News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त कासिम पुत्र मुमताज निवासी नियाजउपुरा थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर को स्टार ढाबे के पास रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 900 नकद, 02 स्पीकर, 01 बैटरी (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित) बरामद की। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 वजेंद्र सिंह द्वारा पोक्सो अधिनियम में वांछित अभियुक्त नवदीप पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम बसेड़ा थाना छपार मुजफ्फरनगर को बस स्टैंड बसेड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 अशोक कुमार द्वारा अभियुक्तगण परवीन पुत्र रामफल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज मु0नगर, ताराचन्द पुत्र तेज सिह निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज मु0नगर को तारापुर मोड से करीब 20-25 कदम की दूरी ग्राम नयागाव से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेंद्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र किरन सिंह निवासी पुरानी तहसील कन्या इंटर कॉलेज के पास बागपत थाना बागपत जिला बागपत को करण फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से रुपये 4800 नकद, 01 इको वेन नंबर एचआर 11 के 4150 (घयना में प्रयुक्त) बरामद की गई।

 

चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) 20 अप्रैल 2022 को निःशुल्क न्यूरोलॉजी एवं कैंसर रोग ओ.पी.डी. का आयोजन होगा। जिसमें मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवा प्रदत्त की आएगी। नगर के जानसठ रोड स्थित जैन मिलन विहार निवासी समाजसेवी संजय जैन व योगेन्द्र जैन एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 20 अप्रैल 2022 दिन बुधवार को दोपहर 11ः30 से 3ः00 बजे तक जानसठ रोड स्थित जैन मिलन विहार मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा शिविर मे कम्पन, मस्तिष्क एवं रीढ की हडडी रोग, मिर्गी की शिकायत, लकवा, कमर दर्ज, गरदन दर्द, कमर की नसां का दर्द, सर दर्र रोग आदि के मजीजो का चैकअप कर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने बताया कि चिकित्सा शिविर मे डा.सुमित सिह, चीफ न्यूरोलॉजी आर्टेमिंस अस्पताल,गुरूग्राम, डा.दीपक झा क्लीनिकल लीड-ब्रेस्ट सर्जरी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ-सर्जिकल ओन्फोलॉजी, आर्टमिस अस्पताल, गुरूग्राम सहित विभिन्न प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद रहेंगे।

सामाजिक न्याय पखवाडे के तहत स्वच्छता अभियान चलायाVijay Verma
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विजय वर्मा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुंदर पाल के नेतृत्व द्वारा मनोज पांचाल महामंत्री एवं विजय वर्मा जिला मंत्री ने अपनी पूरी टीम के साथ कंपनी बाग में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें मोर्चे के कार्यकर्ताओं एवं वहां सैर सपाटे पर घूम रहे लोगों ने दिलचस्पी के साथ श्रम सेवा की और झाड़ू हाथों में लेकर सड़कों पर सफाई की, साथ ही साथ वहां बैठने वाली बेंचो पर कपड़ा लगाकर साफ-सुथरा किया।
कंपनी बाग में उपस्थित जनता ने माननीय नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए संकल्प लिया और वादा किया कि भविष्य में हम अपने आसपास चीजों को व्यवस्थित एवं साफ सुथरा रखेंगे।
स्वच्छ भारत अभियान भाजपा के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल एवम पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री आदरणीय श्री जगदीश पांचाल, ने यह संदेश दिया कि कम्पनी बाग या कही भी कूड़ा न फैलाएं और न ही उसमे आग लगाए क्योंकि कूड़े में आग लगाने से धुआ निकलता है जोकि वायु को प्रदूषित करता है एवम कूड़ा उचित स्थान पर ही डालें,और साथ ही साथ समय समय पर हम अपने आसपास भी सफाई अभियान चलाते रहे तभी हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बनेगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत और श्रेष्ठ भारत का उद्देश्य पूरा होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक श्री बृजेश दीक्षित, कमल कांत शर्मा, कपिल मित्तल, सागर बाल्मीकि, प्रवीण वर्मा, श्रेयश सॉलिटेयर इन, नवनीत कुछल, हरेंद्र चौधरी, मुकेश धीमान, संजय चावल वाले, अमित गुप्ता,पंकज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने बुके देकर किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर संगठन के जिला सहारनपुर प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिजीत सैनी, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष अनूप गोयल,महानगर मंत्री योगेश धीमान,अरविंद कुमार,द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी का बुके भेंट कर स्वागत किया गया एवं सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के कस्बों में विस्तार व आगामी होने वाले मंडलीय सम्मेलन के बारे में जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष,एव पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री नरेश अग्रवाल जी उपस्थित रहेंगे उसके बारे में चर्चा की गई,इस अवसर पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,शिव कुमार सिंघल,मुकेश गुप्ता,पवन वर्मा, अभिलक्ष मित्तल,संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे

 

प्राथमिक विद्यालय का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना द्वारा विकास खंड बुढाना के प्राथमिक विद्यालय विज्ञाना का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा विकास खंड बुढाना के प्राथमिक विद्यालय विज्ञाना का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालयो में उपलब्ध समस्त सुविधाओं एव मध्यान्ह भोजन आदि का अवलोकन किया गया, समस्त के सम्बंध में छात्र छात्राओं से वार्ता की गई, माध्यान्ह भोजन वितरण नियमित किया जा रहा है, जिन छात्र छात्राओं को डी०बी०टी० की धनराशि प्राप्त हो चुकी है उन्हें यूनिफॉर्म एव अन्य सामग्रि क्रय किये जाने एव उपस्थिति में सुधार हेतु अभिभावक संपर्क के निर्देश दिए गए, विद्यालय का फर्श क्षतिग्रस्त है जिसके मरम्मत/टाइल्स लगाए जाने की आवश्यकता है इसके अतिरिक्त दिव्यांग शौचालय बनाया जाना अवशेष है जिसके लिये खण्ड विकास अधिकारी बुढाना एव पंचायत राज अधिकारी को अलग से पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

 

ट्रैफिक पुलिस कैंपेन कार्यक्रम में भाग लियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.डी.पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के एनसीसी के कैडेटों व विद्यार्थियों ने ट्रैफिक पुलिस कैंपेन कार्यक्रम में भाग लिया। सनातन धर्म महाविद्यालय के मणिकर्णिका हॉल में ८२ यूपी बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में कमान अधिकारी कर्नल सुगंध शर्मा, एडम अधिकारी कर्नल बकुल गोसाई, महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर, आयोजन अध्यक्ष डॉ अलका बंसल एवं एनसीसी अधिकारी डॉ श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस कैंपेन नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया गया। मंच पर आसीन अतिथियों में मुख्य वक्ता टी एस आई बृज कृष्ण त्यागी, वक्ता हेड कांस्टेबल गुलशन काकरान, वक्ता कांस्टेबल लोकेश तेवतिया, नैक समिति की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अलका बंसल, चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर बिना अग्रवाल, आई क्यू ए सी की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर ममता श्याम थीं।इसके अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस अधिकारी टी एस आई श्री बृज किशोर त्यागी, हेड कांस्टेबल गुलशन काकरान द्वारा ट्रैफिक नियमों से संबंधित एक अत्यंत लाभकारी व्याख्यान एनसीसी कैडेटों व विद्यार्थियों को दिया जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से वाहन चलाते समय या पैदल चलते समय सावधानियां बरतनी चाहिए वर्तमान समय में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों को समझाया। मंच का संचालन अंडर ऑफिसर ईशान वसिष्ठ ने किया। सभी अतिथियों, शिक्षकों, एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद डॉक्टर बिना अग्रवाल जी द्वारा दिया गया। इस ट्रैफिक संबंधित व्याख्यान का लाभ महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने भी लिया। लाभान्वित हुए शिक्षकों में डॉ पी के श्रीवास्तव, डॉ शुचि, डॉ महिमा, डॉ अजय पाल, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ शेखर चन्द, डॉक्टर संगीता सिंघल,डॉक्टर बसंत, डॉक्टर नवीन, डॉक्टर सविता, डॉक्टर रिंपल पुंडीर, डॉक्टर अरविन पंवार, डॉक्टर नागेंद्र, डॉक्टर दीपक मित्तल, डॉक्टर गौरव यादव, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों में श्री सुखपाल, श्री डी के जैन, श्री अनुपम जैन, श्री आशुतोष, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में श्री रवि, श्री सुभाष थे। एनसीसी कैडेटों मैं तुषार पुंडीर, आर्यन कुमार, नवदीप कुमार, दीपांशु, विशाल कुमार, प्रणव संगल, लक्ष्य विश्वकर्मा, अंडर ऑफिसर मोहम्मद दानिश, अंडर ऑफिसर ईशान वशिष्ठ, विशाल कुमार, खुशी चौधरी, अंडर ऑफिसर प्राची, निधि तोमर आदि इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसएसपी के निर्देश पर चैकिंग अभियान चला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सुरक्षा के मद्देनजर बैँकों व आसपास क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बैंक मैनेजर व स्टाफ से कहा कि संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारियों को बैंकों तथा आसपास चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में एटीएम व बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के आसपास चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंक व बैंक के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति व वाहनों पर घूमने वाले युवकों की तलाशी भी ली। पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि स्थलों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों ने शाखा प्रबंधकों से कहा कि यदि आसपास या फिर बैंक में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि अकारण बैंकों के आसपास खड़े मिले युवकों को चेतावनी दी है।

 

गोली मारने वाले शातिर के दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  तितावी इलाके के गांव सैदपुरा खुर्द में विवाद के बाद किशोर के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला अलग-अलग संप्रदाय जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था।
तितावी थाना तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में १५ वर्षीय अबुजर पुत्र मेहरबान अली त्यागी शनिवार रात परचून की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। जहां किसी बात पर गांव के ही प्रशांत उर्फ गोली पुत्र प्रदीप से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद प्रशांत सीधे अपने घर पहुंचा और तमंचा उठा लाया। अबुजर प्रशांत की इस हरकत को समझ नहीं पाया। तभी आरोपित ने अबुजर के सीने में तमंचा सटाकर फायर कर दिया। गोली अबुजर के सीने में धस गई थी। गंभीर हालत में अबुजर को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर मेरठ के लिए रैफर कर दिया। जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां एकत्र भीड़ को शांत करते हुए आरोपित की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां एकत्र भीड़ को शांत करते हुए आरोपित की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया था। हालात की नजाकत भांपते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई थी। दूसरे दिन भी पुलिस ने यहाँ कैंप किया। घायल किशोर के पिता मेहरबान त्यागी की और से तितावी थाने पर प्रशांत, धीरेन्द्र व कपिल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया की मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ गोली को मुकंदपुर झाल के पास से अरेस्ट किया गया है. वही मेरठ में भर्ती अबुजर की हालत में सुधार है.

ग्राम पाठशाला मिशन के तहत बैठक आयोजित
जानसठ। (Muzaffarnagar News)  थाना जानसठ पर थाना प्रभारी जानसठ द्वारा थाना क्षेत्र के मौजूदा प्रधान एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को बुलाकर अपने- २ गांव में ग्राम पाठशाला बनाने के सम्बन्ध में मीटिंग की गयी तथा सभी को ग्राम पाठशाला के महत्व को समझाया गया। उक्त मीटिंग से प्रभावित होकर सभी ग्राम प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि सभी अपने- अपने गांव में मीटिंग कर ग्राम पाठशाला बनाने के लिये प्रस्ताव रखेंगे।

ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम लडवा के ग्रामीणों ने बिना वाटर लेबिल नये नाले के निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते उक्त नाले निर्माण को रूकवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि वे सभी गाँव लड़वा के निवासी है थाना तितावी में जिला पंचायत द्वारा गलत तरीके से बिना वाटर लेबिल लिये नये नाले का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी पानी की निकासी एक मौहल्ले से दूसरे हरिजन मौहल्ले में डालने का प्रयास किया जा रहा है न किसी सालाब में इस नाले के निर्माण के बाद हरिजन मौहल्ले के जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी क्योंकि अक्सर बरसात में मौहल्ले से आगे स्थिति तालाब के पानी की निकासी नहीं होने के कारण पहले ही जल भराव होता रहता है। यह नाला निर्माण मैन रोड पर जो की कई गाँवों को जोड़ती है और पहले से ही बहुत छोटी है वह भारी वाहनों के अवगामन के कारण अवरुद्ध होने व दुर्घटना होने की सभावना भविष्य में हो जायेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जिस तरफ नाले के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है इस नाला निर्माण से नागरिक परेशान है। उन्होंने मांग की कि इस नाले के निर्माण की जांच कराकर निर्माण को रुकवाने का कष्ट करें। इस दौरान मुकेश, राजवीर, आजादवीर, हरपाल, सोमपाल, शिवराज, नेत्रपाल, जोशिद, सागर कश्यप, ओमपाल, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

मान स्तम्भ स्थापना एवं श्री जिन प्रतिमाओं का हुआ महामस्तकाभिषेकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर परम पूज्य मुनि श्री १०८ शिवभूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में क्षेत्र पर स्थित विशाल मान स्तंभ का स्थापना दिवस एवं अग्रभाग में स्थित श्री जिन प्रतिमाओं का मंगल महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः ७ः०० बजे से नित्य नियम श्री जी का मंगल अभिषेक एवं सामूहिक पूजन से किया गया। श्रीजी का स्वर्ण झारी से अभिषेक करने का सौभाग्य प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर पंकज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। तदुपरांत क्षेत्र पर उद्योगपति समाजसेवी श्री नरेंद्र कुमार जैन, विपिन जैन, संजय जैन राजीव जैन (नावला वाले) पारस टी एम टी द्वारा मंगल ध्वजारोहण किया गया। सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य में प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ पंकज जैन को प्राप्त हुआ। समवशरण में मान स्तंभ का महत्व की आख्या प्रसिद्ध विद्वान विशेषज्ञ डॉ जयकुमार जैन जी के द्वारा की गई। इसी क्रम में मानस्तम्भ की चारों दिशाओं में महामस्तकाभिषेक क्रमशः श्री विपिन जैन (नावला वाले), श्री मनीष जैन सर्राफ, श्री विजय जैन (डालडा वाले), श्री मनोज जैन (पुरबालियान वालों), द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रविंद्र जैन बजाज द्वारा किया गया। मानस्तंभ के संबंध में प्रशन मंच श्री वीरेंद्र जैन (सलावा वाले) द्वारा किया गया, सही उत्तर देने वाले को श्री सुभाष चंद जैन (जैन इलेक्ट्रोस्टेट) नई मंडी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र पर वात्सल्य भोज की व्यवस्था श्री आरव जैन मान्या जैन परिवार गांधी कालोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त सकल दिगंबर जैन समाज योगदान रहा।

जागरूकता अभियान चलाया
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना के नेतृत्व में विकास खंड बुढाना के प्रा०वि० मन्दवाड़ा वि०क्षे०-बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत संचारी रोग रोकथाम के लिए एक रैली निकाली गयी। जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में विकास खंड बुढाना के प्रा०वि० मन्दवाड़ा वि०क्षे० बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर) के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अर्न्तगत संचारी रोग रोकथाम के लिए ग्राम वासियों को जागृत करने हेतु एक रैली निकाली गयी, एवं रैली के दौरान छात्र-छात्राओं को स्कूल एवं स्कूल के आस-पास बरसात का पानी जमा न होने दे एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु के बारे मे बताया गया।

अर्जुन तोमर का हृदयगति रूकने से निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर के पति अर्जुन तोमर का हृदयगति रूकने से निधन हो गया। मूल रूप से गांव मखियाली निवासी अर्जुन तोमर की मौत से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलों के राजनीतिज्ञो,सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यो तथा जिला पंचायत के अधिकारियो/कर्मचारियो सहित अनेक गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर के पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन तोमर के निधन से उनके पैतृक गांव मखियाली सहित जनपद के ग्रामीण अंचल मे शोक छा गया। भाजपा नेता अर्जुन तोमर के आकस्मिक निधन का समाचार मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई अन्य भाजपाईयो ने अर्जुन तोमर के निधन पर शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

यातायात नियमों की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को टै्रफिक नियमो के प्रति जागरूक करते हुए टै्रफिक नियमों की जानकारी देने के साथ घर परिवार सहित समाज के अन्य लोगों को भी टै्रफिक नियमों के प्रति सजग होने तथा वाहन धीरे चलाने की सलाह दी। ताकि सडक हादसो मे कमी आ सके।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर भोपा रोड स्थित एस.डी.कॉलेज सभागार मे यातायात पुलिस की और से जिम्मेदार स्कूल पहल विषय पर यातायात नियमो के प्रति जन जागरूकता हेतु आयोजित गोष्ठी मे पहुंचे टीएसआई बृज किशोर त्यागी व यातायात पुलिसकर्मी गुलशन काकरान, लोकेश कुमार ने बच्चों को टै्रफिक नियम बताए।

 

कई को अवैध शराब सहित दबोचा
रामराज।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त व0उ0नि0 वीर नारायण सिह द्वारा अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र रणजीत सिह निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज मु0नगर को गैस एजेन्सी से तारापुर की ओर करीब 50-60 कदम गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम बरामद की गई। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 सोहनपाल द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण शुभम पुत्र गजराज निवासी होली चौक कस्बा सिसौली थाना भोरा कला जनपद मुजफ्फरनगर, निशांत पुत्र सुभाष सिंह निवासी होली चौक कस्बा सिसौली थाना भोरा कला जनपद मुजफ्फरनगर को मुणंडभर गे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 16 -16 पव्वे देसी शराब बरामद की गयी।

दो को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश के अनुक्रम में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वांछित अपराधीयों की धरपकड अभियान के चलते प्रभारी निरीक्षक पुरकाजी के कुशल नेतृत्व मे थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मौहल्ला खेड़ा दरवाजा कस्बा पुरकाजी से अभि०गणअब्दुल्ला पुत्र गय्यूर अली निवासी मौ० खेड़ा दरबाजा कस्बा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर, मोईन पुत्र शफीक निवासी मौहल्ला मुस्तफा कालोनी कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है जिनसे ०२ अदद मोबाईल बरामद हुए है। अभियुक्त गणो ने अपने-अपने मोबाइल स्टेटस पर विडियो/फोटो लगाकर हिन्दू धर्म एवं समाज के धार्मिक विश्वासो के प्रति विमर्शित और विद्वेषपूर्ण भाषा, विडियो से घृणित कार्य किया गया है । जिसके सम्बन्ध में मामला पंजीकृत है। अभियुक्त गणो अब्दुल्ला व मोईन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा रहा है ।

जागरूकता बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की एन0सी0सी0 इकाई में एक सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत एवं 82 यू0पी0 बटालियन मुजफ्फरनगर के पत्रांक के अनुपालन में आज स्पंपेवद ूपजी ज्तिंपिब च्वसपबम के अन्तर्गत एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल कुल गोसाई के निर्देशन में एक जागरूकता बैठक की गई जिसका आरम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य) ने किया तथा डा0 नवेद अख्तर व श्री अंकित धामा ने संयुक्त रूप से एम0कॉम0, बी0कॉम0, बी0ए0, बी0एस0सी0(गृहविज्ञान), बी0एस0सी0(विज्ञान), बी0एफ0ए0 संकाय की छात्र/छात्राओं को यातायात सम्बन्धी नियमों के पालन करने हेतु जागरूक किया। बैठक में प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने एन0सी0सी0 कैडेट्स तथा अन्य छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों पर चलने के लिए और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि सडक वाहन चलाते समय ध्रुमपान/मद्यपान आदि नही करना चाहिए तथा हेलमेट एवं सीट बैल्ट आदि का उचित प्रयोग करना चाहिए। बैठक में एन0सी0सी0 कैडेट्स राखी, हिमांशी, अमान, परिक्षित, सौरभ, सिंपल, जैनब, विशेष, आशिष, निधि, निगम, शिवम, तुषार, रेशु, अन्तिम, जिया एवं कार्तिक पंवार आदि उपस्थित रहे जिनको महाविद्यालय के शिक्षक डा0 रवि अग्रवाल, डा0 दीपक मलिक, डा0 सौरभ जैन, श्रीमति एकता मित्तल आदि ने यातायात सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। बैठक में महाविद्यालय के डा0 जगमोहन, डा0 सुरेश चन्द, डा0 नदीम, डा0 मोनिका रूहेला, प्रशान्त, डा0 महेन्द्र, डा0 ज्ञानेन्द्र, अंजु कुमारी , नुपुर, श्रुति जैन, सोनम, सोनिया, गरिमा, नीरज कुमार, आकांक्षा पाल, कमर रजा, संकेत जैन, कृष्ण कुमार, आशिष पाल, दीपक गुप्ता, आदि ने प्रतिभाग किया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nine =