News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पंजाब राज्य से तस्करी कर लाई शराब सहित दो को किया गिरफ्तार
2 अभियुक्तगण 65 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए प्रयुक्त आई-20 कार के साथ गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शराब की तस्करी, बिक्रीध्निर्माण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में चैकिंग 2 अन्तरराज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तगण को बुढ़ाना मार्ग मीरापुर बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब 4 लाख 11 हजार रूपये कीमत की 65 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त व 1 आई-20 कार , मोबाईल फोन को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर खास से थाना कोतवालीनगर पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा इस सूचना पर सघन चौकिंग अभियान चलाया तथा दौराने चैकिंग बुढाना मार्ग से मीरापुर बम्बा पुलिया मैन रोड से 2 अभियुक्तगण को अबैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे व निशांदेही से भारी मात्रा में बने-गैर प्रान्त अग्रेजी शराब ;पंजाब निर्मितद्ध कुल बरामद 65 पेटी, घटना में प्रयुक्त आई-20 कार व मोबाईल फोन बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्त गण विनय पुत्र कलीराम निवासी नांगल कलान थाना कुण्डली जिला सोनीपत हरियाणा, अभय पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम प्रीतमपुरा थाना कुण्डली जिला सोनीपत हरियाणा। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विनय उपरोक्त द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में शराब की मांग बढ़ जाती है जिसके कारण हम अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानो पर अवैध शराब की तस्करी करते है। हम लोग पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर ठेकों से कम दाम में शराब खरीदकर दूसरे प्रान्तों में अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ आज अर्जित करते हैं जिसे हम आपस में बांट लेते हैं। जिनके कब्जे से 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बोतल मार्का इम्पीरियल ब्लू रिजर्व गेन व्हिस्की फॉर सेल इन पंजाब आनली, 32 पेटी अ(ा अग्रेजी शराब मार्का इम्पीरियल ब्लू रिजर्व गेन व्हिस्की फॉर सेल इन पंजाब आनली, 1 कार आई-20, एक मोबाईल फोन ओप्पो, एक मोबाईल फोन ;जियोद्ध है। गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिहं चौहान, उ.नि. विनोद कुमार अत्री, लोकेश कुमार गौतम, है.का. शिवओम भाटी, अनिल चौधरी, कां. गवेन्द्र सिंह, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद, संजीव कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

 

भ्रमण के दौरान कागज बनने की प्रक्रिया को देखा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान पेपर मिल में कागज बनने की प्रक्रिया को देखा। विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का एक शैक्षिक टूर खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित सिद्ध बली पेपर मिल में पहुंचा, जहां छात्र-छात्राओं ने पेपर मिल में कागज बनने की प्रक्रिया को देखने के साथ विस्तार से समझा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने टरबाइन से हो रही विद्युत निर्माण को भी भली प्रकार देखा। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां मिली हैं। शैक्षिक भ्रमण टूर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं सहित विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय जूनियर हाई स्कूलों के १०० छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वार्डन गीता, सौरव गुप्ता, अलका गुप्ता, अमरदीप, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार व वीरपाल आदि मौजूद रहे।

 

सम्मानित किए मेधावी
भौराकलां।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजसेवक जूनियर हाईस्कूल भौराकलां के वार्षिक नतीजे घोषित किए गए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबंधक विकास कुमार ने सम्मानित किया।
नतीजे घोषित हुए। कक्षा छह में खुशी ने प्रथम और अजय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा सात में अक्षरा ने प्रथम और ईशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा आठ में चांदनी प्रथम और रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक विकास कुमार ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के दम पर ही बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस मौके पर राजीव कुमार, विपिन कुमार, योगेंद्र कुमार, अलका देवी, दीपक कुमार, विजय और कपिल मौजूद रहे।

 

यज्ञ भारतीय संस्कृति के प्राण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय संस्कृति एक महान संस्कृति है । इस संस्कृति की विशेषता है कि हम किसी भी कार्य का शुभारंभ ईश्वर स्तुति, उपासना, प्रार्थना और हवन के द्वारा करते है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के सत्र के शुभारंभ पर व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति के प्राण है । ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के सत्र 2024-25 का शुभारंभ वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुति देकर किया गया। यज्ञ के यज्ञमान विद्यालय की छात्राएं कुमारी वंशिका और कुमारी परी गुप्ता रही। यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि आज विद्यालयों में बच्चों को केवल साक्षर बनाया जा रहा है शिक्षित नहीं। विद्यालयों में बच्चों को अक्सर ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाने चाहिए। अच्छे संस्कारों और अक्षर ज्ञान दोनों के साथ-साथ दिए जाने से ही बच्चे शिक्षित, संस्कारवान, गुणवान, आज्ञाकारी ,परोपकारी ,देशभक्त और पुरुषार्थी बनते हैं। अच्छे गुणवान बच्चे ही माता-पिता तथा राष्ट्र का धन होते हैं। उन्होंने बच्चों को पुरुषार्थ करने, अनुशासन में रहने तथा अपने माता-पिता ,बुजुर्गों एवं गुरुओं का सम्मान करने का संकल्प दिलवाया। विद्यालय के शिक्षक लोकेंद्र शर्मा ने बच्चों को बताया कि मनुष्य सभी प्राणियों में इसलिए श्रेष्ठ होता है क्योंकि ईश्वर ने मनुष्य को सोचने और समझने की क्षमता अन्य जीवों से अधिक दी है इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम किसी भी काम को करने से पहले १० बार विचार कर ले कि इस कार्य के करने से व्यक्ति, समाज, राष्ट्र या परिवार की कोई हानि तो नहीं होती है। आपको जो अच्छी-अच्छी बातें आचार्य जी ने बताई है उनका जीवन में उतारकर अपने जीवन को अच्छा बनाएं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुदेश रानी ने नए सत्र पर बच्चों को शुभकामनाएं दी तथा मेहनत करने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रबन्धक श्रीमती मुनेश देवी, शिक्षिका बहने संगीता, शिवानी, कोमल, रीता शर्मा तथा अंकुरमान का सहयोग रहा।

 

देश भर में स्काउट एण्ड गाइड के मेंबर करेंगें मतदान के प्रति जागरूक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मेरठ प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष अमरीश गोयल के आवास पर उत्तराखंड से स्काउट एण्ड गाइड के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वरिष्ठ प्रचारक एवं संरक्षक जय भारत मंच, श्री गिरीश जुयाल अपनी पत्नि प्रार्थना व श्याम दत्त कौशिक उर्फ टीलू पंडित के साथ पहुंचे। अमरीश गोयल व रीना गोयल ने पटका पहना कर सभी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गिरीश जुयाल ने बताया कि वह देश भर में एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस के अलावा स्काउट एण्ड गाइड के मेंबरों द्वारा देश भर में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि आगामी जून तक देश भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। वहीं उन्होनें एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस के अलावा स्काउट एण्ड गाइड से जुडने के फायदे भी बताये। उन्होने बताया कि इनसे जुडने के बाद किसी भी सरकारी नौकरी या गैर सरकारी नौकरी करने के लिए आसानी रहती हैं, क्योकि आधी से ज्यादा ट्रेनिंग तो कैंपों के माध्यम से पूरी हो जाती हैं। उन्होने बताया कि उपर्युक्त सभी चारों में से किसी भी एक संस्था का हिस्सा बनने के बाद मेंबर सक्षम हो जाता हैं और वह दूसरों को भी सही रास्तों पर चलने के लिए जागरूक करता हैं। उत्तराखंड में शांति कुंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीश जुयाल, एच.एस. सिंह हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, श्याम दत्त कौशिक उर्फ टीलू पंडित उत्तर प्रदेश जय पर्यवेक्षक व संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश, अमरीश गोयल प्रांत उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ;मेरठ प्रांतद्ध, जम्मू से श्रीमति विनीता शर्मा, श्रीमति राज लक्ष्मी, श्रीमति प्रार्थना एवं रीना गोयल आदि मौजूद रहें।

 

कला कार्यशाला का समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग ने चार महाविद्यालयों के सहयोग से राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन किया। दूसरे दिन इस कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। जेकेपी पीजी कॉलेज, चित्रकला विभाग डीएवी पीजी कॉलेज, चित्रकला विभाग केके जैन पीजी कॉलेज खतौली, चित्रकला विभाग एसडी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में चली दो दिवसीय राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का समापन हुआ। समापन सत्र में प्राचार्या सीमा जैन ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दिल्ली के प्रख्यात मूर्तिकार सुरेश कुमार ने कार्यशाला में बनाए जा रहे कलात्मक स्कल्पचर को अंतिम रूप प्रदान किया, जिसे देखकर सभी दर्शकों ने उनके कार्य की प्रशंसा की। बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ थीम पर सुरेश कुमार द्वारा बनाया गया यह कलात्मक मूर्तिशिल्प आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यशाला में १०० से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जेकेपी पीजी कॉलेज की चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रोघ् वंदना वर्मा ने छात्र-छात्राओं को इस मूर्तिकला कार्यशाला से लाभ उठाकर नवीन प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में डॉघ् नीतू वशिष्ठ, डॉघ् वेदपाल सिंह, डॉघ् रजनीश गौतम, डॉ बसंत कुमार, डॉ पंकज वशिष्ठ, डॉघ् रिचा जैन, डॉघ् ममता, नेहा गुप्ता, निधि सिंहवाल, अर्चना, कुलदीप कुमार, अंजुम, निशा, मनोज कुमार का सहयोग रहा।

 

गर्मी दिखाने लगी पूरा असर
दुकानों पर भी कूलरों की खरीददारी बढीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)तापमान में हो रही बढोत्तरी के चलते अब गर्मी ने भी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम में गर्माहट आने के साथ ही लोगों ने कूलर व पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं, वहीं बाजारों में भी कूलरों की खरीददारी भी शुरू हो गयी है। जानकारी के अनुसार मार्च माह समाप्त हो गया है और अप्रैल माह की शुरूआत हो गयी है। धीरे-धीरे तापमान में भी बढोत्तरी होने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। पहले सुबह व शाम के समय लोगों को ठंडक महसूस होती थी लेकिन करीब 15 दिन से सुबह व शाम को भी गर्मी का अहसास होता है। दोपहर के समय तो लोग गर्मी में पसीनों से तरबतर नजर आ रहे हैं। रात के समय घरों में पंखों का उपयोग हो रहा है। आगामी दिनों में गर्म का प्रकोप बढने की आशंका के चलते लोग अभी से कूलरों व पंखों की खरीददारी करने में जुट गए हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी कई जगह इलैक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर लोगों को कूलरों की खरीददारी करते देखा गया। गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। वहीं गर्मी का असर बढने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढने लगा है। शहर में कई जगह गंदगी बिखरा होने के चलते उसमें पैदा हो रहे मच्छरों से लोगों में कई तरह की बीमारियां भी फैलने लगी है जिनमें बुखार, पेटदर्द आदि की समस्याएं सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। बीमारियों से पीडित मरीज सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

 

श्री कृष्ण के बाल लीला की कथा सुन भाव विभोर हुये श्रोताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कीर्तन भवन नई मंडी मुजफ्फरनगर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री मद भागवत कथा के पाचवे दिन कथा व्यास पुज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज श्री कृष्ण भगवान के पावन बाल चरित्रों का वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण भगवान गोपियों का माखन ही नही गोपियों के चित्त की भी चोरी की है ये गोपियां कोई और नही है ये बेदो की ऋचाएं है राधेश्याम अलग अलग नही है अपितु एक आत्मा दो शरीर है कृष्ण ही राधा है राधा ही कृष्ण है इनमें कोई भेद नही है ये माखन मटकी का जो भाव है भागवत में कि भगवान गोपियों के माखन चुराते थे तो ये मटकी हमारा शरीर है और उसमें का माखन हमारी आत्मा है तो अगर आध्यात्मिक भाव से देखा जाए तो भगवान माखन नही अपितु हमारा मन चुराते थे भगवान जब गौ ग्वाल की रक्षा करते गौ पालन करते इसलिए इनका नाम पड़ता गोपाल गोबिंद भगवान ने इनकी रक्षा करते हुए इंद्र के भी अभिमान को तोड़ा ब्रम्हा जी के भी वहम को समाप्त किया अनेका नेक असुरों का वध करते हुए अपने गऊ ग्वाल बछड़ो व भक्तों की रक्षा किये भगवान भाव के भूखे है अगर कोई हृदय से भगवान को स्मरण करे तो मेरे बिहारी जी ने जैसे द्रोपदी पर कृपा किये ध्रुव पर कृपा किये वैसे ही हम पर भी कृपा करते है महाराज श्री ने कृष्ण के प्रति प्रेम को बढ़ाने वाले मन मोहक भजनों को जब प्रस्तुत किये तो श्रोता गण मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने पर विवश हो गये इस अवसर पर सचिन सिंघल एन के बंसल हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा नरेश कश्यप मोहन लाल मित्तल ममता मित्तल अंकित मित्तल अमरीश गोयल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपास्थित होकर कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठाकर अपने जीवन को कृतार्थ किया

 

विदाई समारोह का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर एवं एच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। विदाई समारोह मे प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृ( जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण /कर्मचारीगण के नाम व नियुक्ति स्थल-उनि नापु श्रीमति तिलोत्तमा कल्याणी पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि नापु नेत्रपाल सिंह पुलिस लाईन,मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि नापु जुगल किशोर पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि नापु विनय पाल सिंह थाना छपार, मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि नापु राकेश कुमार सम्मन सैल, मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि नापु दिनेश कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि सपु सुरेन्द्र सिंह पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर ;अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्तिद्ध, उनि नापु दीपचन्द थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर ;एच्छिक सेवानिवृत्तिद्ध, मुआ चालक मोहम्मद एहसान पुलिस लाईन ;एच्छिक सेवानिवृत्तिद्ध मु.आ.सपु बिजेन्द्र सिंह पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर ;एच्छिक सेवानिवृत्तिद्ध, मुआ नापु योगेश कुमार कचहरी सुरक्षा, मुजफ्फरनगर ;एच्छिक सेवानिवृत्तिद्ध है।

 

बबरे वाली माता के मंदिर पर उमड़ी भीड़
मीरापुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)महाभारत कालीन व सिद्धपीठ मंदिर बबरे वाले शीतला माता के मंदिर पर आयोजित मेले के अवसर पर सोमवार को सप्तमी तिथि को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
पांच दिवसीय मेले में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके मन्नत मांगी और प्रसाद चढ़ाया। मेले में लगी सैंकड़ों दुकानों और झूलों का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले के मुख्य द्वार से लेकर बबरे वाले मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मंदिर कमेटी ने जहां उचित प्रबंध किए हैं, वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
मंदिर कमेटी के लोगों की माने तो यह मंदिर 5719 वर्ष पुराना महाभारतकालीन है। अर्जुन के पुत्र बबरू वाहन ने यहां तपस्या करके शीतला माता के दर्शन किए थे। इसके बाद से ही इस मंदिर पर प्रत्येक वर्ष होली के एक सप्ताह बाद मेला आयोजित किया जाता है। मंदिर परिसर में लगी एक ट्यूबवेल पर श्रद्धालु अपने रोगों को दूर करने के लिए स्नान करते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं।

 

पूर्व मंत्री की पत्नी बीना स्वरूप को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा नेता गौरव स्वरूप की माताजी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे राजनीतिज्ञो, उद्यमियो एवं गणमान्य लोगों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता गौरव स्वरूप की माताजी श्रीमति बीना स्वरूप का बीमारी के चलते विगत 22 मार्च 2024 को निधन हो गया था। आज जानसठ रोड स्थित दी एस.डी.पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी मे आयोजित रस्म तेरवहीं एवं श्रृद्धांजलि सभा में पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियो, उद्यमियों, धार्मिक एवं शिक्षण संस्थाओ के पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं तथा मीडियाकर्मियो एवं गणमान्य लोगों ने स्व.बीना स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
विदित हो कि भाजपा नेता गौरव स्वरूप के पिता स्व.चितरंजन स्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री रहने के साथ तीन बार विधायक भी रहे तथा वे जनप्रिय नेता थे। स्व.चितरंजन स्वरूप की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वे लगभग हर व्यक्ति को निजी तौर पर जानते थे। तथा जनता दर्शन के दौरान वे अपने सामने बैठे लगभग हर व्यक्ति को उसके नाम से पुकारते थे। आज दी एस.डी.पब्लिक स्कूल मे आयोजित श्रृद्धांजलि सभा के दौरान परिवारजनो में शंकर स्वरूप, अजय स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सौरभ स्वरूप, विकास स्वरूप, मनोज स्वरूप, अनुज स्वरूप, वैभव स्वरूप, अभिनव स्वरूप, राघव स्वरूप, केतन स्वरूप, माधव स्वरूप आदि मौजूद रहे।

 

एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वाणिज्य संकाय द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ेएस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में ट्रेडमार्क प्रोटेक्शन एजुकेशनल ब्रांड पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डा० राजीव पाल सिंह को आमंत्रित किया गया। सेमिनार का शुभारम्भ प्राचार्य डा० सचिन गोयल, मुख्य वक्ता डा० राजीव पाल सिंह, विभागध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल आदि ने किया। सेमिनार का उद्देश्य ट्रेडमार्क प्रोटेक्शन एजुकेशनल ब्रांड के अन्तर्गत भारतीय पेटेंट कार्यालय के अनुसार विभिन्न निर्धारको के बीच बौद्धिक सम्पदा के अधिकारों के निर्माण संरक्षण और प्रवर्तको को बढावा देने के लिए प्रेरित करना था ।
डा० राजीव पाल सिंह द्वारा इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियो को बताया गया कि ट्रेडमार्क, कॉपीराईट व पेटेंट विभिन्न प्रकार की बौद्धिक सम्पदा की रक्षा करते है। ट्रेडमार्क आमतौर पर वस्तुओं और सेवाओं पर उपयोग किये जाने वाले ब्राण्ड नामो और प्रतीक चिन्ह की सुरक्षा करता है कॉपीराईट किसी मूल कलात्मक या साहित्यक कार्य की सुरक्षा करता है और पेटेंट एक अविष्कार की सुरक्षा करता है।
डा० सचिन गोयल ने विद्यार्थियो को बताया कि सेमिनार की विशेषता ट्रेडमार्क प्रोटेक्शन एजुकेशनल ब्रांड के मूल सिद्धान्तों को समझना है एक ट्रेडमार्क का आपके ब्राण्ड के उन सभी पहलुओं की कानूनी रूप सुरक्षा करता है जो आपकी कम्पनी के लिए अद्वितीय और विशिष्ट हैं। भारत में बौद्धिक सम्पदा संरक्षण में ट्रेडमार्क और डिजाईन दोनो शामिल है ट्रेडमार्क पंजीकृत करना अनाधिकृत उपयोग के खिलाफ कानूनी सुरक्षा सुनिश्चत करता है और विशेष उपभोग अधिकार प्रदान करता हैं।
अंत में विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल ने मुख्य अतिथि शिक्षकों व सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सेमिनार को सफल बनाने में डा० नवेद अख्तर, डा० माधुरी अरोरा, डा० मानसी अरोरा, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० अतुल कुमार, डा० जगमोहन सिंह जादोन, प्रशान्त शर्मा, सुरेश चन्द शुक्ला व रोहित आदि उपस्थित शिक्षकों का योगदान रहा।

 

गृह मंत्री के आने की तैयारियों का किया निरीक्षण
शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कालेज के ग्राउंड में 3 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर स्थल का भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, लोकदल जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, विधान सभा संयोजक परमेश सैनी, कार्यालय प्रमुख कपिल सैनी, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, अरविंद त्यागी, एकांस त्यागी, त्यागी, गौरव त्यागी, प्रधान धर्मपाल चौधरी, कर्मवीर, नीरज त्यागी आदि लोग

 

जिला बार संघ के तत्वाधान में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला बार संघ के तत्वाधान मे फैंथम हॉल मे रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिला एवं सिविल बार संघ से जुडे अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया तथा चिकित्सा परामर्श लिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे जिला बार संघ,मुजफ्फरनगर की और से रक्तदान एवं स्वास्थय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. एवं जिला बार संघ महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड. ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अलकनन्दा ब्लड बैंक ए टू जैड चौक की टीम मे शामिल चिकित्सकों मे मुख्य रूप से डा.आलोक कुमार, डा.विपुल कुमार, मनोज कुमार, राजा चौधरी, विनित बालियान, साहिल मलिक, सुमित कुमार, साहिब त्यागी आदि के अलावा जिला सिविल बार संघ अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह मलिक, सिविल बार संघ महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामचरण पंवार, नसीर हैदर काजमी पूर्व अध्यक्षव बार संघ, प्रेमदत्त त्यागी, आशुतोष राठौर, कलीम त्यागी,राजीव गोस्वामी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरगर। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य) द्वारा अस्थायी गौआश्रय स्थल भैंसी का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य)ग् डा० सुमित कौशिक द्वारा अस्थायी गौआश्रय स्थल भैंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल पर वर्तमान में ३७ गौवंश संरक्षित मिले। निरीक्षण के दौरान एक गौवंश की चिकित्सा की गई तथा केयरटेकर सूरज गौ आश्रय स्थल पर मौजूद थे। गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को गर्मी से बचाव हेतु दिन में दो बार स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये साथ ही सभी गौवंशो को नियमित रूप से चारा खिलाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट सरवट एवं गांधी कॉलोनी बालक नंबर ०२ मे अध्यनरत छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र २०२३-२४ रिपोर्ट कार्ड का वितरण अमरवीर सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। उनके द्वारा परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को ट्राफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । नवीन सत्र २०२४- २५ में शासन से प्राप्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी कार्यक्रम के बीच में किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री दिलशाद अहमद श्रीमती शैली छाबड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा मलिक श्रीमती अलका त्यागी श्री संजीव कुमार बालियान ,श्रीमती हर्षिता आनंद श्रीमती पूजा कौशिक श्रीमती पूनम उपस्थित रहे। घ्घ्

 

शिविर का हुआ आयोजन
सिसौली। जीबी नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट स्वाति अस्पताल तावली द्वारा किसान भवन सिसौली में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस कैंप का उद्घाटन भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने किया । इस कैंप में मुख्य तौर पर वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर सज्जाद मंजूर, डॉक्टर अख्तर मंजूर, डा बशारत, डा जुनेद आलम ने मिलकर ३०० से ज्यादा मरीज को मुफ्त परामर्श, मुफ्त ब्लड शुगर ,मुफ्त ब्लड प्रेशर की जांच की। जीबी नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट स्वाति अस्पताल द्वारा १२ अप्रैल २०२४ से २८ अप्रैल २०२४ तक रमजान के शुभ अवसर पर मुफ्त एंजियोग्राफी, मुफ्त परामर्श दिया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी गौरव टिकैत,सुखविंदर, किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल, उपेन्द्र बालियान,पुष्पेन्द्र, नावेद ,आयशा, फारूक शाह ,नूर ,शबनूर, गौरव बालियान, डॉ अरशद इकबाल आदि का सहयोग रहा।

 

घर मे घुसे पशु चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा, एक फरार
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आधी रात को घर में घुसकर पशु चोरी कर रहे चोर को ग्रामीण ने ऐन मौके पर ही धर लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया।ग्रामीण ने चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी सोराज सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात्रि वह परिवार के साथ घर में सोया हुआ था।आधी रात को आहट सुनकर वह जाग गया। उसने देखा कि दो व्यक्ति उसकी भैंस को चुरा कर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।तो सौराज ने शोर मचाया। जिसपर परिवार के सदस्य व ग्रामीण उधर दौड़े और ग्रामीणों ने मिलकर एक चोर को दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पूछताछ करने पर चोर ने अपना नाम पता बताया जबकि साथी का नाम पता वह नही बता पाया।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया।ग्रामीण ने चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
देवर देवरानी ने विधवा को मारपीट कर किया घायल
मोरना। घर मे काम कर रही विधवा के साथ देवर देवरानी ने मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर निवासी मोनिका ने तहरीर देते हुए बताया कि शाम वह घर में काम कर रही थी तभी उसके देवर देवरानी ने आकर गाली गलौच करते हुए लात घुसो से मारपीट करनी शुरू कर दी तथा जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने आरोपी देवर व देवरानी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विवाहिता को मारपीट कर किया घायल
मोरना। ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने पीड़िता को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। पीड़िता ने पति व ससुराल जनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी महिला जूली ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता है। सोमवार को पति ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंचे स्वजनों द्वारा घायल जूली को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लाया गया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।

 

 

धोखाधडी कर महिलाओं से रुपए हड़पने का आरोपMuzaffarnagar News
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गांव बेलडा में मार्केटिंग कंपनी में जोड़कर रुपए कमाने का झांसा देकर महिलाओं से हजारों रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित महिलाओं ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी महिला कविता और सुदेश व पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी गुड्डी देवी ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि डेढ़ माह पहले दो महिलाओं से उनकी मुलाकात हुई। महिलाओं ने उन्हें एक मार्केटिंग कंपनी में ज्वाइन करा दिया।और कहा कि तुम्हें छरू हजार एक सौ रुपये जमा करने होंगे। जिसके बाद प्रत्येक पंद्रह दिन बाद आपको चौदह सौ और अगर तुमने किसी अन्य महिला को इस कंपनी से जोड़ लिया तो दोगुने रुपए मिला करेंगे। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने इन दोनों महिलाओं पर भरोसा कर लिया और प्रत्येक ने उनके द्वारा बताए गए रुपए भी दे दिये।किन्तु अभी तक उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया है। उन्होंने इस बारे में आरोपी महिलाओं से बात की तो महिलाएं गाली-गलौज कर रुपए वापस करने से मना करने लगी इस पर पीड़ित महिलाओं को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद तीनों पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

चैकिंग के दौरान स्कार्पियो से 49 पेटी देशी शराब एवं डेढ़ लाख के करीब नगदी बरामदMuzaffarnagar News
चरथावल।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ग्राम दधेडु पुलिस चौकी पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे चौकिंग अभियान के दौरान एफएसटी टीम व चरथावल पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 49 पेटी अवैध देशी शराब एवं 151970 की नगदी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडु पुलिस चौकी पर सीओ सदर राजू कुमार साव के निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी ओंकारनाथ पांडे, हेड कांस्टेबल अजय कुमार,एसफसटी टीम के मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार,एफएसटी टीम उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग कर रहे थे।चेकिंग के दौरान चरथावल की ओर से आई एक स्कॉर्पियो कार से उक्त टीम ने 49 पेटी अवैध देशी शराब एवं 151970 लाख की नगदी बरामद की है।पुलिस द्वारा कार चालक धीरेंद्र पाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम कालन्दी थाना सरधना जनपद मेरठ से बरामद नगदी एवं देशी शराब पेटी के संबंध में चालक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया कोई अभिलेख प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया तथा वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =