News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

निर्माणाधीन मकान को चोरों ने खंगालाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में नए मकान बनाने वाले लोग हों जाएँ सावधान, नए मकानों से विधुत तारों की चोरी करने वाला गिरोह पूरी तरह शक्रिय नए मकानों और कोठियों को अज्ञात चोर बनाते है निशाना अकेले नई मंडी थाना क्षेत्र की कई पॉश कालोनियों को अज्ञात चोर बना चुके निशाना, जानसठ रोड पर स्थित विष्णु विहार ,सुरेन्द्र नगर सहित कई कालोनियो को निशाना बना चुके अज्ञात चोरो ने अब गोकुल सिटी में दी है दस्तक। शहर के हाईवे जानसठ रोड पर स्थित नई बस रही कॉलोनी गोकुल सिटी में अज्ञात चोरो ने बन रहे नए मकान में एक लाख कीमत से ज्यादा के विधुत तारों सहित अन्य उपकरणों की चोरी कर फैला दी सनसनी पीड़ित को तब पता चला जब वे नए मकान को देखने पहुंचे। बड़ी बात चारों तरफ से कवर्ड होने के साथ ही मुख्य गेट पर रहते है २४ सौ घण्टे सिक्योरटी गार्ड बावजूद इसके अज्ञात चोर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से हुए फरार। पीड़ित एटमपाल ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर बताया की जानसठ रोड पर स्थित गोकुल सिटी में अज्ञात चोरो द्वारा उनके बन रहे मकान से फिटिंग हुआ विधुत तार दिनांक १६,१७ की रात्रि को चोरी कर लिया यहां अज्ञात चोर एक लाख कीमत से अधिक का तार व् अन्य विधुत सामान चोरी कर ले गए हमे घटना का उस वक्त पता चला जब हम अपने मकान को देखने पहुंचे। पीड़ित ने नई मंडी पुलिस से गुहार लगाते हुए मांग की है की एक तो हमारा तार व् अन्य सामान अज्ञात चोरो को पकड़कर बरामद किया जाये वहीं दूसरी तरफ अज्ञात चोरो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाये ताकि वे भविष्य में इस तरह का दुःसाहस न कर पाये । बड़ा सवाल कि आखिर जनपद मुजफ्फरनगर के चारों तरफ नई कॉलोनियों में बन रहे नए मकानों में ही आखिर अज्ञात बदमाश इस तरह चोरी की घटनाओं को क्यों अंजाम दे रहे हैं । पुलिस को चाहिए कि इसमें जांच पड़ताल कर ऐसे चोरों की गिरफ्तारी की जाए जो इस तरह शहर के बाहरी छोरों पर बन रही कॉलोनियों में स्थित नए भवनों में ही इस तरह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ज्ञात रहे पहले भी नई मंडी थाना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में इसी तरह चोरी की वारदातें हो चुकी है हालांकि एक दो बार पुलिस इस तरह की घटना का खुलासा भी कर चुकी है लेकिन आखिर कॉलोनियों के सिक्योरिटी गार्ड, व अन्य लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है । कि इस तरह अज्ञात लोगों/व्यक्तियों को वे अपने कॉलोनियों में क्यों आने दे रहे है शहर की जनता और नए भवन बनाने वालों को भी खुद थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।।

 

पटाखा फैक्ट्री चलाते दबोचा, अवैध पटाखे बरामदMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त की जहां ०१ अभियुक्त गिरफ्तार किया। कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की। अपराधियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व प्र०नि० रविन्द्र सिंह थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को बंद पड़ी फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद की गयी।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जी रही है । पूछताछ के दौरान प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे पास जो पटाखे बनाने का लाईसेन्स था उसकी वैधता अवधि समाप्त हो चघ्ुकी है, मैने लाईसेन्स के नवीनीकरण हेतु प्रार्थना पत्र दिया हुआ है लेकिन अभी तक लाईसेन्स का नवीकरण नही हो सका है। दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत मै बिना लाईसेन्स के पटाखे बनाकर लाभ अर्जित करना चाहता था। गिरफ्तार अभियुक्त.चांद मौहम्मद पुत्र आश मौहम्मद निवासी मौ० दरबार कस्बा व थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से अर्ध निर्मित अनार बम १६ बण्डल ( प्रत्येक बण्डल में ८० पीस) कुल १२८० पीस, पूर्ण निर्मित अनार ३९५ पीस, खाली अनार बम १२ बण्डल ( प्रत्येक में ८० पीस) कुल ९६० पीस, १३५ किलोग्राम गत्ता(विभिन्न साइज), १.२किलोग्राम कागज पाईप, ०७ किलोग्राम रैपर, नाल से छोडे जाने वाले आतिश वाजी गोले २५० पीस अनार व बम में प्रयुक्त होने वाली बत्ती १० बण्डल ( प्रत्येक में १५० पीस) कुल १५०० बत्ती, एक कट्टे में रखा बारुद (अनार व बम में प्रयोग होने वाला पाउड़र), पटाखे बनाने के उकरण में अनार व पटाखो को ठोकने की लोहे की छोटी-२ अलग तरह छोटी-२ रोड तथा ०५ लकड़ी के विभिन्न सेप व साईज बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय यादव, है०का० नीरज त्यागी, का० गजेन्द्र, का० योगेश, का० रविकान्त, का० सोनू थाना बुढाना शामिल रहे।

 

नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य एवं पुलिस प्रशासन के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने तहसील सदर के ग्राम भैंसारेडी में खोया निर्माण इकाइयों पर कार्यवाही करते हुए, कुल ०७ नमूने संगृहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी परमानंद झा, सहायक आयुक्त खाद्य डॉ० चमन लाल एवं पुलिस प्रशासन के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने तहसील सदर के ग्राम भैंसारेडी में खोया निर्माण इकाइयों पर कार्यवाही करते हुए कुल ०७ नमूने संगृहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। तथा अनहाइजीनिक कंडीशन में तैयार हो रहे लगभग ३० से ४० कुंटल खोया को जब्त करते हुए उसका नष्टीकरण कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ने यह भी अवगत कराया की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई संपादित की जाएगी। संगृहीत नमूनों का विवरण निम्नानुसार हैः-मांगा पुत्र ओमपाल….खोया एवं मिल्क पाउडर, अतीकुर्रहमान पुत्र हिबजुलरहमन……खोया एवं वनस्पति, अली नवाज पुत्र इरशाद…..खोया एवं मिल्क पाउडर, नौशाद पुत्र इस्लाम…..खोया।

 

संक्रामक रोगों से बचाव को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए संक्रामक रोगों के विषय पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत छात्रध्छात्राओं को जागरूक करने के लिए संक्रामक रोगों के विषय पर चर्चा की गयी। विशेष संचारी रोग अभियान के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल रेई मे छात्रध्छात्राओं को जागरूक करने के लिए संक्रामक रोगों के विषय पर चर्चा की गयी व छात्रों ने अपने विचार रखे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुज्जफरनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राजकीय हाईस्कूल तेजलहेडा मुजफ्फरनगर में संचारी रोगों एवं उनसे बचाव के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गयी।

 

पटाखे व उपकरणों सहित दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर(Muzaffarnagar News) । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त किया जहां ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से लगभग ०१ लाख रुपये कीमत के पटाखों सहित भारी मात्रा में पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद। अपराधियों की धरपकड़ हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०३ अभियुक्तगण को अभियुक्त इलियास के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग ०१ लाख रुपये कीमत के पटाखे तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद की गयी। पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बिना लाइसेंस घर पर ही भिन्न-भिन्न प्रकार के पटाखे बनाकर दिपावली पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जी रही है। गिरफ्तार अभियुक्त इलियास पुत्र सगीर निवासी पलड़ा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, परवेज पुत्र मुन्ना निवासी उपरोक्त, नईम पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त।
जिनके कब्जे से ४२.७ किलोग्राम सुतली पटाखे, १४.६ किलोग्राम छोटे पटाखे, ६.४ किलोग्राम तबीजी कागजी पटाखे, ४२ किलोग्राम सुतली पटाखे(अधबने), २०.३ किलोग्राम नली पटाखे(अधबने), ०९ किलोग्राम अनार(अधबने), १४.८ किलोग्राम नली, ३९.१५ किलोग्राम सुतली, ११.४ किलोग्राम पटाखे का रैपर, ०३ किलोग्राम पाउडर, ३.९ किलोग्राम बत्ती,१.१८ किलोग्राम पटाखे के ऊपर लगने वाली पन्नी, पटाखे रखने के डिब्बे,टेप, ०२ मशीन टेप लगाने की, सूजा आदि। गिरफ्तार अभियुक्त उ०नि० विजयपाल सिंह, का० सचिन कुमार, का० विजय कुमार, का० प्रेम सिंह, का० निरोत्तम सिंह, का० अमित कुमार , का० मोहित सिरोही, का० पुष्पेन्द्र शर्मा थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बंधुआ श्रम शिकायत से पीड़ित खतौली तहसील के भट्टा मालिक ने ईट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसडीएम खतौली जीत सिंह राय से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया।
प्रमोद कुमार ने उप जिलाधिकारी को बताया कि बदनियति के तहत कुछ तथाकथित श्रमिकों द्वारा धारा -१६ बंधुआ अवमुक्त अधिनियम १९७६ को आधार बनाकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में बंधक बनाए जाने की शिकायत करते हैं और जिसका संज्ञान लेते हुए माननीय आयोग द्वारा संबंधित श्रमिकों के पक्ष में बंधुआ श्रम प्रथा उन्मूलन अधिनियम १९७६ के अंतर्गत प्रमाण पत्र जारी कर जिला स्तर पर श्रम विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु आदेश जारी कर दिया जाता हैं।
प्रमोद कुमार ने कहा कि आज की व्यवस्था में जब हर व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है तो क्या बंधक बनाए जाने की सूचना आसानी से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं दी जा सकती है? लेकिन जानबूझकर ऐसा नहीं किया जाता क्योंकि बंधक सिद्ध होने पर सरकार के स्तर से आर्थिक मदद पाने का रास्ता साफ हो जाता है। इस स्थिति में भट्टा मालिक द्वारा खाना-खर्चा हेतु श्रमिकों को दी गई अग्रिम धनराशि भी समाप्त हो जाती है और सबसे बड़ा नुकसान यह हो रहा है कि उसको बीच सीजन पथेर श्रमिक नहीं मिलते और परिणाम स्वरूप आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उस भट्टा मालिक का सीजन भी बर्बाद हो जाता है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे पुराने बंधुआ श्रम कानून को खत्म करें ताकि किसी बेकसूर का उत्पीड़न ना हो सके। बैठक में अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावा पूर्व प्रधान करणवीर, अजयपाल भैंसी, नीरज, राजकुमार, सतबीर, हेमराज मुखिया आदि मौजूद रहे।

समस्याओं से कराया अवगत
चरथावल।(Muzaffarnagar News) चरथावल विकासखण्ड के ग्राम प्रधानों ने प्रधान संगठन के जिला प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुण्डीर के नेतृत्व में सीडीओ को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे सीडीओ को ग्राम प्रधानों ने विकासखण्ड पर बुलाकर समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में सफाई कर्मी कम होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधानों का भुगतान न होने, टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया इस मौके पर विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

 

स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गई। ग्राम कुतुबपुर ब्लॉक जानसठ में एक दिवसीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में सनउचल से प्रभावित गोवंश को औषधि दी गई तथा एवं एक्टिंग गोली का वितरण ग्रामीण वासियों के बीच किया गया शिविर में डॉ राजीव कुमार त्यागी डॉक्टर समीर बिंदल श्री बागेश्वर जी पैरावेट श्री अंकित तथा अन्य ग्रामीण वासी उपस्थित रहे शिविर में केसीसी फार्म भी भरवाए गए। अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल फतेहपुरखेरी पर हरे चारे की उपलब्धता हेतु २० बीघे जई बोई गई है। डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी जौला, बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल फतेहपुरखेरी में सभी गोवंशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे ०१ गौवंश अस्वस्थ पाए गए जिनका इलाज किया गया। गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चाराव भूसा उपलब्ध है। अस्थाई गोवंश आश्रयस्थल नगरपंचायत जानसठ का डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा सभी गोवंश ओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया !एक बीमार गोवंश का उपचार किया गया, अन्य गोवंश स्वस्थ पाए गए। कैटल शेड की साफ सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश केयर टेकर्स को दिए गए, हरा चारा भूसा पर्याप्त मात्रा में पाया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी पिन्ना द्वारा ग्राम जागाहेडी मे सन्चारी रोग की रोकथाम हेतु सूकर पालको को निर्देश दिए गए। अस्थाई गौआश्रय स्थल बघरा का भ्रमण डा० सुधि श्रीवास्तव द्वारा किया गया, एक गौवंश बीमार मिला जिसकी चिकित्सा की गई, एवं हरा चारा व भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली विकास खंड बुढ़ाना पर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया।एक गाय बीमार पाई गई जिसका उपचार किया गया। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को बार बार निर्देशित करने उपरान्त भी पशुओं को हरा चारा एवं चोकर नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण अधिकतर पशु कुपोषित एवं कमजोर है। डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा कांजी हाऊस जानसठ में सभी गोवंशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। हरा चारा भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्साधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रामपुर तिराहा और अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना कलां में निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल पर हरा चारा, भूसा स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलास सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह द्वारा कान्हा गोशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी ककरौलीध्मोरना द्वारा कांजी हाउस खाई खेड़ा का नियमित भ्रमण करते हुए सभी गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके दौरान दो गौवंश बीमार पाए गए जिनका उचित उपचार कराया गया, केयरटेकर को हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सभी गोवंश स्वस्थ रह सकेंस लंपी स्किन डिजीज का नियमित सर्विलांस करते हुए ग्राम छछरौली बेहरा सादात नवादा आदि गांव में बीमारी से ग्रसित गोवंश का उपचार कराया गया।

 

छात्र/छात्राओं के लिए अंतिम अवसर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सभी छात्र/छात्राओं हेतु शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर ने स्नातक कोर्स में प्रवेश हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए दोबारा से रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ किये है जोकि 18.10.2022 से 26.10.2022 तक होगें। जिससे प्रवेश से वंचित छात्र/छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश ले सकें। विदित रहे कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक की व्यक्तिगत परीक्षा समाप्त कर दी गई है। अतः सभी विद्यार्थियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि वह अपनी पसंद के कोर्स में प्रवेश ले सकें। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया कि एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर द्वारा छात्रहित को ध्यान में रखते महाविद्यालय परिसर में प्रवेश से वंचित छात्र/छात्राओं हेतु विशेष कैम्प लगाया जा रहा है जिसमें सभी छात्र/छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर विभिन्न कोर्सा में प्रवेश ले सकते हैं।

 

संगोष्ठी में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कृषि विज्ञान केंद्र, बघरा के परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी, बघरा की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी के उन्मुखीकरण हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। े कृषि विज्ञान केंद्र, बघरा के परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा श्री सुनील कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, बघरा की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानध्स्थानीय प्राधिकारी के उन्मुखीकरण हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख, विकास खंड बाघरा प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी, विकास खंड बघरां, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, विकास खंड बघरा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता द्वारा संगोष्ठी को संबोधित किया गया। बैठक में ब्लॉक के अनेक ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रधानाध्यापक इंचार्ज द्वारा प्रतिभाग किया गया। संगोष्ठी में डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन ं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी ग्राम प्रधान जी से ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अधूरे अपूर्ण कार्यों को शीघ्रता शीघ्र पूर्ण करने हेतु आह्वान किया गया। साथ ही सभी बच्चों के नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवम डीबीटी के अंतर्गत अंतर्गत प्राप्त धनराशि से ड्रेस आदि सामग्री क्रय करवाने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने हेतु अपील की गई।

 

 कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवाब पुत्र जमील अहमद निवासी मुस्तफाबाद थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्तों द्वारा मामला पंजीकृत कराया गया था कि कुछ लोगों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करना व जान से मारने की धमकी दी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्र अधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमा के वांछित अभियुक्त मेहरबान पुत्र मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटा अभियुक्त, नावेज पुत्र शौकत अली अभियुक्त, मोहम्मद अली पुत्र सद्दीक अभियुक्त, नाजिम पुत्र वकील हसन अभियुक्त, सनावर पुत्र मोहम्मद शरीफ उर्फ छोटा अभियुक्त, शहराज पुत्र शौकत अली अभियुक्त, जावेद पुत्र शरीफ उर्फ छोटा समस्त निवासी गण ग्राम मुस्तफाबाद थाना नई मंडी को एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल देवदत्त शर्मा, कांस्टेबल प्रिंस, कांस्टेबल धीरेंद्र, कॉन्स्टेबल दयाराम, कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।

बुढ़ाना में विशेष सफाई अभियान चलाया
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार नगर पंचायत बुढ़ाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया इत्यादि से बचाव हेतु वार्ड १७ मोहल्ला शाहवाडा में सफाई अभियान चलाया गया तथा एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया तथा बड़ौत रोड पर नाले से निकली सिल्ट उठवाई गई।

अंसतुलित होकर पलटा ट्रक
छपार। (Muzaffarnagar News) खोई से भरा ट्रक असंतुलित हो अचानक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे से मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया तथा पलटे पडे ट्रक को क्रेन की मदद से उठवाया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त छपार हाईवे पर खोई से भरा ट्रक पलट गया। जिससे कुछ देर के लिए एक तरफ का मार्ग अवरूद्ध हो गया। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया तथा जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनो की लम्बी कतार लगी रही।

 

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे के समीप प्रियंका नामक एक महिला घायल हो गई। इंसानियत का परिचय देते हुए गौरव त्यागी नामक युवक ने उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। तथा महिला के परिजनो को हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही घायल महिला के परिजन पडौसियो को साथ ले तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंच गए।

 

श्री गुरू सिंह सभा के सेक्रेट्री के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री गुरू सिंह सभा के सेक्रेट्री स.देवेन्द्र सिंह नागपाल के आकस्मिक निधन से नगर मे शोक छा गया। श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरू सिंह सभा के सचिव सं.देवेंन्द्र सिंह नागपाल को आज सुबह अचानक तबियत बिगडने पर परिजनो द्वारा उपचार के लिए तुरंत ही अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्को ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स.गुरूचरण सिंह बराड,व्यापारी नेता स.बलविन्द्र सिंह सल्ल,स.अमरजीत सिह सिडाना आदि ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

साइबर अपराधियो के हौसले बुलंद-संत के खाते से लाखों की रकम को निकाल लिया
मोरना। (Muzaffarnagar News) डिजिटल भारत के सपने को साइबर अपराधियों ने बड़ी चुनोती पेश कर दी है। लगातार घट रही बड़ी घटनाओं को रोकने में प्रशासन नाकांम साबित हो रहा है । जिसके चलते साइबर अपराधियो के हौसले बुलंद है। सोमवार को पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर अनजान कॉलर ने प्रसिद्ध संत के खाते से लाखों की रकम को निकाल लिया पीड़ित महन्त ने थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ में स्थित श्री रामानुज कोट तिलकधारी आश्रम के अधीष्ठा स्वामी विष्णु आचार्य महाराज ने बताया कि सोमवार को अनजान कॉलर ने उनके फोन पर कॉल कर कहा कि पैन कार्ड अपडेट न होने के कारण आपके मोबाइल के एस बी आई बैंक के योनो एप को बंद किया जा रहा है। पैन कार्ड को अपडेट करना है। विष्णु आचार्य महाराज द्वारा पैन कार्ड आदि की जानकारी कॉलर को दे दी गई जिसके उपरांत उनके खाते से दो लाख पच्चीस हजार की रकम को निकाल जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। सन्त द्वारा तुरन्त शुकतीर्थ में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर जाकर घटना की जानकारी दी गयी । जहाँ उन्हें अपने साथ ठगी हो जाने का पता चला सन्त के खाते को लाक कराया गया पीड़ित संत ने साइबर सेल सहायता नंबर 1930 पर सूचना दी तथा भोपा थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 11 =