वैश्विक

CM Ashok Gehlot ने कहा- करौली दंगे में मुख्य आरोपी BJP का, घटना दुर्भाग्यपूर्ण

CM Ashok Gehlot का कहना है कि बीजेपी ने राजस्थान को इलेक्शन मोड में ला खड़ा किया है। वो हिंसा फैला रहे हैं। उनका कहना था कि ये केवल जोधपुर की बात नहीं है। पूरे देश में इसी तरह का माहौल है। ये बेरोजगारी, महंगाई पर जनता के सवालों से बचने के लिए हिंसा का माहौल बना रहे हैं।

राजस्थान के जोधपुर शहर में ईद के दिन सांप्रदायिक तनाव के बाद CM Ashok Gehlot ने कहा कि करौली दंगे में मुख्य आरोपी बीजेपी का है। भाजपा हिंसा का माहौल बना रही है, क्योंकि सूबे में चुनाव लंबित हैं।

CM Ashok Gehlot ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर में हालात पर निगाह रखने के लिए करीब 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है। हालात और ना बिगड़ें इसके लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटना से समाज में शांति पर असर पड़ता है।

धर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार चेते और तुष्टिकरण की नीति से बाज आए। उन्होंने कहा कि बांरा, करौली और राजगढ़ के बाद अब मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में भी साम्प्रदायिक तनाव की घटना हुई है। राजे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिस्सा की प्रतिमा पर लगे भगवा झंडे को उतारने की घटना से स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में फैला यह मजहबी उन्माद कांग्रेस संस्कृति का परिणाम है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- जोधपुर में स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा जी की प्रतिमा से भगवा ध्वज उतारकर इस्लामिक झंडा लगाया गया और जिस तरीके से वहां हिंसा की गई, उससे साफ तौर पर यह जाहिर होता है कि कांग्रेस का तुष्टीकरण रवैया उसके डूबने का सबसे बड़ा कारण बनेगा।

ईद के दिन हुई हिंसा को लेकर जोधपुर पुलिस ने 97 लोगों को गिरफ्तार किया है। गृहराज्य मंत्री राजेन्द्र यादव ने कहा कि घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि 12-15 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fourteen =