News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बसपा निकाय चुनाव में ठोकेगी तालBsp
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बहुजन समाज पार्टी आने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव में खुलकर भाग लेगी। इसके लिए पात्रों से आवेदन पत्र मंागे गए हैं। महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मंे पत्रकारों से बात करते हुए बताया गया कि बसपा का उत्तर प्रदेश मे व्यापक जनाधार है। पिछले चुनावों मे बसपा को एक करोड 66 लाख मत प्राप्त हुए थे। और यह पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप मे तीसरे नम्बर पर थी। स्थानीय निकाय चुनावों मे चेयरमैनी के अलावा वार्ड मैम्बरो के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी की जिला कमैटी द्वारा की जाएगी। प्रेसवार्ता मे आरोप लगाया कि दलित वोटो मे संेध लगाने के लिए चन्द्रशेखर का काई वजूद नही है। जब चुनाव मे बसपा खडी होती है तो दलित मत स्वतः ही पार्टी की झोली मे आ जाता है। खतौली उपचुनाव का उल्लेख करते हुए बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस चुनाव मे भाजपा नेता विक्रम सैनी ने दलितों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की। जिसका परिणाम यह रहा कि वे दलित मत भाजपा से खिसक लिए और इसका लाभ गठबंधन को मिल गया। आज ही सपा छोडकर काजी अथहर अपने कई साथियों सहित बसपा मे शामिल हो गए। पत्रकारा वार्ता में सत्यप्रकाश, पूर्व मंत्री प्रेमचन्द गौतम, चांदसिंह कश्यप, रजनीश कुमार, सतीश कुमार रवि, नरेन्द्र एड., इन्तजार राणा, जी.सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

प्रत्येक माह की 15 को निःक्षय दिवस मनेगा: सीएमओMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक २१ नवम्बर, २०२२ के द्वारा जनपद में प्रत्येक माह की १५ तारीख को प्रदेश की समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर निःक्षय दिवस संचालित किया जाना है। उपरोक्त के क्रम में जनपद में प्रथम निःक्षय दिवस मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एम०एस० फौजदार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डा० लोकेष चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय में टीबी लैब में निःक्षय दिवस के अवसर पर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला क्षय रोग अधिकारी ने सभी से अपील की कि निःक्षय दिवस के अवसर पर ओपीडी से न्यूनतम १० प्रतिशत स्पूटम जांच हेतु सैम्पल भेजे जायें एवं जो रोगी किसी कारण से इलाज छोड़ चुके हैं उनको पुनः इलाज पर लाने हेतु प्रयास करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की प्रत्येक माह १५ तारीख को मनाये जाने वाले निःक्षय दिवस को उत्सव की तरह मनायें और बलगम की जांच अधिक से अधिक करायें ताकि जनपद मुजफ्फरनगर टी०बी० से जल्द से जल्द मुक्त हो सके। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा सहित टी०बी० चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

जन सामान्य की समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण ंिसंह द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा प्रातः अपने कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

सचिव प्रभारी रोहाना कला ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा औचक रोहाना समिति के खाईखेड़ी एवं देवबंद चीनी मिल से संबंधित केंद्र खुड्डा प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया गया।
सचिव प्रभारी एसपी सिंह रोहाना कला द्वारा औचक रोहाना समिति के खाईखेड़ी एवं देवबंद चीनी मिल से संबंधित केंद्र खुड्डा प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय तौल कार्य जारी था कृषक की टेयर हो रही बुग्गी जिसका वजन ५.१५ कुंटल प्राप्त हुआ था के साथ ५ कुंतल का मानक रखकर जांच करने पर बुग्गी सहित मानक बाट का वजन १०. १५ कुंटल प्राप्त हुआ। निरीक्षण के समय चीनी मिल के प्रतिनिधि सत्यपाल शर्मा उपस्थित थे स्थानीय कृषक भी उपस्थित रहे।

विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल शामली रोड मुजफ्फरनगर में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ गोल्ड मेडलिस्ट एवं भारतीय योग संस्थान के जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया।
योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सहायक आसन ताड़ासन पश्चिमोत्तानासन कोणासन योग मुद्रासन व बच्चों में टॉन्सिल बढ़ने की समस्या को रोकने में सहायक सिंह गर्जना आसन कराएं। उन्होंने अनुलोम विलोम प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम भी कराए। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य संस्कार और शिक्षा बहुत ही सराहनीय है। इससे बच्चों में देश प्रेम दया करुणा परोपकार आदि सद्गुणों का विकास होगा जिससे एक अच्छे स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी शिक्षिका कोमल शर्मा सोनिका व व्यायाम शिक्षक अंकुर मान का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य सुदेश रानी ने योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य का जिले भर के स्कूलों में निशुल्क योग की शिक्षा देने पर आभार जताया ।

संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष ने आनलाइन व्यापार पर रोक लगाने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर आहूत की गई,बैठक में भरी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से व्यापारीयो द्वारा सरकार से ओनलाइन व्यापार पर रोक लगाने की मांग रखी गई। इसके पश्चात बाजार में कुछ अफवाह है की ७२ घंटे की रोक के बाद जीएसटी टीम की छापेमारी पुनः शुरू होगी। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि यह एक अफवाह मात्र है व्यापारी निर्भीक होकर भयमुक्त वातावरण में व्यापार करे। जी एस टी विभाग से भी हमारा निवेदन है कि वे भी व्यापारीयों से तालमेल बनाकर कार्य करें भय का माहौल पैदा ना करे। इसके बावजूद अगर कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कहीं भी विभाग की तरफ से होती है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापारी सुबह से शाम तक कड़ी मेहनत करके सरकार को राजस्व देता है। संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा मजबूती के साथ व्यापारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी किसी भी व्यापारी का नाजायज शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अभी हाल ही मे जी एस टी अधिकारियों द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापारियों पर जो छापामारी शुरू की गई थी इस प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाया गया जिस पर शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से छापेमारी पर रोक लगाई गई। शासन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि जीएसटी विभाग द्वारा कुछ चिन्हित व्यापारी जो जीएसटी पंजीकरण के दायरे में आते हैं अधिकारियों द्वारा उनके पंजीकरण कराने की बात ही कही गई है, जिस पर व्यापारी नेताओं द्वारा उनको कहा गया कि अगर ऐसे कुछ व्यापारी है तो विभाग उनको नोटिस जारी करें एवं जवाब मांगे छापेमारी की कार्रवाई बिल्कुल अनुचित है।
संयोजक सरदार सतपाल सिंह मान व सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि व्यापारी एवं सरकार एक दूसरे के परस्पर सहयोगी हैं व्यापारियों द्वारा रिकॉर्ड जीएसटी सरकार को दिया जा रहा है एवं सरकार ने भी यह माना है कि सरकार बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है । इस अवसर पर संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल मित्तल, सतपाल सिंह मान, सरदार बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, पवन वर्मा, नदीम, विक्की चावला, मो सलीम, विजय वाटा, अमित जैन, रवि शर्मा, कुश कुच्छल, रमन शर्मा, सुखवीर सिंह, सुनील ग्रोवर, शलभ गुप्ता, रोहित शर्मा, राघव मिश्रा, रामकुमार, निशांत, रोशन, तरुण मित्तल आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अपर जिलाधकारी प्रशासन ने कबुल कन्या इंटर कालेज का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत तहसील खतौली के कबुल कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत तहसील खतौली के कबुल कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बताया गया कि निकाया निर्वाचन के दृष्टिगत कबुल कन्या इंटर कॉलेज से मतदान पार्टिया की रवानगी, स्ट्रांग रुम एवं मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया जायेगा जिसके लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारिया लगभग पूर्ण कर ली गयी है। आयोग से अधिसूचना जारी होने के साथ ही जनपद की समस्त निकायों में आदर्श आचार सहिंता का पालन कराने के साथ समस्त तैयारिया पूर्ण हो जायेगी। महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी की उचित व्यवस्था, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों के आसपास असामाजिक तत्वों पर निगरानी, चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डियूटी का निर्वाहन करने हेतु संबंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

बी0एस0सी0 (सी0एस0) द्वितीय सेमेस्टर के एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टड्ीज मंे विद्यार्थियों ने किया जिले का नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी0एस0सी0 (सी0एस0) द्विृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे बी0एस0सी0 (सी0एस0) के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आाने वाली हर्षिका जिसने 88ण्0 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली सताक्षी गर्ग ने 85ण्2 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली शगुन जिसने 79ण्0 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वार्ता करते हुए चयनित छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी0एस0सी0 (सी0एस0) विभाग के सभी शिक्षकगणांे को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें। प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने सभी शिक्षकगणांे को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन निरन्तर किये गये जिसके परिणामस्वरूप हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र/छात्राओं के लिये अतिरिक्त कक्षाओं द्वारा अपने विषयों का अध्ययन करने की समुचित व्यवस्था की गयी और विश्वविद्यालय के आधार पर ही आंतरिक परीक्षायें भी करायी गयी। जिससे हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल जी ने उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी0एस0सी0 (सी0एस0) विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्र/छात्राओं के लिये प्लेसमेंट के मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था है तथा बी0एस0सी0 (सी0एस0) के अधिकतर छात्र/छात्रायें विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कार्यरत है। जिनका प्लेसमेंन्ट कॉलेज के मार्गदर्शन एवं सहभागिता के माध्यम से हुआ है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्र/छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्र/छात्रायें अपने बी0एस0सी0 (सी0एस0) के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में टेªंनिग करते है, जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है। डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी0एस0सी0 (सी0एस0) विभाग से चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, प्रियंका शर्मा, रितु, अनुज गोयल, अवनी सिंघल, शशांक भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, अमित, सतीश व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

 

भव्य रूप से निकाली शोभा यात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामंलेश्वर, गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि श्री श्री कृपा बिहारी जी की कृपा एवं गुरु देव के आशीर्वाद से गीता पाठ को एक साल पूर्ण होने व दूसरे साल में प्रवेश श्री कृपा बिहारी जी के सानिध्य में प्रथम साप्ताहिक गीता पाठ दिन का सुभाष गर्ग के सौजन्य से श्री श्री कृपा बिहारी जी (शुक्रतीर्थं) निवास पर समपन्न हुआ जिसमें गंगा घाट से गीता जी की विशाल यात्रा अनेक मार्ग से होती हुई श्री श्री कृपा बिहारी जी के मंदिर में पहुंचने के पश्चात गणेश वन्दना भगवत स्तुति बारहवां अध्याय का गीता पाठ व अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे पूज्य संत गीता नन्द जी महाराज ने कहा कि गुरु भी ईश्वर ही है किसी लक्ष्य को पाने के लिए चार कृपा होनी जरुरी है जिसमें पहली कृपा गुरु की दूसरी कृपा स्वयम की तीसरी शास्त्र व आखिरी ईश्वर की बिना चारों कृपा के कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं होता कार्यक्रम को सफल बनाने में पूज्य संत गीता नंद , अतुल कुमार गर्ग , सुनील शरमा जी अजय कुमार गर्ग सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल, सुरेन्द्र सिंघल, नकुल , शोभित गुप्ता, मोहित गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, महिका गुप्ता, सतीश गर्ग, अजय कुमार सिघंल, आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

 

बैठक में रिपोर्ट पढ़कर सुनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब विशाल की आधिकारिक यात्रा जानसठ रोड के एक रेस्टोरेंट में क्लब अध्यक्ष पवन कुमार गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इसमें मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट ३१०० के गवर्नर दिनेश कुमार शर्मा बुलंदशहर से पधारे। इस आधिकारिक यात्रा में गवर्नर साहब ने क्लब के कार्यों को जांचा परखा और सभी दस्तावेज आदि देखे। इस अवसर पर क्लब सचिव मनोज गर्ग ने जुलाई से अब तक किए गए सामाजिक व अन्य कार्यों की विस्तार से रिपोर्ट पढ़कर सुनाई । कोषाध्यक्ष नवीन सिंघल ने वित्तीय लेखा जोखा रखा। क्लब अध्यक्ष पवन कुमार गोयल ने क्लब के रोस्टर का विमोचन अतिथियों के द्वारा कराया ।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश कुमार शर्मा ने क्लब के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा उपरांत सही पाया और क्लब के हरेक मेंबर को टीम वर्क के लिए साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रीजनल असिस्टेंट गवर्नर श्री अनिल प्रकाश गुप्ता, जोनल असिस्टेंट गवर्नर श्री मधुसूदन और असिस्टेंट गवर्नर ऑफिशियल विजिट श्री संजीव बंसल ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों के लिए विशाल क्लब को साधुवाद दिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य सुरेश चंद ने रोटरी फाउंडेशन में ३५० डॉलर का डोनेशन देकर पीएचएफ का सम्मान प्राप्त किया। प्रोग्राम का सफल संचालन प्रवीण सिंघल ने किया। सभी अतिथियों को गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तके गिफ्ट के रूप में दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री सीए पवन गोयल, शरद जैन, सी ए अजय कुमार अग्रवाल, डा अनिल गुप्ता, अनिल तायल, आलोक कुमार, अवधेश वर्मा, देवेंद्र सिंघल, कमल गोयल, कृष्ण मोहन, महेंद्र कांबोज, राकेश जैन, प्रदीप गोयल, प्रवीण जैन, डा पी के कांबोज, सी ए राधेश्याम गर्ग, रजनी कांत गौतम, राकेश गोयल, राकेश अग्रवाल, सी ए संजय संगल, सी ए संजय तायल, संजय कर्णवाल, सुगंध जैन, सुशील कुमार शर्मा, सुरेश चंद, उपेंद्र बंसल, योगेंद्र कांबोज, अचिन संगल, शशिकांत मित्तल, रविंद्र गर्ग आदि मेंबर्स ने प्रतिभाग किया और गवर्नर साहब के विचारो और निर्देशों को बड़े ध्यान से सुना।

 

सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शाहपुर कस्बा इंचार्ज नरेश सिंह ने दो शातिर सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सट्टेबाज अवैध रूप से सट्टेबाजी जैसे अवैध कारोबार को करते थे गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सैनी व मंजूर के पास से दो मोबाइल व ५६०५ रुपये की अवैध नगदी बरामद हुई है पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

मतदान केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाक्षेत्र भौराकलां स्थित मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आगामी निकाय चुनाव को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ थानाक्षेत्र भौराकलां के सिसौली स्थित डीएवी इण्टर कॉलेज, अम्बेडक भवन, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुखत्यारी देवी डिग्री कॉलेज, इस्लामिया मदरसा आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी फुगाना शरदचन्द्र शर्मा, थानाध्यक्ष मीरापुर नवीन भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी की उचित व्यवस्था, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों के आसपास असामाजिक तत्वों पर निगरानी, चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डियूटी का निर्वाहन करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित मतदान कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए निर्देशित किया ।

 

खतौली पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मागेराम कर्दम द्वारा वाछित अभि० मुर्शलीन पुत्र गुलशेर नि०ग्राम अन्ती थाना खतौली को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि १४ दिसम्बर को राहुल पुत्र चतर सिंह नि० ग्राम अन्ती थाना खतौली मु०नगर ने अभियुक्तगणों के एक राय होकर धारधार हथियार से लैस होकर जान से मारने की नियत से वार करने के सम्बन्ध में अवगत कराया था। जिसके संबंध में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गयी।

 

पीडित को खोया मोबाइल लौटाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक ओर पुलिसकर्मी जहां लगातार शातिरों/वांछितो को पकडने का कार्य करती है वहंी दूसरी ओर नेक कार्य करने से भी पीछे नहीं हटती। चौकी प्रभारी खालापार उप निरीक्षक अखिल चौधरी द्वारा आवेदक फराहाद पुत्र इरशाद निवासी रहमत नगर खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर का मोबाइल फोन वीवोवी २१ गुम हो गया था जिसे कुछ ही घंटों में बरामद कर उप निरीक्षक अखिल चौधरी व उनकी टीम द्वारा तलाश कर आवेदक उपरोक्त के सुपुर्द किया गया । जहां खोया मोबाइल पाकर पीडित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

 

एस.डी. ग्लोबल स्कूल में कराई गयी कला वर्कशॉप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस. डी. ग्लोबल स्कूल में बच्चों को मनोरंजन के लिए चित्रकला का कार्यक्रम कराया गया। हरी एन. पाण्डेय (बिहार से ) ने स्कूल के सभी बच्चों को कागज, कपडे व दीवार पर तेल व रंग के द्वारा चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसकी मदद से हम उन चित्रों पर रंग व कढाई करके उन्हे आकर्षित बना सकते है व उन चित्रों को नए साल, दिपावली व जन्मदिन जैसें उत्सव पर भी बना सकते है। बच्चों को पढ़ने के -२ मनोरंजन भी जरूरी होता है बच्चों की सिर्फ क्रिएटिव थिंकिंग को ही बेहतर नहीं बनाती ड्राइंग बल्कि इससे बहुत से फायदे भी है इससे बच्चे में कई तरह के स्किल्स डेबलप होते है क्योंकि जब बच्चा पढ़ने लगता है तो सबसे पहले वह जो चीज सीखता है, वह है ड्राइंग करना । छोटा सा बच्चा अपने हाथ मे पेंसिल या कलर लेकर कॉपी वह दीवारी पर कलरिंग और ड्राइंग शुरू कर देता है भले ही उसे सीधी लाइन खींचनी आए या ना आए, लेकिन वह ड्राइंग करना काफी पसंद करता है समय के साथ-२ उसकी ड्राइंग बेहतर होती जाती है ड्राइंग से बच्चे के क्रिएटिव स्किल्स या लर्निंग एबिलिटी बढ़ती है। अगर बच्चा खुश होकर ड्राइंग करता है तो इससे उनके व्यक्तित्व की कई तरह से प्रभावित करता है व आत्मविश्वास को भी बढ़ता है इस मौके पर स्कूल के निर्देशक डॉ. सिद्दार्थ शर्मा व स्कूल की प्रधानाचार्या अनुमलिक ने भी बच्चों के साथ-साथ (हरी.एन. पाण्ड्य) की कला की सरहाना की। इस इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति गोयल (संयोजक), रवि (संयोजक), निशा, ईशा शर्मा, रूपा, श्वेता राजपूत, दीपावली, श्वेता जैन, दीपिका, मोनिका वर्मा ,अमिता , रूचि, सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, अरविन्द,सुभाष, अंकित ,आदेश, आदि का सहयोग रहा।

 

फर्जी बैनामें का आरोप लगा की कार्यवाही की मंागMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अनूसचित जाति के किसान परिवार ने कुछ लोगों पर 4200 वर्गगज भूमि पर फर्जी बैनामे का आरोप लगाते हुए मामले की जांच पडताल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की। बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान गंाव कूकडा निवासी रामभज, महक सिंह, चकह सिंह व कल्लू राम आदि प्रोवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने किसान परिवार की भूमि खसरा-52,मौहल्ला तिलकनगर, कूकडा बाहर हदूद, भोपा रोड,मुजफ्फरनगर पर स्थित है। उक्त लोगों का कहना है कि किसान परिवार के पूर्वजों ने अपनी कुछ भूमि को जतिस्टर्ड पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से बेच दिया था और शेष रही भूमि को अपने निजी उपयोग के लिए रखा गया था। परन्तु आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किसान की भूमि जिसका क्षेत्रफल 4200 वर्गगज के फर्जी बैनामे कर दिए गए थे।
किसान परिवार के एक सदस्य महक सिंह द्वारा भूमि के फर्जी बैनामे किये जाने की शिकायत की गयी और इस सम्बन्ध मे मुकदमा मंडी थाने मे पंजीकृत कराया गया। पुलिस द्वारा मुकदमे की विवेचना उपरान्त उपरोक्त दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध मा.न्यायालय मे आरोप पत्र प्रषित किया जा चुका है। परन्तु किसान परिवार को अन्य साक्षय प्राप्त होने पर वादी महक सिंह द्वारा उक्त मामले मे उचित कार्यवाही की मांग की गई है। प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाया कि फर्जी बैनामे किये जाने के सम्बन्ध में क्षतिपूर्ति हेतु जनहित याचिका उ.प्र.राज्य मानवाधिकार आयोग,लखनउ मे दायर की गयी थी। इसके अतिरिक्ति एडीजी मेरठ जोन को भी अपनी समस्या से अवगत कराया गया है। आरोप गलाया कि उक्त लोगों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर ग्राम मुस्तफाबाद की भी भूमि के फर्जी बैनामे के आरोप हैं। पीडित पक्ष ने इस पूरे मामले की जंाच पडताल कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की।

 

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदशनी का आयोजन राजकीय इण्टर मुजफ्फरनगर में किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ,प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्यागी व प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में आस पास के क्षेत्रों की समस्या सुलझाने वाले दृष्टिकोण और स्थानीय परिवेश के अनुरूप आवश्यकता आधारित उपयुक्त तकनीक को विकसित करने तथा दैनिक जीवन की परिस्थितियों के साथ मौलिक विचारों को एकीकृत करने हेतु प्रेरित करना है जिससे बालक राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और निर्माण में सकारात्मक भूमिका निर्वहन और क्रियात्मक योगदान करें ।प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि बालक में वैज्ञानिक संस्कार बचपन से ही पनपते है ,बच्चों को प्रयास करते रहना चाहिए कि वे अधिक से अधिक प्रदशनी व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। कार्यक्रम प्रभारी डॉ विकास कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में जिला स्तरीय आयोजित प्रदशनी में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के ३५० छात्र छात्राओं ने क्रियाशील व स्थिर मॉडल का प्रदर्शन जूनियर व सीनियर दो वर्गों में किया ।प्रदशनी के मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन के प्रभाव ,जैव विविधता,मानव कल्याण में जीवन विज्ञान ,वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी तथा गणित विज्ञान और खेल थे ।प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्यागी ,प्रधानाचार्य डॉ रणबीर सिंह, डायट प्रवक्ता रीनू, डायट प्रवक्ता शिव प्रकाश निर्णायक मण्डल में रहें। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर के बाल वैज्ञानिक अभिषेक व यशी को व सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले के के इण्टर कॉलेज बघरा के छात्र हर्ष कुमार व दिनेश कुमार को ४००० रुपए व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।सीनियर वर्ग में सना व जूनियर वर्ग में जैनब को द्वितीय विजेता के रूप में ३००० रुपए व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया 7तृतीय विजेता जूनियर वर्ग में आर्यन कुमार व सीनियर वर्ग में ग्रेसी को २००० रुपए व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। १० बाल वैज्ञानिको निधी ,वैष्णवी, रिया, मांगे राम ,अमानुल्लाह ,शिवांश,यश त्यागी, नितिन कुमार, जैनब अंसारी,अंशुल कुमार को ५०० रुपए व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। अमित कुमार,अजय कुमार, संदीप कुमार कौशिक ,आशीष द्विवेदी ,ममता रानी, ब्रह्म प्रकाश ,अभिषेक गर्ग आदि का सहयोग रहा।

 

सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी ने ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मंाडी के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि जनपद मुजफ्फरनगर चारो तरफ से टोल से घेर लिया है,अगर शामली को जाना है तो आने वाले समय में टोल देना पडेगा,जानसठ को जाने वाले हैं तो आने वाले समय मंे टोल देना पडेगा, पुरकाजी भी टोल देना पड रहा है। देवबन्द जायेंगे वहां पर एक तरफ के लिए 155 रूपये टोल देना पड रहा है,मेरठ जायेगे तो वहंा भी मुजफ्फरनगर के लोगों को टोल देना पड रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर की जनता टोल से परेशान है एक तरफ मंहगाई बढ रही है तो दूसरी तरफ टोल की मार पड रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस बात की मंाग करती है कि मुजफ्फरनगर की जनता पर 40 रूपये फिक्स,टोल किया जाये।
75 वर्ष देश आजाद हुए हो गए हैैं बाद इसके सभी राजनैतिक पार्टियंा महिलाआंे को आरक्षण के नाम पर छल और ठग रही है। सुहेलदेव भारतीय ससमाज पार्टी इस बात की मांग करती है कि लोक सभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षणस दिया जाये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जितने भी जिला अस्पताल हैं सबकी साज सज्जा हो चुकी है, ऐयर कंडीशनर लगाए गए हैं। टाईल्स पत्थर भी लग गये है लेकिन जब कोई गम्भीर मरीज आता है तो उसको मेरठ/दिल्ली के लिए रैफर कर दिया जाता है, इससे बचने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी इस बात की मंाग करती है कि शुक्रताल एक तीर्थ स्थल है पूरे देश का व्यक्ति यहंा भ्रमण करने आता है। अतः यहंा पर एक एम्स की स्थापना की जाए। पार्टी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाए।

 

महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर चवन प्रकाश के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की और से एस०डी० इण्टर बालिका विद्यालय मुजफफरनगर में महिला एवं बालिकाओ के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार द्वारा उपस्थित बालिकाओ को बताया गया कि संविधान व सभी कानूनों में बालिकाओं व महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त है आवश्यकता, जागरूकता की है। परिवार, स्कूल, समाज, सरकार प्रत्येक स्तर पर संविधान में दी गई उक्त समानता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे है परन्तु अभी बहुत कुछ और करना है। शिक्षा बालिकाओं के सशक्तीकरण का सबसे बड़ा हथियार है, धरती एवं आसमान से लेकर अन्तरिक्ष तक, गॉव प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। उन्होने कहा कि बालिकाओं को स्वयं की तुलना पुरुषों से करने की आवश्यता नही है क्योकि वे अतुलनीय है। शिवांगी वुमैन वेलफेयर अधिकारी, डा० राजीव, अध्यक्ष बाल एवं महिला संरक्षण एवं श्रीमति रजनी गोयल प्रधानचार्य एस०डी० इण्टर बालिका विद्यालय मुजफफरनगर द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर भव्या शर्मा एवं पराविधिक स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।

 

विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विभिन्न स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उप निरीक्षक देवा सिंह द्वारा ववारंटी अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ सोमपाल निवासी मोहल्ला रामपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मागेराम कर्दम द्वारा गैगस्टर अधि0 के वारण्टी अभि0 विनोद पुत्र महकार नि0 ग्राम मन्दवाडी थाना फलावदा जनपद मेरठ को कैलावडा कांटे से गिऱफ्तार किया गया । इसके अलावा थाना सिखेड़ा पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र सिह द्वारा वारण्टी अभियुक्त संजय त्यागी पुत्र देवशर्मा निवासी ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा मु0नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार तेवतिया द्वारा वारण्टी अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु0नगर को मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर तैनात उ0नि0 विकास कुमार द्वारा व वारण्टी दीपक उर्फ बिट्टू पुत्र रविन्द्र को गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोपा पर तैनात उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त गण सुनील पुत्र जसपाल निवासी मौ0 सेठपुरी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा मु0नगर, सोनू पुत्र ब्रजपाल निवासी मौ0 सेठपुरी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा मु0नगर को मौहल्ला सेठपुरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

 

हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शराब से भरी बोलेरो पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर वहलना चौक पर दो कंटेनरों के बीच हुइ्र भिडंत में एक ई रिक्शा और बोलेरो चपेट में गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव नया गांव मीरापुर निवासी ४५ वर्षीय राजु पुत्र घसीटू आज रात अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। बुढ़ाना मोड के नजदीक शराब से लदी बोलेरो पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा आज रात वहलना चौक पर दो कंटेनर आपस में टकरा गए, उनकी भिडंत के बीच एक ई रिक्शा व एक पिकअप आ गई गनीमत रही की कोई जनहानी नहीं हुई।

 

अवैध शस्त्र सहित दबोचा
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सत्येन्द्र नागर द्वारा सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त दीपक पुत्र ओमवीर नि0 ग्राम नगवा थाना बुढाना मु0नगर को मय अवैध शस्त्र 01 मसकट व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के यात्री शैड कुरथल से गिरफ्तार किया गया।

 

एसएसपी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी स्थित मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। साथ ही चुनाव हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गयी।
आगामी नगर निकाय चुनाव को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय झोझगान, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झोझगान, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाजार खुर्द स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र नागर, थाना प्रभारी पुरकाजी ज्ञानेश्वर बौद्ध सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी की उचित व्यवस्था, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्रों के आसपास असामाजिक तत्वों पर निगरानी, चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता, निष्पक्षता और तटस्थता से डियूटी का निर्वाहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित मतदान कराने हेतु चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए निर्देशित किया । इसके पश्चात एसएसपी द्वारा थाना पुरकाजी पर नगर निकाय चुनाव हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा धारा १०७/११६ द०प्र०सं० के अन्तर्गत ३३२ लोगों को नोटिस तामील कराया जा चुका है, नोटिस तामील के उपरान्त धारा १०७ध्११६ द०प्र०सं० का उल्लंघन करने वाले २०८ लोगो को धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द कराया गया है। धारा ११६(३) द०प्र०सं० के अन्तर्गत मुचलका पाबन्द की कार्यवाही किसी व्यक्ति को चुनाव के दौरान सार्वजनिक शांति भंग न किये जाने हेतु की जाती है, यदि फिर भी किसी व्यक्ति द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो १२२ बी द०प्र०सं० की कार्यवाही की जाएगी तथा मुचलके की भारी धनराशि को वसूला जाएगा। पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार गैर जमानती वारण्ट निर्गत करते हुए ०५ वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इसी क्रम में ०७ लोगों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है तथा १३ अन्य के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही प्रचलित है तथा १० लोगो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही अमल में लायी गयी है। पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध धन एवं अवैध शस्त्र आदि की रोकथाम व बरामदगी हेतु सघन चौकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

अनेक भाजपाईयों ने ठोंकी चेयरमैन पद के लिए दावेदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद के लिए टिकट मांगने वालों की कतार लगी है। संभावित प्रत्याशी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को अपना बायोडाटा दे रहे हैं। अब तक अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा आवेदन मुजफ्फरनगर शहर के लिए आए हैं। यहां २५ भाजपा नेता चेयरमैन का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं। खतौली में चेयरमैन के लिए चार, शाहपुर में तीन, बुढ़ाना में तीन, पुरकाजी में एक, जानसठ में चार, मीरापुर में चार, सिसौली में तीन, भौकरहेड़ी में तीन भाजपा नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगा है। एक मात्र चरथावल ही ऐसी नगर पंचायत है, जहां से अध्यक्ष के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है।
शहर में चेयरमैन पद के लिए दावेदारों में खुद जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी शामिल है। इनके अलावा ब्राह्मण समाज से पुनीत वशिष्ठ, श्रीभगवान शर्मा, अरविंद राज शर्मा, अमित वत्स, शरद शर्मा आदि टिकट मांग रहे हैं। पंजाबी समाज से अशोक बाटला, कुशपुरी, वैश्य समाज से संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल कुलदीप गोयल, सचिन सिंघल, गौरव स्वरूप, सुनील सिंघल, संजय गर्ग, राजीव गर्ग आदि टिकट मांग रहे हैं। विश्वकर्मा समाज से जगदीश पांचाल ने टिकट मांगा है। इनके अलावा अन्य कई दावेदार है। वहीं शाहपुर से परमेश् सैनी, उमेश मित्तल और एक अन्य ने अपना आवेदन दिया है।
जानसठ से वर्तमान चेयरमैन प्रवेद्र भड़ाना, रजनीश सैनी सहित दो अन्य ने अपना आवेदन दिया है। भौकरहेड़ी से जोगेंद्र वर्मा और तीन अन्य ने भी अपना आवेदन दिया है। जिले में चरथावल एक मात्र नगर पंचायत है, जहां भाजपा के टिकट पर चेयरमैन के लिए एक भी आवेदन अब तक सामने नहीं आया है। यहां के हिंदू प्रत्याशी मुस्लिम वोट प्राप्त करने के लिए भाजपा का सिंबल नहीं लेते हैं। कस्बे में कुल आबादी में मुस्लिम अधिक हैं। सभी दस निकायों में अध्यक्ष के साथ सभासद के लिए भी भाजपा से टिकट मांगने वालों की कतार है। मुजफ्फरनगर शहर में मुस्लिम बस्तियों को छोड़कर प्रत्येक वार्ड पर चार से छह दावेदार हैं। इसी तरह अन्य कस्बों में भी वार्ड सभासद के लिए कई-कई दावेदार हैं। सभासद का टिकट जिला स्तर पर ही फाइनल होगा।

 

यातायात नियमों को जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में खालापार चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने अपने अधीनस्थ को साथ लेकर आज खालापार क्षेत्र में व मीनाक्षी चोक के आस पास क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान अतिक्रमण किये हुए दुकानदारों को सामान हटाने की चेतावनी दी। पैदल गश्त के दौरान खालापार चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने जगह जगह वाहन चौकिंग की तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों के वाहनों को हिदायत भी दी।

 

नोएडा जेल के बंदीरक्षक-परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नोएडा जेल में तैनात बंदी रक्षक और उसके तीन परिजनों के खिलाफ महिला थाने में दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। आरोप हैं कि 25 लाख की मांग करते हुए ससुराल में विवाहिता की पिटाई की जाती थी। किसी तरह भागकर मायके पहुंची विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की थी।
खालापार निवासी आबिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी सना की शादी जून वर्ष 2020 में कस्सावान निवासी इस्माइल के साथ 20 लाख रुपये खर्च कर की थी। इस्माइल नोएडा जेल में बंदी रक्षक है। ससुराल में सास मुसर्रत, देवर इशहाक व ननद फातिमा रहती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान किया जाता था।
बताया कि ससुराल वालों की मांग पर विवाहिता के पिता ने पांच लाख नगद दिए और पांच खाते में जमा किए थे। यह रकम तीन माह बाद ही देवर ने विवाहिता को बैंक में ले जाकर निकलवा लिए थे। दस तोला सोने का जेवर भी देवर ने गिरवी रख दिया। आरोप है कि देवर, ननद ने कमरे में बंद कर विवाहिता के कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। पति ने भी 25 लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाया। प्रताड़ना से बचने के लिए किसी तरह विवाहिता ससुराल से बचकर मायके जा पहुंची। पुलिस अधिकारियों और महिला थाने में शिकायत की। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पति इस्माइल, मुसर्रत सास, देवर इशहाक, ननद फातिमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 16 =