खेल जगत

IPL 2022: 137 रनों पर सिमटी पंजाब किंग्स, उमेश यादव ने झटके चार विकेट

मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे IPL 2022के आठवें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम 137 रनों पर ऑल आउट हो गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम बैटिंग विकेट पर नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही. एक समय पंजाब ने 102 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे

लेकिन इसके बाद कगीसो रबाडा ने सिर्फ 16 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाया. पहले 6 ओवर में 62 रन बनाने वाली पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 137 रनों पर ढेर हो गई.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 23 रन देकर चार विकेट झटके. उमेश ने मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को पवेलियन भेजा. इसके अलावा टिम साउथी ने दो विकेट लिए. वहीं शिवम मावी, आंद्रे रसेल और सुनील नारेन को एक-एक विकेट मिला.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =