News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर/खतौली। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेशानुसार प्रदेश भर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे शातिर अपराधी, बदमाशों, भू माफियाओं, अवैध नशा, एवं नशाखोरी की रोकथाम के विशेष अभियान के तहत जनपद मु० नगर में भी लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जी जान से लगे हुए है ,जिसके चलते जिले भर की पुलिस द्वारा सुबह से लेकर शाम तक अपने अपने थानो क्षेत्रों में पैदल गस्त, महिला महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान के लिए जागरूक अभियान तो चलाये जा ही रहें है साथ ही साथ नई चौकियों के विस्तार और पुलिस कर्मियों की तैनाती भी लगातार की जा रही है ताकि किसी व्यापारी, किसान या वाहन चालक की किसी तरह की परेशानी और डर भय न बना रहे , इसी कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए खतौली में एक और पुलिस चौकी(चौक पोस्ट) का आज उद्घाटन किया गया है ताकि कसबे के मुख्य चौराहे पर दुकानदारों, व्यापारियों, किसानो एंव वाहन चालकों को किसी तरह का डर भय आदि न हो सके और वे पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा से अपना कार्य कर सकें।
दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली का है जहां आज कसबे के जानसठ तिराहे पर त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंव इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से बनी पुलिस चौक पोस्ट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा इंजीनियरिंग के अधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों ,और समाजसेवियों की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया । उद्घाटन के दौरान एस एस पी अभिषेक यादव ने बताया कि थाना खतौली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सूचारु रुप से चलाने हेतु यहां जानसठ तिराहा पर व्यापारियों के सहयोग से चौक पोस्ट स्थापित की गयी है। अक्सर यहां जानसठ तिराहा पर ट्रैफिक अधिक होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी लेकिन अब यहां चौक पोस्ट बन जाने से २४3७ घण्टे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो यातायात सूचारु रुप से चलाने का कार्य करेंगे। चौक पोस्ट में पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ पानी व बैठने की व्यवस्था की गयी है शीघ्र ही चौक पोस्ट में हाई डेफिनेशन कैमरें भी लगवाये जाएंगे ताकि कसबे में स्थित मुख्य चोराहे से अपराध व् अपराधियों पर नजर रखी जा सके यहां स्स्क्क द्वारा स्थानीय लोगों से भी संवाद किया गया तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल को जानकारी देने की भी अपील की गयी। एसएसपी द्वारा यहां पुलिस कर्मियों को आम जनमानस की हर संभव सहायता करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बता दें खतौली में सबसे व्यस्त मार्ग जानसठ चौराहे पर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जनता को यहाँ एक और पुलिस चौकी(चौक पोस्ट) की सौगात मिली है। नगर में त्रिवेणी शुगर यूनिट द्वारा विशेष सहयोग करते हुए जानसठ मीरापुर व अन्य मार्गो को जोड़ने वाले इस चौराहे पर नव निर्मित पुलिस चेकपोस्ट बनाई गई है। गुरुवार की दोपहर को एसएसपी अभिषेक यादव ने फीता काटकर चौकी के उद्घाटन के दौरान कहा कि चौकी का इंडस्ट्रियल एरिया व नगर के सबसे व्यस्त मार्ग पर होने से यहां के व्यापारियों, दुकानदारों को अपना व्यापार पुलिस सुरक्षा के बीच करने में अहम सहूलियत रहेगी और उनमे सुरक्षा का अहसास भी रहेगा।
स्थानीय व्यापारियों की माने तो इस मार्ग पर चौबीस घंटे वाहनों का आवागमन रहता है पुलिस चौकी से व्यापारियों, मिल अधिकारियोंध्कर्मचारियो व् यहां आने वाले गन्ना किसानों को भी बेहतर सुरक्षा का आभास होगा। स्स्क्क की माने तो इस चेकपोस्ट से हाईवे पर भी निगाह बनी रहेगी इसी के साथ हम लोग जनता की सुरक्षा के लिए जगह-जगह उचित स्थानों पर पुलिस चौकियों का निर्माण कराएंगे। चौकी के उद्घाटन के दौरान एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ खतौली आर के सिंह, थाना प्रभारी खतौली संजीव कुमार, शुगर मिल प्रबन्धक डॉक्टर अशोक,मिल अधिकारी सुशांत ठाकुर, समाज सेवी व् पूर्व चेयरमैन सरदार लक्खी आदि भी मौजूद रहे।।

 

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनो अधिवक्ताओं नने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित होकर हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जिसमें अवगत कराया कि पश्चिम मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग बार-बार उठ रही है। परन्तु इस दिशा मे कोई निर्णय नही हो पाया हे। विदित हो कि पश्चमी उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर पिछले करीब ढाई दशक से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति एवं जिला बार संघ तथा सिविल बार एसोसिशन के तत्वाधान मे अधिवक्ताओ द्वारा धरना, प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपे गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच स्थापना इस लिए जरूरी है क्योंकि वादकारियों को सस्ता,सुलभ न्याय मिल समय से मिल सके। इसी संदर्भ मे आज सिविल बार एसोसिएशन के तत्वाधान मे कचहरी स्थित डी.एम.कार्यालय पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय तिवारी को सौंपा। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशनन के अध्यक्ष मनोज शर्मा,महासचिव सुनील कुमार मित्तल, सिविल बार एसो. के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,श्यामा चरण पंवार एड.,राजीव गोस्वामी एड.,विकास वर्मा एड.,जैगम मिया जैदी,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,विकास पंवार आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

विद्यालय की वेबसाईट की लांचMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी मु०नगर में आयोजित एक भव्य समारोह में विद्यालय की वेबसाईट लांच की गई, जिसका उदघाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के कर कमलों द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी मु०नगर में आयोजित एक भव्य समारोह में विद्यालय की वेबसाईट लांच की गई, जिसका उदघाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक आर०पी० शर्मा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार के कर कमलों द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जनपद के सम्मानित प्रधानाचार्य उपस्थित हुए। प्रधानाचार्या डॉ० कंचन प्रभा शुक्ला द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया, एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व हेतू बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। वेबसाईट निर्माण में इंजीनियर ललित मोहन, रवि मोहन, कुलवंत कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई जिनके प्रति प्रधानाचार्य द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। प्रबन्ध संचालक श्री ललित मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल, रसूलपुर, श्री ब्रिजेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इ०का०, मु०नगर एवं जि०वि०नि० श्री गजेन्द्र कुमार एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक प्रतिष्ठित विद्यालय द्वारा अपने विद्यालय की वेबसाईट लॉंच किये जाने पर आर्शीवचन एवं शुभकामनाऐं प्रदान की गयी एवं वेबसाईट संचालन हेतू अमूल्य मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम को आयोजित करने में विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रमुख् रूप से श्रीमती सुषमा रानी, श्रीमती मिथलेश अग्रवाल, श्रीमती राखी कौशिक, श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती प्रिया माहेश्वरी एवं समस्त सदनों की कैप्टन छात्राओं का विशिष्ट सहयोग रहा।

समाचार (Muzaffarnagar News)

समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जनता दर्शन में जनसमस्याओं को सुना। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारो अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।

वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल मे कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल मे कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान 12 से 14 वर्ष तक के 250 बच्चों को कोर्वी वैक्सीन लगायी गयी। इस अवसर पर दीपक मित्तल, साधुराम गर्ग, सतीश गर्ग, अजय गर्ग, प्रधानाचार्या मीता गुप्ता,विनिता गर्ग सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

एक दिवसीय इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डा० आलोक कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज द्वारा एम०बी०ए० के छात्र/छात्राओं का एक दिवसीय इन्डस्ट्रीयल विजिट का आयोजन किया गया। प्रैक्टिकल व मौखिक शिक्षा के साथ-साथ मैनेजमेन्ट पहलूओं व उनकी उपयोगितो की प्रथम जानकारी के लिये एम०बी०ए० के छात्रों को विश्व की अग्रणी कम्पनी नील मैटेल प्रोडेक्ट लि०, जेबीएम ग्रुप, सिडकुल, हरिद्वार का भ्रमण कराया गया, जोकि भारत की सर्वोच कम्पनी है। कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने छात्र/छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर इन्डस्ट्रीयल विजिट के लिये रवाना करते हुए बताया कि मैनेजमेन्ट कम्पनी की महान उपलब्धियों तथा उपकरण विशेषता, गुणात्मक परिवर्तन, कार्य प्रणाली तथा रोजगार की सम्भावनाएं, सुविधायें एवं सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी, छात्रध्छात्राओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने के उददेश्य से प्रदान की जाती है। इसी क्रम में आगे जानकारी देते हये बताया कि नील मैटेल प्रोडेक्ट लि०, जेबीएम ग्रुप, सिडकुल, हरिद्वार के मैनेजर श्री अमित बंसल जी ने छात्रध्छात्राओं का अभिनन्दन करते हुए कम्पनी की एक ऐतिहासिक प्रस्तुति प्रोजेक्टर के माध्यम द्वारा दिखाते हुये कहा कि प्रैक्टिकल लाइफ छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें इंडस्ट्रीयल विजिट पर लाया गया है। इस प्रकार के विजिट से छात्र/छात्राओं में काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता है। तत्पश्चात छात्र/छात्राओं को विभिन्न यूनिट का भ्रमण तथा कम्पनी मैनेजमेन्ट की जानकारी निर्माण विभाग के विशेषज्ञ एवं एचआर हैड मि० कैलाश जोशी द्वारा प्रदान की गयी।
इस कार्यशाला शिक्षण से छात्रो को कॉरपोरेट सेक्टर में होने वाले रिकूटमेंट और निवांस जैसे दो पहलुओ से अवगत कराया गया जो उनकी अन्य ट्रेनिगं से भिन्न था। यह कहना ठीक होगा कि यह इन्ड्रस्टील विजिट छात्रो को बौद्धिक विकास में अभूत पूर्व योगदान देगा तथा रोजगार के लिए सक्षम बनायेगा। इसके पश्चात छात्रों को तनाव मुक्त करने के लिए देहरादुन में स्थित गुच्चुपानी व लच्छीवाला नेचर पार्क व अन्य शानदार दृश्यों का दिखाया गया। इसके पश्चात् देहरादुन में स्थित भवगान शिव का प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया तथा आवश्यक रूप से इससे छात्रों में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा और वह अपने को आगामी परीक्षा के लिये तैयार हो। डा० आलोक गुप्ता ने बताया कि छात्र/छात्राओं ने भिन्न-भिन्न प्रकार के सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शान्त किया और नील मैटेल प्रोडेक्ट लि०, जेबीएम ग्रुप कम्पनी के योगदान और विशेषताओं की तस्वीर मन में बसा ली। इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए सभी छात्रध्छात्राओं ने तरह-तरह की प्रतियोगिताए संचालित करते हुये, हँसते-खेलते, गाने गाते शेरो-शायरी करते और हर स्थान का दर्शन कैमरों में कैद कर यादों को समाहित करते रहे, अन्त में छात्र/छात्राओं ने कुशल मार्गदर्शन के लिये अपने गुरूजनों पारूल कुमार व देवेश गुप्ता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

 

पहलवान का सम्मान किया
शाहपुर। (Muzaffarnagar News)  क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा रजत पदक विजेता पहलवान गौरव बालियान का मार्ल्यापण कर जोरदार स्वागत किया गया। नगर पंचायत शाहपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रजत पदक विजेता पहलवान गौरव बालियान का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पहलवान गौरव बालियान ने रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन परमेश सैनी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल भाई जी,सचिन सिंघल, गौरव पंवार आदि मौजूद रहे।

गर्वनमैन्ट पेंशनर्स ऑर्गेनाजेशन का 8 मई को होगामहाधिवेशनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गर्वन्मैन्ट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष इजि.डी.पी.जैन ने बताया कि संगठन का महाअधिवेशन आगामी आठ मई को जिला पंचायत के चौ.चरण सिह सभागार मे होने जा रहा है। इस 31 वें महाअधिवेशन मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, डीएम चन्द्र भूषण सिंह, सीडीओ आलोक यादव, सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार, सीएमएस डा.राकेश, ट्रेजरी अफसर संतोष कुमार इसमे सम्मलित रहेंगे। इस महाअधिवेशन मे देवबन्द, सहारनपुर, रूडकी, हरिद्वार, शामली, गाजियाबाद, बिजनौर आदि के पेंशनर्स के प्रतिनिधि मंडल भी सहभागिता करेंगे।
मेरठ रोड पर सरस्वती शिशु मन्दिर मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए इंजि.डी.पी.जैन ने बताय कि अधिवेशन मे निर्धन व असहाय महिलाओं को आजीविका के लिए सिलाई मशीने दी जाएंगी। और 80 वर्ष से अधिक आयु के सक्रिय एवं संगठन को समर्पित कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि महाधिवेशन मे पेंशनरों को मंहगाई भत्ते का राहत का एरियर देना,पेंशन आयोग का गठन करना तथा 30 जून को रिटायर्ड हुए पेंशनर्स को नेशनल वेतन वृद्धि का लाभ देना तथा स्थानीय स्तर पर ट्रेजरी द्वारा अन्य जनपदों मे जिला चिकित्सालय द्वारा हाई सेंटर को रैफर किए गए उपचार को मान्यता प्रदान करना जैसी मांगे रखी जाएंगी। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन हेतु अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव भी कराया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंघल, इजि.डी.पी.जैन,बी.आर.शर्मा,के.के.शर्मा, ब्रजमोहन अग्रवाल,यू.सी.वर्मा, कोषाध्यक्ष इजि.प्रेमचन्द, पूर्व महामंत्री हुकम चन्द शर्मा, क्षेत्रिय प्रभारी सुभाष चन्द अग्रवाल शिक्षा विभाग वाले,इजि.बी.बी. गुप्ता के अलावा महामंत्री डी.के.गुप्ता भी उपस्थित रहे।
महामंत्री डी.के.गुप्ता ने जनपद के अलावा मंडल के बाकी जिलों के रिटायर्ड पेंशनर्स से भी अपील कि है कि वे 8 मई को इस महा अधिवेशन मे भाग लेकर संगठन की एकता को मजबूत करें।

 

किसान गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशानुसार विकास खंड सदर के सभागार में ब्लॉक सदर और पुरकाजी की सहकारी समितियो से जुड़े प्रबुद्ध किसान भाइयों की गोष्ठी इफको नैनो यूरिया के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित की गई। शासन के निर्देशानुसार विकास खंड सदर के सभागार में ब्लॉक सदर और पुरकाजी की सहकारी समितियो से जुड़े प्रबुद्ध किसान भाइयों की गोष्ठी इफको नैनो यूरिया के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित की गई। इस आयोजन के मुख्य अथिति ब्लॉक प्रमुख सदर श्री अमित चौधरी जी रहे, एवं गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर आलोक यादव की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन में सहायक आयुक्त सहकारिता, उप कृषि निदेशक, खंड विकास अधिकारी सदर, पुरकाजी एवं इफको प्रतिनिधि ने नैनो यूरिया के बारे में कृषक भाइयो को विस्तार से बताया। मुख्य विकास अधिकारी एवं सदर ब्लॉक प्रमुख द्वारा विभाग के लोगो को किसान के मध्य इसके गुण दोष के बारे में विवरण रखने को कहा।

चिकित्सालय में कराया भर्ती
मुजफ्फनगर। (Muzaffarnagar News)  पुलिस ने पिछले काफी दिनो से बीमार चल रहे व्यक्ति को उपचार के लिए एम्बूलैन्स की मदद से अस्पताल भिजवाया।
एलआईयू आरक्षी नेमपाल सिह ने मानवता का परिचय देते हुए कलेक्टै्रट परिसर में कई दिनों से घायल अवस्था मे पडे गांव दतियाना निवासी 50 वर्षीय सविंद्र को एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आरक्षी नेमपाल सिंह के इस सेवा कार्य की हर किसी ने मुक्त कंठ प्रशंसा व सराहना करते हुए स्वागत योग्य प्रयास बताया।

थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर भाई, अपराध से की तौबाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर थानाक्षेत्र के गांव बसीकलां निवासी दो हिस्ट्रीशीटर भाइयो ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष के समक्ष भविष्य में अपराध न करने की तौबा की। शाहपुर के गांव बसीकलां निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई नसीम व नईम गले में अपने नामो की तख्ती डालकर कान पकड़कर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव के कार्यालय में उनके समक्ष प्रस्तुत हुए।
दोनों हिस्ट्रीशीटर ने थानाध्यक्ष के समक्ष हाथ जोड़कर अपराध करने से तौबा करते हुए जीवन में कभी भी अपराध न करने की कसम खाई। थानाध्यक्ष ने दोनों हिस्ट्रीशीटर को कहा कि यदि वह गैरकानूनी काम करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी और वह १५ दिन के अंदर थाने पर अपनी हाजिरी लगवाए।

 

मारपीट कर किया घायल
चरथावल।(Muzaffarnagar News) खेत मे पानी चलाने को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुटेसरा में आज सुबह खेत मे पानी चलाने को लेकर दो लोगों के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कुछ अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना घायल युवक के परिजनो को दी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनो ने घायल सुनील को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

ग्राम पंचायत कासमपुर खोला में साफ सफाई का कराया कार्य
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी जानसठ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत काशमपुर खोला में सचिव द्वारा साफ-सफाई का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव रूकमेश कुमार द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत काशमपुर खोला में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।

छपार टोल प्लाजा पर होगा धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने ईद मिलन में क्या तूफानी दौरा इस दौरान पूरकाजी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जानकारी दी के छपा टोल कर्मचारी लोकल के लोगों से मंथली कार्ड बनाने के नाम पर अवेध धंधा कर रहे हैं जिससे टोल प्लाजा के २० किलो मीटर के दायरे में अवेध धंधा चलाना चाहते है जिसको लेकर आस पास के क्षेत्रों के किसान आहत है
जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने सभी को आश्वासन देते हुए का कहां त्यौहार के बाद रणनीति बनाकर छपार टोल प्लाजा पर हो रही अवेध उगाही के खिलाफ बहुत जल्द धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अतुल अहलावत पूरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सलीम त्यागी पुरकाजी ब्लॉक महासचिव अमित कुमार पूरकाजी नगर अध्यक्ष नदीम त्यागी पुरकाजी नगर उपाध्यक्ष सलमान तोसीफ फारुकी राजबीर सिंह नसीम कमरे आलम मूसतफा सरफराज अमजद दानिश आदि मौजूद रहे

कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी कार्यालय पहुंचे नव दम्पत्ति ने लूटपाट के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि बीते दिन सिखेडा थाना क्षेत्र मे दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट व लूटपाट के आरोप के चलते परिजनो सहित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

कार्यशाला का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) परास्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० लागू किये जाने एवं अबेकस-यूपी पोर्टल के संबंध में श्रीराम कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
परास्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० लागू किये जाने एवं अबेकस-यूपी पोर्टल के संबंध में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर एवं श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से श्रीराम कॉलेज के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से सम्बद्ध जनपद सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के २०० से अधिक महाविद्यालयों के प्राचार्योध्प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रो० एच०एस०सिंह ने की। कार्यशाला में डॉ० दिनेशचन्द शर्मा, सदस्य, उ०प्र० राज्य स्टेरिंग कमैटी एनईपी-२०२० मुख्य वक्ता, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलसचिव वी०के०मोर्य मुख्य अतिथि तथा डॉ० भूपेन्द्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, डॉ० ओंकार सिंह, समन्वयक एनईपी, मुकेश त्यागी सदस्य एनईपी, डॉ० नरेश मलिक प्राचार्य चौ० छोटूराम महाविद्यालय, डॉ० सुधीर पुण्डीर प्राचार्य सनातन धर्म महाविद्यालय विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।
सर्वप्रथम श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के संस्थापक चेयरमेन डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ द्वारा सभी अतिथियों का श्रीराम कॉलेज सभागार में स्वागत करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आज की शिक्षा व्यवस्था की पुरानी सभी खामियों को हटाने का प्रयास किया गया है। नई नीति के तहत इसे उत्कृष्ट और सार्वभौमिक बनाने पर भी ध्यान दिया गया है। पहले शिक्षा नीतियों में त्रुटि का जिक्र तो किया जाता था परन्तु बदलाव नहीं आया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बदलाव आया है। विद्यार्थियों के लिए नये तरीके से डिग्री पूरी करने के मार्ग खुले है। इस नयी एजुकेशन पालिसी के तहत छात्रों के ज्ञान के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया गया है। नयी शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों को अपने विषय का चुनाव स्वयं करने का अधिकार होगा। छात्रों को पहले की तरह आर्ट्स , साइंस और कॉमर्स में से किसी एक को नहीं चुनना पड़ेगा। वो चाहे तो इन तीनो ही स्ट्रीम्स से विषय चुन सकते हैं।
मुख्य वक्ता डॉ० दिनेशचन्द शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि २०० से ज्यादा ऑनलाइन मीटिंग होने के बाद आज हम इस कार्यशाला में उपस्थित हैं। उन्होंने पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले का पाठ्यक्रम बहुत ही निम्न स्तर का है, इसलिए नए पाठ्यक्रम का निर्माण किया जाएगा और विश्वविद्यालय बाद में इस पाठ्यक्रम में संशोधन कर सकती है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में तीन वर्ष की डिग्री के प्रथम दो वर्षों में विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा और अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम में शौध का होना अनिवार्य होगा। नई शिक्षा नीति में दो विषय पाठ्यक्रम से जुड़े होंगे जबकि तीसरा विषय किसी अन्य पाठ्यक्रम से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम की प्रथम यूनिट में प्राचीन भारत के बारे में पढ़ाना अति आवश्यक होगा। इसी के साथ उन्होंने कार्यशाला के दूसरे सत्र में सभी को अबेकस-यूपी एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्र २०२१-२२ से नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए सबसे जरूरी प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है। अबेकस-यूपी के नाम से तैयार किए राज्य स्तरीय पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी प्रकार के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इस पोर्टल के माध्यम से ही उनकी डिग्रियां व अंकपत्र भी मिलेंगे। साथ ही संस्थान बदलने और पढ़ाई छोड़ देने के बाद दोबारा प्रवेश लेने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। इस प्लेटफार्म पर उच्च शिक्षा संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, उपकरणों व शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अगले शैक्षिक सत्र से प्रवेश पाने वाले छात्रों का डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा।
माँ शाकम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० एच०एस० सिंह ने कहा कि वैदिक शिक्षा गुरूकुल के अधीन थी, मुगल काल में मदरसे तक सीमित, ब्रिटिश काल में शिक्षा का विकास नहीं हुआ। आज के युग में शिक्षा बहुत आगे है। नयी शिक्षा नीति में अब छात्र अपनी भाषा में पढ़ पाएंगे और एग्जाम भी उसी भाषा में दे पाएंगे। भारत की अन्य प्राचीन भाषा जैसे संस्कृत को पढ़ने का भी ऑप्शन दिया गया है। अंग्रेजी की अनिवार्यता खघ्त्म कर दी गयी है। अब से शैक्षिक सत्र में छात्रों को तकनीकी ज्ञान देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० में विद्यार्थियों का बोझ कम करने और पढाई में उनकी रूचि बढ़ाने के लिए शिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे रटने की जगह उनकी समझ बढ़ाने पर ध्यान दिया जा सकेगा। स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ मस्तिष्क होना भी जरुरी है इसलिए पाठ्यक्रम में पढाई के साथ ही खेल-कूद, कला इत्यादि ज्ज्एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीजज्ज् को भी अनिवार्य किया गया है।
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वी०के०मौर्य ने कहा कि भविष्य में सभी कार्य ऑनलाईन होंगे इसलिए सभी को अपडेट होना जरूरी है। उन्होने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो से आवश्यक सुविधाओं की स्थापना में सहायोग करने को कहा, साथ ही मंच प्रदान करने के लिए श्रीराम कॉलेज के प्रबन्धतंत्र को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में सफल बनाने में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ० प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ० निशांत कुमार राठी, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ० आलोक गुप्ता, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ० गिरेन्द्र गौतम, निदेशक प्लानिंग एण्ड डवलपमेंट डॉ० पंकज गर्ग, डीन एकेडमिक्स डॉ० ओमवीर चौधरी, डीन मैनेजमेन्ट डॉ० पंकज कुमार, आन्तरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ० विनीत कुमार शर्मा, डॉ० मनोज धीमान, डॉ० पूजा तोमर, डॉ० सौरभ मित्तल, डॉ० रवि गौतम, रूपल मलिक, डॉ० मनोज मित्तल, पूजा रघुवंशी, गरिमा आदि का सहयोग रहा।

 

अवैध चाकू व तमंचे सहित कई दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जोगेंद्र पाल सिंह द्वारा अभियुक्त शुभम उर्फ डोली पुत्र मनोज नि0 किनौनी थाना शाहपुर मु0नगर को बुढ़ाना मोड़ से शाहपुर रोड रजवाहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त बिलाल पुत्र नज्जू नि0 फातमा मस्जिद अकरम परचून वाली गली किदवई नगर थाना कोतवाली नगर मु0नगर को बाल्मीकि बस्ती खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र स्व0 नत्थू निवासी किनोनी थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को मय घटना में प्रयुक्त फावडे के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुर्थल नम्बर ०१ एव नम्बर ०२ का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी बुढ़ाना प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुर्थल नम्बर ०१ एव नम्बर ०२ का निरीक्षण किया गया। नामांकन एवं छात्र उपस्थिति के सम्बंध में समीक्षा की गयी, प्राथमिक विद्यालय कुरथल नम्बर ०१ में दिव्यांग शौचालय नही है, इसके अतिरिक्त एक दो कक्षो में टी एल एम एवं रंगाई पुताई खराब है जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। नामांकन एव उपस्थिति हेतु नियमित अभिभावक संपर्क किये जाने हेतु निर्देश दिये गये विद्यालय में दिव्यांग शौचालय निर्माण एव शौचालय मरम्मत की आवश्यकता है जिसके लिये प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। कुरथल नम्बर ०२ का प्रांगण अत्यन्त गन्दा है, जगह जगह घास उगी है, नामांकन अत्यंत कम है, समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 वरुण कुमार मयहमरहागिण द्वारा वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र कंवरपाल कश्यप निवासी सिसोली थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त श्रवण पुत्र स्व0 सुरेश उर्फ जुण्डा निवासी बिहारगढ थाना भोपा मुजफ्फरनगर को मेन गेट ग्राम इलाहाबास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्देश त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त अंकित सैनी पुत्र रिषिपाल निवासी ककरौली मुजफ्फरनगर को ग्राम ककरौली से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्त उमरदीन पुत्र जमीन, कमालू पुत्र उमरदीन, उजैर पुत्र लतीफ निवासीगण ग्राम व थाना मन्सूरपुर व वांछित अभियुक्तगण अलताफ पुत्र शफीक, खालिद पुत्र अखलाख निवासीगण ग्राम व थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर को मन्सूरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।

हिस्ट्रीशीटर सहित दो मुठभेड़ में गिरफ्तार
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय पुलिस ने मीरापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। दो लोगो को पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगे पुलिस ने उनका पीछा किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सनव्वर पुत्र मौहब्बत निवासी कसेरवा व आसिफ पुत्र अख्तर निवासी कसेरवा बताया। आरोपी सनव्वर थाने का हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन है। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे के अलावा जिंदा व खोका कारतूस बरामद किए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध लूट, चोरी व गौकशी के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्यवाही कर चालान कर दिया।

 

शराब सहित दबोचा
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभियुक्त अमरीश पुत्र रुपराम निवासी तुगलपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को जंगल ग्राम उदयावली से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, 40 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये।

 

शहर की बिजली आपूर्ति बीस घंटे बाद हुई बहाल
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) आंधी के बाद बीते दिन करीब चार बजे ध्वस्त शहर की बिजली आपूर्ति बामुश्किल बिजली विभाग की कडी मेहनत के बाद लगभग बीस घंटे बाद जारी रही। कुछ इलाकों आपूर्ति बहाल हुई है। बाकी जगह इसे दुरूस्त करने में कर्मचारी लगे हुए हैं।
कल से अंधेरे के बीच आज पहले अलमासपुर फीडर की सप्लाई चालू की दी गई। टाउन हॉल बिजली घर से पोषित भगत सिंह रोड, आर्य पुरी, शिव चौक, अंसारी रोड एरिया की बिजली १०ः३० बजे तक चालू होने की संभावना है। सुजरू फीडर चालू है, शामली रोड पर काम चल रहा है। खालापार का पोल लगाने के लिए लेबर लगी रही। गांधी कालोनी और पचैंडा रोड पर काम कराने के प्रयास के बाद लगभग बीस घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

 

ब्लॉक दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड शाहपुर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर राम कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०१ प्रकरण प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारण कर दिया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =