समाचार (Muzaffarnagar News)
मोबाइल चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ ०२ शातिर मोबाइल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी/लूटे गए ११ मोबाईल(विभिन्न कम्पनी के), ०२ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की ०२ घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ ०२ शातिर मोबाईल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को बसी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरीध्लूटे गए ११ मोबाईल(विभिन्न कम्पनी के), ०२ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद। उल्लेखनीय है कि ०६ अर्प्रैल को मोटरसाइकिल सवार ०२ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना में अलग-अलग स्थानों पर राह चलते लोगों से ०२ मोबाईल छीन कर ले जाने की घटना कारित की गयी थी। थाना बुढाना पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीम द्वारा दौराने चेकिंग बसी तिराहा के पास से दौराने पुलिस मुठभेड़ ०२ शातिर मोबाईल चोर/लुटेरे अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त मोबाईल लूट की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नदीम पुत्र मौहम्मद अली निवासी रियावली थाना रतनपुरी, इमरान पुत्र बाबू निवासी रियावली थाना रतनपुरी शामिल रहे। पुलिस पुछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बुढाना व सरधना क्षेत्र से राह चलते हुए व्यक्तियों से मोबाईल फोन छीन लेते थे तथा मजबूरी बताकर कम दामों पर बेच देते थे। अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र बुढाना में ०६ अप्रैल को मोबाईल लूट की उपरोक्त ०२ घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। जिनके कब्जे से ०२ मोबाईल (थाना क्षेत्र बुढाना से लूटे गए), ०९ मोबाईल चोरी/लूटे हुए(विभिन्न कम्पनी के), ०२ तमंचे मय ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल(चोरी की), ०१ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र०नि० बृजेश कुमार शर्मा, उ०नि० मागेराम कर्दम, अनिल कुमार, है०का० सुनील कुमार, निर्वेश कुमार, प्रेमचन्द शर्मा, का० अनुज कुमार, सुधीर कुमार, राजीव अत्री थाना बुढाना शामिल रहे।
गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के शिविर कार्यालय साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे पार्टी द्वारा स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन जिला प्रवक्ता यूथ विंग नवजीत चौधरी ने किया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि बढते प्रदूषण ,खानपान व प्रदूषित पानी व अनियमित दिनचर्या की वजह से बीमारियां बढ रही हैं।शरीर को स्वस्थ रखने के नियमित व्यायाम व योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।करें योग रहें निरोग। डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा की स्वस्थ रहने के लिए भोजन मे मिलटस (मोटे अनाज) मक्का ज्वार बाजरा चना गेहूं मिलाकर आटा पिसवा कर ज्यादा प्रयोग करें ।ऐसा करने से शुगर ,ब्लड प्रेशर नियन्त्रित रहेगा।फास्ट , जंकफूड व कोल्ड ड्रिन्कस के अत्यधिक प्रयोग करने से नई नई बीमारियां हो रही है ।बच्चो व बडो मे मोटापा बढ रहा है जो सभी बिमारियों की जड है।मुरादाबाद से आये प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पर्यावरण शुद्धि के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं वृक्षो के अन्धाधुन्द कटान से वातावरण मे आक्सीजन की मात्रा कम हो गई है सांस लेना भी दूभर हो रहा है श्वांस की बीमारी बढ रही है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा गर्मी शुरू होने से मच्छर पनप रह हैं जिससे बुखार के रोगियों की संख्या निरन्तर बढ रही है ।अत अपने घरों के आसपास सफाई रखे ,पानी इकट्ठा न होने दे नालियों मे इंजन से निकला काला तेल डाल दें ऐसा करने से मच्छरो का लार्वा मर जाएगा।मुरादाबाद बिलारी से पधारे प्रधान उदयबीर सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बडी आबादी को देखते हुए सरकार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे एम्स की स्थापना करनी चाहिए।आठ करोड की आबादी को न्याय दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी निर्णायक लडाई लड रही है ।इस अभियान की सफलता के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।गोष्ठी को ग्राम प्रधान लच्छेडा कुल्दीप चौधरी,राष्ट्रीय सचिव अमित राठी।आदि ने सम्बोधित किया। धर्मबीर सिह राठी, अंकित बालियान राजेन्द्र सिंह राठी आदि ने भाग लिया।
कृषि प्रदर्शनी एवं पशु मेले का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे चल रहे दो दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं पशु मेले का आज विधिवत रूप से समापन हो गया। मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भारात सरकार में कैबिनेट मंत्री गिरीराज सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर का कार्यक्रम मे पहुंचने पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित भाजपाईयो ने स्वागत किया।
कृषि एवं पश्ु मेले के समापन अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह तथा अन्य अतिथियो के सम्मान में लोग गायकों द्वारा लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा कृषि प्रदर्शनी एवं पशु मेले मे शानदार प्रस्तुति देने वाले कृषकों एवं पशु स्वामी किसानो को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रान्तों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब, बिहार आदि से अपने पशुओ के साथ प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने आए एवं विजेता पशुओं के स्वामियो का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे शील्ड देकर एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नुमाईश मैदान मे चल रहे दो दिवसीय कृषि एवं पशु मेले के समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कार्यक्रम के सम्बोधन के दौरान मुजफ्फरनगर का नाम परिवर्तन करने का भी सुझाव रखा। उन्होने कहा कि शीघ्र ही जनपद का नाम परिवर्तित होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि कृषि एवं पशु मेले की सफलता हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन, पशुपालन विभाग, पालिका प्रशासन तथा जिला पंचायत व एमडीएम आदि विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न इन्तजामात समय से पूर्ण कर लिए गए थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिह, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा नेता विवेक मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला मंत्री सुधीर खटीक, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता नितिन मलिक के अलावा कृषि वैज्ञानिक, कृषि रक्षा अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा पशु रक्षा अधिकारी, गौ पशु परियोजना अधिकारी, जिला पशुधन अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थाने अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने गोकशी करने वालों पर प्रहार करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ६५ किग्रा० गोमांस व गोकशी के उपकरण लकडी का गुटका,दाव, दो छूरी,एक अदद रस्सी व तमंचा ३१५ बोर खोका कार० ३१५ बोर चाकू भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। शाहपुर थाना अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहित कुमार व उनकी टीम ने गौकशी करने वाले दो अभियुक्त इमत्याज पुत्र नसीम व सोएब पुत्र नसीम निवासी गण ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मु०नगर को गौकशी करते हुए गिरफ्तार किया हैं जिनके पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से ६५ किग्रा० गौमांस व गौकशी के उपकरण तथा अभियुक्त इमत्याज उपरोक्त के कब्जे से अदद तमंचा ३१५ बोर , एक खोका कार० ३१५ बोर व एक अदद जिन्दा कार० ३१५ बोर व अभियुक्त सोएब उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज बरामद किया हैं पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्त के नामइमत्याज पुत्र नसीम निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मु०नगर व सोएब पुत्र नसीम निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जिला मु०नगर बताये जा हैं।
शोभायात्रा के बाद नगर में चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री बालाजी शोभायात्रा के बाद शहर में फैली गंदगी को नगरपालिका के सफाईकर्मियो द्वारा आज दिनभर पूरी मशक्कत करते हुए शहर की सफाई हेतु चलाए गए अभियान विशेष के तहत नगर के विभिन्न स्थानो पर सफाई कार्य किया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियो ने शहर के सभी मुख्य बाजारों, चौराहो आदि से कूडा हटवाया। सम्बन्धित अधिकारियो ने क्षेत्र मे भ्रमण कर सफाई कार्यो का निरीक्षण किया।
प्रार्थना सभा हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गुड फ्राईडे के अवसर पर नगर की सभी चर्च मे प्रार्थना सभाए हुई। गुड फाईडे के कारण शहर के टाउन हाल के समीप स्थित चर्च, सिविल लाइन थाने के सामने वाली चर्च एवं जिला अस्पताल चौराहे के सामने वाली चर्च बहुत रंगीन झालरों आदि व लाईटो तथा बन्दरवार आदि से बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाई गई। आज सुबह के वक्त इन सभी चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। चर्च के बाहर कैंडिल बेचने वालों की स्टाल लगी रही तथा गुब्बारे एवं खिलौने बेचने वाले भी मौजूद रहे। त्यौहार के मददेनजर एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते चर्च के बाहर पुलिस एवं महिला पुलिस तैनात रही।
अवैध मादक पदार्थ सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बेगराजपुर चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व उनकी टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को चैकिंग अभियान में गिरफ्तार किया हैं पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज बताई जा रहे हैं इसके पकड़े जाने से क्षेत्र में अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगेगा क्योंकि पकड़ा गया अभियुक्त नशे का कारोबार भी लुके छुपे करता हैं और युवाओं का भविष्य भी खराब करता हैं ऐसे शातिर अभियुक्तो के खिलाफ मंसूरपुर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया हुआ हैं और इस अभियान में मंसूरपुर पुलिस सफलता भी प्राप्त कर ऐसे अभियुक्त को जेल भी भेज रही हैं।पकड़े गये अभियुक्त का नाम सुभाष उर्फ डॉन उर्फ पहलवान पुत्र देशराज नि० ग्राम मौलाहेडी, थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं तो वही बेगराजपुर चौकी प्रभारी अखिल चौधरी व उनकी टीम ने पकड़े गये अभियुक्त सुभाष उर्फ डॉन से एक प्लास्टिक की पन्नी मे अवैध १३०० ग्राम डोडा पोस्त सहित बकारडी गोदाम के सामने घासीपुरा कट के पास से गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार अभि सुभाष उर्फ डॉन उर्फ पहलवान उपरोक्त वर्तमान में थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर न० ०४ ए अपराधी भी बताया जा रहा हैं। पकड़े गए अब उसके खिलाफ मंसूरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नहाते समय दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्याजूपुरा के पास काली नदी में नहाते वक्त दो बच्चो डूब गए। शोर-शराबा होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने एक बच्चे को बचा लिया, जबकि दूसरे बच्चे की गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों में बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा के जंगल से गुजर रही काली नदी में अक्सर बच्चे नहाते रहते हैं। आज भी ५-६ बच्चे काली नदी के पानी में नहा रहे थे, इसी बीच दो बच्चे डूबने लगे। ये देखकर साथी बच्चे घबरा गए और वहां से भागने लगे। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने नदी पर जाकर देखा। इसी बीच गुलफाम नामक व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन दूसरा बच्चा नहीं मिल सका।
जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान अलविश पुत्र सरफराज निवासी मिमलाना रोड के रूप में हुई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दौड़कर मौके पर पहुंचे। बच्चे का पिता सरफराज रेहड़ी लगाकर अपने परिवार को भरण पोषण करता है।
कार्डधारकों की समस्या से करे निस्तारण
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना स्थित सभागार कक्ष में पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना द्वारा उचित दर विक्रेताओं के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । तहसील बुढ़ाना स्थित सभागार कक्ष में पूर्ति निरीक्षक बढ़ाना द्वारा उचित दर विक्रेताओं के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें उचित दर विक्रेताओं को विभागीय दिशा निर्देश एवं आगामी वितरण के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। सभी कार्डधारको की समस्याओ का निस्तारण करने का आदेश दिया गया।
प्रथम महिला रोटरी क्लब बना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी इंटरनेशनल के मंडल ३१०० मे मुजफ्फरनगर के ’रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी को मंडल के प्रथम महिला क्लब के लिए मानयता प्रदान की गई जिसमे क्लब के अध्यक्ष पद पर श्रीमति अर्चना बंसल एवं सचिव पद पर श्रीमति डॉ रुचि शर्मा तथा कोषाध्यक्ष शिवानी अरोरा को मनोनीत किया गया है, ये जानकारी रोटरी मंडल ३१०० मे सहायक मंडलाध्यक्ष रो अनिल प्रकाश बंसल ने दी, उन्होंने बताया आगामी माह मे क्लब अधिष्ठापन के साथ साथ समाज सेवा के अनेक कार्यकरम भी आयोजित करेगा। सहायक मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि मण्डल ३१०० के मुजफरनगर जिले मे प्रथम महिला क्लब की प्रेरणा रोटरी इंटरनेशनल मण्डल ३१०० के मंडलाध्यक्ष रो० दिनेश शर्मा एवम रो इंटरनेशनल अध्यक्षा रो० जेनिफर जोन्स जी के द्वारा मिली,मण्डल अध्यक्ष ने बताया यह क्लब मण्डल के १०० क्लब मे एकमातृ महिला क्लब है, जिसे जिसमे जिले की प्रभुध महिलाएं सदस्य है, क्लब अध्यक्ष रो ० अर्चना बंसल ने बताया कि क्लब समाज सेवा के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।
नन्हे मुन्हों ने लिया आनन्द
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लिंक रोड गांधी कॉलोनी में अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल मॉन्टेसररी स्कूल द्वारा हर बार की तरह अपने स्कूल के छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंध तंत्र द्वारा आज ७ अप्रैल को मॉल में घूमाया गया, जिसमें बच्चों ने गेम्स और स्विंग्स पर राइड की, जिन्हें पाकर बच्चों ने खूब आनंद लिया।जैसे की अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल मॉन्टेसररी स्कूल मे कई प्रकार की एक्टिविटी कराई जाती है पहले मॉन्टेसरी वर्कशॉप का भी आयोजन कराया गया था और अब डांस और एरोबिक क्लास का भी आयोजन किया जा रहा है।
बच्चे हादसे में हुए घायल
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे पति-पत्नि एवं दो मासूम बच्चे घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मुथरा निवासी राजेश अपनी पत्नि रीतू एवं अपने दो मासूम बच्चों को साथ बाईक द्वारा रतनपुरी रिश्तेदारी मे जा रहा था। कि बाईक सवार ये लोग जैसे ही गांव खामपुर के समीप पहुंचे कि इसी बीच बाईक फिसलने से राजेश, रीतू एवं उनके दोनो मासूम बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से तुरंत ही इन सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने इन सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया।
बाईक सवार महिला की मौत
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार महिला की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवारजनों तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भैसी निवासी उपेन्द्र अपनी पत्नि कंचन के साथ बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर किसी काम से जा रहा था। कि मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उक्त महिला की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को हादसे से अवगत कराया। विवाहिता कंचन की मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। कुछ ही देर मे परिवारजन एवं पडौसी ग्रामीण तुरंत ही समय मे मौके पर पहुंचे परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया । विवाहिता की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ककरौली गाँव में मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
थाना व गांव ककरौली में किसान इंटर कॉलेज, जडवड, कटिया व टंढेडा आदि गाँव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव की समस्या से ग्रामीण हलकान हैं। स्कूल जाने वाली छात्राओं सहित राहगीर व ग्रामीणों को वहाँ से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर देवेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि रास्ते में जलभराव के कारण ककरौली, टन्ढेडा, जड़वड़, कटिया गांव के छात्रों को स्कूल आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ग्रामीण देवेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, अनुज कुमार, राजीव, नरेश, प्रमोद, संजीव, सूरजमल, कुलदीप, अर्पित, वैभव आदि ने जलभराव की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की माँग करते हुए प्रदर्शन किया। देवेन्द्र सिंह ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। कॉलेज जाते समय छात्राओं के कपड़े खराब हो जाते हैं। सड़क में हुए गड्ढों में भरे पानी में गिरकर बाइक सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं।
हत्या का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलमासपुर बाग में वृद्घ अशोक का शव मिलने के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की पसली में चोट आने से मौत होना आया हैं। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की हैं।
चार अप्रैल की सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में लीची के बाग में वृद्घ अशोक का शव पड़ा मिला था। उसकी नाक से खून आ रहा था। पुलिस मामले को गिरने चोट लगने से मौत होना मान रही थी, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई हैं, जिसमें मौत का कारण छाती की पसली में चोट लगाने का उल्लेख किया गया हैं। उधर, मृतक की बेटी संगीता ने अज्ञात लोगों पर अपने पिता अशोक की हत्या करने का आरोप लगाया हैं। उसने मंडी पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।
बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गुप्ता रिसोर्टस के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गांव नावला निवासी कपिल पुत्र विनोद घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी है।
घायल की हुई मौत
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे घायल व्यक्ति की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार निकटतर्वी गांव बागपत के बामनौली निवासी अरूण पुत्र दलबीर की गांव सांझक के समीप सडक हादसे मे मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव बामनौली निवासी अरूण पुत्र दलबीर सिंह बाईक द्वारा मेरठ जाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोट के कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इस हादसे की सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजन तथा ग्रामीण तुरंत ही शाहपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
9 को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सतीश चन्द गोयल सी.ई.ओ टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि एमजी पब्लिक स्कूल में दिनांक ०९ अप्रैल को आँखों के निःशुल्क विराट कैंप के आयोजन से संबंधित सूचना । विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से हमारे संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया जायेगा। निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन प्रातः ०९ः०० बजे से १२ः०० बजे तक होगा।


