News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बुकें देकर राज्य मंत्री का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों ने गांधीनगर स्थित राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाएं पहना एवं बुके देकर किया जोरदार स्वागत और लगाए भारत माता की जय के जय कारे । यहां पहुंचे सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने जहां एक तरफ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को बाजार और व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तो वहीं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मेरी जीत में जिले की जनता और सर्राफा व्यापारियों का भी अहम रोल रहा है । मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि तमाम जनता और सर्राफा व्यापारियों का आभारी हूं तो वहीं व्यापारियों की समस्या को सुनते हुए उन्हें जल्द ही समस्या के निदान का भी आश्वासन् दिया है । इस दौरान गोपाल कृष्ण सर्राफ, विनय वर्मा, श्याम बाबू, राम बाबू, संजीव वर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

 

सावधानी की साइबर ठगों से बेहद जरूरतः भटनागर

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक बैठक भगत सिंह रोड़ पर आयोजित की गई, जिसमें पुलिस साईबर क्राईम के इंस्पैक्टर संजीव भटनागर, सहायक गौरव कुमार, एल0 आई0 यू0 के इंस्पैक्टर सत्यवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता विश्वदीप गोयल ‘बिट्टू’ ने की तथा संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए साईबर क्राईम के इंस्पैक्टर संजीव भटनागर ने कहा कि बदलते दौर में अब अपराधियों ने पुराने परम्परागत चोरी – डकैती ठगी के तरीकों को छोड़कर, नये नये तरीके अपना लिये है। इसमें वे आपको बेवकूफ बनाकर, आपकी सहमति से ही आपको लूटते है। इन्फारमेशन टैक्नोलोजी का सहारा लेकर वे साईबर क्राईम के जरिये आपका धन लूट लेते है। साईबर क्राईम सैल प्रत्येक माह के प्रथम बुद्धवार को साईबर सुरक्षा पर जन जागरूकता के लिए सेमीनार आयोजित करता है। उन्होनें व्यापारियों को सलाह दी कि वे डाक्यूमेंटस देते समय उन पर उद्देश्य अवश्य अंकित करें। आधार को लाक-अनलाक करने, सर्विस यूज करते समय सिकयोरटी पर ध्यान देने, व फोटो के सहारे ब्लैकमेल न होकर अपितु खुल कर विरोध करें व पुलिस को बतायें। बैंको से पैसा हड़पने पर 1930 पर काल कर, संबंधित थाने में एफ0 आई0 आर0 के अलावा साईबर क्राईम सैल को सूचित करें। ऐसे अपराधों में अपराधी लोकल के न होकर अकसर, बाहर के होते है। राजस्थान के कई गिरोह इस काम को अंजाम दे रहे है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपने बच्चों पर निगाह रखें जो नित नये नये एप डाउन लोड़ कर गेमों के चक्कर में अपराधियों को सारी जानकारी दे बैठते है। उन्होंने माना कि टैलीकाम कम्पनीज के कारण भी साईबर अपराध बढ़ रहे है। बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों से विभिन्न सवाल कर अपनी ज्ञिज्ञासा शांत की।
़ बैठक में विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, सभासद राहुल पंवार, मनोज गुप्ता, नितिन जैन, हर्षित गर्ग एडवोकेट, ब्रिजेश दीक्षित, आशुतोष, दीपक शर्मा, सन्मति जैन कपिल सिंधी, नितिन कुच्छल, सागर अरोरा, अजय गर्ग, डॉ0 संजय अग्रवाल, रितिक प्रजापति सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें।

 

अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का किया शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विजय वर्मा टूर्नामेंट सैकेट्री ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सर्विस क्लब मुजफ्फरनगर के ग्रास कोर्ट पर डॉक्टर सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, आलोक यादव सीडीओ, बिमल दुबे वरिष्ठ आईएएस द्वारा किया गया सर्विस क्लब में पहले भी अनेकों बार टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है और मुजफ्फरनगर के जिले के ग्रास कोर्ट की वजह से जिले का नाम हिंदुस्तान की प्रत्येक कोने में प्रसिद्ध हो रहा है इस टूर्नामेंट में लगभग २० राज्य दिल्ली हरियाणा पंजाब हिमाचल मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान उत्तर प्रदेश असम मणिपुर आधी जगह से खिलाड़ियों ने भाग लिया । यह टूर्नामेंट पुरुष एवं महिला दोनों के लिए आयोजित किया गया । मंत्री संजीव बालियान ने वहां उपस्थित सभी खिलाड़ियों का मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत किया एवं सभी खिलाड़ियों को अपने अपने ग्रुप में जीतने की शुभकामनाएं दी और साथ ही मुजफ्फरनगर के आयोजकों अमित प्रकाश विजय वर्मा डॉक्टर देवेंद्र मलिक डॉ मनोज काबरा डॉ पंकज सिंह डॉ हेमंत कुमार आशु अरोरा आयुष मित्तल आयुष मित्तल डॉ अनिल सिंह एवं सर्विस क्लब के सभी खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में आप और अधिक से अधिक टूर्नामेंट मुजफ्फरनगर में कराए और इसके लिए जो भी सहयोग होगा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आज लगभग कुल २१ मैच खेले गए जिसमें जिसमे करणदीप सिंह ने मनदीप सिंह को ७-६, १-६, १०-७, सुनील मिनोचा ने अरविंद भसीन को ६-२, ६-२, कमरुद्दीन खान ने अनंत गुप्ता को ६-१, ६-२ , अरुण आत्रेय ने डॉ हेमंत कुमार को ६-४, ६-४, यशपाल अरोरा में देवेंद्र सिंह रावत को ६-३, ६-३, पंकज सैनी ने संदीप कुमार को ६-२,६-३, टीएस गंभीर ने नरेश राजोरा को ७-६,६-० से हराया। इस कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति अंकुर बिंदल मयंक बिंदल निशांक मित्तल सतीश सिंगला नवनीत भारद्वाज संदीप दास विष्णु स्वरूप भुवनेश गुप्ता।

 

योगासन के दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे ३ दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन छात्र छात्राओं को योग प्रशिक्षक अंकुर मान ने विभिन्न आसन और प्राणायाम कराए। इस अवसर पर योगाचार्य अंकित गौतम वीर सिंह और भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम योग प्रशिक्षक अंकुर मान ने तिर्यक ताड़ासन अर्ध चंद्रासन सूर्य नमस्कार आसन पश्चिमोत्तानासन उष्ट्रासन पूर्ण शशांक आसन सुप्त वज्रासन चक्रासन शवासन तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम कपालभाति व भ्रामरी प्राणायाम कराएं । इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा योग एक सुखी जीवन जीने की कला है। छात्र छात्राओं को बचपन से ही योग शिक्षा को अपना लेना चाहिए। जिससे उनका शारीरिक विकास पूर्ण रूप से होता है। बुद्धि तीव्र बनती है। याददाश्त बलवती होती है तथा बच्चों में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।
योगाचार्य अंकित गौतम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ विचार आते हैं। सोच सकारात्मक बनती है। जिनकी सोच सकारात्मक होती है वे ही बच्चे समाज परिवार और राष्ट्र हितेषी होते हैं। स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार समाज और राष्ट्र की सेवा करने में सक्षम होते हैं। योग शिक्षक वीर सिंह ने बताया विद्यालय चरित्र निर्माण की इकाई होते हैं। यदि बच्चों को माता पिता और शिक्षक अच्छे मिल जाए तो निश्चित रूप से एक अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा। कल प्रातः ८ः०० से १०ः०० तक तीन दिवसीय योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का समापन किया जायेगा। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा।

समाचार (Muzaffarnagar News)

भगवा झंडे का किया वितरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवा रक्षा वाहिनी के आई टी विभाग सदस्य विक्रान्त त्यागी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भगवा रक्षा वाहिनी द्वारा सनातन नववर्ष पर समाज में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के लिए पटेल नगर में घर घर जाकर १०१ भगवा झंडों का वितरण किया गया ।नवनियुक्त प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी गौरव सिंह आजाद ने बताया कि भगवा रक्षा वाहिनी द्वारा हिन्दू नववर्ष पर हर घर भगवा अभियान चलाया गया अब हर वर्ष हिन्दू नववर्ष पर संगठन द्वारा हर घर भगवा अभियान चलाकर भगवा झंडों का वितरण किया जाएगा जिससे समाज में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता लाई जा सकेगी । झंडा वितरण के दौरान मुख्य रूप से सौरभ राजपूत,आकाश,अवि,संजय,विकास, संजीव वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

जागरूकता के लिए बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी पुरकाजी द्वारा ग्राम पंचायत भुराहेड़ी मे संचारी रोग की रोकथाम एवं चूहा, छछूंदर नियंत्रण अभियान के तहत इनसे होने वाले नुकसान के बारे मे जागरूक करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विकास खंड पुरकाजी के ग्राम पंचायत भुराहेड़ी मे ए०डी०ओ०, ए०जी०, ए०डी०ओ० पी०पी०, एवं ग्राम प्रधान द्वारा जे.ई.ध्ए.ई.एस. संचारी रोग की रोकथाम एवं चूहा, छछूंदर नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम किसानो को इनसे होने वाले नुक्सान के बारे मे जागरूक करने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। किसानो के लिया महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दी, तथा खंड विकास अधिकारी पुरकाजी द्वारा ग्राम वासियों को घर घर दस्तक अभियान के बारे मे जानकारी दी गई।

 

चला सफाई अभियान, कराया फागिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- खतौली की ग्राम पंचायत-भूपखेडी, गंगधाडी, विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-तिसंग, विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-दिनकरपुर, विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-फलौदा, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-अलमासपुर, मुस्तफाबाद, रामपुर, सरवट, सूजडू, पचेण्डा खुर्द एवं विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-सीकरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

नये सत्र का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी कन्या नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में अपने नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय क्षेत्र में रैली निकालकर नए सत्र का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा नए सत्र २०२२-२३ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी कन्या नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में अपने नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय क्षेत्र में रैली निकालकर नए सत्र का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात शासन के निर्देशानुसार पिछले सत्र में प्राप्त पुस्तकों को छात्र छात्राओं से लेकर नए सत्र हेतु छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया।

 

मंत्री कपिलदेव का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला महामंत्री प्रवीण जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व जिला सह संयोजक भाजपा तरुण मित्तल, दलजीत सिंह, अतुल गोयल, दाल मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण मित्तल, शिवकुमार सिंघल,कार्तिक गोयल, सुनील वर्मा एव पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

 

अभिनंदन समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा का वर्ष २०२२-२३ कि दायित्व बोध एवं अभिनन्दन कार्यक्रम शुक्रवार को मूल चन्द रिसोर्ट मेरठ रोड पर रात्री ८ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश जी, क्षेत्रीय मन्त्री नरेश गोयल, प्रा० उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, प्रा०महासचिव डॉ आर.के.सिंह, प्रा० वित्त सचिव अशोक गुप्ता का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर की सभी शाखाओं के सदस्यों द्वारा रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया सभी शाखा सदस्यों ने मंच से श्री दुबलिश जी को शुभकामनाएं दी। मुजफ्फरनगर की सभी शाखाओं के दायित्वधारियों ने सम्राट शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की सभा में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल का शाखा दायित्वधारियों ने पूरी गर्म जोशी से पटका व माला पहनाकर स्वागत किया शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने अपने स्वागत भाषण में श्री दुबलिश जी को शुभकामनाएं दी व सभी अतिथियों का स्वागत किया अध्यक्ष सुनील गर्ग ने पिछले दो वर्षो में शाखा के सभी सदस्यों के तन-मन-धन से साथ देने पर सभी सदस्यों को बहुत ही सुन्दर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस कार्य में संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व सचिव डॉ नितिन जैन का पूर्ण सहयोग रहा। वर्ष २०२२-२३ के अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट वह उनकी कार्यकारिणी को प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह जी ने शपथ दिलाई इस अवसर पर शाखा में सात नये सदस्यों को शाखा परिवार में शामिल किया गया। मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने बोलते हुए कहा कि सम्राट शाखा ने सभी मुजफ्फरनगर की शाखाओ को एक मंच पर एकत्रित करके बहुत सराहनीय कार्य किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं उन्होंने अपनी चुनाव में जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अति विशिष्ट अतिथि श्री अनुराग दुबलिश जी ने शाखा द्वारा पिछले दो सालों में किए गए कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने शाखा को स्थाई प्रकल्प में बड़ा प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल जी ने शाखा अध्यक्ष बनने पर शाखा के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सबने जो उनमें विश्वास व्यक्त किया है वो उसे अवश्य ही पूरा करेंगे । दो समयबद्धता पुरस्कार के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को शाखा की और से उपहार देकर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव कीमती लाल जैन ने आये हुए सभी अतिथियों व सदस्यों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का सुन्दर संचालन कुलदीप भारद्वाज व मोनिका शर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शाखा के अड़तीस सदस्यों का परिवार सहित सहयोग रहा।

 

फूल माला पहनाकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तितावी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने सब इंस्पेक्टरों को फूलमालाओं से दी विदाई। बघरा चौकी प्रभारी सतेंद्र नागर व सब इंस्पेक्टर ललित कसाना का ट्रांसफर होने पर स्टाफ द्वारा फूलमालाओं से दी गई विदाई। बघरा चौकी इंचार्ज सतेंद्र नागर का ट्रांसफर थाना फुगाना हुआ और सब इंस्पेक्टर ललित कसाना को सिविल लाइन थाने की कच्ची सड़क चौकी प्रभारी बनाया जाने पर दी गई विदाई और उज्वल भविष्य की कामना।

केंद्रीय मंत्री से की मुलाकातMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) युक्रेन से मिशन गंगा के तहत जीवन सुरक्षा हेतु युक्रेन से लाये गये होनहार बच्चों के भविष्य के संदर्भ में अभिभावकों ने एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा साथ ही छात्रों के सकुशल भारत लौटने पर आभार भी जताया। युक्रेन में चल रही भयंकर लडाई के मध्य भारत सरकार के सराहनीय कदम मिशन गंगा के चलते भारत के होनहार बच्चों को युक्रेन की विषम परिस्थितियों से निकाल कर लाए जाने के बाद अब इन बच्चों के समक्ष अपने भविष्य को लेकर एक बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है। जिसके संदर्भ में उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि युक्रेन में शिक्षण (एमबीबीएस) के सभी स्तरों पर पढ़ रहे बच्चों का भविष्य अब खतरे में नजर आने लगा है क्योंकि युक्रेन में अभी तक युद्ध बन्द होने के आसार नहीं दिख रहे है। अगर युद्ध बन्द हो भी जाता है तो भी युक्रेन की व्यवस्था पटरी पर आने में सालों का समय लगेगा। ऐसी परिस्थिति में बच्चों को वापस युक्रेन के शिक्षण संस्थानों में भेजना संभव नहीं है। फलस्वरूप सभी छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो गई है। यह भी कह पाना कठिन है कि युद्ध के बाद की स्थिति किस प्रकार की होगी? मेडिकल यूनिवसिर्टी/शिक्षण संस्थाएं अपने कार्यों को सुचारू चला पाने में सक्षम होंगी अथवा नहीं। इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। ऐसी अवस्था में शिक्षण के १, २, ३, ४ वर्ष पूरे कर चुके विद्यार्थियों के समक्ष अपने भविष्य की चिंता होना स्वभाविक है। इस पत्र के माध्यम से हम आपसे अनुरोध करते है कि यथासंभव छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एवं हमारे मध्यम वर्गीय माता पिता की गाढी कमाई जो शिक्षण की फीस के रूप में युक्रेन की युनिवसिर्टीयों में जमा है, अब वापस प्राप्त कर पाना संभव नही है। युक्रेन से म्अंबनंजम किये गये मेडिकल (एमबीबीएस) के छात्र-छात्राओं को अग्रेत्तर शिक्षा पूर्ण/प्राप्त करने हेतु भारत के ही मेडिकल कॉलेजों में उचित वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा उचित शुल्क पर प्रदान कराने की व्यवस्था की जाये। इस दौरान अनेक अभिभावकगण मौजूद रहे।

 

मां की प्रतिमा की भेंट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवसम्वत २०७९व चेत्र नवरात्र कै अवसर पर हमारै राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश सरकार कपिलदेव अग्रवाल से मिलकर हार्दिक बधाई एव शुभकामनाऐ दी व मन्त्री को एक भगवा ध्वज व मा दुर्गा कै नो रूप की प्रतिमा व पर्व दर्शिका भेंट की गई। इस अवसर सजंय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मण्डी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर व साथ में रविकांत शर्मा, सुखबीर सिंह, रमन शर्मा, रोहित शर्मा, नोमैश शर्मा, नागरमल राधेश्याम, सजंय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मण्डी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

शातिरों को किया गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना हाजा पर दो वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।वारण्टी अभियुक्त अशोक पुत्र कगले राम निवासी मोहल्ला देवीदास थाना खतौली मु०नगर सम्बन्धित वाद सख्या २४७७/१८ धारा १३८ वि०अधि० को चौकी प्रभारी कस्बा उ०नि० गजेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त युसूफ पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला शराफत कॉलोनी कस्बा व थाना खतौली मु०नगर सम्बन्धित वाद सख्या ३००/०९ धारा ३०८, ४५२, ३२४, ३२३, ५०४, ५०६ को चौकी प्रभारी कस्बा उ०नि० गजेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर महंगाई हटाओ अभियान के तहत राकेश पुंडीर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं अब्दुल्ला आरिफ कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल, गैस और सभी खाद्यान्न की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता टाउन हॉल में एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए डीएम कार्यालय कचहरी प्रांगण में पहुंचे जिसमें विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओ ने मोटरसाइकिल एवं गैस सिलेंडर को एक झोटा बुग्गी पर लादा हुआ था। जिसे लेकर सभी डीएम कार्यालय पर पहुंचे जहां पर महंगाई के विरोध में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का काम किया गया। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है और पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाने-पीने की वस्तुओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है जो प्रतिदिन निरंतर जारी है सभी ने केंद्र की सरकार से राष्ट्रपति अनुरोध किया कि इस महंगाई पर रोक लगाई जाए और बड़ी हुई वस्तुओं के दाम वापस लिए जाएं। आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरेंद्र त्यागी प्रदेश सचिव, बिल्किस चौधरी अध्यक्ष महिला सेवा दल उत्तर प्रदेश, सतीश शर्मा सेवादल अनित चौधरी, राजीव वर्मा जिला महासचिव सतीश सहरावत, ममनून अंसारी पीसीसी, दिलशाद त्यागी जगदीश अरोड़ा अब्दुल्ला काअध्यक्ष अल्पसंख्यक, सलीम अहमद अंसारी सभासद, योगेश खारी दिवाकर त्यागी चांद मियां, रविंदर बालियान, महेश चंद्र विश्वकर्मा, नरेश भारती, रोहित कटारिया, गफ्फार पावटी, योगेश शर्मा, रेहाना बेगम विनोद चौहान नीलम शर्मा, अफसाना अंसारी, गुलशाना मनीषा, पारुल जैन, रेनू सिंघल, अजय कुमार, जयपाल सिंह, शारदा शर्मा, जावेद अब्बासी, सत्यपाल पुंडीर, राजेंद्र कुमार पाल, नवनीत कुमार, विजेंद्र कुमार, सलीम अहमद, अनवर हसन, सोनू, अजय कुमार, जगदीश गांधीनगर, असित गुप्ता, गुलशाना, सुलेमान बसेड़ा शहनाज, पूनम, सनुज चौधरी, शमीम सैफी, जावेद अब्बासी सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

हिंदू नववर्ष पर किया यज्ञMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिंदू नव वर्ष के अवसर पर क्रांति सेना द्वारा नगर के शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में विराट यज्ञ का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य यजमान क्रांति सेना अध्यक्ष क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष का एक ऐतिहासिक महत्व है आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ और आज ही के दिन सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी राज्य अभिषेक हुआ था और हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर ही मां दुर्गा के नवरात्रों के व्रत भी प्रारंभ होते हैं ’हिंदू समाज को अंग्रेजी नववर्ष का बहिष्कार कर हिंदू नव वर्ष को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए उन्होंने क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी भविष्य में हिंदू नव वर्ष का प्रचार प्रसार व हिंदू जनमानस में हिंदू नव वर्ष के महत्व का प्रचार प्रसार हिंदू नववर्ष की विशेषताओं से हिंदुओं को अवगत कराना चाहिएध् इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा गायत्री मंत्रों द्वारा जाप कर हवन का शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, पूनम अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला महासचिव राजेश कश्यप, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्षअनुज चौधरी,अवनीश चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, क्रांति कामगार सेना जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह, विकास गोयल, जॉनी कश्यप, युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, बसंत कश्यप, राजन वर्मा, मंगत राम, बाबूराम जाटव, रविंद्र सैनी, उज्जवल पंडित ,ललित रोहिला, प्रदीप कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल कश्यप, युवा नगर उपाध्यक्ष सौरव रॉय, नगर सचिव गोपी वर्मा, अमित कश्यप,संजीव वर्मा, पुनीत गुलाटी , नीटू कुमार, शिव कुमार, पंडित सतीश तिवारी, ग्राम प्रमुख सुनील प्रजापति, रामपाल ,ब्रह्मपाल चौधरी, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, सुदामा राणा ,जसवीर कश्यप ,अंकित मचल ,सरदार जगा, सोनू कश्यप, आदित्य शर्मा, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, मनोज त्यागी, प्रेमलता, सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, राखी प्रजापति, सरोज प्रजापति ,तानिया प्रजापति, संजय पाल, पवन कुमार ,अरुण गौतम आदि मौजूद रहे।

 

बांटी पाठय सामग्री
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरीय क्षेत्र मे प्राथमिक पूर्वी पाठशाला झांसी की रानी मे नव संवत्सर के अवसर पर आज प्रातः एक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर शिक्षा अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य सीताराम ने की। यज्ञकर्ता आचार्य कुल के प्रान्तीय अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने विद्यालय के बच्चों के लिए शास्त्रीय व वैदिक मंत्रो के द्वारा प्रार्थना की गई और बच्चों को अच्छे संस्कारो के लिए जागृत किया गया। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमति रफत मिर्जा एवं शहनाज बानो द्वारा स्कूल चलो अभियान की परिक्रमा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को पाठय पुस्तक सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम मे जनेश्वर दास,ईश्वर चन्द्र शर्मा,श्रीमती स्वदेश चौधरी, औसाफ हुसैन, उमा शर्मा,किरण गुप्ता,गायक रजनी,शीला, हिमानी रानी, साक्षी धीमान, आशीष शर्मा, चित्रा कर्णवाल, विति चौधरी, प्रतिक्षा, अन्जली, चीना, रश्मि कौशिक, राजीव सिह, प्रवीण मलिक आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

 

हिंदू नववर्ष का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हिंदू नव वर्ष के अवसर पर क्रांति सेना द्वारा नगर के शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में विराट यज्ञ का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य यजमान क्रांति सेना अध्यक्ष क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि हिंदू नव वर्ष का एक ऐतिहासिक महत्व है आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ और आज ही के दिन सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी राज्य अभिषेक हुआ था और हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर ही मां दुर्गा के नवरात्रों के व्रत भी प्रारंभ होते हैं ’हिंदू समाज को अंग्रेजी नववर्ष का बहिष्कार कर हिंदू नव वर्ष को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए उन्होंने क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी भविष्य में हिंदू नव वर्ष का प्रचार प्रसार व हिंदू जनमानस में हिंदू नव वर्ष के महत्व का प्रचार प्रसार हिंदू नववर्ष की विशेषताओं से हिंदुओं को अवगत कराना चाहिएध् इस अवसर पर पुरोहितों द्वारा गायत्री मंत्रों द्वारा जाप कर हवन का शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, पूनम अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला महासचिव राजेश कश्यप, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्षअनुज चौधरी,अवनीश चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, क्रांति कामगार सेना जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह, विकास गोयल, जॉनी कश्यप, युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, बसंत कश्यप, राजन वर्मा, मंगत राम, बाबूराम जाटव, रविंद्र सैनी, उज्जवल पंडित ,ललित रोहिला, प्रदीप कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष बृजपाल कश्यप, युवा नगर उपाध्यक्ष सौरव रॉय, नगर सचिव गोपी वर्मा, अमित कश्यप,संजीव वर्मा, पुनीत गुलाटी , नीटू कुमार, शिव कुमार, पंडित सतीश तिवारी, ग्राम प्रमुख सुनील प्रजापति, रामपाल ,ब्रह्मपाल चौधरी, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, सुदामा राणा ,जसवीर कश्यप ,अंकित मचल ,सरदार जगा, सोनू कश्यप, आदित्य शर्मा, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, मनोज त्यागी, प्रेमलता, सुमन प्रजापति, अनीता प्रजापति, राखी प्रजापति, सरोज प्रजापति ,तानिया प्रजापति, संजय पाल, पवन कुमार ,अरुण गौतम आदि मौजूद रहे।

 

पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ शनिधाम मंदिर में विशाल भण्डाराShani Dham_
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम मंदिर के स्थापना दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक शानदार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह सवेरे 7 से 9 तक मानव कल्याण परिषद द्वारा मंदिर प्रागंण में सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया। इसमें अशोक तायल मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहें। दोपहर में 21 यजमानों द्वारा भगवान शनिदेव का नील बूरा दही आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात् महाआरती व भगवान शनिदेव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। बाद में मंदिर प्रागंण में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। श्रृद्धालु भक्तजनों ने भारी संख्या में इसमें भाग लेकर भगवान शनिदेव की स्तुति व आराधना की। श्री शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के कार्यक्रम में पं0 केशवा नंद, पं0 संतोष मिश्रा सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पं0 संजय कुमार, पं0 शिवा ने समस्त पूजन पाठ व धर्मिक क्रियाएँ सम्पन्न करायी/ सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने भक्तजनों को पर्व पत्रिका के साथ साथ भभूत का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार, शरद कपूर के अलावा सतीश, आशीष, उत्तम आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा।

 

फीता काटकर किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी में फीता काटकर किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ १२ अन्य विभाग मिलकर साथ कार्य कर रहे हैं उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी इस अभियान को शतप्रतिशत रूप से सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग एवं सक्रियता के साथ कार्य करें। अभियान के शुभारंभ के बाद माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जन जागरूकता रैली का शुभारंभ भी हरी झंडी दिखाकर किया गया रैली में सफाई कर्मी ,फागिंग कर्मी, आशा और आंगनबाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में यह अभियान २ अप्रैल से लेकर ३० अप्रैल तक चलाया जाएगा तथा १५ अप्रैल से लेकर ३० अप्रैल तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा जिसमें आशा और आंगनवाड़ी घर घर जाकर संचारी रोगों की बचाव, रोकथाम एवं उपचार के लिए लोगों को संवेदीकृत करेंगी । कार्यक्रम में जगदीश पांचाल जी, सदस्य पिछड़ा आयोग, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शरण सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ शमशेर आलम, डीएमसी तरन्नुम, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कमल कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्नवर, डॉ रमन कुमार सभासद श्री विजेंद्र पाल, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

त्यौहारें के लेकर ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवरात्र व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु चन्द्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। डीएम व एसएसपी द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गश्त करते रहें, असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखें तथा शांति व्यवस्था बिगाडने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें।

 

महिला सुरक्षा को लेकर चला अभियान
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) जनपदीय पुलिस मय एंटी रोमियो टीम द्वारा नगर क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेज व भीड-भाड वाले स्थानों, कोचिंग सेंटर के आस-पास महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत कोचिंग सेन्टर, स्कूल व कॉलेजों के आस-पास गश्त करने तथा बिना वजह खडे असामाजिक तत्वों/मनचलों/संदिग्ध युवकों की चेकिंग व उनसे पूछताछ की गयी। साथ ही महिलाओं/छात्राओं के लिए समर्पित उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं जैसे-टिवटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि के सम्बन्ध में बताकर जागरूक किया जा रहा है।

 

श्रद्धालुओं की मंदिरों में उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चैत्र शुक्ल पक्ष नव संवत्सर नूतन वर्ष के पावन अवसर पर सभी मंदिरो को बहुत सुन्दर तरीके से सजाया गया। नवरात्रि पर्व के कारण आज सुबह से ही नगर के सभी देवी मन्दिरो मे मां भगवती की पूर्जा अर्चना करने वाले श्रृद्धालूओं की भीड रही। देवी मन्दिर पहुंचे श्रृद्धालूओ ने शक्ति स्वरूपा मां भगवती की पूजा अचर्ना कर प्रसाद चढाया तथा मन्नतें मांगी। नगर के गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मन्दिर,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर,लोहिया बाजार स्थित देवी मन्दिर,सर्राफा बाजार पचदरा स्थित संतोषी माता के मन्दिर,अबुपुरा होली चौक स्थित माता वैष्णो देवी मन्दिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर,कूकडा रोड स्थित देवी मन्दिर,कूकडा रोड स्थित प्रसिद्ध श्री बालाजी धाम,श्री गणपति धाम आदि विभिन्न मंदिरो मे मां का गुणगान हुआ। नवरात्रि पर्व को लेकर श्रृद्धालूओ मे अच्छा-खासा उत्साह बना हुआ है। श्रृद्धालूओ द्वारा आज से नवरात्रि व्रत रखे जा रहे हैं। मंदिरो तथा घरो मे श्रृद्धालओ द्वारा भगवती का गुणगान किया जा रहा है।

एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर के एन0सी0सी0 कैडेटस् द्वारा ‘‘पुनीत सागर अभियान-2022’’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में 82 यू0पी0 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल श्री बकुल गोसाई के संरक्षण में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पुनीत सागर अभियान-2022’’ (एन0सी0सी0 की 82 यू0पी0 बटालियन के पत्रांक 145/ैध्ळ) के तहत एन0सी0सी0 कैडेटस् द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ महाविद्यालय प्रांगण से प्राचार्य डा0 सचिन गोयल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली के संयोजक डा0 नवेद अख्तर व सहसंयोजक श्री अंकित धामा रहे। यह रैली महाविद्यालय से चलकर नगर के प्रमुख मार्गो जैसे भोपा रोड, आदर्श कॉलोनी, पचैण्डा रोड, गांधी कॉलोनी से द्वारिकापुरी को होते हुए वापिस महाविद्यालय पहुंची इस दौरान एन0सी0सी0 कैडेट ने नगर की जनता को इस अभियान के बारे में जानकारी दी तथा नदियों एवं नहरों को प्रदूषित ना करने के लिए प्रेरित किया।
एन0सी0सी0 कैडैटस में मुख्य रूप से निगम सैनी, विशेष, शिवम, शोएब, रूपक, हर्षित, अमर त्यागी, दीपक, तुषार, कार्तिक, कार्तिक पंवार, पुनीत, रिशु चौधरी, हिमांशी, हिमानी, राखी, नंदनी, जैनब आदि रहे।
डा0 नवेद अख्तर व सहसंयोजक श्री अंकित धामा ने एन0सी0सी0 कैडेटस को पुनीत सागर अभियान-2022 की महत्तवता को समझाया तथा कैडैटस को जल संरक्षण करने के तरीके बताये तथा इन तरीकों से समाज तथा परिवार को जागरूक करने के लिए कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल द्वारा इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई व बताया गया कि हमारे महाविद्यालय के एन0सी0सी0 कैडेटस ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनीत सागर अभियान-2022 के माध्यम से जनता को नदियां एवं नहरों को स्वच्छ रखने व मानव जीवन में स्वच्छ जल के महत्व को बताया तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल संरक्षण से सम्बन्धित अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी उन्होनें ‘‘जल है तो कल है’’ के वाक्य के साथ मानव जीवन में जल संरक्षण के महत्व को बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सूजडू चूंगी चौकी प्रभारी कौशल गुप्ता ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सूजडू चूंगी चौकी प्रभारी कौशल गुप्ता ने चैकिंग के दौरान वाहन चोर फैजान को चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं तमंचे के साथ गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की।

 

कार्यक्षेत्र में फेरबदल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी अभिषेक यादव अलर्ट मोड पर हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कार्यो के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही की जाएगी। एसएसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए कई थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव के साथ कार्यो मे लापरवाही के आरोपो के चलते महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के उददेश्य से पुरकाजी थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह का स्थानान्तरण करते हुए उन्हे फुगाना भेजा है तथा फुगाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार गौतम को फुगाना से पुरकाजी स्थानान्तरित किया है। इसके अलावा एसएसपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कच्ची सडक चौकी प्रभारी मोहित को विवेचना मे लापरवाही बरतने के आरोप मे लाइन हाजिर करने के साथ उनके स्थान पर ललित कसाना को कच्ची सडक चौकी का नया प्रभारी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव ने बीती रात एक निरीक्षक सहित दो उप निरीक्षको के कार्यक्षेत्र मे बदलाव यिका है। जिसके तहत एसएसपी ने बीती रात थाना शाहपुर इंस्पैक्टर अभिषेक कुमार सिरोही को शाहपुर से ककरौली भेजने के साथ एसओ ककरौली सुनील कुमार शर्मा को ककरौली से हटाकर एसएसआई थाना सिखेडा बनाया गया है। इसी संदर्भ मे एसएसआई सिखेडा राधेश्याम यादव को एसएसआई सिखेडा से इंस्पैक्टर शाहपुर की जिम्मेदारी सौपी है।

 

हड़ताल स्थगित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डा. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण को लेकर प्रदेशभर के डाक्टर आज धरना प्रदर्शन कर विरोध जताने वाले थे कि देर रात्रि केंद्र सरकार ने देशभर के डाक्टरों की एसोसिएशन के पदाधिकारियों के विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही इस संबंध में एक कानून बनाया जायेगा और इस प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में आरोपित व्यक्तियों को जेल भेजा चुका है और दोसा के एसएसपी का स्थानान्तरण राज्य सरकार द्वारा कर दिया गया है साथ ही उस थाने के कोतवाली के इंस्पैक्टर को भी हटा दिया गया है। पिछले कई दिनों से वे देशभर के कई राज्यों के डाक्टर्स राजस्थान की डा. अर्चना शर्मा के आत्महत्या को लेकर रोष व्यक्त कर रहे थे और अगले कुछ दिनों में प्रदेश के डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले थे। कई स्थानों पर इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही थी। जनपद के आईएमए अध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार से मिले आश्वासन के बाद डाक्टरों ने फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =