खेल जगत

Delhi: जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी, रात के वक्त काट दी जा रही बिजली और पानी

Delhi के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है. बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता रेसलर प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं. पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. वहीं प्रदर्शन कर रहे स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. पुनिया ने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर रात के वक्त बिजली और पानी काट दी जा रही है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘प्रदर्शन स्थल पर रात के वक्त बिजली और पानी काट दी गई. पुलिस ने कहा कि विरोध करना है तो सड़क पर सो जाओ. आज उन पर यह कैसा दबाव आ गया है, ऐसी कोई समस्या पहले नहीं थी, यह केवल सुप्रीम कोर्ट के दबाव के कारण हुआ है’.

पुनिया ने आगे कहा कि ‘हमने कुछ सामान मंगवाया था लेकिन दिल्ली पुलिस उसे हमें यहां लाने नहीं दे रही है और सामान लाने वाले को पीट-पीट कर भगा रही है. हमें जब तक न्याय नहीं मिलता, हम विरोध करेंगे, चाहे पुलिस प्रशासन हमें कितना भी प्रताड़ित करें’.

जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारत के पदक विजेता पहलवानों को  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का समर्थन मिला है. वह सभी प्रदर्शन कारी पहलवानों से मिलने भी पहुंची हैं.

वहीं इस मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. पुलिस इसे क्यों नहीं दिखा रही है? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fourteen =