News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जीरामजी योजना से श्रमिंकों को होगा लाभःकपिलदेव अग्रवालViksit Bharat Ji Ram Ji Yojana Kapil Dev Agarwal
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकसित भारत जी राम जी योजना से श्रमिक एवं किसान दोनों को ही लाभ होगा। सरकार द्वारा इस दिशा में आमूलचूल परिवर्तन किए गए हैं। ताकि विकसित भारत-गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण कानून 2025 का सफल क्रियान्वयन एवं उसके व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव स्पष्ट हो सकें।
  मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार में विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन सम्बन्धी विशिष्ट जानकारी हेतु आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह योजना मनरेगा का ही संशोधित स्वरूप है। उन्होने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस योजना से किसान एवं श्रमिक दोनो लाभान्वित हों। इस योजना के तहत श्रमिक को 100 दिनों के स्थान पर अब 125 दिन मजदूरी निश्चत हो सकेगी। मजदूर को मजदूरी की कमी नही रहेगी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि जब यह योजना नही थी तब भी किसान व श्रमिक के बीच आपसी तालमेल होता था। परन्तु अब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से  किसान एवं श्रमिक दोनो को लाभ मिलेगा। इसके लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान का प्रयास विशिष्ट रूप से सराहनीय है।
  मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिक का कार्य मिटटी ढुलाई, भराव, तालाब खोदने आदि तक ही सीमित था। परन्तु अब वह विकास कार्यो जैसे पंचायत घर बनाना, आॅगनवाडी केन्द्र का निर्माण, नाली, खडंजा तथा सडक निर्माण आदि कार्य शहरी क्षेत्र में भी कर सकेंगे। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस योजना में श्रमिक की मजदूरी में इजाफा कर 237 रूपये प्रतिदिन से 252 रूपये प्रतिदिन कर दी गई है। इस मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी योजना कर लेने के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा महात्मा गाॅधी के नाम से ही शुचिता से जुडे कार्यो के साथ शुरूआत की गई है।  उन्होनंे कहा कि महात्मा गंाधी शुचिता , स्वच्छता पर जोर देते थे। उन्होंने कहा कि इस योजना से श्रमिक को रोजगार तथा महिला श्रमिक का सम्मान बढेगा। इस योजना की गंाव पंचायत तक ए,बी,सी कैटेगरी तक व्यवस्था की जा रही है। ताकि इन सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो सके। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि भारत विकसित राष्ट्र बने। इसी दिशा में यह सभी प्रयास कारगर व सार्थक साबित होंगे। विकसित राष्ट्र की दिशा में प्रदेश का भी विकास होगा। इस योजना में केन्द्र व प्रदेश सरकार की संयुक्त भागीदारी होगी। जिसके चलते केन्द्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत एवं प्रदेश सरकार द्वारा 40 प्रतिशत पैसा लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में उक्त धनराशि की जरूरत नही है। उन प्रदेशों से इस योजना का धन स्थानान्तरित हो यू.पी मे लग सकेगा। यह योजना पूर्ण रूप से पारदर्शी होगी। इसमे किसी प्रकार का कोई घोटाना नही होगा। अब श्रमिकांे की बायोमैट्रिक हाजिरी लगा करेगी और आठ घन्टे के कार्यदिवस के दौरान उन्हे कभी भी चैक किया जा सकता है। वे कभी भी डयूटी छोडकर नही जा सकेंगे। श्रमिक को उसकी मजदूरी का सातवें दिन भुगतान कर दिया जायेगा। भुगतान ना होने की स्थिती में उसे ब्याज भी मिलेगा। प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बताया कि जिले के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम द्वारा बिछाई गई पेयजल आपूर्ति बन्द पडी है। अनेक गंावों मे गरीब और निर्बल वर्ग के मकानों मे शौचालयों का निर्माण भी नही हो पाया है। जिसके सम्बन्ध में पीडित लोगांे ने प्रदेश सरकार को अपने प्रतिवेदन भेजे है। इस पर मंत्री कपिलदेव ने सम्बन्धित अधिकारी को इंगित करते हुए कहा कि वे इसका संज्ञान लें और ऐसे मामलों को निस्तारित करायें।   प्रेसवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर आदि मौजूद रहे।  

 

छात्राओं ने निकाली युवा स्वदेशी रैली
रोहाना। कस्बा स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा स्वदेशी रैली का आयोजन किया गया।  इस रैली का उद्देश्य युवाओं व छात्र-छात्राओं को  स्वामी विवेकानंद के आदेशों से जोडा तथा उन्हें राष्ट्रीय विकसित व राष्ट्रीय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लेने वाले बच्चे आदित्य, अवनी, आयुषी,नंदिनी,नमिता आदि स्कूल के समस्त बच्चों ने भाग लिया।  हिमालय पब्लिक स्कूल रोहाना के प्रधानाचार्य सोनिया बालियान ने कहा है कि इस रैली का उद्देश्य देश के प्रति प्रेम और निष्ठा दिखाना है। तथा युवाओं को स्वदेशी सामान की और जागरूक करना है। स्कूल के चैयरमेन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य युवा छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदेशों पर चलने के लिए प्रेरित किया और उनको मार्गदर्शक बताया।  इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विजेंद्र सिंह, मैनेजर राजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य सोनिया बालियान,अध्यापिका हिमानी, अध्यापक बसंत, वीरेंद्र ,सागर ,दयाराम आदि उपस्थित रहे

 

 रामलीला की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप की शिकायतMuzaffarnagar News
चरथावल। क्षेत्र स्थित मैदान रामलीला की जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर श्री रामलीला समिति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समिति ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
समिति के अनुसार, मैदान रामलीला की भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह भूमि वर्षों से रामलीला मंचन, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाई जाती रही है। पत्र में कहा गया है कि यह जमीन सार्वजनिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है, इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया जा रहा है। समिति का आरोप है कि इससे न केवल रामलीला मंचन बाधित हो रहा है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है।
श्री रामलीला समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अवैध कब्जा तुरंत हटवाया जाए, निर्माण कार्य रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मैदान की चारदीवारी कराकर उसे सुरक्षित घोषित करने की भी अपील की गई है। समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

नई वीसीवी मशीन लगने से मिलेगी राहतMuzaffarnagar News
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम कुल्हेडी के बिजलीघर में लगी पुरानी वीसीवी मशीन के कारण पिछले काफ़ी दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित चल रही थी। बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को न केवल घरेलू जरूरतों में परेशानी हो रही थी, बल्कि सिंचाई और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही थी। लगातार समस्या को देखते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर समाजसेवी अहताशाम राणा कुल्हेड़ी ने विभाग से नई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। समाजसेवी की इस मांग पर विभाग ने नई वीसीवी मशीन भेज दी है। बताया गया कि अहताशाम राणा कुल्हेडी भावी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत वार्ड 12 और जे॰ई (जूनियर इंजीनियर) अरविंद कुमार यादव के अथक प्रयासों से यह मशीन बिजलीघर तक पहुँची। बिजलीघर पर अब इंस्टॉलेशन कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ तकनीकी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद मशीन को स्थापित कर दिया जाएगा, जिसके बाद कुल्हेडी समेत आसपास के क्षेत्रों में पुनः सुचारू और स्थिर विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। नई मशीन पहुँचने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या से अब राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभाग और सहयोग करने वाले व्यक्तियों के प्रति आभार जताया।

 

गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त 01 आल्टो कार बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय/विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा अभियान” के अंतर्गत रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस चांदपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम धन्धैडा की तरफ से एक संदिग्ध आल्टो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। कार सवारों द्वारा पुलिस को देखकर कार को वापस मोडकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार की घेराबन्दी कर कार में सवार एक अभियुक्त मुसलमीन पुत्र शहीद अहमद निवासी ग्राम भैंसरहेडी थाना छपार को गिरफ्तार किया गया तथा उसके अन्य 02 साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी ली गयी जिससे 20 किलो 600 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपये) बरामद किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।  प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने फरार साथियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य जाता है। हम लोग इस कार की सहायता से सस्ते दामों पर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) खरीदकर लाते हैं तथा उसे फुटकर में उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। आज भी हम लोग मेरे पास से बरामद गांजे को बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा मुझे पकड लिया गया तथा मेरे अन्य 02 साथी मौके से फरार हो गये।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  व0उ0नि0  गजेन्द्र सिंह, उ.नि. समय सिंह, है. का. पवन भाटी, क. आशीष कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

खेत के रास्ते पर बिजली पोल का भाकियू ने किया विरोधMuzaffarnagar News
चरथावल।  खेत के रास्ते में बिजली का पोल लगाये जाने के विरोध में किसान संगठन के कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर खेत के रास्ते में बाधा बने बिजली के पोल को हटवाने की मंाग की।  खेत के मुख्य रास्ते के बीचों-बीच लगा एक विद्युत पोल किसानों के लिए बाधा बन गया है, जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग ने रास्ते के बीच में बिजली का खंभा लगा दिया है। इस पोल की वजह से किसानों को अपनी फसल निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य कृषि यंत्रों का खेत तक पहुँचना मुश्किल हो गया है, जिससे तैयार फसल को मंडी तक पहुंचाने में परेशानी आ रही है। समस्या का समाधान न होने पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रधान ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया गया, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी ही फसल को घर लाने के लिए परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस पोल को रास्ते से हटाकर किनारे नहीं किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। धरने पर बैठे किसानों ने ऐलान किया है कि समस्या हल न होने की स्थिति में वे नगला राई से जिलाधिकारी  कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रधान सहित ग्राम नगला राई के वासिफ, इमरान, गुफरान, शाहिद और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

जयंती पर  श्रद्धासुमन अर्पित किये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत तिब्बत सहयोग मंच मुज़फ्फरनगर इकाई ने विश्व के युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर स्वामी जी की विशाल प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किये एवं वन्देमातरम गायन किया स जिसमें युवा शक्ति भी सम्मलित हुई स आपकी जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है सभी उपस्थित लोगों ने स्वामी जी का जन्मदिन हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया स इस अवसर पर डॉ वंदना शर्मा ज़िलाध्यक्षा महिला विभाग ने कहा की युवा शक्ति राष्ट्र का भविष्य ही नहीं अपितु वर्तमान की ऊर्जा है जिसे हमें राष्ट्र के सार्वभौमिक निर्माण एवं विकास में लगाना चाहिए स जिला मंत्री सीए अश्विनी वर्मा ने अपने ओज पूर्ण वक्तव में संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी दी एवं राष्ट्रीय निर्देश मिलने पर नगर में विशाल कैलाश मानसरोवर मुक्ति यात्रा का आयोजन करने का आव्हान किया स जिसका उद्देश्य जनमानस को धूर्त चीन की  विघ्नटनकारी नीतियों से अवगत करा, जागरूकता एवं जनचेतना जागृत करना है स जिला महामंत्री विष्णु स्वरुप अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों से मंच के कार्यों में मनोयोग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया स युवा अध्यक्ष-अतिन संगल ने तिब्बत की आजादी, देश की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मंच के संकल्प को याद दिलाया। इस अवसर पर एड. संदीप दास-प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ प्रांत मेरठ, अतिन संगल-युवा जिलाध्यक्ष , एड अभिषेक वर्मा युवा जिला महामंत्री , मनोज पंचाल,अतिक्ष संगल, कृष गोयल, अवनीश गोयल-संयोजक जिला प्रकृति संरक्षण , हरीश उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा। इस सुअवसर पर राष्ट्र गान के साथ सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।

 

शातिर को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित एक शातिर गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद मुजफ्फनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग में वांछित 01 शातिर अंकित कुमार पुत्र धर्मपाल नि0 ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर को अस्पताल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभिय़ुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

वारंटी अभियुक्त को दबोचा
जानसठ। रामराज थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त खलील उर्फ सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया, जो पुट्टी इब्राहिमपुर गांव का निवासी है। वह एक मुकदमे में न्यायालय से गैरहाजिर चल रहा था। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ रूपाली राय के निर्देश पर चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के तहत की गई। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर खलील उर्फ सागर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में जय सिंह नागर भी शामिल थे। थाना प्रभारी निरीक्षक यादव ने आगे बताया कि आरोपी काफी समय से मुजफ्फरनगर न्यायालय में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बूथों का औचक निरीक्षण कर आवश्क दिशा-निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा ने बूथ पर पहंुचं कर औचक निरीक्षण किया तथा मतदाता सूची दुरूस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस दौरान कई बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

 

स्वामी विवेकानंद को याद
मुजफ्फरनगर। आचार्यकुल  के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जयंति पर सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  
  इस अवसर पर राष्ट्रीय आचार्य कुल के सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सीतारण, बोहरन लाल, रेणुका जैमिनी, दीपाली कौशिक, शुभम वत्स, लक्ष्मी वत्स, महेन्द्र सिंह, विनोद चैहान, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

 

राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में भारतीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय की आचार्या श्रीमती रेशु सैनी जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों एवं युवाओं के प्रति उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए पथ-प्रदर्शक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती दुर्गेश नंदिनी कौशिक जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप-प्रबंधक आदरणीय डॉ. पी.के. श्रीवास्तव जी (डीन, मॉं शाकुम्बरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके मार्ग पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी ने विद्यालय परिवार की ओर से स्वामी विवेकानंद को शत-शत नमन करते हुए सभी से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे वातावरण पूर्णतः प्रेरणादायी एवं अनुशासित बना रहा।

 

सौहार्द फाउंडेशन ने बांटी रजाई
खतौली। सौहार्द सोशल एवं एजुकेशनल फाउंडेशन ने कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक रजाई वितरण समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन के मुख्यालय पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जरूरतमंद, असहाय और निर्धन परिवारों को निःशुल्क रजाइयां और गद्दे वितरित किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को शीत लहर से बचाना था। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक और पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही संस्था का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में किसी जरूरतमंद को राहत पहुँचाना सच्ची मानवीय सेवा है। सौहार्द सोशल एवं एजुकेशनल फाउंडेशन विगत कई वर्षों से शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और मानवीय सहायता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस समारोह में स्थानीय समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मास्टर शाहिद, अमजद सैफ़ी, आसिफ कैफ़ी, अरविंद चपराना, सलमान ज़ाद, अब्दुल मालिक अंसारी, डॉ शहादत, नौशाद सैफी, डॉ महमूद हसन और डॉ शुभम कुमार का विशेष योगदान रहा।

 

एसडीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
जानसठ। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार भारती ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें एसडीएम ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पारिवारिक विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। एसडीएम राजकुमार भारती ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का विशेष संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को बार-बार बुलाने की बजाय मौके पर ही जांच कर समस्या का समाधान किया जाए। यदि किसी मामले में जांच आवश्यक हो, तो उसकी समय-सीमा तय कर संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें। एसडीएम राजकुमार भारती ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में टालमटोल या लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। एसडीएम की सक्रियता और स्पष्ट निर्देशों से फरियादियों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

 

बुढ़ाना एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें
बुढ़ाना। बुढ़ाना की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अपूर्वा यादव ने अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
 जन सुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास और प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एसडीएम अपूर्वा यादव ने इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। एसडीएम अपूर्वा यादव ने चेतावनी दी कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों को यह भी आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

मुज़फ़्फरनगर के उभरते क्रिकेटर विराट ‘चौधरी’ का प्रदेश की अंडर-14 टीम में चयनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जनपद मुज़फ़्फरनगर के उभरते युवा क्रिकेटर विराट ‘चौधरी’ ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विराट का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में किया गया है, जो आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रतिभाग करेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की टीम पिछली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की विजेता रही थी।
टीम की घोषणा रविवार को कानपुर में तीन दिवसीय चयन शिविर के उपरांत की गई। इसी के साथ जनपद के एक और नाम ने भी उपलब्धि हासिल की है. मुज़फ़्फरनगर के विकास राठी को टीम का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया है। मुज़फ़्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की चयनित टीम कल लखनऊ से इंदौर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि विराट के चयन से जिले के क्रिकेटरों में उत्साह का माहौल है।
विराट ‘चौधरी’,  टीम में एक बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है। उनके पिता विकास चैधरी स्वयं मुज़फ़्फरनगर के वरिष्ठ क्रिकेटर रहे हैं और मूल रूप से ग्राम किनोनी के निवासी हैं। विराट वर्तमान में जिला स्टेडियम में कोच अंकुर से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विराट के चयन पर मुज़फ़्फरनगर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, चेयरमैन भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, तथा खेल जगत से जुड़े वरिष्ठ सदस्य संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चैधरी, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, रोहन त्यागी, विनीत आदि ने विराट को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विराट चैधरी के चयन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। जिलावासियों को उम्मीद है कि विराट आगामी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश को पुनः चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

हुसैनाबाद के युवक का अग्निवीर जीडी में चयन
ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, गांव में खुशी का माहौल
बुढ़ाना। हुसैनाबाद भनबाडा निवासी डॉ. उबेद कुमार के पुत्र अंकुश कुमार का अग्निवीर जीडी में चयन हो गया है। उनके चयन की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और युवाओं ने अंकुश का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि अंकुश एक मेहनती युवक है। पिछले साल भी वह कुछ अंकों से चयन से चूक गया था, लेकिन उसने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करता रहा। अंकुश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन उनके चयन से गांव के अन्य युवाओं को प्रेरणा मिली है।
इस अवसर पर अरमान ने कहा कि अंकुश के चयन से उन्हें ऊर्जा मिली है और वे भी और अधिक मेहनत करेंगे। इस दौरान डॉ. अफजाल, अरमान, शाहनवाज, नईम, आकिब, इरशाद (सामाजिक कार्यकर्ता), मास्टर इस्माईल, गुफरान प्रधान जी, बाबा हनीफ (सरपंच), मनोज कुमार, रवि कुमार, अंकित, अजीत कुमार और डॉ. बिन्दर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

तीन दिवसीय द आर्ट ऑफ़ लिविंग- हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर पब्लिक स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग शाखा की ओर से तीन दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक डॉक्टर नीलम राय धर्मपत्नी एसएसपी मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ,मिसेज निवेदिता धर्मपत्नी एसपी ट्रैफिक मुजफ्फरनगर अतुल कुमार चैबे, स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी, स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी, अतुल कुमार बालियान, डॉ राजीव द्वारा मां सरस्वती तथा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की वंदना के साथ किया गया ।इस कार्यक्रम के तहत  योग, ध्यान, सुदर्शन प्रक्रियाओं के माध्यम से जीवन जीने की कला का व्यवहारिक ज्ञान सिखाया गया। रोग मुक्त शरीर, तनाव मुक्त मन, कंपन मुक्त श्वास, हिंसा व नशा मुक्त समाज के साथ-साथ ही भोजन लेने के तरीको की जानकारी दी गई। प्रशक्षिक नीलम राय ने कहा कि आर्ट आफॅ लिविंग के संस्थापक पूज्य गुरू रवि शंकर जी महाराज के सानध्यि में करोड़ों लोगों को योग, प्रणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया सिखाया जा रहा है। आर्ट आफॅ लिविंग की स्थापना 1981 में श्री श्री रवि शंकर जी महाराज द्वारा कराया गया था। वर्तमान में बहुत  से देशों में संस्था लोगों को सांस लेने की तकनीक, ध्यान और योग पर आधारित कई तनाव उन्मूलन और आत्म विकास कार्यक्रम चला रही है। हमारी संस्था शरीर और मन को जोड़ती है। यह एक तनाव मुक्त और पूर्ण जीवन का रहस्य रखता है। स्कूल प्रबंधक अनघ सिंघल जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि- दैनिक जीवन की भागदौड और तनाव से अपने आप को मुक्त करने के लिए योग और सुदर्शन क्रिया बहुत ही हितकारी है। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने उपस्थित सभी गण मान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेट करते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा प्रज्ञा सिंधी, शिखा ठाकुर, राखी पाल दीपक मलिक, विशांक त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eight =