News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

2 शातिरों को नशे के सामान सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०२ शातिर किस्म के अभियुक्तों की अवैध नशीली १०४० गोलियाँ एल्प्राजोलम आईपीओ ०.५ एमजी सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान गश्त व चैकिंग के दौरान काली नदी पुल शामली रोड से अभि०-मौहम्मद जाहिद पुत्र अली हसन निवासी फैजान लोटे वाली गली द० खालापार, थाना को०नगर, मुर्शलीन पुत्र जमील निवासी मौ० कस्साबान खालापार थाना को०नगर,मु०नगर हाल पता-फौजी के मकान में किरायेदार मौ० कस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर को अवैध कुल १०४० नशीली गोलियाँ एल्प्राजोलम आईपीओ ०.५ एमजीसहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है । अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और नशे के आदि है ,जो अपनी अजीविका चलाने के लिये दिन के समय मजदूरी करते और अपने आर्थिक लाभ के लिये अवैध नशीला पदार्थ व गोलियाँ व्यवसायिक मात्रा में अज्ञात व्यक्तियों से सस्ते दामों में खरीद कर नशे के आदि व्यक्ति व रिक्शा चालक ,नयी उम्र के लडकों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है ।
अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशीली गोलियाँ हमने शामली से आये एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी है जो हमे शामली बस अड्डे पर यह नशीली गोलियाँ देकर चला गया जिसका नाम हम नहीं जानते है, और हम दोनों भी नशे के आदि है इन गोलियो में कुल गोलियाँ हम नशे के लिये इस्तेमाल कर लेते है और आपना खर्चा चलाने के लिये कुछ गोलियों को आस पास घूम घूम कर नशे के आदि व्यक्ति , रिक्शा चालक व नयी उम्र के लडकों को बेचकर कुछ आर्थिल लाभ कमा लेते है । गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद जाहिद पुत्र अली हसन निवासी फैजान लोटे वाली गली द० खालापार, थाना को०नगर, मुर्शलीन पुत्र जमील निवासी मौ० कस्साबान खालापार थाना को०नगर,मु०नगर हाल पता-फौजीके मकान में किरायेदार मौ० कस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, है०का० रविन्द्र कुमार, राजीव कुमार, कां. आदेश कुमार, राजीव कुमार, हरीशपाल शामिल रहे।

 

स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा कूकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा कूकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मतदान पेटियों को सुरक्षित रखे जाने एवं उनकी निगरानी हेतु सुदृढ़ व्यवस्था हेतु निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होनें निर्देशित किया कि मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान समाप्ति उपरांत मतदान पेटियो को व्यवस्थित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखी जाए तथा उनकी सुरक्षा हेतु समय से बैरीकेटिंग, पुलिस बल एवं निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों के प्रबंधन किया जाए। निर्वाचन समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही की कही कोई गुंजाइश न रहे। समय समय पर वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रेक्षक यहा निरीक्षण करेगें इसलिये सभी तैयारी समय से कर ली जाये। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित निर्वाचन संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

तनाव मुक्ति आदि के दीपचंद्र ग्रेन चैंम्बर इण्टर कॉलेज में दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपचंद्र ग्रेन चैंम्बर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आज प्रातः कालीन सभा में सहज योग केंद्र के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को अच्छे स्वास्थ्य, स्मरण शक्ति बढ़ाने और तनाव मुक्ति आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए केन्द्र से आए श्री डी.वी. सिंह,श्री कुलदीप, डॉ. गुरचरण, अनिल वर्मा, श्रीमती रेनू, श्रीमती बबली वर्मा, श्रीमती सरिता और श्रीमती किरण ने कई उपयोगी अभ्यास कराएं और सहज योग जीवन पद्धति अपनाने पर बल दिया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने केंद्र से आई टीम के प्रति आभार व्यक्त किया !!!

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा , जेलर योगेश कुमार,डिप्टी जेलर मेघा राजपूत का समाजिक संगठन से जुडी सम्मानित महिलाओं ने मुलाकात की तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिला कारागार मुजफ्फरनगर में किये जा रहे सराहनीय कार्यों को लेकर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की प्रशंसा करते हुए अपने संगठन की और से बंदियों के कल्याण हेतु चार पंखे दान किये, इस अवसर पर धर्मवीर भारती एजुकेशन की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, एनजीओ के अन्य सदस्य श्रीमती पूनम मार्शल,सुनील कुमार, जिला विधिक प्राधिकरण से रजनी पवार आदि शामिल रही !

 

वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने और वेजिटेबल ज्वैलरी बनाने का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब विशाल की पारिवारिक सभा को आज एक अनोखे रूप में मनाया गया। आज मंगलम गोल्ड में आयोजित रोटरी क्लब की विशेष पारिवारिक सभा में वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने और वेजिटेबल ज्वैलरी बनाने का आयोजन किया गया, जिसमे सदाश्याओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी चीजे बनाने में श्रीमती मुक्ता वर्मा, अनुपमा सिंघल, अर्चना बंसल, मणि प्रभा जैन, रीनू गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुधा गुप्ता, नीना गोयल, सुधा कुच्छ्ल, प्रीति नारंग और वेजिटेबल ज्वैलरी में गजल, सुधा गुप्ता, रीनू गुप्ता देवबंद से, १२ वर्षीय कुमारी लब्धि जैन ने हिस्सा लिया। सभी की वस्तुएं एक से बढ़कर एक थी, फर्स्ट सेकंड जज कर पाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए जजों ने सभी को प्रथम घोषित किया। क्लब अध्यक्ष रो पवन कुमार गोयल ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्लब सचिव मनोज गर्ग ने सभी का आभार जताया। रोटरी विशाल द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में सभी ने शपथ ली की आज के बाद खाने की थाली में उतना ही अन्न लेंगे जितनी आवश्यकता होगी झूठा बिलकुल नहीं छोड़ेंगे, साथ ही साथ हाथ उठाकर ये भी प्रण लिया कि पानी की भी वेस्टेज नही करेंगे।
कार्यक्रम चेयरमैन सीए संजय संगल, प्रियंका संगल और प्रवीण जैन सीमा जैन ने इस अवसर विभिन्न गेम करवाकर प्रतिभागियों को रानी गोयल और परीणा गर्ग से पुरस्कृत कराया।
इस अवसर पर रो० शरद रीनू जैन, सी ए पवन रेखा गोयल,कमल नीना गोयल, अजय डिंपल गुप्ता, आनंद मीना बंसल, संजय अलका कर्णवाल, सुरेश चंद, प्रमोद साधना गर्ग, योगेंद्र प्रीति नारंग, अमरीश सिंघल, प्रगेश मीनू गौतम, नीरज एडवोकेट, सुगंध आशा जैन, देवेंद्र अनुपमा सिंघल, सुशील शर्मा, बिजेंद्र अग्रवाल, अनुराग प्रियंका बंसल, सी ए संजय तायल, राजेश संगीता शरण, मधुसूदन अर्चना बंसल पीयूष इलेक्ट्रॉनिक्स, आलोक जैन, सीए विपिन अपर्णा कुछ्ल, रजनीश शशि गुप्ता, राकेश दीपा गुप्ता, योगेंद्र मित्तल, सी ए अजय अग्रवाल, अनिल तायल, अवधेश वर्मा, मनोज अंजलि कुमार, महेंद्र पूर्णिमा कांबोज, प्रवीण सिंघल, अशोक शर्मा, डा अनिल सुधा गुप्ता, सी ए राजेश मनी प्रभा जैन, रविंद्र गर्ग, संजय जैन अरुणा कोयले वाले, उपेंद्र नीता बंसल आदि सदस्य व सदाश्याओ का भरपूर सहयोग रहा।

पिछडा वर्ग सम्मेलन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैकट हॉल मे भाजपा का पिछडा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछडा वर्ग के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप उपस्थित हुए। उन्होने सम्मेलन मे उपस्थित पिछडे वर्ग के लोगो से कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारां ने हमेशा पिछडे वर्ग की अनदेखी की है। जिसके कारण पिछडे वर्ग को सत्ता मे भी भागीदारी नही मिल पा रही थी। भाजपा की सरकार में पिछडे लोगों को उनके अधिकार दिलाए गए। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मे विपक्षी दलों को कोई पूछ नही रहा है। वर्तमान मे प्रदेश मे निकाय चुनाव मे भाजपा नगर पालिका और नगर निगमों के साथ-साथ नगर पंचायतो मे भी सक्रिय होकर भाग ले रही है। उन्होने उम्मीद जताई कि जिलों मे सबसे छोटी सदनो मे भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। सम्मेलन मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, चेयरमैन प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिह, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, महेंद्र आचार्य, अरविंद राज शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मनोज पांचाल, विजय वर्मा, रेणू गर्ग सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

 

बसपा ही मुस्लिमों की सच्ची हितैशीःशमशुदीन राईन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोर्डिनेटर शमशुदीन राईन ने खालापार मे बसपा प्रत्याशी रोशन जहां पत्नि पूर्व प्रधान सरवट इन्तजार त्यागी के समर्थन मे आयोजित सम्मेलन मे बोलते हुए कहा कि आपने पहले भी देखा होगा कि बडे बडे वायदे कर भाजपा व सपा मुस्लिमो के वोट ले लेती हैं तथा बाद मे उन्हे दरकिनार कर देती है। मुस्लिम समाज अब पूरी तरह जागरूक हो गया है तथा वह बसपा की तरफ झुक रहा है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर के मुस्लिम मतदाता इस बार भारी बहुमत देकर बसपा प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे। उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी लगातार मुस्लिमो के लिए संघर्ष करती रही है। पहली बार बसपा प्रमुख मायावती ने मुस्लिम समाज पर भरोसा कर अपना प्रत्याशी मैदान मे उतारा है। बसपा हमेशा से मुस्लिमो के हितों की रक्षा करती रही हैं इस लिए मुस्लिम समाज ज्यादा से ज्यादा बसपा को वोट देकर प्रत्याशी रोशन जहां को जिताये। उन्होने कहा कि अन्य पार्टियां मुस्लिमों का समर्थक होने का ढोंग करती हैं। इस लिए आपको किसी के बहकावे मे नही आना हैं बसपा के पक्ष मे ही मतदान करें। खालापार पुलिस चौकी के निकट हुए इस सम्मेलन मे पूर्व प्रधान इन्तजार त्यागी, उपकार बावरा,संजय रवि, आजम, नौशाद कुरैशी, सलमान सईद, कुलवीर पाल,जिलाउर्रहमान, तेजवीर, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि आदि मौजूद रहे।

 

गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा ने किया जनसम्पर्क, राकेश शर्मा का हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गठबंधन प्रत्याशी श्रीमति लवली शर्मा के समर्थन मे खालापार में तुफानी दौरा हुआ। सपा नेता राकेश शर्मा के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो एवं समर्थको ने खालापार, फक्करशाह चौक, कस्सावान, शहीद चौक,लोहिया बाजार,अबुपुरा आदि विभिन्न स्थानो पर धुंआधार जनसम्पर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ मे अच्छा-खासा जोश नजर आया। जनसम्पर्क अभियान के दौरान सपा नेता राकेश शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जनसेवा की भावना से राजनीति मे आए हैं। बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का विकास ही उनका लक्ष्य है। जनसम्पर्क अभियान के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे भ्रमण कर गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा के समर्थन मे वोट एवं समर्थन मांगा। इस दौरान राकेश शर्मा साथ सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, विधायक पंकज मलिक,शौकत अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, सुबोध शर्मा मण्डल प्रभारी ब्राहमण सभा, देवीदयाल शर्मा, अमलेश शर्मा, बिटटू प्रधान, अशोक शर्मा, सी.पी.शर्मा, विनोद शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा, अमित शर्मा कूकडा, डा.शैलेन्द्र गोतम,प्रमोद शर्मा, डालचन्द,मास्टर महेश, सतीश कौशिक, सुभाष गौतम, मौ.यामीन, राकेश पत्थर वाले, प्रहलाद शर्मा, अतुल शर्मा,पं.ध्यानचन्द कुर्श के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

स्काउट गाईड शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश प्रदेश स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केन्द्र लखनउ एवं जिला संस्थान मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे पांच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाईड कैप्टन विशिष्ट परिचात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ डीएवी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में 28 अप्रैल से प्रारम्भ किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रो.संजीव कुमार प्राचार्य डीएवी कॉलेज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तथा शिविरार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए राष्ट्र के निर्माण मे सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर श्रीमति रेनू गर्ग उपाध्यक्ष जिला संस्थान, प्रो.मुकेश चन्द जिला कोषाध्यक्ष एवं समन्वयक मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय की प्रो.सुषमा सैनी रेंज लीडर बिजेन्द्र पाल सभासद नगरपालिका उपस्थित रहे। प्रो.सुनीता शर्मा ने समस्त अतिथियो का आभार प्रकट करते हुए छात्रो एवं अध्यापकों को चरित्र निर्माण नैतिक मूल्यो तथा सेवाभाव से ओतप्रोत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया। इस अवसर पर डा.रेखा रानी शिविर प्रभारी, डा.प्रीति अग्रवाल, डा.संगीता श्रीवास्तव, डा.सुरेन्द्र पाल, डा.सुनीता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

 

फुगाना कार्यालय के सौन्दर्यकरण का एसएसपी ने किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी फुगाना कार्यालय के जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण का किया गया लोकार्पण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा क्षेत्राधिकारी फुगाना कार्यालय के जीर्णोद्धार/सौन्दर्यकरण का लोकार्पण किया गया। जिसके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी फुगाना कार्यालय, वाचक कार्यालय, जनसुनवाई हेतु केबिन का जीर्णोद्धार कराया गया तथा शौचालय का मरम्मत कार्य एवं सम्पूर्ण परिसर में रंगाई- पुताई का कार्य कराया गया। एसएसपी द्वारा परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा परिसर के जीर्णोद्धार/ सौन्दर्यकरण के लिए क्षेत्राधिकारी फुगाना को बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी फुगाना देववृत वाजपेई, थाना प्रभारी फुगाना जोगिन्द्र सिंह, थाना प्रभारी तितावी रवेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधीकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

गैंगस्टर अभियुक्त को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर द्वारा गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्र अधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दानिश पुत्र इस्लाम निवासी नई आबादी फिरदोस नगर खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत, उप निरीक्षक धर्मराज यादव, हेड कांस्टेबल सुशील, हेड कांस्टेबल तेजवीर सिंह, सोविदर, इरफान अली आदि मौजूद रहे।

 

स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
सिसौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौधरी अजब सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, भौरा कलां में एक सम्मान समारोह में संदीप चौधरी पी सी एस निवासी भौरा कलां को जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में पहली नियुक्ति के लिए स्कूल प्रबंधक रोहित सिंह एवम प्रधानाचार्य दिलशाद द्वारा एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संदीप चौधरी ने सत्र २०१३-१४ में इसी स्कूल से कक्षा १२वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस अवसर पर पी सी एस श्री संदीप चौधरी ने विद्यार्थीयों को बताया कि शिक्षा में किया गया परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है एवं सुनियोजित ढंग से पढ़ाई करके किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार एवम समस्त स्टाफ उपस्थित था।

 

टूटी सड़क बन रही है हादसों का सबब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहरी क्षेत्र के बाहर पानीपत खटीमा राजमार्ग रिंग रोड बनने के चलते स्थानीय ग्राम पीना की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है यहां गांव के मुख्य मार्ग से चरथावल की तरफ जाने वाली सड़क की हालत गहरे गहरे गड्ढों के चलते खराब स्थिति से गुजर रही है। बताया जा रहा है कि यहां हाईवे अथॉरिटी के बड़े-बड़े ट्रक ओवरलोड मिट्टियों से भरकर हाईवे पर जाते हैं जिस कारण गांव से चरथावल की तरफ जाने वाली इस सड़क की हालत खस्ता हो चली है और इसमें बने अनेकों गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों और राहगीरों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष्य में मनायी गयी ’’पोस्टर एण्ड स्लोगन मेंकिग प्रतियोगिता’’Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष्य में गृहविज्ञान संकाय व एक्टिविटी क्लब द्वारा पोस्टर एण्ड स्लोगन मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम ‘स्वास्थ्य अमृत’ रही। प्रतियोगिता में एम0एस0सी0 (फूड एण्ड न्यूट्रिशन) एवं बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) संकाय की छात्राओं ने अपनी कल्पना को कला के माध्यम से केनवस पर रेखांकित किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, डीन डा0 नवनीत वर्मा, एक्टिविटी क्लब से डा0 बुशरा अकिल, डा0 मोनिका रूहेला, श्रीमति मानसी अरोरा, विभागाक्ष्य श्रीमति नीतू गुप्ता, डा0 सौरभ जैन, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 रवि अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्राओं ने अनेक मनमोहक पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमि में डा0 मोनिका रूहेला, श्रीमति एकता मित्तल रहे। प्रतियोगिता का संचालन डा0 अपर्णा शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय स्थान पर वंशिका त्यागी, तृतीय स्थान अंजली एवं सांत्वना पुरस्कार गुलशन ने प्राप्त किया। गृहविज्ञान संकाय की छात्राओं ने अनेक अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते आयुष्मान दिवस पर अनेक चित्रों का बनाया जिनमें मुख्य रूप से अनाविका शर्मा, वैष्णवी अग्रवाल, वाणी सिंघल, शालू, प्रीति, दीपा, रिया पोषवाल, विशाखा पाल, दीया पाल, निलाक्षी, नाजिस, निशा, दीपा, वंशिखा त्यागी, आरती निक्की, सल्तनत, इजाशा, शोभा, लवि अदिबा, अंजली, विदुषी, आयुषी पंवार, आंचल रानी, आंचल शर्मा काजल पाल व शाजिया रहबर आदि ने स्वास्थ्य से सम्बन्धित चित्रों को बनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजना है जिसका मुख्य लक्ष्य देश में एक लाख हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर स्थापित करना तथा दस करोड परिवार को स्वास्थ्य बीमा कवच से जोडना हैं। आयुष्मान भारत योजना किसी भी जाति या धर्म-आधारित मतभेद के बावजूद भारत के गरीबों को लाभान्वित करती है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में गृहविज्ञान संकाय से डा0 अनामिका वर्मा, नीतू शर्मा, अंजू कुमारी, शिवांगी वशिष्ठ, पिंकी, पूजा मलिक, कृष्ण कुमार, अंकित धामा, संकेत जैन, सीमा गुप्ता, आशीष पाल व दीपक गुप्ता आदि का योगदान रहा।

 

पॉलिटेक्निक विभाग में छात्रों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पॉलिटेक्निक विभाग में छात्रों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पॉलिटेक्निक विभाग के सभी विषम सेमेस्टर का परिणाम घोषित हुआ। जिसमे श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के पॉलिटेक्निक विभाग मे अध्ययनरत छात्रों का परिणाम प्रशंसनीय रहा। जिसमें मैकेनिकल ब्रांच में प्रथम वर्ष के छात्र अंषुल पांचाल पुत्र चांदवीर पांचाल ने ७४.१४ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिविल ब्रांच में प्रथम वर्ष के छात्र मनीष कुमार पुत्र चन्द्रपाल ने ६७.७१ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रथम वर्ष के छात्र यष केषले पुत्र अमन कुमार ने ७१ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं मैकेनिकल ब्रांच में द्वितीय वर्ष के छात्र कृष मचल पुत्र जितेन्द्र ने ६९.३ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान किया। सिविल ब्रांच में द्वितीय वर्ष के छात्र सुमित सैनी पुत्र पुष्पेंद्र सैनी ने ७८.५७ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच में द्वितीय वर्ष के छात्र आशु कुमार पुत्र प्रकाष कुमार ने ७०.४५ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा मैकेनिकल ब्रांच में तृतीय वर्ष की छात्रा कु० सहराना पुत्री बुन्दू ने ७४.१४ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिविल ब्रांच में तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष इंसा पुत्र रामकुमार ने ७१.२५ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच में तृतीय वर्ष की छात्रा सपना पुत्री जगपाल सिंह ने ८१.०९ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चौयरमैन डॉ० सुभाष चन्द्र कुलश्रेष्ठ ने पॉलिटैक्निक के सभी विधार्थीगण, शिक्षकों को बधाई दी तथा संकाय के निदेशक डॉ० आलोक गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों की उपस्थिति मे छात्रध्छात्राओं को प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्रीराम पॉलिटैक्निक के प्राचार्य आषीष कुमार ने परीक्षा परिणामों के लिए सभी शिक्षकों व छात्रध्छात्राओं की कड़ी मेहनत के साथ प्रयोगशाला कर्मियों के योगदान की भी सराहना की व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
छात्रध्छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता व कॉलेज प्रबन्धन को देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह अध्ययन करते हुए एक कुशल इंजीनियर बनकर अपने विद्यालय का नाम ऊॅचा करना चाहेगें।

 

अलग अलग स्थानों से कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी द्वारा डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्त नूर हसन पुत्र जहूर हसन निवासी मल्हुपुरा थाना सिविल लाईन को घास मण्डी कट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र अमर सिंह निवासी कल्लरपुर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्तगण गय्यूर पुत्र जमील व सोनू पुत्र गय्यूर निवासीगण ग्राम न्याजूपुरा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण आमिर सुहैल पुत्र सलीम व नवाजिश उर्फ छोटू पुत्र सलीम निवासीगण किदवईनगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्तगण शेरखान पुत्र फजर मौ0 उर्फ फजरा व मोहसीन पुत्र मतलूब निवासीगण ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।

 

जुआरी को नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शातिर को नकदी व सट्टे की पर्ची सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त शहजाद पुत्र स्व0 यामीन निवासी कामरेड रोड लददावाला थाना कोतवाली नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा, रजिस्टर, पेन व 1760रूपये की बरामदगी की गई।

 

अलग अलग स्थानों पर कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरी द्वारा डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्त नूर हसन पुत्र जहूर हसन निवासी मल्हुपुरा थाना सिविल लाईन को घास मण्डी कट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र अमर सिंह निवासी कल्लरपुर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा वारंटी अभियुक्तगण गय्यूर पुत्र जमील व सोनू पुत्र गय्यूर निवासीगण ग्राम न्याजूपुरा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तगण आमिर सुहैल पुत्र सलीम व नवाजिश उर्फ छोटू पुत्र सलीम निवासीगण किदवईनगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्तगण शेरखान पुत्र फजर मौ0 उर्फ फजरा व मोहसीन पुत्र मतलूब निवासीगण ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया।

 

शातिर को नकदी सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शातिर को नकदी व सट्टे की पर्ची सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त शहजाद पुत्र स्व0 यामीन निवासी कामरेड रोड लददावाला थाना कोतवाली नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा सटटा, रजिस्टर, पेन व 1760रूपये की बरामदगी की गई।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 11 =