समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर में डिस्पोजल सामग्री बनाने की फैक्ट्री में लाखों का सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली में रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में लगी मशीन के तीन मोटर चोरी कर लिए। फैक्ट्री मालिक खुशहाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी फैक्ट्री में कार्य चल रहा था। उसी के दौरान चोरों ने देर रात को ताला तोड़कर फैक्ट्री से मशीन के तीन मोटर व इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिया मौके पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
पीड़ित खुशहाल ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में 3 मशीनों के मोटर व इनवर्टर बैटरी देर रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो उसने देखा कि फैक्ट्री के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और फैक्ट्री में लगी मशीनों के मोटर और इनवर्टर बैटरी भी चोरी है। उन्होंने बताया कि पता चलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
वारंटी को पकडा
खतौलीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मशकूर अली त्यागी द्वारा एक वारण्टी अभि० विक्की उर्फ विकास पुत्र सूरज निवासी ग्राम तिगाई थाना खतौली को गिरफ्तार किया।
पुलिस से आशिक मिजाज मनचले को दबोचा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शाहपुर पुलिस ने आज एक मनचले आशिक को पकडा। एसएसपी विनीत जयसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने मनचले आशिकों पर कसी नकेल।
शाहपुर पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले आशिक को किया गिरफ्तार। शाहपुर पुलिस ने मनचले आशिक शादाब पुत्र साजिद शाहपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
महाराज अजमीढ देव जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सोनार समाज ने दक्षिणी कृष्णापुरी में नन्दकिषोर वर्मा के आवास पर महाराज अजमीढ देव जयन्ती धूमधाम से मनायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा ने की तथा संचालन राधेलाल वर्मा ने किया। यज्ञ हवन के उपरान्त अध्यक्ष पवन वर्मा,उमेषचन्द वर्मा, कंवरपाल वर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, रोशनलाल वर्मा व अन्य समाज के लोगों ने महाराज अजमीढ देव जी के बताये गये रास्ते पर चलने का आहवान किया। कार्यक्रम में होतीलाल षर्मा एड0 व पूर्व जिला बार संघ के सचिव अरूण षर्मा एडवोकेट उपस्थित हुए। नन्दकिशोर वर्मा व अध्यक्ष पवन वर्मा ने उनको सम्मानित किया। बुर्जुग नन्दकिशोर वर्मा को समाज के लोगों ने पगडी व माला पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने समाज को शिक्षित करने का पर बल दिया। सभी ने महाराज अजमीढ देव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। मौके पर कंवरपाल वर्मा, सुभाष वर्मा नल वाले, श्यामसुन्दर वर्मा, शिवकुमार वर्मा, महेश वर्मा, जयभगवान वर्मा, मोहनलाल वर्मा, राजीव वर्मा नगरपालिका, सुनील वर्मा, ओमपाल वर्मा, जनेष्वर वर्मा पटवारी, पवन वर्मा बैंक वाले आदि मौजूद थे।
जन्मोत्सव पर कीर्तन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष पर महर्षि बाल्मीकि मंदिर रुड़की रोड पर भगवती मां के कीर्तन का आयोजन भाजपा नेता सागर बाल्मिकी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया,इस दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अमित रावल,मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल,महामंत्री पिछड़ा मोर्चा भाजपा मनोज पांचाल द्वारा महर्षि वाल्मीकि एवं माता रानी के चरणों में नमन करते हुए उपस्थित बाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक सागर बाल्मीकि एवं पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों को महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर सौरभ मित्तल सहित अनेकों सम्मानित गण उपस्थित रहे
भव्य जागरण का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मौहल्ला बंजारान में माता जी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। माता की ज्योत को देवबंद से लाया गया था। जागरण का शुभारम्भ प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने माता की ज्योत प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरण में अपना सहयोग देने वाले युवाओं के प्रयासों की जमकर सराहना की।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि के समय शहर के मौहल्ला बंजारान में माता रानी का जागरण किया गया। जागरण के लिये युवा टीम द्वारा माता की ज्योत के देवबंद से लाया गया था। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने माता की ज्योत प्रज्जवलित कर जागरण का शुभारम्भ कराया, जबकि अभिनय कश्यप ने सपत्नीक नवग्रह पूजन किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने जागरण कराने वाली युवा टीम के प्रयासों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह इन युवाओं को मिले संस्कारों का ही परिणाम है कि उनकी इच्छा माता का जागरण कराने की हुई और उन्होंने अथक प्रयास करके माता रानी का जागरण कराया। जागरण के लिये युवा टीम द्वारा माता की ज्योत देवबंद से लाई गई। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिये उनका उत्साहर्द्धन किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा अभिनय कश्यप, निशांत कश्यप, लक्ष्य कश्यप, राजन कश्यप, रवि कश्यप, अंकित कश्यप, नितिन कश्यप और संयुक्त समाजसेवी टीम से के.पी. चौधरी, योगेंद्र कुमार, मुन्ना, नवीन कश्यप, मुन्नू कश्यप, राजेंद्र कश्यप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी श्रद्धालुओं ने पूरी रात रिमझिम फुहारों के बीच माता का गुणगान किया।
पालिका में कार्यरत कर्मचारियों के किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में पालिका में कार्यरत महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित। जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर्व पर सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह के अवसर पर नगर पालिका मुजफ्फरनगर में कार्यरत पुरुष एवं महिला सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी इक्विपमेंट्स एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सफाई मित्र नगरपालिका के अभिन्न अंग होते हैं इनके ऊपर समस्त क्षेत्र की साफ सफाई की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, जिसका कर्मचारियों द्वारा पूर्ण मनोभाव से अपना दायित्व निभाया जाता है तथा नगरपालिका भी कर्मचारियों के हित में पूर्ण रूप से सहयोगी है
हादसे में मासूम की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घर से बाहर निकालते ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। रविवार को हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति अपने घर से ट्रैक्टर बाहर निकाल रहा था। चालक का मासूम बेटा अचानक ट्रैक्टर के पीछे आ गया। ढाल होने के कारण ट्रैक्टर रुक न सका और गंभीर घायल होने पर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिवार में मातम छा गया।
ट्रैक्टर घर से निकालते समय की घटना-थाना चरथावल के गांव कुटेसरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व प्रधान ताजीम के अनुसार गांव निवासी फरमान घर से ट्रैक्टर बैक करके निकाल रहा था। गैलरी से बैक करके निकालते समय ढाल होने के कारण ट्रैक्टर पीछे की और तेजी से खिसक गया। जिस कारण अचानक पीछे आया 3 साल का मासूम अहमद पुत्र फरमान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फरमान ने ट्रैक्टर पर ब्रेक लगाए लेकिन ढाल होने के कारण ट्रैक्टर रुक न सका। जिसके चलते गंभीर घायल होने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना किये बिना मासूम का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हादसा तब हुआ जब मासूम अहमद घर में खेल रहा था। ट्रैक्टर घर से बाहर निकालते समय वह पीछे से आ गया।
सड़क हादसे में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह हादसा हो गया। चरथावल क्षेत्र में रोनीहरजीपुर गांव के सामने बिरालसी की ओर से आ रही कार ने विपरीत दिशा की ओर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार २ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर लगने के बाद कार भी पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
भाकियू मंडल अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने बताया, चरथावल-थानाभवन मार्ग पर बिरालसी की ओर से कार आ रही थी। विपरीत दिशा से बाइक आ रही थी। रोनी हरजीपुर गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में बाइक में फंसने के बाद घसीटते हुए चली गई। जिसके बाद कार भी पलट गई।
इस दौरान बाइक सवार २ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी पहचान कर्मजीत (४८) बाबूपुर देवबंद और जयपाल निवासी शेखुपुरा जड़ौदा के रूप में हुई। जबकि कार सवार एक महिला भी घायल हुई।
सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। टक्कर के चलते बाइक टुकड़ो में बट गई। विकास शर्मा ने बताया कि मौके पर जमा लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की। एसएचओ राकेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
शातिर वांरटी को दबोचा
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण व प्र०नि० राकेश कुमार के थाना सिखेडा मु०नगर के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान वारंटी/वाछिंत के अर्न्तगत वारंटी अभि० को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। गिर० वारंटी अभियुक्त को समय से मा०न्यायालय पेश किया जायेगा। गिरफ्तार कर्ता (पुलिस टीम) में उ०नि० लोकेश कुमार गौतम, का० धर्मेन्द्र सिंह, का० राहुल कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे।
बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मुजफ्फरनगर शाखा की आम सभा बैठक जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष डॉ राकेश कुमार और डॉ आभा आत्रे के सानिध्य में गुप्ता रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में राज्य स्तरीय संघ चुनाव शाखा लखनऊ के आगामी चुनाव २८ नवंबर को होना तय हुआ है, जिस हेतु डॉ लोकेश गुप्ता व डॉ दिव्या वर्मा को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। स्थानीय शाखा का कार्यकाल सर्वसम्मति से आगामी १ वर्ष के लिए विस्तार हेतु पारित किया गया तथा डॉ नवनीत बंसल अध्यक्ष व डॉ विनीत कौशिक सचिव पद पर सुशोभित रहेंगे। बैठक में स्थानीय समस्याओं से मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर व सीएमएस जिला अस्पताल पुरुष व महिला को अवगत कराया गया। तत्पश्चात जिले से स्थानांतरित १९ चिकित्सा अधिकारियों की विदाई व नवागंतुक १३ अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, सीएमएस पुरुष जिला चिकित्सालय डॉ राकेश, महिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ आभा आत्रे, अध्यक्ष डॉ नवनीत बंसल, सचिव डॉ विनीत कौशिक, डॉक्टर सुशांत, डॉक्टर किशोर आहूजा, डॉ दिव्या वर्मा, डॉ अनीता सिंह, डॉक्टर महक सिंह, डॉक्टर मोहित सैनी, डॉक्टर लोकेश गुप्ता, डॉक्टर योगेंद्र तिरखा, डॉक्टर संजीव गुप्ता, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉक्टर अवनीश कुमार, डॉक्टर सतीश कुमार, डॉक्टर मशकूर आलम, डॉक्टर आस्था खोकर आदि मौजूद रहे।।
सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय पेंशनर्स मंच के महासचिव हरि मोहन शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि भारतीय पैंशनर्स मंच सम्बद्ध, भारत पैंशनर्स समाज एवम सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी के सामूहिक सौजन्य से राष्ट्रीय अमृतकाल महोत्सव बेला वर्ष में 75 वर्ष से अधिक आयु के पैंशनर एवम वरिष्ठ सीनियर सिटीजन का सम्मान समारोह आज 9 अक्टूबर 2022 को गांधी कालोनी बारात घर, पचैण्डा रोड पर आयोजित किया गया। इस समारोह में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त दीप प्रज्वलित चुन्नी लाल, जनार्दन शर्मा, सेवा निवृत प्रवर अधीक्षक डाक हंसराज माही,सेवा निवृत्त सहायक रेलवे निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव सचिव, आयकर कर्मचारी महासंघ सुधीर शर्मा, प्रमोद अरोरा उपाध्यक्ष, अनिल सोबती सचिव, सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन शर्मा, सेवा निवृत्त एसएसपी डाक विभाग द्वारा की गई। मुख्य अतिथि एस.के.शर्मा, सेवा निवृत्त आयकर विभाग आयकर विभाग, विजेन्द्र, प्रवर अधीक्षक, डाकघर, राधेश्याम शर्मा, अधीक्षक रेलवे डाक सेवा व्यवस्था, सहारनपुर एवं राहुल शर्मा, सेवा निवृत्त, एसएसपी डाक रहे। अमिताभ श्रीवास्तव, सचिव आयकर कर्मचारी महासंघ, मुजफ्फरनगर परिक्षेत्र के द्वारा पैंशनर के माध्यम से सरकार से मुख्य तीन सूत्रीय मांग की गई। जिसमें वर्ष 2004 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मियो के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाल किये जाने, 18 माह के बकाया मंहगाई भत्ते की मांग एवं मुजफ्फरनगर जिले में सीजीएचएस डिस्पेन्सरी वैलनेस सैन्टर खुलवाये जाने की मांग की। इन तीन मांगो का सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वागत किया। हंसराज माही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत पेंशनर्स समाज द्वारा पेंशनर्स की राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत करते हुए समाधान करान का सभी पेंशनर्स को आश्वासन दिया। हरिदेव गुप्ता, विश्म्भर नाथ, जय सिंह, कंवलजीज रान्याल, खुर्शीद आलम, कुबेर चन्द्र अग्रवाल, माधोराम गर्ग, राजेश्वर प्रसाद शर्मा, सीनियर सिटिजन सोसायटी से अमर लाल धमीजा, चुन्नीलाल सुनेजा, देवी सिंह वर्मा, जगदीश लाल बाधवा, बलदेव राज वाधवा, खैराती लाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान हरिमोहन शर्मा ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के पेंशनर्स की समस्याओं को संकलित कर ज्ञापन के माध्यम केन्द्र एवं राज्य सरकार से समाधान कराने हेतु आश्वासन दिया। केन्द्र एवं राज्य सरकार से अनुमानित 200 सेवा निवृत्त साथियों ने इस सम्मान समारोह मे उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भगवान वाल्मीकि के चित्र परअखिल भारत हिंदू महासभा ने किये पुष्प अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामायण के रचयिता, त्रिलोकी,भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा परिवार द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब आम नागरिकों द्वारा माता सीता के बारे में बेवजह का सवाल उठाया तब प्रभु श्री राम ने माता सीता का त्याग कर अयोध्या से निकाल दिया था तब भगवान वाल्मीकि ने माता सीता के चरित्र को पहचानते हुए माता सीता को अपने आश्रम में जगह दी थी ऐसे ज्ञानी ऐसे जगद्गुरु भगवान वाल्मीकि के श्री चरणों में वंदन करते हुए उनके द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान कियाध्इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ,राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अरुण चौधरी,मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला प्रभारी मनोज चौहान. युवा जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार. रविंद्र सैनी. जिला सचिव कुलदीप कुमार,जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा. जिला सचिव प्रदीप कोरी,युवा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, राहुल पाल ,अर्जुन पाल, मुकेश कश्यप, अमित पाल, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
मासूम घर से लापता
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) घर के बाहर खेल रहा 11 वर्षीय बालक अचानक कहीं लापता हो गया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित मदनी स्कूल के पास रहने वाला करीब 11 वर्षीय बालक साकिब पुत्र बाबू निवासी निवासी लडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा बीती देर शाम कुछ बच्चों के साथ खेलते वक्त अचानक कहीं लापता हो गया। बच्चे के परिजनो ने पहले तो उसे इधर-उधर ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब वह आसपास नजर नही आया तो बालक के परिजनो ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर भागदौड शुरू की।
साइबर हैल्प सैन्टर ने रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धोखाधडी कर आवेदिका/पीड़िता के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये ७०,०००- रुपये साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस कराये।
आवेदिका सोनिया चौहान निवासी बामनहेड़ी, मुजफ्फरनगर ने साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परीचित बनकर आवेदिका के बैंक खाते से ७०,०००-रुपये की धोखाधड़ी की गयी थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में साइबर हेल्प सेन्टर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त प्रकरण में बिल डेक्स एंव सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा आवेदिका सोनिया चौहान उपरोक्त के खाते से निकाले गये ७०,०००- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि पीडिता/आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराये गये ।
े बैटरे चोरी किए
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने डिस्पोजल बर्तन बनाने की फैक्ट्री मे लगी मशीन से तीन मोटर व इनवर्टर बैटरे चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार गांव बझेढी निवासी मौ.खुशहाल पुत्र सलीम अहमद की गांव बागोवाली-सिसौना के बीच डिस्पोजल बर्तनन बनाने की फैक्ट्री है। बताया जाता है कि बीती देर रात फैक्ट्री मे घुसे कुछ अज्ञात चोरों ने मशीनो पर लगी मोटर आदि चोरी कर लिए। फैक्ट्री स्वामी ने पुलिस को तहरीर देते हए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच पडताल व छानबीन मे जुट गई है।
वेस्ट बंगाल में अलावलपुर के युवक ने किया सुसाइड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव अलावलपुर निवासी एक युवक ने पश्चिम बंगाल में सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसका शव लाने के लिए रवाना हो गए। मृतक युवक कई वर्ष से पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के तारकेश्वर में वेल्डिंग का काम करता था। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
युवक की मौत से परिवार में मातम
थाना चरथावल क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी १८ वर्षीय युवक गौरव सैनी पुत्र स्व. संदीप सैनी काफी दिनों से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर कस्बा के समीप केपीएस एग्रो फूड्स कंपनी में वेल्डिंग का काम कर रहा था। शनिवार को वह अपने कमरे में मृत पाया गया। स्वज को मिली सूचना के अनुसार गौरव सैनी ने सुसाइड किया है।
युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग स्थानीय थाना पुलिस को मामले की सूचना देकर शव लेने के लिए हुगली रवाना हो गए। चरथावल थाना पुलिस के अनुसार शव लाने के लिए कागजात तैयार कर मृतक के स्वजन को दिये गए हैं। फिलहाल सुसाइड के कारणों की जानकारी नही मिली है।


