मुजफ्फरनगर में सपा ने निकाली साइकिल यात्रा, जमकर उडी कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल रैली निकाली। सपा के महावीर चौक कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में ७० से अधिक जत्थां व ३५० से अधिक गांवो के लिए साईकिल यात्रा निकाली जाएगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में जिलों के शहर में व देहात क्षेत्र में भी साइकिल रैली निकाली जा रही है। सपाइयों ने कहा कि यह साइकिल रैली भारतीय जनता पार्टी की दलगत राजनीति व नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही है। आज इस साइकिल रैली से २०२२ के चुनाव मैं सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने दावा किया कि २०२२ में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।
साइकिल रैली में सपा के वरिष्ठ नेता स्वरूप, अनिल विधायक, राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, शलभ गुप्ता, महेश बंसल, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, राशिद सिद्दीकी, मुकेश चौधरी, गौरव जैन आदि मौजूद रहे। साइकिल रैली में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कई जगह सपा की साइकिल रैली से जाम की स्थिति बन गई। हल्की बारिश के बावजूद समाजवादी पार्टियों में जबरदस्त खासा उत्साह नजर आया।
मीरापुर में समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता स्व. पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में समाजवादी साईकिल यात्रा निकाली।
समाजवादी साईकिल यात्रा में सैकड़ां की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साईकिल यात्रा कस्बे के सभी मुख्य बाजारों से निकाली गई। समाजवादी साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती, हाजी अनवर, रिजवान कुरैशी, वाहिद मेवाती, लोकेन्द्र गुर्जर, सोनेंद्र गुर्जर, हकीम शमीम अब्बासी, इमरान मेवाती, अहसान कुरेशी, सरफराज कुरैशी, नईम मेवाती, अमीरुदीन मेवाती, मो अफजाल, चंचल गुर्जर, विकास शर्मा, शिवम वत्स, शेरू मेवाती और हशमुदीन आदि मौजूद रहे।
सपाईयों ने साईकिल यात्रा निकाली
मीरापुर। मीरापुर में समाजवादी पार्टी के प्रखर नेता स्व० पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा व सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती के नेतृत्व में समाजवादी साईकिल यात्रा निकाली।
समाजवादी साईकिल यात्रा में सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साईकिल यात्रा कस्बे के सभी मुख्य बाजारों से निकाली गई।समाजवादी साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती,हाजी अनवर,रिजवान कुरैशी, वाहिद मेवाती,लोकेन्द्र गुर्जर, सोनेंद्र गुर्जर,हकीम समीम अब्बासी,इमरान मेवाती,अहसान कुरेशी,सरफराज कुरैशी, नईम मेवाती,अमीरुदीन मेवाती,मो अफजाल, चंचल गुर्जर,विकास शर्मा, शिवम वत्स,शेरू मेवाती,हशमुदीन आदि मौजूद रहे।