Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारी वर्ग की समस्याओं को हल करने से ही मिशन 2024 को हासिल किया जायेगा-विश्दीप गोयल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की मसिक बैठक जिला कार्यालय भारतीय कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल और संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, उपाध्यक्ष शरद कपूर और व्यापारी नेता श्री मोहन तायल को आमंत्रित किया गया।
बैठक में भारत माता चौक इकाई के सभी पदाधिकारी  भी अपनी टीम सहित उपस्थित हुए। बैठक में एडवोकेट हर्षित गर्ग, अखिल सिंघल मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) ने संयुक्त रूप से व्यापारियों की समस्याओं को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के आगे रखा।और उनसे समाधान की मांग की।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि बीजेपी में व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए पहली प्राथमिकता है भाजपा ने व्यापारियों को भय मुक्त वातावरण दिया हैं जिसमें व्यापारी निर्भीक होकर के अपना व्यवसाय करता है। फिर भी जो भी समस्याएं व्यापारियों की होगी उनको विधिवत रूप से दूर किया जाएगा। भाई शरद कपूर और व्यापारी नेता श्री मोहन तायल ने व्यापारियों के विकास और उन्नति के लिए अपने विचार रखे। बैठक में भारत माता चौक इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तालियान ने भाजपा नेताओं को अपनी टीम के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की टीम ने तीनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विश्दीप गोयल ने कहा कि व्यापारी भी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा व्यापारियों का प्रोत्साहन करने के लिए कई योजनाएं दी गई हैं जिनका लाभ व्यापारियों को मिल रहा है।
महामंत्री राजकुमार रहेजा ने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं को हल करने से ही मिशन 2024 को हासिल किया जायेगा बैठक में मुख्य रूप से विश्वदीप गोयल, राजकेमार रहेजा, हर्षित गर्ग, मनोज गुप्ता क्राकरी वाले, संजय मित्तल, दीपक शर्मा, राजीव गग,र् राहुल पंवार, रविंद्र तालियान, डॉ0 संजल अग्रवाल, नितिन कुच्छल, अजय शर्मा, प्रियांशु गोयल, पुष्पेन्द्र गौतम, सचिन शमा, विकास पाल, संदीप पंवार, बिट्टू बिजली वाला नीरज, शोभित शर्मा, कपिल सिंधी पवन मित्तल आदि उपस्थित थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + seven =