Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लापरवाही बरतने से नाराज एसएसपी ने थाना इंचार्ज सहित एसआई को किया लाइन हाजिर

Muzaffarnagar News:  मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा स्पष्ट निर्देश के बावजूद भी एंटी रोमियो टीम के साथ चैटिंग ना करने से नाराज़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर।

आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा महिला थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, कि अपने क्षेत्रों में स्कूल कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो टीम के साथ चैकिंग करेंगी ।चैकिंग ना करने की बजाए अपने आवास पर उपस्थित पाए जाने से नाराज एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया।

साथ ही साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज मोहित को भी लाइन हाजिर किया गया है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज मोहित द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने के चलते चौकी इंचार्ज मोहित को लाइन हाजिर किया गया है। जिनकी जगह पर नए चौकी इंचार्ज ललित कसाना को बनाया गया है।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =