समाचार (Muzaffarnagar News)
प्रदूषण विभाग का चला चाबुकः फैक्टी की सील
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा की गई छापामारी से उद्यमियो मे हडकम्प गच गया। विभिन्न मील/फैक्ट्रियो के मालिक एक दूसरे से टीम द्वारा की गई कार्यवाही एवं अधिकारियो की लोकेशन के बारे मे जानकारी लेते नजर आए।
सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में औचक निरीक्षण करने पहुंची प्रदुषण विभाग की टीम से फैक्ट्री स्वामियो मे हडकम्प मचा रहा। चर्चा रही कि टीम द्वारा मेरठ रोड स्थित एक फैक्ट्री को सील कर दिया गया।
जिला प्रदूषण अधिकारी का कहना है कि आयुक्त प्रदूषण विभाग के निर्देशो के चलते छापामारी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने कहा कि पिछले दिनो मेरठ रोड स्थित राणा स्टील्स पर सैन्ट्रल एवं यूपी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत छापामारी की थी।
प्रभु श्री राम की लीला मंचन का किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शिवराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह के द्वारा प्रभु श्री गणेश की आरती व श्री रामायण जी की आरती कर फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया गया इस अवसर विपिन कुमार सिंह जी द्वारा रामपुरी में ३७ वर्षों से हो रहे श्री रामलीला मंचन की सराहना करते हुए श्री राम लीला कमेटी रामपुरी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और पात्रों को शुभकामनाएं दी भूरी भूरी प्रशंसा कर सराहना की और कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनकर सम्मानित किया गया प्रतीक चिन्ह के रूप में रामायण जी ग्रंथ भेंट किया इस शुभारंभ के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रामपुरी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार सिंह जी का आभार व्यक्त किया और समस्त रामपुरी वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग की सराहना की और कहा कि डॉक्टर विपिन कुमार सिंह द्वारा हमेशा बड़े भाई की तरह स्नेह मिलता है और श्री रामलीला मंचन में एक बड़ा सहयोग उनके द्वारा हमेशा दिया जाता है इस अवसर पर व्यास पीठ पर मौजूद देवशरण शास्त्री जी ने भी अपने विचार रखे और इस अवसर पर चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष रामलीला कमेटी के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवी धीमान नीरज कौशिक महामंत्री व निर्देशक आयुष नवीन निशांत गगन जिंदल सतेन्द्र त्यागी निर्देशक अमित तिवारी शौर्य सिंह सक्षम त्यागी कनिष्क अभी धीमान हर्षित शर्मा अंशु शर्मा वंश शर्मा कार्तिक गौरीकांत त्यागी आदि उपस्थित रहे
विधि विधान से कथा का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।टाउन हॉल में गत रात्रि से शहर रामलीला विधि और विधान के साथ शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ कराया और बाद में विश्व रतन आदि अतिथियों के साथ प्रभु श्री राम की आरती कराकर लीलाओं का मंचन शुरू कराया। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि हवन पूजन का कार्यक्रम पंडित भुवनेश कपिल ने संपन्न कराया इससे पूर्व दिन तीसरे पहर स्वरूपों का पूजन कर, स्टेज कोकीला गया, ताकि अनुष्ठान की इस लीला में कोई भी बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही सभी स्वरूपों को जनेऊ धारण कर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना कर छाया दान कराया गया अब यह स्वरूप रामलीला के संपूर्ण होने तक सनातन धर्म कैंपस में ही रहेंगे। दीपक मित्तल ने आगे बताया कि श्री रामलीला की शुरुआत गणेश पूजन से हुई और बाद में नारद मोह का मंचन किया गया। जिसमें विष्णु जी के अवतार की सर्वत्र सराहना हुई कल रामलीला के प्रथम दिवस मेरठ से आए एक कलाकार ने श्री हनुमान जी की सुंदर प्रस्तुति दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत की जिसकी सभी ने मुक्त कांठ से प्रशंसा की इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शिवचरण गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल मंत्री सतीश गर्ग उप मंत्री अनमोल सिंघल कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल नवीन गुप्ता ठेकेदार संजय गोयल ठेकेदार वैभव मित्तल रजत गोयल नितिन नामदेव कमलकांत शर्मा जगन्नाथ रोहेला अनुराग शर्मा पुष्पेंद्र शोभित गुप्ता अनमोल मित्तल नंदकिशोर नंदू अमित एडवोकेट गौरव गर्ग सागर स्रह्नक्कहृ4 प्रवीण स्रह्नक्कहृ4चल प्रशांत और अतुल गर्ग ने किया रामायण वचन का कार्य रविंद्र गुप्ता द्वारा किया गया जबकि सिंगारी का कार्य स्वराज पाल ने किया रामलीला के निर्देशक के रूप में साधु राम गर्ग और अजय गर्ग ने लीलाओं का मंचन संपन्न कराया ढ्ढ टाउन हॉल की रामलीला में प्रथम दिवस ही दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली ।
पुलिस ने हत्या का खुलासा
तितावी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना तितावी पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण कर शातिर हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशादेही से आलाकत्ल तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा को १२ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त को तितावी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही से आलाकत्ल ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थानाक्षेत्र तितावी के ग्राम नूनाखेड़ा में अभियुक्त द्वारा ०१ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना तितावी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा १२ घण्टे के अन्दर उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमरपाल उपरोक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त तथा मृतक आपस में सगे भाई थे तथा दोनो में पैत्तृक सम्पत्ति के बटवारे को लेकर विवाद था। जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह, व०उ०नि० प्रवीण कुमार शर्मा, है. कां. देवेंद्र, कां. अमित कुमार थाना तितावी शामिल रहे।
विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में पहुंच कर किया उत्साहवर्धन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन कर दिखायी गयी अपनी प्रतिभा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गये मॉडल्स की प्रशंसा करते हुए छात्रों को किया प्रोत्साहित।
बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस मॉडर्न स्कूल में श्नेशनल ट्रेन योर ब्रेन के अवसर पर विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित व विज्ञान विषयों पर आधारित विभिन्न मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रोजेक्ट का अवलोकन कर प्रशंसा की गयी तथा छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए अपना लक्ष्य बना कर उसके लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। अपने सम्बोधन में कहा गया कि गणित व विज्ञान आधारित ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा के प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। बच्चों के विकास के लिए इस तरह के समारोह आवश्यक हैं जिससे बच्चों में विज्ञान की वास्तविक समझ का विकास हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के अध्यापकगण अपस्थित रहे।
पुलिस ने वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वांछित/वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त विनय पुत्र रमेशचन्द निवासी काशीराम कालोनी आवास विकास को गिरफ्तार कर मा०न्या० भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० किशनपाल सिंह, है०का० सुनील कुमार शामिल रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन 15 को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा १५ अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आर्शीवाद बैकट हॉल में किया जाएगा प्रतियोगिता का आयोजन। जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम १५ अक्टूबर को आशीर्वाद बैंकट हॉल लक्ष्मण विहार में धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें दोपहर २ः०० बजे से चित्रकला प्रतियोगिता वह ३ः०० बजे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और शाम ५ः०० मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा इसके बाद बूगी वूगी डांस कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
नकदी सहित सटोरिये को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी संजीव सुमन के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में वहलना चौकी प्रभारी राहुल कुमार व उनकी टीम अवैध कार्ये करने वाले तथा सट्टा जुआ जैसे अपराध पर लगाम लगाने के लिए जी जान से जुटे हए हैं और इस अपराध पर लगाम भी लगा रहें हैं और सट्टे के कारोबार करने वालो को जेल की हवा भी खिला रहें हैं आज भी शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में वहलना चौकी प्रभारी राहुल कुमार व उनकी टीम ने सफलता प्राप्त करते हुए ०१ शातिर सटोरिये को सट्टे की खाईबाडी करते हुए मय सट्टा पर्चा,गत्ता,पैन व नगद १३०० रुपये सहित गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की हैं।जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में अवैध जुआ सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज वहलना चौकी प्रभारी राहुल कुमार व उनकी टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त यामीन पुत्र सद्दीक निवासी मौ० खेडा पट्टी सुजडू थाना कोतवालीनगर जिला मु०नगर को हाजी बब्बू का किराये का मकान मौ० खेडा पट्टी सुजडू,ईदगाह खेडा पट्टी सुजडू के पास से सट्टे की खाईबाडी करते हुए गिरफ्तार किया हैं तथा मौके से अभि० के कब्जे से सट्टा पर्चा, गत्ता, पेन व नगद १३००-रुपये भी बरामद किये हैं। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया हैं।
पुलिस ने वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ छेडखानी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मिमलाना रोड निवासी महिला ने सुहेल पुत्र हारूण निवासी मिमलाना रोड थाना को०नगर मु०नगर द्वारा वादिया की बेटी का हाथ पकडना तथा बदनियती से खिचकर ले जाना तथा वादिया की बेटी द्वारा अपना हाथ छुडाकर अपने घर मे घुस जाना तथा अभि० सुहेल का पीछे-पीछे घर मे घुस जाने के सम्बन्ध में प्रा० पत्र दिया । अभियोग में वाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित की गयी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा अंदर २४ घण्टे में मुखबिर खास की सूचना पर मुर्गी फार्म के पास मिमलाना रोड से अभि० सुहैल पुत्र हारून निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवालीनगर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० विजय शर्मा, है०का० प्रवीन कुमार, का० अजय कुमार शामिल रहे।
जिला आबकारी अधिकारी ने बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बियर दुकानों के अनुज्ञापियों की मीटिंग कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी के प्रांगण में ली गयी। आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम मेंजिला आबकारी अधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बियर दुकानों के अनुज्ञापियों की मीटिंग कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी के प्रांगण में ली गयी,समस्त अनुज्ञापियों को निम्न निर्देश दिए गए।
१..अनुज्ञापियों को बियर के नए शासनादेश से अवगत कराया गया।
२..उन्हें स्पष्ट किया गया कि निर्धारित राजस्व के उठान में कोई छूट नहीं दी गयी है, ३१ दिसम्बर के पूर्व समस्त निर्धारित राजस्व उठान किया जाना आवश्यक है।
३..बियर के दुकानों के लिए जो न्यूनतम मासिक राजस्व सुनिश्चित किया गया है उससे ज्यादा उठान किये जाने पर अगले वित्तीय वर्ष के न्यूनतम मासिक राजस्व पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा अर्थात उसे न्यूनतम मासिक उठान निर्धारित नही किया जाएगा।अतः ज्यादा से ज्यादा उठान सुनिश्चित करें।
४…बियर के उपभोग के दृष्टिकोण से इस माह में मौसम अच्छा है अतः माह अगस्त एवम सितम्बर में भी जिनके द्वारा सम्पूर्ण राजस्व का उठान नहीं किया गया है ,वह अक्टूबर महीने के न्यूनतम मासिक राजस्व के साथ साथ पिछले महीने के बचे हुए राजस्व को भी उठाना सुनिश्चित करें। ऐसा करना आपके लिए भी लाभप्रद है।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित
मीरापुर। मीरांपुर विधानसभा अंतर्गत मोरना विकास खण्ड और भोकरहेड़ी नगर पंचायत परिसर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के कलश एकत्रीकरण एवं स्वयं सहायता समूह (नारी शक्ति) सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मीरापुर वि. स.के प्रभारी राजपाल सिंह जुडड़ा, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी के साथ सहभागिता की और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान ,कल्याण के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़ने और प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया । कार्यक्रम में अनेक भाजपा पदाधिकारी , मण्डल अध्यक्षगण एवं ब्लॉक अधिकारी उपस्थित रहे ।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। आबकारी निरीक्षकों की एक टीम द्वारा जनपद में स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर एवम दूसरी टीम द्वारा उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित भुराहेड़ी चेकपोस्ट पर अवैध मदिरा के परिवहन को रोकने हेतु वाहनों की जांच की गयी। आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में आबकारी निरीक्षकों की एक टीम द्वारा जनपद में स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर एवम दूसरी टीम द्वारा उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थित भुराहेड़ी चेकपोस्ट पर अवैध मदिरा के परिवहन को रोकने के उद्देश्य से वाहनों की सघनता से जाँच की जा रही है, किसी भी वाहन से अवैध मदिरा की प्राप्ति नहीं की जा सकी।
शोकसभा कर शोक व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई, बैठक में गौशाला सभा शहर व श्री कदीम अग्रवाल सभा अबू पूरा के अध्यक्ष सहित अनेकों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए वरिष्ठ समाजसेवी श्री आशुतोष स्वरूप बंसल जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी श्री आशुतोष स्वरूप बंसल जी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले व्यक्ति थे,अनेकों संस्थानों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उनके आकस्मिक निधन से सर्वसमाज को बहुत बड़ी क्षती हुई हैं,इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, भूरा कुरैशी,सुशील सिंघल,अनिल सिंघल, पंकज जैन,शिव कुमार सिंघल,उपस्थित रहे।
रामलीला महोत्सव का हुआ विधिवत शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्री रामलीला कमेटी(रजि) नई मंडी के तत्वाधान में ९७वॉ श्री रामलीला महोत्सव श्री रामलीला भवन नई मंडी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश जी ने दीप प्रज्वलन व भगवान श्री गणेश की आरती कर सुंदर लीला का शुभारंभ किया लीला का सुंदर मंचन मथुरा के श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु जी द्वारा नारद मोह भंग की लीला का मंचन किया गया श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा मुख्य अतिथि सोमांश प्रकाश जी को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस शुभ अवसर पर कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग उपाध्यक्ष बृज गोपाल छारिया प्रवीण कुमार एडवोकेट उप मंत्री राजीव अग्रवाल उपेंद्र सिंघल कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया डॉ प्रदीप जैन विनोद सिंघल राकेश खंडेलवाल विदित गुप्ता कुलदीप शर्मा संजय जिंदल काका अशोक कुमार तायल राजेश गोयल मनोज मोदी शरद गोयल अतुल जैन आदि मौजूद रहे कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने अस्वस्थ होने के कारण समस्त कमेटी के पदाधिकारीयो सदस्यों व सभी श्रद्धालुओं को श्री रामलीला महोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
रावण जानकी जन्म की लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज रावण जानकी जन्म की लीला का मंचन किया गया जिसमें रावण का रोल प्रणव शर्मा, वेदवती अंकुर, शंकर ओमपाल कश्यप, कुंभकरण आशीष, विभीषण मोहित, मंदोदरी हर्षित गोयल, इंद्र का अभिनय आर्यन पाल ने किया व्यवस्था में डॉक्टर सत्येंद्र पवार, पवन पाल, अमरीश त्यागी, सरदार राजेंद्र सिंह, प्रवीण पाल, प्रवीण कुमार पाल, सुशील केबल वाले, शिबू भाई, नीरज शर्मा ने सहयोग किया निर्देशन नवनीत वर्मा अज्जू शर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, रामायण वाचक दुर्गेश पाल ने सुंदर भजन सुनाए दूसरे दिन रामलीला में दर्शकों की बैठने की अच्छी व्यवस्था देखने को मिली रामलीला में प्रशासन का भी सहयोग रहा।
गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डॉ वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा अस्थाई गौशाला रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में डॉ वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा अस्थाई गौशाला रायपुर अटेरना का निरीक्षण किया गया, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा मे भूसा,स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई।केयरटेकर उपस्थित मिले।
कथा का श्रवण करने वाले का जीवन तर जाता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के अंतिम दिन की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के भजनों से हुई। श्री वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय ने सातवें दिन भगवान श्री कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया गया। मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मा देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन किया।
कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी से समझ सकते हैं । उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा ने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे ।द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है ।जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना, प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे, सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया ।दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया । उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। कथा व्यास धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन तर जाता है। श्रीमद् भागवत कथा में सत्यप्रकाश अग्रवाल , अजय गर्ग, संजीव कंसल,किसान चिंतक कमल मित्तल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रामलीला का हुआ शुभारम्भ
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्राम तिसंग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जय श्री राम लीला का शुभारंभ मैन बाजार में बहुत ही धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने फीता काट कर श्री राम लीला का शुभारंभ किया। शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासी पंडित ओर रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं सदस्य गण जी ओर सम्मानित वरिष्ठ खचेडू सैनी मुनीम, कलीराम सैनी, राजन वालिया, टीटू वालिया, मूलचंद पंडित, चंद्रवीर, विनय वालिया, जगपाल प्रजापति, राहुल सैनी, जितेन्द्र प्रजापति, पिंकू नूनिया, धीरसिहं पाल, रविन्द्र सैनी, राहुल कर्णवाल, विशाल राजवंशी, बिट्टू पाल, राकेश सैनी, उज्वल सैनी ओर सभी प्यारे बच्चे, मीडिया प्रभारी अनुज सैनी मंडल तिसंग जनपद मुजफ्फरनगर।
पटैलनगर में हुआ रामलीला का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन नारद मोह और शिव पार्वती की लीलाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पहले ही दिन भारी संख्या में दर्शक पटेलनगर रामलीला मैदान पर उमड़े नजर आये। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में ४८वें श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति शैल गर्ग ने अन्य अतिथियों नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता, सपना गुप्ता के साथ पूजन सम्पन्न कराया। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की स्तुति और आरती के साथ उनको भोग लगाया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्री रामायण जी, राधा कृष्ण की भी आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूजन अनुष्ठान आचार्य पंडित बिजेन्द्र मिश्रा और जितेन्द्र मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया।
पहले दिन श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री गणेश वंदना और सरस्वती पूजन के बाद नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। कलाकारों से भगवान श्री गणेश से वरदान प्राप्त कर नारद मोह की लीला को सुन्दर ढंग से मंचीय प्रस्तुति में ढाल कर प्रस्तुत किया गया। लीला में भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव ने पार्वती को भगवान विष्णु के प्रभु श्रीराम के अवतार और उसकी आवश्यकता की पूरी लीला का वर्णन सुन्दर ढंग से किया, तो पूरा वातावरण भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गया और जय श्रीराम के जयघोष ने वातावरण को धार्मिक बना दिया। अज्जू गोयल और विपुल मोहन ने शिवगणों के रूप में बहुत ही सुन्दर ढंग अभियान कर दर्शकों को मोहित किया। रामलीला में विशाल शर्मा ने नारद मुनि, भगवान शिव सोन सिंह, इन्द्र भगवान देवेन्द्र, कामदेव आकाश गोयल और भगवान गणेश के स्वरूप का अभिनय शिवांश ठाकुर ने करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने कहा कि रामलीला के आयोजन हमें धर्म और संस्कृति की पहचान कराते हैं। इन मंचों पर होने वाली भगवान श्रीराम की लीला आधुनिक युग में सोशल साइट और इंटरनेट के साथ जुड़ने वाली युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की पहचान कराती है। हमें अपने बच्चों के साथ रामलीला में अवश्य आना चाहिए। संस्कृति से जुड़कर ही हम एक संस्कारवान और आस्थावान पीढ़ी तैयार कर पायेंगे। संस्कृति की जानकारी होने से ही धर्म बचेगा और धर्म रहेगा तो समाज भी रहेगा। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि आज देश और प्रदेश में धर्म की पताका लहरा रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। यही रामलीलाएं हमें संस्कृति के सूत्र में बांधते हुए एक दूसरे से जोड़ती हैं। उन्होंने कमेटी के लोगों की सुन्दर आयोजन के लिए सराहना की।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल समिति द्वारा ४८वें श्री आदर्श रामलीला मंचन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचित की जाती है। इसमे ं सभी कलाकार समिति के पदाधिकारी या उनके परिवार से ही होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने आने के लिए अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, अनिल गोयल, रविन्द्र प्रधान, केपी चौधरी, वैभव जैन के अलावा रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुशल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
टिकैत बोलेः किसान हित में एकजुटता जरूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।गन्ने का दाम बढाये जाने,बकाया गन्ना भुगतान तथा किसानो से जुडी समस्याओं के समाधान की मांग कराने को लेकर सरकूलर रोड स्थित जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर भाकियू का धरना प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि गन्ने के दाम बढाये जाने की मांग व किसानो के बकाया गन्ना भुगतान आदि मांगो को लेकर भाकियू टिकैत द्वारा पिछले 4 दिनो से डीसीओ कार्यालय पर धरना चल रहा है। जो कि आज पांचवे दिन भी यथावत जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आज डीसीओ कार्यालय पर कढी चावल बनाये। डीसीओ कार्यालय पर चल रहे धरने के दौरान किसानो को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते एकजुट रहने की सलाह दी। भाकियू नेताओ का कहना है कि जब तक किसानो की समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक भाकियू का धरना जारी रहेगा। इस दौरान भाकियू नेता विकास शर्मा, पीयूष पंवार, कुलदीप सिरोही, पुनीत भारद्वाज, बिटटू पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पैदल भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर। बेहतर कानून व्यवस्था के मददेनजर आला अधिकारियों के निर्देश पर सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारो एवं भीडभाड वाले बाजारों मे पैदल गश्त की।
एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते सीओ सिटी ने आज दोपहर के वक्त भारी पुलिसबल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे। जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग/तलाशी अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों खास तौर पर दुपहिया वाहन चालकों मे हडकम्प मचा रहा।


