समाचार (Muzaffarnagar News)
मुल्क की तरक्की के लिए उठे लाखों हाथ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मोहब्बत और परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा हुई। लाखों लोगों ने खुदाग की बारगाह में सजदा किया। खुतबे के बाद इमाम ने कौम और मुल्क में तरक्की के लिए दुआ कराई। डीएम और एसएसपी ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद पेश की।
जनपद में बकरीद का त्योहार परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नमाज के बाद कुर्बानी की गई। शहर के मुख्य ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में मौलाना अब्दुल्लाह ने नमाज अदा कराई। मौलाना ने खुतबे में गरीब और जरूरतमंद की मदद करने की हिदायत की।
उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार हमें त्याग और अल्लाह की मर्जी के हिसाब से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अगर हम गरीब और जरूरतमंद और अपने मिलने वालों का ख्याल नहीं रखते तो हमारा जीवन निरर्थक है। शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से अपील की की कुर्बानी घरों के बाहर न करें।
उन्होंने सफाई का भी विशेष ख्याल रखने की बात कही। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देने के लिए ईदगाह पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।इस दौरान जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर शर्मा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,सिटी मजिस्टेªट, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह,एसडीएम सदर परमानन्द झा, शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ईद की जिलाधिकारी व एसएसपी ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-अजहा त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण किया तथा ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की। इस दौरान स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं। ईद-उल-अजहा त्यौहार को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। इसके साथ ही द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जनपदीय भ्रमण के दौरान ड्रोन कैमरों से संवेदनशील स्थानों तथा मकानों की छतों की निगरानी भी की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण के अलावा समाज के गणमान्य लोगों में शहर काजी, मुफ्ति जुल्फिकार, समाजसेवी गौहर सिद्दीकी, शौकत अंसारी, इसराइल पहलवान आदि मौजूद रहे।
दो माह का होगा श्रावण मासः संजीव शंकर
सामान्य रूप से श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का विशेष माह माना गया है इस वर्ष अधिक मास श्रावण मास में ही पड़ रहा है अधिक मास भगवान विष्णु को अति प्रिय है इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा गया है, महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि वैसे तो सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष की संख्या को बराबर करने के लिए प्रत्येक तीन वर्ष में यह अधिक मास पड़ता है, परन्तु यह अमूल्य अवसर हमें सामान्य रूप से ही मिल रहा है इस अवसर को व्यर्थ ने जाने दें।
४ जुलाई मंगलवार से प्रारंभ होने वाला श्रावण मास ३१ अगस्त दिन बृहस्पतिवार को प्रातकालीन समाप्त होगा, इस बार श्रावण मास के आठ सोमवार है,५९ दिन है, श्रावण मास की शिवरात्रि १५ जुलाई शनिवार को वे अधिक मास के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि १४ अगस्त सोमवार को है, शिव की कृपा प्राप्ति के लिए अनेक उपाय कर सकते हैं जैसे प्रतिदिन शिवालय जाकर जल से अभिषेक,घ् नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र या कोई शिव मंत्र(लगभग २१ माला प्रतिदिन) का जाप, संपूर्ण श्रावण मास व्रत रख सकें तो बहुत अच्छा फिर भी सावन के सोमवार महत्वपूर्ण है अति सोमवार व्रत प्रारंभ कर सकते हैं,विभिन्न विभिन्न इच्छाओं के लिए विभिन्न विभिन्न वस्तुओं (गन्ने का रस, दूध, दही, शहद, घी,गंगाजल,पंचामृत, तेल इत्यादि) से अभिषेक, एक निश्चित संख्या १०८ पुष्पों(कनेर, हरसिंगार, मदार, चमेली, गुलाब, आलसी) के पुष्प द्वारा शिवालय की सजा, बिल्व पत्र, शमी, पीपल,वट इत्यादि के पत्रो को निश्चित संख्या में चढ़ने का विशेष महत्व है, शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव की उपासना में मस्तक पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष व मुख में शिव नाम शिव उपासना की त्रिवेणी मने गए हैं।
हमले के विरोध तथा हमलावरेां की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीते दिन सहारनपुर मे भीम आर्मी चीफ चन्द्र शेखर उर्फ रावण पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी की मंाग को लेकर आज दोपहर के वक्त कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
हर हर महादेव के जयघोष के साथ बढे शिवभोले

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर मे हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवभक्त कंावडियो का शहर मे आगमन शुरू हो गया है। कंावडियो के प्रवेश से शहर मे धर्ममय माहौल बनता जा रहा है। शासन के निर्देशो के चलते एक और जहंा जिला पुलिस प्रशासन कंावड यात्रा की सफलता हेतु विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने मे जुटा है। वहीं दूसरी और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाए भी इस और सक्रिय हो चली हैं। अर्थात संस्थाए शिवभक्तों की सेवा हेतु उनके लिए भोजन, जलपान, चिकित्सकीय सेवा,उनके विश्राम व स्नान आदि सेवाओं के लिए व्यवस्था दुरूस्त करने मे लगे हैं। ताकि शिवभक्तो को बेहतर सेवाएं प्रदत्त की जा सकें।
उल्लेखनीय है कि पवित्र श्रावण माह मे चलने वाली उत्तर भारत की पवित्र कंावड यात्रा अपने आप में एक अनूठा धार्मिक कार्यक्रम है। कंावड यात्रा की सफलता हेतु शासन के निर्देशो के अनूरूप जिला स्तर पर व्यवस्था करायी जाती हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कंावडियो मे दिल्ली, राजस्थान,पंजाब, हरियाणा आदि विभिन्न प्रान्तो के कंावडिये शामिल रहते हैं। जो हरिद्वार से चलकर नगर की हृदय स्थली शिवचौक स्थित भगवान आशुतोष की परिक्रमा कर अपने गंतव्य की और बढ जाते हैं।
धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में कांवड यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह धर्ममय हो जाता है। कंावड यात्रा के दौरान बाजारों व दुकानो पर ज्यादा काम नही रहता है। जिसके चलते व्यापारी,कारोबारी, युवा, एनसीसी कैडेटस आदि सभी शिवभक्तों की सेवा मे जुट जाते हैं। आला आईजी, डीआईजी,डीएम एवं एसएसपी आदि आला अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में प्रत्येक वर्ष कंावड यात्रा को सम्पन्न कराया जाता है।
अप्रेन्टिसशिप मेले का 30 जून 2023 को होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। परिसर में अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। अप्रेन्टिसमिशप मेले में व्यवसाय फिटर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिष्ट, टर्नर, इन्स्टूमैन्ट मैकेनिक, मैकेनिक आर0ए0सी0, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर एवं वायरमैन के अतिरिक्त अन्य व्यवसायों के अभ्यार्थी भी प्र्रतिभाग कर सकते है। अप्रेन्टिसशिप मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के बेवपोर्टल ूूूण्ंचचतमदजपबमेीपचपदकपंण् वतह पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है तथा पंजीकरण के साथ हाईस्कूल अंकतालिका, सनद, आई0टी0आई0 अंकतालिका, सनद, आधार कार्ड, पैनकार्ड मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर के कार्यालय में कार्यदिवस में उपस्थित होकर सम्पर्क करेे।
व्यापार संगठन का बढा कुनबा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा विजय प्रताप सिंह को जानसठ रोड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा,संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी द्वारा उनको नियुक्ति पत्र देते हुए व्यापार संगठन में शामिल होने की बधाई प्रेषित की गई प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष विजय प्रताप का व्यापार संगठन में स्वागत करते हैं एवं इनसे आशा करते हैं कि व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
हमले की घटना दुखदः कमल मित्तल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कमल मित्तल किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमलें की खबर अत्यंत दुःखद है। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कमाना करते हैं और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं !
जश्न का रहा माहौल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बकरीद के त्यौहार पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में त्यौहार के कारण जबरदस्त रौनक बनी रही। शहर के खालापार, फक्कर शाह चौक, मरकज वाली मस्जिद, हौज वाली मस्जिद, 40 फुटा रोड, किदवई नगर एवं दरोगा की कोठी, गुल्लरवाली गली, गहराबाग आदि विभिन्न स्थानो पर बच्चों के लिए झूले, खेल-खिलौने, चाट, चाउमीन, बर्गर आदि खाने की विभिन्न वस्तुओं की दुकाने एवं दुकाने सजी रही। जिनमंे नन्हे मुन्ने बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की। त्यौहार के मददेनजर एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।
गन्ने पर बढ़ाई गई एफआरपी निराशाजनकः भारतीय किसान यूनियन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। केंद्र सरकार के द्वारा गन्ने पर एफआरपी घोषित की गई जोकि किसान की लागत से बेहद कम है समूचे देश का गन्ना किसान इस बार आशा लगा रहा था कि केंद्र सरकार गन्ने पर एफआरपी अधिक घोषित करेगा।
केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में लागत को १५७ प्रति क्विंटल आंका गया है जोकि बेहद कम है अगर गन्ने की फसल की बात करें तो शुरुआत के दिन से गन्ने की फसल पर किसान को भारी खर्च करना पड़ रहा है डीजल से लेकर उर्वरक के दाम आसमान छू रहे हैं उस खर्च को वहन करने की क्षमता गन्ना किसान की अब नहीं रही है।
देश का किसान जब नाजुक हालात से गुजर रहा है ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा घोषित यह एफआरपी किसानों के जख्मों पर नमक जैसा है सरकार के इस फैसले ने देश के किसान को निराशा की हालात में पहुंचा दिया है।
4 जुलाई से हो जायेगा कांवड यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। आगामी कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में यातायात डायवर्जन प्लान प्रशासन द्वारा तय किया गया है। दिनांक ०४.०७.२०२३ से १७.०७.२०२३ तक कांवड यात्रा नहर पटरी मार्ग(चौ० चरण सिंह कांवड मार्ग), एनएच-५८ तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। २. दिनांक ०४.०७.२०२३ से ०७.०७.२०२३ तक मीरापुर, मुजफ्फरनगर से गंगा बैराज, बिजनौर मार्ग पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। दिनांक ०७.०७.२०२३ से की रात्रि से दिनांक ०९.०७.२०२३ तक हल्के एवं मध्यम वाहन केवल एनएच-५८ की बायीं लेन (मेरठ-मुजफ्फरनगर- हरिद्वार की दिशा) में ही चलेंगे। साथ ही एनएच-५८ की दायीं लेन हरिद्वार से आने वाले कांवडियों के लिए आरक्षित रहेगी। दिनांक ०९.०७.२०२३ की रात्रि २४ः०० बजे से एनएच-५८ पर हरिद्वार की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगें। (वैक्लपिक मार्ग हरिद्वार की तरफ से आने वाले सभी वाहन देवबन्द रामपुर तिराहा- जानसठ रोड से मेरठ मवाना मार्ग से मेरठ पहुचेंगे)। दिनांक ०९.०७.२०२३ से दिनांक ११.०७.२०२३ की रात्रि २४ः०० बजे तक मेरठ की ओर से आने वाले हल्के एवं मध्यम वाहन एकल दिशा (सिंगल हाईवे) से मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की तरफ जा सकेंगे। दिनांक ११.०७.२०२३ की रात्रि २४ः०० बजे से दिनांक १७.०७.२०२३ तक एनएच-५८ तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस आम जन-मानस से अपील करती है कि कृपया असुविधा से बचने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवायजरी का पालन करें।
विधायक मदन भैया व चंदन चौहान ने चन्द्रशेखर का जाना हाल

जानसठ/सहारनपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भीम आर्मी चीफ पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पर राष्ट्रीय लोकदल के खतौली विधायक मदन भैया लखनऊ से सीधे सहारनपुर अस्पताल में चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंचे और उन्होंने भीम आर्मी चीफ का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। भीम आर्मी चीफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले की सूचना पर लखनऊ से राष्ट्रीय लोकदल के खतौली विधायक मदन भैया सीधे अस्पताल में उनका स्वास्थ्य हालचाल जानने के लिए पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। जो सोचने का विषय है। और सरकार पर प्रश्न चिन्ह भी है।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जो भी हमलावर रहे हैं उन्हें शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत राठी एवं यशपाल प्रधान नगला दुहेली साथ रहे।
भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखद उर्फ रावण पर बीती कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। चन्द्रशेखर पर हुए हमले के बाद से ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने सहारनपुर पहंुच कर भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर का हाल जानने के लिए अस्पताल पहंुच रहे हैं। इसी संदर्भ मे मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रालोद विधायक विधायक चन्दन सिंह चौहान ने सहारनपुर पहंुच कर भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर का हाल जाना।


