Muzaffarnagar: पानीपत खटीमा हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रेवल बस खाई में गिरी
Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रेवल बस खाई में गिर गई। हालांकि बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है।
बताया गया है कि जानसठ क्षेत्र में सालारपुर के पास सुबह यह हादसा हुआ। उक्त बस सीतापुर से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रही थी। जानकार सूत्रों के अनुसार बस का चालक नशे और नींद में था।
सालारपुर के पास एक वाहन को बचाने की कोशिश में बस अचानक अनियंत्रित होकर सडक के किनारे बने गड्ढे में गिर गई। बस वहां खडे बिजली के ११००० केवी के पोल से टकराती हुई गई।
इससे तारों में चिंगारी निकली तो दहशत फैल गई। गनीमत यह हुई कि तार टूटे नहीं और ना खंभे से करंट उतरा। हादसे के बाद बस का चालक और परिचालक भाग खडे हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

