समाचार (Muzaffarnagar News)
जैन एकता मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गौरतलब है कि ४ अगस्त २०२४ को जैन एकता मंच,राष्ट्रीय का चौथा स्थापना दिवस महानगर पालिका सभागार नई दिल्ली कनॉट प्लेस में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ साथ ही हरियाली तीज का कार्यक्रम भी हुआ व तीज क्वीन चुनी गई व महिला शाखा की महिलाओं ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन करते हुए अनेको धर्म प्रेरणायें दी व आज के आधुनिक युग में धर्म प्रभावना से दूर होते युवाओं के लिये एक संदेश भी दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन व संचालन महिला शाखा की अध्यक्षा सुनीता जैन काला द्वारा किया गया कार्यक्रम में मंच पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जैन,महामंत्री प्रमोद जैन के साथ ही मुजफ्फरनगर से चल कर पहुंचें जैन एकता मंच(युवा शाखा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी से विधानपरिषद का चुनाव लड़ चुके गौरव जैन,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष जैन,युवा शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपर्णा जैन,अनिल जैन ठेकेदार,सुभाष जैन गाजियाबाद भी मौजूद रहे
कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन,महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष विनीता जैन व महिला शाखा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अलका जैन का भी विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वत्स उपाध्याय भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे कार्यक्रम के उद्घाटन के तौर पर चित्र अनावरण राजेश जैन परिवार और राकेश जैन डीएलएफ के हाथों से हुआ तथा दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर जैन के प्रतिनिधि के तौर पर पुनीत जैन एडवोकेट ने किया तत्पश्चात वीके जैन गोहाना ने मंगलाचरण का पाठ करा कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए समाज से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा साथीगण जैन एकता मंच,राष्ट्रीय से जुड़े व संगठन के हाथों को और अधिक मजबूत करने का काम करें व यह भी बताया कि जैन एकता मंच में जैन धर्म की सभी आमनाओ का समावेश है व संगठन जैन धर्म-सन्त-तीर्थ व धर्म स्थलों को लेकर सदैव जागरूक है और अनेको मौकों पर जब आवाज बुलंद करने का अवसर आया तो समस्त संगठन ने सकल जैन समाज के सहयोग से पुरजोर प्रयास किये व अनेको मुद्दों पर सफलता भी प्राप्त की,आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिये संगठन कटिबध्द है
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज बहुत आनंद का अवसर है जैन एकता मंच नाम का जो पौधा हम सभी ने मिलकर चार साल पहले लगाया था वह आज पेड़ बन चुका है व आज उसका चौथा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने सभी पदाधिकारी का और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आह्वाहन भी किया कि मैं रहूं या न रहूं जैन एकता मंच हर हाल में आबाद रहना चाहिए और हम सभी ने तन मन धन से जैन धर्म और जैन समाज की इसी प्रकार आगे बढ़ाने में मदद करते रहें उन्हें कहा कि खून के आखिरी कतरे तक मैं समाज में कार्य करता रहूंगा उन्होंने बहुत पुराना अपना सपना जैन विश्वविद्यालय बनाने का वह भी दोहराया और उपस्थित जैन समाज के प्रतिष्ठित भाइयों और बहनों से इस कार्य में साथ देने की अपील भी की गयी
जैन एकता मंच,राष्ट्रीय की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि आज जैन एकता मंच सिर्फ संगठन नही बल्कि एक आंदोलन बन चुका है जो सिर्फ मंच-माला-माइक तक सीमित नही है वरन जब जब धर्म व समाज को धर्म व न्याय के लिये आवश्यकता पड़ी तब तब जैन एकता मंच ने अपनी आवाज बुलंद की व स्वयं को साबित करते हुए अनेको मुद्दों पर सफलता भी हासिल की जिसमें सम्मेदशिखर जी आंदोलन हो,गिरनार तीर्थ की बात हो,छपरौली में व्यापारी से लूट का मुद्दा हो,उत्तराखंड में एक यूट्यूबर द्वारा सन्तो से अभद्र व्यवहार की बात हो या अन्य अनेको मामले रहे हो सभी में जैन एकता मंच ने विजय प्राप्त कर स्वयं को साबित किया है
मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि अजय उपाध्याय ने जैन धर्म पर अपने विचार रखते हुए तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश को याद किया व जैन धर्म को अहिंसावादी और महान समाज बताया
कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद जैन,राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक चंद्र जैन,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीष जैन,राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र जैन गोहाना ने भी संबोधित किया व अंत में लक्की ड्रा द्वारा भिन्न-भिन्न इनाम निकाले गए व मध्य प्रदेश की महिला इकाई व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मास्टर जनेश्वर प्रसाद के कार्यों की प्रशंसा की गयी वहीं खेकड़ा नगर की टीम,हरियाणा संगठन के सन्त सेवा के कार्य की भी सराहना हुई व उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश जैन एकता मंच अध्यक्ष मुकेश जैन, युवा शाखा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अर्पणा जैन,इंदौर से श्रीमती बरखा जैन,सुभाष जैन गाजियाबाद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सामंती,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फकीरचंद जैन,राष्ट्रीय सचिव प्रदीप जैन,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष युवा शाखा सनथ जैन,अनिल जैन ठेकेदार,धन कुमार जैन,जयकुमार जैन,जेके जैन,सतीश जैन,प्रमोद जैन हरियाणा प्रदेश के सचिव,अंकुर जैन,अंकुश जैन,राजा जैन,संदीप जैन व हजारो कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।
बिटौडो में आग से हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के गांव दाहोड़ में अज्ञात कारणों के चलते आधा दर्जन बिटौडो में आग लग गई। आग की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों मे हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों के द्वारा घटना के संबंध में थाना खतौली पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गयी। जिसके पश्चात थाना खतौली पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच बड़े ही मुश्किल से आग पर काबू पाया। वही थाना खतौली पुलिस के द्वारा बिटौडो में लगी आग की जांच शुरू कर दी है। वही इस आग की घटना के सम्बंध में खतौली सीओ राम आशीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खतौली क्षेत्र के दाहोड में बिटौडो में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जैसे ही सूचना मिली तो थाना खतौली पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच आग पर काबू पाया गया। वहां देखा गया कि ६ बिटौड़े पूरी तरह जलकर खत्म हो गए। पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गयी है,जिसमें थाना खतौली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही इस मुकदमे का निस्तारण किया जाएगा।
पौधारोपण कार्यक्रम का जिला चिकित्सालय में आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिले में सोमवार को प्रमुख गांधी विचारक होती लाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल के नेतृत्व में तथा जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ० राकेश कुमार एवं जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित वन स्टाफ सेंटर महिला पुलिस चौकी व्यवस्थापक श्रीमती पूजा नरूला एवं इंजीनियर राजेंद्र साहनी के कुशल निर्देशन में परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें बेल जामुन अशोक नीम कनेर अल्स्टोनिया आदि के पौधे रोपण किए गए और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सर्व श्रेष्ठ डॉक्टर राकेश कुमार, सीएमएस डॉक्टर हारुन, हारुन पूनम मार्शल उपासना, कुमारी रजनी, पूनम शर्मा, रेणुका जैमिनी, संस्था के उप सचिव अशोक कुमार, गुप्ता सुषमा सिंह, रजनीश शर्मा, सुरेंद्र दत्त शर्मा, मीरा अंबेका ,बबीता शर्मा, संजीव वर्मा, गौरव मालिक, सृष्टि चौधरी, धनीराम श्रीमती रविता चौधरी, डॉक्टर सुनील शर्मा, श्रीमती शशि गोयल, भारतीय रानी सत्यपाल सिंह सिंगर,चित्र गुप्ता, दीपमाला चौहान, पूजा सिंह, अमित सिंह, रश्मि कौशिक, डॉ रविंद्र वशिष्ठ, आचार्य सीताराम, कोषाध्यक्ष शिवकुमार उपाध्यक्ष, और संस्था के जिला अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने सहभागिता की और सभी उपस्थित जन अपने हाथों से जिला अस्पताल परिसर में पधारोपण किया।
धूमधाम के साथ मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की महिला सभा के द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश भवन पर तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया जिसकी मुख्य अतिथि डॉ प्रीति गर्ग रही अध्यक्षता शुभ्रा गुप्ता और संचालन उपाध्यक्ष रेनू गर्ग और निष्ठा सिंगल ने किया कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा सुंदर हरियाली तीज के गीत प्रस्तुत किये गये तथा निष्ठा सिंघल, नेहा, भावना, शिखा, गायत्री, शिप्रा, निधि, प्रियंका , आरोही, प्रीति गुप्ता ने सुन्दर गीतों पर डांस किया, तम्बोला आदि गेम खेल कर जितने वालो को उपहार दिये गये। तीज क्वीन का खिताब वर्णिका गुप्ता ओर प्रीति गोयल को दिया गया। नन्हे बच्चो के द्वारा भी संकृतिक कार्येक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य रूप से महिला सभा के द्वारा पुरुष सभा का कार्येकर्म मै सहयोग करने पर राजेंद्र गर्ग, शलभ गुप्ता, कुलदीप गुप्ता , विपिन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आलू वाले, प्रशांत कुमार, अलोक कुमार, योगेश गर्ग, अमित गुप्ता, वासु गुप्ता आदि का आभार प्रकट कर उपहार भेट किये। मुख्य रूप से, बिना कुमार, रेनू गर्ग, साधना सिंघल, टीना, निधि, शिखा, गायत्री, प्रीति, निशा, नेहा, भावना, प्रियंका, अमिता गुप्ता, बबीता राजवंशी, रूपा गर्ग, रेखा गुप्ता, सताक्षी गर्ग, अवनी गुप्ता, वर्णिका गुप्ता, प्रीति गोयल, आदि सेकड़ो महिलाये मौजूद रही।
गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा गौवंश आश्रय स्थल समोली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में डा. अमिशी पशु चिकित्सा अधिकारी बड़सू द्वारा गौवंश आश्रय स्थल समोली का निरीक्षण किया गया। सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए। भ्रमण के समय हरा चारा, भूसा ,स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। नियमित साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया।केयरटेकर उपस्थित मिले।
मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शाहपुर। भारत विकास परिषद शक्ति द्वारा राज एकेडमी शाहपुर में छोटे बच्चो की कला को प्रोत्साहित करने एवम बच्चो में अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मेंहदी रचे हाथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चो को उपहार वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवम स्कूल प्रबंधक अरविंद गुप्ता जी रहे ।उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने और बच्चो को कस्बों एवम गावों में जाकर उन्हें प्रोत्साहित करने के किए शक्ति शाखा का ये कदम प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में संपादक ज्ञानोदय डॉ रुचि शर्मा भी उपस्थित रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष विशाल शर्मा एवम संस्कृति सप्ताह चेयरमैन सार्थक शर्मा तथा स्कूल स्टाफ,एवम शाखा सदसयो का सहयोग रहा।
शिकायतों का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल च्क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया।
पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अनावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/ अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
तिरंगा झंडा किया वितरित
पुरकाजी। ब्लॉक के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मोनू प्रधान द्वारा भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडा वितरित किया गया तथा ९ अगस्त को होने वाली भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सब लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता विवेक प्रधान द्वारा सभी लोगों को कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बनाने की अहम जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने आने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के नगर अध्यक्ष सुलेमान सभासद शशि गुर्जर विवेक प्रधान मोबीन भेसरहेडी ओमपाल मास्टर सरदार बूटा सिंह सैकडो लोग मोजूद रहे।
हरियाली तीज का उत्सव बहुत हर्ष उल्लास से मनाया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में आज लेडीज क्लब के प्रांगण में तीज का उत्सव मनाया गया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश में हरियाली तीज बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, इसका बहुत महत्व है,यह सावन के महीने में मनाया जाता है। जिसमें सभी महिलाएं बहुत अच्छे से श्रृंगार करके मानती है। तीज के अवसर पर ही लेडीज क्लब की बिल्डिंग का इनॉग्रेशन किया गया जो बहुत ही खुशी की बात है। इसमें मुख्य अतिथि यशिका चौहान, डॉ नूतन जैन ,ए गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ वंदना रही। इस उत्सव का संचालन सानिया बिंदलस और अंकिता बिंदल और मयूरी स्वरूप ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में लेडीज क्लब की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने लेडीज क्लब के अभी तक के सफर को दिखाया और लेडीज क्लब द्वारा अपनी नई रोड मैप के बारे में बताया। जिससे लेडीस क्लब एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उसके बाद सचिव डॉक्टर रिंकू एस गोयल ने बताया कि हमेशा से ही उन्होंने लेडीज क्लब में एक सौहार्द और प्रेम की भावना को बनाए रखा है इसी वजह से सभी नये मेंबर अपनापन महसूस करते हैं और सभी मेंबर आपस में मिल जुलकर सभी नए प्रोजेक्ट पर काम करते हैं जिससे लेडीस क्लब एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उप अध्यक्ष श्रीमती मंजरी कुमार और उप सचिव श्रीमती रेणु अग्रवाल ने सब को तीज के पर्व की मुबारक दी । श्रीमती चारुल ने गणेश वंदना पर नृत्य कर के सब का दिल मौह लिया और राधा गोएल ने श्लोक परे और अपनी संस्कृति का परिचय दिया। इसी के साथ तीज उत्सव में कहानी वर्णन के माध्यम से तीज क्वीन का चुनाव किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बहुत एंजॉय किया इसमें राजस्थानी थीम पर डांस किया गया। और सभी ने ग्रुप डांस का आनंद लिया। तीज उत्सव में सभी महिलाओं ने मेहंदी रचे हाथ, और श्रृंगार के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और बहुत आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर लेडीस क्लब की ट्रेजरार मोनिका गोयल द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी क्लब मेंबरों को धन्यवाद दिया और सभी गेस्ट का भी धन्यवाद किया।
तीज विनर कराऊंन पहनाकर आकर्षक उपहार भेट किये
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हरियाली तीज पर आयोजित तीज कार्यक्रम नगर के आर्यपुरी चौक स्थिक एक रेस्टोरेंट मे आयोजित किया गया। तीज कार्यक्रम का शानदार आयोजन श्रीमती पूनम मार्शल असिस्टेंट कमिश्नर तहसील की पत्नी ने किया। तीज महोत्सव कार्यक्रम मे चालीस महिलाओ ने विभिन्न प्रकार की रंगबिरंगे परिधान पहनकर हरियाली तीज पर सुंदर एवं प्रेरणादायक गीतों पर जमकर नृत्य किया। कर्यक्रम मे बच्चो एवं प्रतिभागी महिलाओ ने लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले ओर आकर्षक इनाम जीते। रंगबिरंगी परिधान पहने महिलाओ ने पिया के नाम की आकर्षक डिजाइनों मे शानदार मेहंदी लगाई ओर उपस्थित महिलाओ ने तीज गीतों को गाकर तीज के उद्देश्य को बताया । तीज कार्यक्रम आयोजनकर्ता पूनम मार्शल ने तीज मनाने के उद्देध्य को बताते हुए कहा की माता पार्वती की कठोर तपस्या के पश्चात भगवान शिव ओर माता पार्वती का मिलन हुआ था जिसमे भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी अर्धागनी के रूप मे स्वीकार किया था। उन्होंने कहा की श्रावण मास मे सुहागिने गीतों को गाकर झूला झूलते है मायके की ओर से सिंधारा आदि का रिवाज चला आ रहा है इस लिए हरियाली तीज मनाई जाति है। कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ मे तीज विनर ओर बड़ी संख्या मे महिलाओ को तीज विनर कराऊंन पहनाकर आकर्षक उपहार भेट किये गये। तीज कार्यक्रम मे सचिव शिवानी यादव, रेणुका जैमिनी ने सभी को सम्मानित किया। रनप मे दस महिलाओ ने प्रतिभाग किया जिसमे डा० अनुराधा वर्मा का पहला स्थान रहा तथा दूसरा स्थान पायल जैमिनी, तीसरा स्थान पर प्रिया रही। कार्यक्रम मे विभिन्न संगठनों की महिलाओ ने आपने परिधानों की चमक बिखेरी द्य तीज कार्यक्रम मे अर्चना गोयल, प्रिया महेश्वरी,संजू तोमर,तनु कपूर, रेणुका,पूनम मार्शल, भावना शर्मा,विजय लक्ष्मी,मेघा,ममता,ज्योति,नीलम,संध्या ,मीनाक्षी,पूनम,पायल आदि बड़ी संख्या मे लहिलाये मौजूद रही।
अति पिछडा क्रांति मोर्चा ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अतिपिछड़ा क्रांति मोर्चा संगठन ने अयोध्या में अति पिछड़े नाबालिक कश्यप समाज की १२ वर्षीय बच्ची के मुख्य आरोपी सपा के नगर अध्यक्ष अयोध्या के मौजूदा सांसद अवधेश पासी के करीबी मोइन खान को सपा द्वारा बचाव करने के लिए अखिलेश यादव एवं अवधेश पासी की संसद सदस्यता रद्द करने के लिए मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अतिपिछड़ा क्रांति मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा की अयोध्या भगवान राम की जन्म स्थल है, भगवान राम एवं निषाद राज की मित्रता का वर्णन रामायण में मिलता है। निषाद समाज की १२ वर्षीय बच्ची के साथ सपा के नगर अध्यक्ष एवं सपा के मौजूदा सांसद अवधेश फांसी के करीबी मोइन खान ने सामूहिक बलात्कार किया और गरीब परिवार को कार्रवाई न करने को लेकर डराया और जान से मारने की धमकी दी लेकिन जब योगी सरकार को जानकारी हुई तो दोषी मोइन खान पर कार्रवाई शुरू करके जेल भेजा गया और आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया एवं सरकार के द्वारा बच्ची के इलाज की उचित व्यवस्था की गई और गरीब परिवार की ५ लाख की आर्थिक मदद की गई लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं अयोध्या के सांसद ने आरोपी नईम खान के बचाव में डीएनए टेस्ट की मांग की। आरोपी विशेष धर्म से हैं इसलिए विशेष धर्म के वोट बैंक के लिए आरोपी के बचाव पक्ष में खड़े हो गए जबकि पिडिए का नारा देने वाले अखिलेश को पीड़िता के पक्ष में खड़ा होना चाहिए था। अखिलेश यादव का पिडिए दिखावा है उन्हें केवल एक विशेष धर्म के वोट की चिंता है। अति पिछड़ा क्रांति मोर्चा मांग करता है कि बलात्कार के आरोपी के पक्ष में खड़े होने वाले सांसदों का संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए सपा सांसद अखिलेश यादव एवं अयोध्या सपा सांसद अवधेश पासी की संसद सदस्य रद करने की कृपा करें, आपकी अति कृपा होगी। धरने में मुख्य रूप से अतिपिछड़ा क्रांति मोर्चा संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आज कांवड़ सेवा शिविर में पूरी मेहनत, लगन, निष्ठा के साथ शिव भक्तों की सेवा में लगे बच्चों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुभाष चंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी द्वारा शिविर में सेवा करने वाले ध्रुव शर्मा, निखिल, भव्या मित्तल, वाकुल चौधरी मित्तल, ओजस्वी मित्तल, अर्णव त्यागी, इशिका भारद्वाज, स्वस्ति त्यागी, राधिका, वर्तिका, कनिका, शिवांश भारद्वाज, वाणी शर्मा, नमन, अमन कंसल, तेजस जैन, ऋषभ, विशाल, दक्ष, चौतन्य, अर्निका, अक्षय अरोरा, मायरा अरोरा, सहित समस्त बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, अध्यक्ष एस डी मार्केट दुर्गा मंदिर इकाई सुनील अरोरा, अध्यक्ष जानसठ रोड इकाई विजय प्रताप सिंह, राहुल त्यागी, अजयकांत शर्मा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया
इंद्रधनुषी तीज महोत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा इंद्रधनुषी तीज महोत्सव का आयोजन ट्यूलिप रेस्टोरेंट में किया गया’। संजय मिश्रा अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा ने बताया श्रावण मास में हरियाली तीज त्यौहार का हिन्दू धर्म में काफी महत्व है इस कार्यक्रम को दो सत्र में संपन्न कराया गया। प्रथम सत्र में शाखा की महिला सदस्यों का तीज कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सावन के गीत, लोक नृत्य, लोकगीत, और ढोलक की प्रतियोगिता कराई गई । साथ ही तीज क्वीन और तीज महारानी का चयन किया गया। प्रथम सत्र में ही सभी ने चटपटी चाट और गोलगप्पे का आनंद लिया । द्वितीय सत्र में कपल गेम, बच्चों की शानदार प्रस्तुति, और वंदना शर्मा द्वारा गानो पर आधारित कुछ प्रश्नोत्तरी करवाई गई। निर्णायक मंडल में दीपा सोनी और सुनीता शाह द्वारा तीज क्वीन कनक और तीज महारानी गरिमा गॉड को चुना गया। कार्यक्रम में संजय मिश्रा, ओ डी शर्मा, हर्षवर्धन जैन, डॉ दीपक कुमार गर्ग, नवनीत गुप्ता, नीरज सिंघल, डॉ रश्मि विनायक, डॉ आत्रेय, के पी राठी, हेमंत विश्नोई, अशोक सिंघल, आशु अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, राहुल कुशवाहा सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा की तरफ से महिला सदस्यों को तीज का उपहार दिया। शाखा द्वारा नवविवाहित युगल शिवम गर्ग और शिप्रा गर्ग का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजिका नीतू मिश्रा वंदना शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।
पुरस्कार प्रदान कर तीज क्वीन 2024 को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर परम द्वारा आज स्थानीय ग्रीन एप्पल होटल में सांय ७ः३० बजे हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्लब ट्रेनर रोटेरियन देवेंद्र कुमार द्वारा विधिवत क्लब सचिव रोटेरियन नितिन कपूर एवं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार शर्मा को मंच पर आमंत्रित कर, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार शर्मा को कॉलर पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान में भाग लिया। सभा का संचालन करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार शर्मा द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अंजलि धीमान एवं एनी सीमा गोयल को तीज उत्सव कार्यक्रम के संचालन के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम संयोजकों ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ एक से एक बढ़कर कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिनमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों के लिए बैलून गेम और कपल के लिए मनोरंजक सात फेरे गेम खिलाकर सभा को और भी मनोरंजक बना दिया गया। बच्चों की खेल प्रतियोगिता में मास्टर अग्रिम प्रथम, मास्टर सक्षम द्वितीय एवं बेबी आराध्या को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार युगल खेल में एनी सारिका सिंह एवं रोटेरियन डॉक्टर वैभव सिंह को प्रथम स्थान, रोटेरियन अर्पित मित्तल एनी नीतू मित्तल को द्वितीय एवं रोटेरियन सुनील कुमार गुप्ता एनी रेखा गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तीज महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में एनी सारिका सिंह को वर्ष २०२४ की तीज क्वीन के रूप में चयन किया गया। कार्यक्रम संयोजको द्वारा तीज क्वीन २०२४ को ताज पहनकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीज क्वीन रनर अप एनी रुचि अग्रवाल रही, उन्हें भी ताज पहन कर और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन संजीव कुमार गोयल, रोटेरियन नितिन कपूर, रोटेरियन अचिन अग्रवाल, रोटेरियन विजय कुमार, एवम रोटेरियन देवेंद्र कुमार का सक्रिय योगदान रहा। अंत में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अंजलि धीमान एवं एनी सीमा गोयल का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
दो मनचलां को दबोचा
मुजफ्फरनगर। युवतियों के साथ छेडछाड कर रहे दो मनचलों को पब्लिक ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ मे जट गई हैं।
सूत्रो के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित इस्लामिया इण्टर कॉलेज के बाहर आती-जाती युवकियों के साथ छेडछाड कर रहे दो मनचलो को पकड कर राहगीरो ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ मे जुट गई है। इस दौरान अनेक राहगीर मौजूद रहे।
शिवालयां में श्रावण के तीसरे सोमवार को हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फरनगर। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरो मे भगवान शंकर के जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। जनपद सहित शहर के विभिन्न शिव मंदिरो मे अपने परिवार सहित पहुंचे श्रृद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विद्वान पंडितो की मौजूदगी मे कई स्थानो पर रूद्राभिषेक भी किया गया। वैसे तो श्रावण के पूरे माह की शिवभक्त अपने आराध्य देव महादेव की भक्ति मे लीन रहते है। परन्तु सोमवार के दिन शिवालयो मे सुबह से ही जलाभिषेक करने, भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने वाले शिवभक्तों की भीड शुरू हो जाती है। श्रृद्धालु बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, गंगाजल, दूबडा, फल-फूल आदि से जलाभिषेक करते हैं। हर और हर हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ की जय के जयघोष सुनाई दिए। श्रावण के सोमवार के मददेनजर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरो के आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था की गई तथा कली का छिडकाव कराया गया।
अज्ञात का शव मिला
खतौली। खेत मे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के समीपवती्र गांव भंगेला के जंगल मे किसान मुकेश के गन्ने के खेत मे एक अज्ञात पुरूष का सडा गला शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणों में हडकम्प मच गया। मौके पर एकत्रित भीड ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही समय के अन्तराल मे गांव मे पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान किसान मुकेश के खेत पर दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, एक मां के नाम पर लगाए पेड़-पौधे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत ज्ञान सेवा ट्रस्ट एनजीओ की सदस्यता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए एक अनोखा कदम उठाया है। ट्रस्ट की सदस्यता ने अपनी माताओं के नाम पर पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत, सदस्यों ने मुजफ्फरनगर नवीन मंडी स्थल क्षेत्र में बेलपत्र पेड़ ,आंवला पेड, गुड़हल पेड़, नीम आदि पेड़ पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी बढ़ावा देगा। भारत ज्ञान सेवा ट्रस्ट पारस जैन अध्यक्ष ने इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।
युवक ने की खुदकुशी
शाहपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सियाजुडडी निवासी किसान राजीव के खेत में टयूबवैल के समीप पेड पर गांव के ही निवासी करीब 28 वर्षीय युवक प्रवीण पुत्र फेरू का फांसी लगा शव लटका देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तो कुछ ही देर मे गांव मे पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कर परिजनो को जब इसकी जानकारी दी तो परिवारजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो तथा परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि अज्ञात कारणो के चलते उक्त युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है।


