण अदालत ने मुकदमे में नई तारीख १५ अप्रैल निर्धारित की है। ज्ञात है कि २००३ में चौधरी जगबीर सिंह की हत्या अलावलपुर के गांव के ही दो युवकों ने गोली मारकर कर दी थी, जिसमें जगबीर सिंह के पुत्र योगराज सिंह ने उन दो युवकों के साथ चौधरी नरेश टिकैत को भी नामजद किया था। हत्या के मुख्य अभियुक्तों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।

परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
जानसठ। (Muzaffarnagar News)  उप जिलाधिकारी जानसठ द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्र के विद्यालय मे परीक्षा केन्द्र का हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा प्रथम पारी में औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र कुमार द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज, घटायन नूनीखेड़ा में प्रथम पाली की चित्रकला एवं भूगोल की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्र पर नियमोध्निर्देशो के अन्तर्गत परीक्षा करायी जा रही है, एवं परीक्षा शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुई, निरीक्षण के दौरान मौके पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित मिले।

 

समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  उत्तरी सिविल लाइन डॉक्टर गंगल वाली गली , वार्ड नंबर २ में सभी गली के सदस्यों ने मिलकर कूड़े की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाई और वहीं से ही मेंबर लक्ष्मण सिंह को बुलाकर उसको सभी चीजों से अवगत कराकर चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल से बात की – और इस गंदगी की सूचना समस्त मीडिया व पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करा कर सभी ने अपना आक्रोश व्यक्त किया , अतः आप सबसे निवेदन है कि आप भी इस कार्य में समय निकालकर एकजुट होकर अजय गुप्ता के हाथ मजबूत करें .। यूपी यह आप सभी के पारिवारिक मामला है और हम सब मोहल्ले वासी एक परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने इस समस्या से निजात दिने की मांग की।

 

सदस्यों की बैठक आयोजित
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी पुरकाजी द्वारा विकास खंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत मंडावली में वंश स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की एक बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा विकास खंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत मंडावली में वंश स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता की गई तथा उनका मार्गदर्शन किया गया, ग्राम के सदस्यों द्वारा कृष्णा समूह संगठन बनाया गया है खंड विकास अधिकारी द्वारा उनको विस्तृत रूप से संचालन तथा कार्यकलापों के संबंध में एवं गतिविधियों के संबंध में मार्गदर्शन किया गया।

 

इंटरलाकिंग का कराया कार्य
जानसठ। (Muzaffarnagar News)  खंड विकास अधिकारी जानसठ के कुशल निर्देशन में सचिव द्वारा ग्राम पंचायत रसूलपुर में मनरेगा के अन्तर्गत सड़क पर इंटरलांकिग का कार्य पूर्ण कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ, ग्राम पंचायत रसूलपुर में मनरेगा के अन्तर्गत सड़क पर इंटरलांकिग का कार्य पूर्ण कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

 

छात्र-छात्राओं का टूर देहरादून पहुंचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर द्वारा बी०एस०सी० एवं बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) के छात्र/छात्राओं का एक एजुकेशनल टूर देहरादून में स्थित मनोरम स्थल टपकेश्वर महादेव मन्दिर, गुच्चूपानी (रोवर्स केव) एवं सहस्त्र धारा गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं सहित टूर के लिए रवाना किया।
जिसमें बी०एस०सी० एवं बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) के छात्र/छात्राओं ने टपकेश्वर महादेव मन्दिर के दर्शन किये तथा गुच्चूपानी (रोवर्स केव) में झरने का आनंद लिया एवं सहस्त्र धारा का अवलोकन किया। जैसे कि पौराणिक मान्यताओं में कहा जाता है कि सहस्त्र धारा में स्नान करने से कई प्रकार के त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती हैं व त्वचा रोगों में यह काफी लाभदायक होता हैं तथा अपने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित वैज्ञानिक संसाधनों से भरपूर अनेक स्मरणीय स्थानों पर उपलब्ध पेड, पौधे, जीव-जन्तु एवं वनस्पतियों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी हासिल की जिसके द्वारा छात्रध्छात्राओं ने वैज्ञानिक वनस्पतियों का मनुष्य जीवन में महत्व तथा उपयोग के बारे में विस्तार से अध्ययन किया। उन्होनें अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में फोटोग्राफी भी की। सभी छात्रध्छात्राओं एवं शिक्षकों ने इस शिक्षाप्रद यात्रा का भरपूर आनंद भी प्राप्त किया।
सभी छात्र छात्राओं ने इस एक दिवसीय ज्ञानवर्धक शैक्षिक टूर को अत्यन्त रूचिपूर्ण तरीको से समझा एवं इसको स्मरणीय बताया। टूर के संचालन में मुख्य रूप से डा० सौरभ जैन, डा० मोनिका रूहेला, डा० नीरज, डा० ज्ञानेन्द्र, श्रीमति नीतु गुप्ता, डा० बुशरा, डा० रविन्द्र, डा० महेन्द्र, अनामिका पंवार, अक्षय शर्मा, कुलदीप शर्मा, पिंकी, मोनिका पंवार, निशा, तनु, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, मौ० उस्मान का सहयोग रहा।

शराब पीकर चलाई रोडवेज तो चालक होंगे निलंबित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। बस के जाते समय चालकों की ब्रेथएनालाइजर से जांच होगी। दिन में भी ड्यूटी के दौरान जांच करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने चार टीम बनाई है। शराब के नशे में पाए जाने पर चालक-परिचालक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। परिवहन निगम ने तय किया है कि बस को डिपो या फिर बस अड्डे से लेकर चलते समय सभी चालकों व परिचालकों की ब्रेथएनालाइजर से जांच होगी। हाल ही में रोडवेज विभाग अधिकारियों ने इस आदेश का पालन शुरू कराया है। चालक रोडवेज विभाग का नियमित हो अथवा संविदा वाला, सभी की जांच शुरू की गई है। वर्कशाप डिपो से रूट शीट लेकर चलते समय चालक-परिचालक की जांच टाइम कीपर या व्हीकल आवंटन प्रभारी व बस स्टेशन से चलते के दौरान स्टेशन प्रभारी ब्रेथएनालाइजर से बस स्टाप की जांच करेंगे। नियमित और संविदाकर्मी दोनों की जांच होगी।
जिले में चार टीम बनाई गई है। इनमें स्टेशन प्रभारी, वर्कशाप व्हीकल आवंटन प्रभारी के अलावा दो कारों में सवार दो टीम मार्ग पर गाड़ी रोक कर जांच पड़ेगी। इनके पास हर समय ब्रेथएनालाइजर मौजूद रहेगा।
यात्रियों की रखी सुविधा-यदि रास्ते में टीम द्वारा जांच के दौरान चालक-परिचालक को शराब का सेवन किए पकड़ा जाता है तो इसके बाद पड़ोसी डिपो से चालक को बुलाकर अथवा दूसरी बस में बैठाकर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा।
राज कुमार तोमर, वरिष्ट स्टेशन प्रभारी ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय से मिले आदेश का पालन कराया जा रहा है। जिले में चार ब्रेथएनालाइजर मिले है। उनसे जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।

 

रैली निकालकर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चौ. छोटू राम डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सातवें दिन शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मां सरस्वती की आराधना की गई। इसमें सभी वालंटियर्स ने यूनिट के अधिकारी डा. आइडी शर्मा, अभिषेक सिंह, डा. जानी कुमार के नेतृत्व में चयनित बस्तियों में जाकर श्रमदान किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नरेश कुमार मलिक ने निर्देशन में वालंटियर्स ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत और नौजवान आओ रे, नौजवान जाओ रे नारों की रैली में आवाज गूंजी। इसके अलावा वालंटियर्स ने बेटी-बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिसा के मामलों से जागरूकता भरे नारे लगाए। वहीं दिन के दूसरे सत्र में सभी चयनित वालंटियर्स को प्राचार्य डा. नरेश कुमार ने मेडल पहनाए। सात दिवसीय में भगत सिंह के वालंटियर्स को बेस्ट मेडल दिया। कार्यक्रम में दौरान डा. एके सिंह, डा. आरके सिंह, डा. गिरिराज किशोर, डा. दुष्यंत कुमार, डा. हर्षिता तिवारी, पिटू और कुलदीप यादव ने विचार रखे। एनएसएस शिविर में राजीव गंगवार, सोनू, रोशन लाल, शिवल सैनी, अभिषेक त्यागी, युवराज, ओमशंकर, केशव गंगवार भारती, पारूल, सोनू, सौरभ, रफत, अंजुम, खुशबू, काजल शर्मा व तान्या आदि वालंटियर्स का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डा. आइडी शर्मा ने किया।

 

पुलिस लगातार एक्शन मोड में

खतौली। (Muzaffarnagar News)  प्रदेश में योगी की पुनः सरकार बनने के साथ ही बदमाशों में खौफ है जहां बदमाश थानों में हाथ जोडकर अपने गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर रहे है वहीं पुलिस लगातार एक्शन मोड में है वहीं आज थाना क्षेत्र खतौली के जंगल ग्राम भैंसी, नावला रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जहां पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना नाम शहजाद उर्फ गब्बर पुत्र रहीसूद्दीन निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर बताया जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ काले रंग की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है, जो पंजाब एवं उत्तराखण्ड राज्य के थानों से वांछित चल रहा था। जिस पर महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद के थानों पर हत्या, चोरी, लूट एवं गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब ०२ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

अलग-अलग स्थानों से कई को दबोचा

खतौली। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० हरपाल सिंह द्वारा वाछित अभियुक्तगण धर्मेन्द्र पुत्र राजपाल सिह निवासी ग्राम शेखपुरा थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० हरपाल सिंह, का० सन्नी अत्री शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे व०उ०नि० रामबीर सिंह द्वारा इरफान पुत्र मौ० दीन, बिलाल पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम इरफान पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर, बिलाल पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर बताया। जिन्हे गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० श्री रामबीर सिंह, का० पवन भाटी, का० ४० कृष्ण कुमार शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे व०उ०नि० रामबीर सिंह द्वारा वाछित अभियुक्तगण इरफान पुत्र मौ० दीन, बिलाल पुत्र मौ० दीन निवासी मौ० काजियान कस्बा व थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया। टीम में व०उ०नि० रामबीर सिंह, का० पवन भाटी, का० कृष्ण कुमार शामिल रहे।

 

बुढाना ब्लाक के कतिपय कार्यो मे हुए घोटालो का आरोप, कार्यवाही की मांग

Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बुढाना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अजित सिंह ने कई ग्राम प्रधानो के साथ जनपद के जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह से मुलाकात कर उन्हे बुढाना ब्लाक के कतिपय कार्यो मे हुए घोटालो का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौपते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की।
जिला सहकारी बैंक के सभाकक्ष मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिह ने कहा कि मौजूदा ब्लॉक प्रमुख अपने सरकारी दायित्वो का निर्वहन नही कर रही हैॅं। उनके स्थान पर उनका पुत्र कथित रूप से सारे प्रशासनिक कार्यो को संचालित कर रहा है। जिसे लेकर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी नाराज हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड की मिटिंग कराये मौजूदा ब्लॉक प्रमुख ने दो धार्मिक स्थलो की मरम्मत के नाम पर करीब 50 लाख रूपये की धनराशि का भुगतान कर दिया है। जो किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नही है। पूर्व प्रमुख अजित सिह का कहना है कि जिन कार्यो को दर्शाकर भुगतान निकाला गया है। उनको दो वर्ष पूर्व वे पहले ही पूर्ण करा चुके हैं। उपरोक्त सारे प्रकरणो के तथ्य चार दिन पूर्व जिला प्रशासन को सौपे जा चुके हैं। और आज अनेक गांवो के प्रधानो के साथ वे जिलाधिकारी को ऑडियो और वीडियो रिकार्डिग भी सौपने जा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिह का आरोप है कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पुत्र का एक राजनैतिक दल से सम्बन्ध है। इसलिये इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + four =